कोरबा
खाद और यूरिया के लिए किसानों को न हो कोई समस्या, शिकायत आने पर एसडीएम करे कार्यवाहीः कलेक्टर
स्कूल और आंगनबाड़ी में गैस से खाना पकाने और गैस की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश
युक्ति युक्तकरण अंतर्गत जॉइनिंग नहीं करने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही के दिए निर्देश
डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को आगामी दस दिवस में प्रारंभ करने के कलेक्टर ने दिये निर्देश
पीएम आवास चौपाल लगाकर हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश
समय सीमा की बैठक में हुई विभागीय कामकाज की समीक्षा
कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने टीएल के लंबित प्रकरणों को समय सीमा के भीतर निराकृत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि किसानों को खाद और यूरिया के लिए किसी तरह की समस्या न आएं इसके लिए विभागीय अधिकारी फील्ड पर विजिट करने के साथ ही किसानों से चर्चा करें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित भी किया कि खाद-यूरिया के कालाबजारी या अन्य शिकायत आने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने युक्ति युक्तकरण अंतर्गत निर्धारित विद्यालयों में अभी तक जॉइन नहीं करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने बाल संप्रेक्षण गृह के कार्य को 30 सितंबर तक पूर्ण करने, आंगनबाड़ी निर्माण हेतु दूसरी किश्त की राशि जारी करते हुए कार्य में प्रगति लाने, बन्द हो चुकी योजनाओं की राशि को शासन के संचित निधि में जमा कराने, आयुष्मान-व्यवन्दन के अंतर्गत शेष बचे हितग्राहियों के कार्ड बनाने, आत्मानंद विद्यालय अंतर्गत शिक्षको की भर्ती बिना किसी त्रुटि के पारदर्शिता से करने के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने डीइओ, डीपीओ और खाद्य विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया किया जिले के सभी आंगनबाड़ी और स्कूलों में गैस सिलेंडर की उपलब्धता समय पर होने के साथ ही भोजन भी गैस से ही पकाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्कूलों, आंगनबाड़ी सहित स्वास्थ्य केंद्रों में डीएमएफ-सीएसआर से क्रय सभी सामग्रियों का रिकॉर्ड रखने और जिन कार्यों के लिए सामग्री उपलब्ध कराई गई है उसके लिए उपयोग में लाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को ई आफिस के माध्यम से फ़ाइल प्रस्तुत करने और विभागीय अधिकारियों को शासन के नियमों के अनुसार किसी कार्य को करने के निर्देश दिये। उन्होंने किसी अधिकारी का अन्यत्र स्थानान्तरण होने पर अनुसूचित जिला को ध्यान रखते हुए तथा कार्य को देखते हुए बिना एवजीदार के रिलीव नहीं करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने शासन के निर्देशानुसार पुरानी सामग्रियों को विनष्टीकरण के निर्देश दिए। इस दौरान निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, जनपद सीईओ कोरबा क्षितिज गुरभेले सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।

