बिलासपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने क्रिकेट के मैदान में भी अपना जौहर दिखाए और वकीलों के 6 विकेट झटकने के साथ ही 23 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। हाईकोर्ट जज और बार एसोसिएशन के बीच हुए सद्भावना मैच में वकीलों ने जजों के सामने घुटने टेक दिए और 216 रन के मुकाबले 153 रन पर ऑलआउट हो गए।
दरअसल, हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली वर्ष पर रविवार को बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम में रविवार को सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच शुरू होने से पहले टॉस कराया गया, जिसमें जजों की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम के कप्तान व जस्टिस राकेश मोहन पांडेय ने सर्वाधिक 50 रनों का योगदान दिया और अपनी टीम को मजबूती दिलाई। हाईकोर्ट जस्टिस की टीम ने 12 ओवर के मैच में 216 रन बनाए। वकीलों की तरफ से सचिव वरूणेंद्र मिश्रा ने तीन विकेट हासिल किए।
हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली वर्षगांठ पर हुआ आयोजन।
153 रन ही बना सकी वकीलों की टीम
जस्टिस टीम के 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बार एसोसिएशन के सचिव वरूणेंद्र मिश्रा मात्र 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने एक-एक कर 6 वकीलों के पैवेलियन भेज दिया। उन्होंने अपनी टीम की तरफ से 6 विकेट हासिल किए। वकील सुनील ओटवानी, ग्रंथालय सचिव समीर सिंह, ईश्वर जायसवाल, प्रगलाभ शर्मा, विवेक शर्मा, विकेक सिंघल, आशीष गुप्ता, एएन पांडेय, भास्कर प्यासी, शिशिर दीक्षित, मतीन सिद्धिकी, गौतम खेत्रपाल, अमित वर्मा मिलकर 153 रन ही बना सके।
जस्टिस टीम ने टॉस जीतकर की पहले बल्लेबाजी।
जस्टिस टीम ने 12 ओवर में बनाए 216 रन।
चीफ जस्टिस को मिला मैन ऑफ द मैच
वकीलों की टीम को हराने में कप्तान जस्टिस राकेश मोहन पांडेय ने 50 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने 23 रन बनाने के साथ ही महत्वपूर्ण 6 विकेट हासिल किए। इसके चलते उन्हें टुर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। टीम में जस्टिस बीडी गुरु, जस्टिस रवींद्र अग्रवाल, जस्टिस एके प्रसाद, जस्टिस अरविंद वर्मा, जस्टिस संजय जायसवाल, जस्टिस एन के चंद्रवंशी, जस्टिस एनके व्यास, जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस पीपी साहू के साथ ही जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस संजय के अग्रवाल भी मौजूद रहे।
मिनी स्टेडियम में भरा पानी, इंडोर स्टेडियम में हुआ मैच
जिला प्रशासन ने गर्वनमेंट स्कूल मैदान स्थित मिनी स्टेडियम में मैच कराने की व्यवस्था की थी। लेकिन, पिछले दो दिनों से हुई लगातार बारिश के चलते मिनी स्टेडियम में पानी भर गया था। इसके चलते आनन-फानन में इंडोर स्टेडियम में क्रिकेट मैच कराने का फैसला लिया गया। मैच के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार सहित जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी और जजों के परिवार भी मौजूद रहे।
बार एसोसिएशन की टीम ने बनाए 153 रन।
चीफ जस्टिस बोले- 25 साल में पहली बार हुआ सद्भावना मैच
इस अवसर पर चीफ जस्टिस सिन्हा ने कहा कि हाईकोर्ट अपनी सिल्वर जुबली वर्षगांठ मना रहा है। इस दौरान हाईकोर्ट में अलग-अलग आयोजन होगा। इसी कड़ी में 25 साल के इतिहास में हाईकोर्ट में पहली बार जजों और वकीलों के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। उन्होंने मैच में सहयोग प्रदान करने और कम समय में बेहतर व्यवस्था करने के लिए जिला प्रशासन के अफसरों की तारीफ भी की।
कांकेर, एजेंसी। जापान के आइची नागोया में आयोजित 20वें एशियन गेम्स 2026 में भारत का परचम लहराने वाले देश के स्टार स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर की रफ्तार की जड़ें कांकेर से जुड़ी हैं। मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले में 41.06 सेकंड का नया नेशनल रिकॉर्ड बनाकर ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले अनिमेष ने अपनी शुरुआती रफ्तार कांकेर के नरहरदेव मैदान की लाल मिट्टी पर ही हासिल की थी।
