Connect with us

खेल

चीफ जस्टिस ने वकीलों के झटके 6 विकेट:जजों के सामने वकीलों ने टेके घुटने, 216 के मुकाबले 153 पर ढेर, हाईकोर्ट जज-बार एसोसिएशन-सद्भावना क्रिकेट मैच

Published

on

बिलासपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने क्रिकेट के मैदान में भी अपना जौहर दिखाए और वकीलों के 6 विकेट झटकने के साथ ही 23 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। हाईकोर्ट जज और बार एसोसिएशन के बीच हुए सद्भावना मैच में वकीलों ने जजों के सामने घुटने टेक दिए और 216 रन के मुकाबले 153 रन पर ऑलआउट हो गए।

दरअसल, हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली वर्ष पर रविवार को बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम में रविवार को सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच शुरू होने से पहले टॉस कराया गया, जिसमें जजों की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम के कप्तान व जस्टिस राकेश मोहन पांडेय ने सर्वाधिक 50 रनों का योगदान दिया और अपनी टीम को मजबूती दिलाई। हाईकोर्ट जस्टिस की टीम ने 12 ओवर के मैच में 216 रन बनाए। वकीलों की तरफ से सचिव वरूणेंद्र मिश्रा ने तीन विकेट हासिल किए।

हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली वर्षगांठ पर हुआ आयोजन।

हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली वर्षगांठ पर हुआ आयोजन।

153 रन ही बना सकी वकीलों की टीम

जस्टिस टीम के 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बार एसोसिएशन के सचिव वरूणेंद्र मिश्रा मात्र 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने एक-एक कर 6 वकीलों के पैवेलियन भेज दिया। उन्होंने अपनी टीम की तरफ से 6 विकेट हासिल किए। वकील सुनील ओटवानी, ग्रंथालय सचिव समीर सिंह, ईश्वर जायसवाल, प्रगलाभ शर्मा, विवेक शर्मा, विकेक सिंघल, आशीष गुप्ता, एएन पांडेय, भास्कर प्यासी, शिशिर दीक्षित, मतीन सिद्धिकी, गौतम खेत्रपाल, अमित वर्मा मिलकर 153 रन ही बना सके।

जस्टिस टीम ने टॉस जीतकर की पहले बल्लेबाजी।

जस्टिस टीम ने टॉस जीतकर की पहले बल्लेबाजी।

जस्टिस टीम ने 12 ओवर में बनाए 216 रन।

जस्टिस टीम ने 12 ओवर में बनाए 216 रन।

चीफ जस्टिस को मिला मैन ऑफ द मैच

वकीलों की टीम को हराने में कप्तान जस्टिस राकेश मोहन पांडेय ने 50 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने 23 रन बनाने के साथ ही महत्वपूर्ण 6 विकेट हासिल किए। इसके चलते उन्हें टुर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। टीम में जस्टिस बीडी गुरु, जस्टिस रवींद्र अग्रवाल, जस्टिस एके प्रसाद, जस्टिस अरविंद वर्मा, जस्टिस संजय जायसवाल, जस्टिस एन के चंद्रवंशी, जस्टिस एनके व्यास, जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस पीपी साहू के साथ ही जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस संजय के अग्रवाल भी मौजूद रहे।

मिनी स्टेडियम में भरा पानी, इंडोर स्टेडियम में हुआ मैच

जिला प्रशासन ने गर्वनमेंट स्कूल मैदान स्थित मिनी स्टेडियम में मैच कराने की व्यवस्था की थी। लेकिन, पिछले दो दिनों से हुई लगातार बारिश के चलते मिनी स्टेडियम में पानी भर गया था। इसके चलते आनन-फानन में इंडोर स्टेडियम में क्रिकेट मैच कराने का फैसला लिया गया। मैच के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार सहित जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी और जजों के परिवार भी मौजूद रहे।