प्रस्तावित रेल लाइन को ध्यान रखकर योजना बनाएं
कलेक्टर श्री वसंत ने रेलवे के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के पश्चात नेशनल हाइवे, वन विभाग, विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों को निर्देशित किया कि रेलवे द्वारा कोरबा से अम्बिकापुर के लिए सर्वे कर अलायमेंट तैयार किया जा रहा है। इसलिए भविष्य में योजना तैयार करने के दौरान नई रेल लाइन के वस्तुस्थिति को ध्यान रखा जाए।
सचिव का इंक्रीमेंट रोकने और समय पर कार्य पूर्ण नहीं करा पाने वालों पर कार्यवाही के दिये निर्देश
कलेक्टर अजीत वसंत ने सीईओ दिनेश कुमार नाग की उपस्थिति में सभी जनपद सीईओ के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को आगामी दस दिवस के भीतर प्रारंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जनहित के अनेक कार्य स्वीकृत है लेकिन कार्य अपूर्ण है। कलेक्टर ने ग्राम मातिन में वर्ष 2021 में स्वीकृत सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य अपूर्ण होने पर सचिव का इंक्रीमेंट रोकने और अन्य सभी जनपदों में वर्षों पुराने लंबित कार्यों की सूची तैयार कर सभी को नोटिस जारी करने, इंक्रीमेंट रोकने, सेवा पुस्तिका में दर्ज करने के निर्देश भी दिए।
आवास चौपाल लगाकर ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने और सीईओ जनपद सीईओ को शामिल होने के निर्देश
कलेक्टर श्री वसंत ने जनपद सीईओ के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आवास चौपाल लगाकर ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने और जनपद सीईओ को सप्ताह में पांच दिवस फील्ड में जाकर निरीक्षण करने, आवास चौपाल में सीईओ और जनपद सीईओ को शामिल होने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम आवास का निर्माण गुणवत्तापूर्ण कराने, किसी तरह की शिकायत नहीं आने और द्वितीय अलॉटमेंट वाले हितग्राहियों के आवास का निर्माण लक्ष्य निर्धारित कर समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने पीएम आवास के नाम पर किसी के द्वारा राशि की मांग किए जाने पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश देते हुए आम नागरिकों से भी अपील की है कि पीएम आवास के लिए शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार हितग्राहियों के खाते में राशि प्रदान की जाती है। इसलिए किसी के बहकावे में न आए और राशि की माँग कर आवास स्वीकृति का झांसा देने वाले के विरुद्ध शिकायत अवश्य करें।
खनन प्रभावित ग्राम बुड़बुड़ और करतली में विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत
कलेक्टर अजीत वसंत ने पाली विकासखण्ड के अंतर्गत खनन प्रभावित क्षेत्र ग्राम बुड़बुड़ और करतली में विकास कार्यों के लिए डीएमएफ से राशि की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने ग्राम बुड़बुड़ में सामुदायिक भवन, प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला भवन,आंगनबाड़ी भवन तथा ग्राम करतली में पुलिया और रिटर्निंग वॉल की स्वीकृति प्रदान की है।

कोरबा
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिली आर्थिक स्थिरता और सम्मान की नई पहचान
26 किश्तों से मजबूत हुआ भरोसा, योजना से बदली जीवन की दिशा
योजना से महिलाएं बनीं अधिक सक्रिय और आत्मविश्वासी : श्रीमती श्यामा प्रजापति
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की सुशासन सरकार महिलाओं के उत्थान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में संचालित की जा रही सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना आज महिलाओं के जीवन में व्यापक और सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बना रही है, बल्कि उन्हें परिवार और समाज में एक नई पहचान और सम्मान भी दिला रही है।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। यह राशि महिलाओं के लिए एक स्थायी सहारा बनकर उभर रही है, जिससे वे अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को सहजता से पूरा कर पा रही हैं और अपने परिवार की जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
कोरबा शहर के पोड़ीबहार में निवासरत श्रीमती श्यामा प्रजापति योजना की एक सशक्त लाभार्थी हैं। वे आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत हैं और अपने परिवार के पालन-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत उन्हें हर माह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, जिससे उनके जीवन में उल्लेखनीय सुधार लाया है।
श्रीमती प्रजापति बताती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है। बिना किसी अतिरिक्त प्रयास या औपचारिकता के हर माह समय पर मिलने वाली यह सहायता उन्हें आर्थिक रूप से संबल प्रदान करती है। पहले जहां छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब वे इस राशि के माध्यम से अपने कई आवश्यक कार्य स्वयं ही पूर्ण कर लेती हैं।
उन्होंने बताया कि उन्हें अब तक 26 किश्तें प्राप्त हो चुकी हैं, जो उनके जीवन में निरंतर स्थिरता और भरोसा लेकर आई हैं। हर माह मिलने वाली इस सहायता राशि का उपयोग वे अपने घर-परिवार के खर्चों, बच्चों की शिक्षा, दैनिक जरूरतों और स्वयं के स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में करती हैं। इससे उन्हें न केवल आर्थिक राहत मिली है, बल्कि मानसिक संतोष और आत्मविश्वास भी प्राप्त हुआ है।
श्रीमती प्रजापति ने कहा कि जब से राज्य सरकार द्वारा यह योजना प्रारंभ की गई है, तभी से उन्हें इसका नियमित लाभ मिल रहा है। इस योजना ने उनके जीवन को आसान और व्यवस्थित बनाया है। अब वे अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रही हैं और अपने बच्चों के भविष्य को लेकर अधिक आश्वस्त महसूस करती हैं।
उन्होंने आगे बताया कि महतारी वंदन योजना उनके जैसी लाखों महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें समाज में एक सशक्त पहचान भी प्रदान कर रही है। अब महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं, बल्कि सामाजिक रूप से भी अधिक सक्रिय और आत्मविश्वासी बन रही हैं।
श्रीमती श्यामा प्रजापति ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के हित में उठाए गए यह कदम अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना ने महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है और उन्हें समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया है।


