Connect with us

धार्मिक

बाँकी मोगरा ~ कुदरी पारा दुर्गा पंडाल में विराजमान हुईं मां दुर्गा…भव्य रैली निकाल की गई स्वागत, आज से शुरू होगी नवरात्र पर्व….देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोगरा :– आज से दुर्गा पूजा उत्सव नवरात्र का पहला दिन शुरू हो रहा है। बीते कल रविवार को क्षेत्र के सभी पंडालों समेत कुदरी पारा के दुर्गा पंडाल में मां भगवती विराजमान हो गईं है।

विधि-विधान से आंख से पट्टिका हटाकर मां भगवती की आराधना आज से शुरू हो जाएगी। यह नवरात्र की नवमी तिथि तक चलेगा। दशहरा के दिन देवी प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी।

बाँकी मोगरा क्षेत्र के कुदरी पारा दुर्गा पूजा समिति द्वारा पंडाल में देवी की प्रतिमा विराजमान कराने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण का भव्य रैली निकाल देवी की प्रतिमा का स्वागत करते हुए बड़े हर्ष के साथ प्रतिमा विराजमान कराया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

17 अगस्त को माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में होगा 121 पार्थिव शिवलिंग सामूहिक महारूद्राभिषेक

Published

on

जजमान बनने अभी से कराएं नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन
तृतीय सावन सोमवार को प्रात: 11.30 बजे से होगा आरंभ
नम: आयोजन समिति का दिव्य आयोजन

कोरबा। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में दूसरी बार सावन सोमवार को दिव्य और भव्य आयोजन नम: आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है। बीते वर्ष सावन में नम: आयोजन समिति ने 108 पार्थिव शिवलिंग का महारूद्राभिषेक का आयोजन किया था, जो दिव्य आयोजन था। इस बार इसे और भव्य और विशाल बनाने की तैयारी की जा रही है। नम: आयोजन समिति द्वारा सावन मास के तृतीय सोमवार 17 अगस्त को 121 पार्थिव शिवलिंग का महारूद्राभिषेक होगा और सोमवार 17 अगस्त को प्रात: 11.30 बजे महारूद्राभिषेक प्रारंभ होगा। आयोजन समिति ने कोरबा सहित प्रदेश के शिवभक्तों से सादर आग्रह करते हुए जजमान बनने और महारूद्राभिषेक करने का पुण्य लाभ प्राप्ति के लिए आज ही से नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन मोबाईल नम्बर 96858-78029 एवं 70670-79006 में करें और 121 पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक करने का पुण्य प्राप्त करें।

Continue Reading

कोरबा

कनकीधाम:सावन सोमवार को केन्द्रीय आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज ने बांटा प्रसाद

Published

on

कोरबा/कनकी। कोरबा जिले से 20 किलोमीटर दूर ख्यातिलब्ध कनकेश्वर धाम में भू-फोड़ शिवलिंग महिमा अब धीरे-धीरे प्रदेश को लांघ कर भारत के कई प्रदेशों तक पहुंच रही है। कनकेश्वरधाम में प्रथम सोमवार को अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिली। हसदेव तट माँ सर्वमंगला मंदिर से पवित्र जल लेकर सैकड़ों की संख्या में कांवड़िया अलसुबह पहुंचकर भगवान शिवलिंग में जलाभिषेक किया और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जल अर्पित कर मंगलकामनाएं की।

भू-फोड़ महादेव का दिव्य दर्शन एवं कनकेश्वरधाम पहुंचने वाले श्रद्धालु।

इस अवसर पर कई संगठनों ने भोग भंडारे का आयोजन किया। केन्द्रीय आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज ने भी केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधू राजवाड़े के नेतृत्व में बूंदी का प्रसाद बांटा और दूर दराज से आए श्रद्धालुओं की सेवा की। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन एवं महिला मंडल की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। प्रसाद की व्यवस्था वरिष्ठ सदस्य रामधन राजवाड़े और धर्मेन्द्र राजवाड़े के सौजन्य से की गई।

Continue Reading

कोरबा

गुरु पूर्णिमा पर 29 जुलाई को माँ सर्वमंगला मंदिर घाट कोरबा में हसदेव आरती का होगा भव्य आयोजन

Published

on

नमामि हसदेव सेवा समिति ने मासिक हसदेव आरती में नदी संरक्षण के संकल्प के साथ नागरिकों से सहभागिता की अपील की
कोरबा। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी, उसकी सहायक नदियों तथा अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण, प्रदूषण में कमी लाने और नदी तटों के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह की पूर्णिमा को माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में सायं 5 बजे हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है।
समिति ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में विशेष हसदेव आरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य हसदेव नदी एवं अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और जनसहभागिता को बढ़ावा देना है।
नमामि हसदेव सेवा समिति का कहना है कि हसदेव नदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के साथ-साथ उसकी सहायक नदियों एवं प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण समय की आवश्यकता है। समिति लगातार सामाजिक सहभागिता के माध्यम से नदी संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
इस आयोजन के मुख्य यजमान के रूप में डॉ. किरण चौहान, प्राचार्य, ज्योति भूषण प्रताप सिंह विधि महाविद्यालय, कोरबा उपस्थित रहेंगे, वहीं विशिष्ट यजमान के रूप में राजकुमार देवांगन, प्राचार्य, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सी.एस.ई.बी., कोरबा पूर्व, श्रीमती इंदु अग्रवाल, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोरबा, नरसिंह शास्त्री, व्याख्याता, दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालय, एस.ई.सी.एल., कोरबा तथा श्रीमती सविता पाठक, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा कन्या, कोरबा अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
नमामि हसदेव सेवा समिति ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित हसदेव आरती में सपरिवार शामिल होकर नदी संरक्षण के इस जनअभियान का हिस्सा बनें तथा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को मजबूत करें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677