बार एसोसिएशन की टीम ने बनाए 153 रन।

बार एसोसिएशन की टीम ने बनाए 153 रन।

चीफ जस्टिस बोले- 25 साल में पहली बार हुआ सद्भावना मैच

इस अवसर पर चीफ जस्टिस सिन्हा ने कहा कि हाईकोर्ट अपनी सिल्वर जुबली वर्षगांठ मना रहा है। इस दौरान हाईकोर्ट में अलग-अलग आयोजन होगा। इसी कड़ी में 25 साल के इतिहास में हाईकोर्ट में पहली बार जजों और वकीलों के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। उन्होंने मैच में सहयोग प्रदान करने और कम समय में बेहतर व्यवस्था करने के लिए जिला प्रशासन के अफसरों की तारीफ भी की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोहित 3 साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान:5 IPL खिताब जिताए, 11 सीजन संभाली कैप्टेंसी, हार्दिक के पंजाब जाने के बाद मिली जिम्मेदारी

Published

on

मुंबई, एजेंसी। रोहित शर्मा 3 साल बाद एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए हैं। वे हार्दिक पंड्या की जगह लेंगे। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया।

39 साल के रोहित 2013 से 2023 तक लगातार 11 सीजन टीम के कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में मुंबई ने 5 IPL खिताब और 2013 में चैंपियंस लीग टी-20 की ट्रॉफी जीती थी।

हार्दिक की कप्तानी में मुंबई पिछले 3 सीजन में सिर्फ एक बार प्लेऑफ में पहुंच सकी थी। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स भेज दिया और बदले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को शामिल किया।

रोहित को ही दोबारा कप्तानी क्यों?

  • IPL 2027 से पहले मुंबई के पास कप्तानी के लिए सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा जैसे विकल्प थे। कई रिपोर्ट्स में तिलक को कप्तानी दी जाने की बात कही गई थी।
  • रोहित ने खुद भी कप्तानी के लिए तिलक का नाम सुझाया था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उनसे दोबारा जिम्मेदारी संभालने की रिक्वेस्ट की। कई दौर की बातचीत के बाद रोहित इसके लिए तैयार हो गए।
  • रोहित 2011 से मुंबई का हिस्सा हैं। उनकी एक खासियत मैच की स्थिति को समझकर सही समय पर फैसले लेना भी रही है। मुंबई के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी रोहित की इसी क्वालिटी को सराहा था।
  • इसके अलावा, रोहित की फैन फॉलोइंग भी मुंबई के लिए अहम है। 2024 में हार्दिक को कप्तान बनाए जाने पर वानखेड़े में दर्शकों ने उनकी हूटिंग की थी।

2013 में पहली बार कप्तानी मिली, उसी सीजन चैंपियन बनाया

रोहित को IPL 2013 के बीच में मुंबई की कप्तानी मिली थी। उस सीजन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग टीम की कमान संभाल रहे थे। पोंटिंग को मुंबई ने 2013 की नीलामी में खरीदा था और उन्हें कप्तान बनाया था।

शुरुआती 6 मैचों में मुंबई को तीन जीत मिली थीं। पोंटिंग का बल्ला भी नहीं चल रहा था। इसके बाद उन्होंने खुद को प्लेइंग-11 से बाहर रखा और कप्तानी छोड़ दी। उस समय टीम में सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे, लेकिन मैनेजमेंट ने रोहित को जिम्मेदारी सौंपी।

रोहित ने 24 अप्रैल 2013 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहली बार मुंबई की कप्तानी की। टीम ने वह मैच पांच विकेट से जीता। इसके बाद मुंबई ने उसी सीजन अपना पहला IPL खिताब भी जीत लिया।

रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 2020 में आखिरी IPL ट्रॉफी दुबई में जीती थी।

रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 2020 में आखिरी IPL ट्रॉफी दुबई में जीती थी।

IPL में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर

रोहित IPL में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 281 मैचों में 7,329 रन बनाए हैं। रोहित के नाम 2 शतक और 49 अर्धशतक हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली 9,336 रन के साथ पहले और शिखर धवन 6,769 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

हार्दिक की कप्तानी में मुंबई 39 में से 15 मैच जीत सकी

हार्दिक पंड्या 27 नवंबर 2023 को गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस में आए थे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2024 सीजन से पहले टीम का कप्तान बनाया।

इससे पहले हार्दिक की कप्तानी में गुजरात ने 2022 में अपने पहले ही सीजन में IPL खिताब जीता था और 2023 में फाइनल तक पहुंची थी। हालांकि, मुंबई में उनका प्रदर्शन वैसा नहीं रहा।