कोरबा
आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष द्वारा ली गई न्यायिक अधिकारियों की प्रथम बैठक
कोरबा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा 09 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इस क्रम में 09 मई 2026 को जिला न्यायालय कोरबा एवं तहसील विधिक सेवा समिति कटघोरा करतला एवं पाली तथा समस्त राजस्व न्यायालयों में आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त नेशनल लोक अदालत में समस्त राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, बैंक के प्रकरण, लिखत पराक्राम्य अधिनियम की धारा 138, वसूली के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण एवं अन्य व्यवहार वाद के प्रकरण रखे जायेंगे। संतोष शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ0ग0) के द्वारा नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों जिसमें 05 से 10 वर्ष से अधिक वाले प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर समझौता हेतु रखे जाने एवं अधिक से अधिक प्रकरण रखे जाने तथा निराकरण किये जाने के प्रयोजनार्थ न्यायिक अधिकारियों की बैठक जिला न्यायालय परिसर के विडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष में ली गई एवं बाह्य न्यायालयों में पदस्थ न्यायिक अधिकारियों की बैठक विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से ली गई ।
इस बैठक में लीलाधर सारथी, विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी (एससी/एसटी) कोरबा (छ0ग0), श्रीमती गरिमा शर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा (छ0ग0), डॉ. ममता भोजवानी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एफ.टी.एस.सी. (पॉक्सो) कोरबा, सुनील कुमार नंदे तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, अविनाश तिवारी श्रम न्यायाधीश कोरबा, सुश्री सीमा प्रताप चंद्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) कोरबा, सत्यानंद प्रसाद, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, श्रीमती सोनी तिवारी प्रथम वरिष्ठ श्रेणी न्यायाधीश कोरबा, कु० डॉली ध्रुव, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, कु० कुमुदनी गर्ग, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी कोरबा, ग्रेसी सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोरबा, कु० तृप्ति राघव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोरबा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा उपस्थित रहे एवं इस बैठक में बाह्य न्यायालय के श्रीमती श्रद्धा शुक्ला शर्मा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफ. टी. एस. सी. पॉक्सो कटघोरा, श्रीमती मधु तिवारी, प्रथम जिला एवं अतिरिक्त जिला न्यायाधीश कटघोरा, हेमंत कुमार रात्रे तृतीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कटघोरा, शीलू सिंह द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कटघोरा, लोकेश पाटले प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कटघोरा, कु रंजू वैष्णव प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कटघोरा, प्रेरणा वर्मा, द्वितीय यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी कटघोरा, सागर चन्द्राकर प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी कटघोरा, कु० सोआ मंसुर व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी पाली, हेमंत राज ध्रुवे व्यहार न्यायधीश कनिष्ठ श्रेणी करतला, विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।


कोरबा
जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेन्ट कैम्प 13 अप्रैल को
कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में प्लेसमेन्ट कैम्प का आयोजन 13 अप्रैल को किया जा रहा है। जिसमें निम्नांकित नियोजक- परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स कोरबा एवं आई टी एम एडुटेक ट्रेनिंग प्राइवेट लिमिटेड कोरबा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन – 50, सेल्स मनैजर – 78, योग्यता – स्नातक, आई.टी.आई. आयुसीमा- 18-35 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 15,000 से 30,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है।
प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in मेंं आवेदक का रोजगार पंजीयन आवश्यक है। साथ ही इच्छुक रिक्त पदों को चयन करें। जिन आवेदकों ने रोजगार पंजीयन नहीं किया है वे वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in में अपना पंजीयन करवा सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 में संपर्क कर सकते हैं एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम ग्राफी https://shorturl.at/an8XJ से जुड़ सकते हैं।


-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