हार्दिक की कप्तानी में टीम ने 3 सीजन में कुल 39 मैच खेले, जिनमें 15 जीते और 24 हारे। इस दौरान मुंबई 2024 में पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही, 2025 में प्लेऑफ तक पहुंची और 2026 में 9वें स्थान पर रही।

मुंबई ने कोचिंग स्टाफ बदला, पोलार्ड हेड कोच बने

IPL 2027 ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने पूरे कोचिंग स्टाफ बदल दिए। महेला जयवर्धने की जगह वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर किरोन पोलार्ड हेड कोच बने। वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोबिन उथप्पा मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनाया गया।

इनके अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन को बॉलिंग कोच, टी. दिलीप को फील्डिंग कोच और धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच बनाया गया है।

पोलार्ड ने 2022 में अपना आखिरी IPL मैच खेला था। उन्होंने सिर्फ मुंबई के लिए IPL खेला। उन्होंने 189 मैचों में 3,412 रन बनाए।

पोलार्ड ने 2022 में अपना आखिरी IPL मैच खेला था। उन्होंने सिर्फ मुंबई के लिए IPL खेला। उन्होंने 189 मैचों में 3,412 रन बनाए।

मुंबई के पास 9 स्लॉट और 32.60 करोड़ रुपए

मुंबई ने IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और मिचेल सैंटनर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

फ्रेंचाइजी के पास ऑक्शन में भरने के लिए 9 स्लॉट बाकी हैं। टीम के पर्स में 32.60 करोड़ रुपए बचे हैं।

मुंबई की रिटेंशन लिस्ट

अर्शदीप सिंह, अश्वनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर, नमन धीर, क्विंटन डी कॉक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, शार्दूल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और विल जैक्स।

Continue Reading

कोरबा

स्व.नितेश कुमार अग्रवाल स्मृति कप क्रिकेट प्रतियोगिता: 01 दिसम्बर से दमखाचा में चलेगा ग्रामीण प्रतिभाओं का बॉल और बल्ला

Published

on

प्रथम पुरस्कार 11 हजार एवं भव्य ट्रॉफी, रनरअप को मिलेगा 51 सौ और ट्रॉफी
ग्रामीण प्रतिभा को बड़ा मंच देने प्रयासरत है एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूूल खरहरकुड़ा-राजकुमार अग्रवाल
कोरबा/मड़वारानी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व. नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने स्व. नितेश कुमार अग्रवाल स्मृति कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। 01 दिसम्बर से ग्राम पंचायत दमखाचा के दमखाचा खेल मैदान में बॉल और बल्ला चलेगा। क्षेत्र की ग्रामीण टीम स्व. नितेश कुमार अग्रवाल स्मृति कप-क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विजेता एवं उपविजेता को मिलेगा आकर्षक पुरस्कार
आयोजन समिति ने क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम को आमंत्रित किया है। 01 दिसम्बर से दमखाचा खेल मैदान में ग्रामीण क्रिकेट टीमों का जलवा और रोमांच देखने को मिलेगा। आयोजन समिति ने बताया कि विजेता टीम को 11 हजार रूपए और भव्य ट्राफी तथा उपविजेता को 51 सौ रूपए और ट्राफी प्रदान की जाएगी।
1000 रूपए एंट्री फीस: अब तक 18 टीमों का पंजीयन
स्व. नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के तत्वावधान में स्व. नितेश कुमार अग्रवाल स्मृति कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दमखाचा के मैदान में 01 दिसम्बर से किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा मात्र रूपए 1000 एंट्री फीस रखी गई है। 18 टीमों ने अब तक पंजीयन करा लिया है।
ये टीम दिखाएंगी दम
अब तक 18 टीमों ने पंजीयन कराया है, जिसमें बरपाली, भैसमा, पताढ़ी, दादर, दमखाचा, जमनीपाली, कनकी, करमंदी, खरहरकुड़ा, पुरैना, नवागांव, सकरेली, सरगबुंदिया, सेंदरीपाली, बटालियन, मड़वारानी, बस्ती बाराद्वार एवं करईनारा की टीम शामिल है। आगे और पंजीयन कराने वाली टीम को भी प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। सभी टीम जीतने के लिए कमर कसकर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं और 01 दिसम्बर से दमखाचा के खेल मैदान में अपना दम दिखाने के लिए दमखम के साथ उतरेंगी।
ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास-पीएमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल

एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि स्व. नितेश कुमार अग्रवाल स्मृति कप, क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के क्रिकेट खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने के साथ उनकी प्रतिभाओं को निखारना है।
प्रतियोगिता से प्रतिभाएं निखरती हैं और इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की ग्रामीण टीम भाग लेती हैं और अपना-अपना बेहतर प्रदर्शन करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी रखा गया है। विजेता टीम को 11 हजार रूपए और भव्य ट्राफी प्रदान की जाएगी, वहीं उपविजेता को 51 सौ रूपए और ट्राफी प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा।

Continue Reading

खेल

“स्व. पुरुषोत्तम भाई चावड़ा स्मृति” द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न

Published

on

 ए. संतोष, राजेश अग्रवाल,  सुशांत बोरवनकर, पी.एन. मजुमदार, एस. पेंढारकर (पुरुष वर्ग) तथा  प्रमिला देवांगन, रेणुका सुब्बा (महिला वर्ग) विजेता बने 

रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में  दिनांक 22/11/2026 को आयोजित “स्व. पुरुषोत्तम भाई चावड़ा स्मृति” द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता2026 संपन्न हुयी। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में सचिव सार्थक शुक्ला ने जानकारी दी की प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की टेक्निकल कमेटी के चेयरमेन अरविंद कुमार शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति के सचिव प्रेमराज जाचक  ने किया तथा विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी अरूण बावरिया थे। इस अवसर पर मुख्य निर्णायक प्रदीप जोशी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पदाधिकारी अजीत बेनर्जी ने किया।       

प्रतियोगिता  के अंतिम परिणाम निम्नानुसार है :-पुरुष एकल (आयु वर्ग 40):-     विजेता –    ए. संतोष (दुर्ग),   उपविजेता-   रजनीश ओबेराय (दुर्ग)   तृतीय –    निखिल बानी (रायपुर)     (नोट – सुपर लीग में रजनीश ओबेराय ने ए. संतोष को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता का सबसे बड़ा उलटफेर किया। एक मैच हारकर ए. संतोष  प्रथम स्थान पर रहे तथा रजनीश ओबेराय, निखिल बानी एवं शैलेश डागा का दो मैच हारने के कारण तीनों के मध्य टाई से स्थान निर्धारित हुआ।)

पुरुष एकल (आयु वर्ग 50):-    विजेता –  राजेश ग्रवाल (रायपुर),  उपविजेता-   राजेश शेखर शर्मा (रायपुर महानगर)     2-0    तृतीय – राकेश यादव (रायपुर महानगर)         ,                 पुरुष एकल (आयु वर्ग 60):-    विजेता –   सुशांत बोरवनकर (रायपुर),  उपविजेता- हनी अरोरा (बिलासपुर)  2-0    तृतीय –    गिरिराज बागड़ी (रायपुर)  

पुरुष एकल (आयु वर्ग 65):-    विजेता –   पी.एन. मजुमदार (कोरिया),  उपविजेता-  के. रविशंकर (बिलासपुर)   2-0   तृतीय –   हरीश पांडे (रायपुर)पुरुष एकल (आयु वर्ग 70):-    विजेता –    एस. पेंढारकर (दुर्ग), उपविजेता- के.बी. सिंह (रायपुर)    2-0  तृतीय –     डा. भरत अग्रवाल (रायपुर)

महिला एकल (आयु वर्ग 40):- विजेता – सुश्री प्रमिला देवांगन (रायपुर महानगर), उपविजेता- सुश्री मोनिका दीवान (बिलासपुर)  2-0 तृतीय –  डा. स्वाति बांठिया (रायपुर)    

 महिला एकल (आयु वर्ग 50):-  विजेता – सुश्री रेणुका सुब्बा (रायपुर),  उपविजेता-  प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर)  2-0  तृतीय –  सुश्री ईरा पंत (रायपुर)  प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रदीप जोशी एवं सहायक मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अभिनव शर्मा, राष्ट्रीय अंपायर कु. प्रिया चावड़ा थे।  

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सचिव सार्थक शुक्ला ने दी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677