मूलतः जशपुर जिले के रहने वाले अनिमेष का बचपन कांकेर में बीता। पिता अमृत कुजूर और माता रीना कुजूर 11 वर्षों तक कांकेर पुलिस में पदस्थ रहे। पांचवीं तक सेंट माइकल स्कूल कांकेर में पढ़े अनिमेष बाद में सैनिक स्कूल अंबिकापुर चले गए। छुट्टियों में जब भी कांकेर आते, नरहरदेव मैदान में फुटबॉल खेलते। वर्ष 2020 में 12वीं पढ़ाई पूरी होते ही जब देश भर में लॉकडाउन लगा, तो अनिमेष कांकेर लौट आए। खेल गतिविधियां बंद थीं, कोई पेशेवर कोच उपलब्ध नहीं था।
कठिन दौर में पुलिस विभाग में पदस्थ पिता अमृत कुजूर खुद कोच बने। पिता के दिशा-निर्देश में अनिमेष ने नरहरदेव मैदान में घंटों पसीना बहाया। उसी दौरान खेल युवा कल्याण विभाग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अनिमेष ने 5 स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल झटके। यहीं से प्रोफेशनल एथलेटिक्स कॅरियर की शुरुआत हुई।
कोरबा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में विद्या भारती के क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता बाल वर्ग में ऊंची कूद में भैया सतीश पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, शालिनी राज ने किशोर वर्ग प्रांतीय एथलेटिक्स 3000 मी दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों भैया बहन को विद्यालय के प्रबंधन समिति के पदाधिकारीयों द्वारा पदक प्रशस्ति पत्र, गुलदस्ता, पुष्प, माला, तिलक अभिनंदन के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के व्यवस्थापक कौशल सिंह राज, कोषाध्यक्ष बिहारी लाल नवलानी, शिवकुमार चौहान, अरविंद पांडे, जयपाल विनायक की उपस्थिति में स्वागत कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम पर व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने भैया बहनों द्वारा प्रशस्ति पत्र की सराहना करते हुए कहा की विद्यालय और नगर के लिए गौरव की बात है। कहते हुए भैया बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। विद्यालय के सभी भैया बहनों ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत और अभिनंदन किया, पूरा विद्यालय परिवार खुशी से दोनों भैया बहन को गले लगा कर शुभकामनाएं दिए, सभी आचार्य परिवार ने दोनों भैया बहन को मंगलमय शुभकामनाएं आशीर्वाद प्रदान किया। इस एथलेटिक्स प्रतियोगिता के खेल प्रमुख ब्रह्म सिंह जगत को इस उपलब्धि के लिए समिति ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने विजेता भैया बहन के द्वारा प्राप्त पदक प्रशस्ति पत्र की सराहना करते हुए पूरे विद्यालय के लिए यह गर्व व सम्मान का प्रतीक है ।
नागोया/नई दिल्ली, एजेंसी। भारत ने बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हराकर एशियन गेम्स मेंस हॉकी के फाइनल में जगह बना ली है। अभिषेक ने मैच के आखिरी मिनट में गोल कर भारत को जीत दिलाई।
गोल्ड मेडल के लिए 3 अक्टूबर को भारत का सामना कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
मैच के बाद हाथ मिलाते भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी। एशियन गेम्स के प्रोटोकॉल के तहत मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों का हाथ मिलना जरूरी।
23 मिनट में ही 3-0 से आगे हो गया था भारत
भारत ने मैच के 23वें मिनट तक 3-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद पाकिस्तान ने अगले 26 मिनट में तीन गोल कर मैच 3-3 से बराकर कर दिया। 59 मिनट तक मैच बराबरी पर था। फाइनल हूटर बजने से करीब 50 सेकेंड पहले अभिषेक ने फील्ड गोल कर भारत को जीत दिला दी।
भारत मेडल टैली में 8वें स्थान पर
जापान के नागोया में चल रहे गेम्स के 12वें दिन भारत मेडल टैली में 8वें स्थान पर है। उसके पास 64 मेडल हो गए हैं। इनमें 10 गोल्ड, 22 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
नीतेश को ग्रीको रोमन रेसलिंग में सिल्वर, जापानी पहलवान से हारे
भारत के नीतेश सिवाच ने पुरुषों के 97 किग्रा ग्रीको-रोमन वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। उन्हें जापान के यूरी नाकाजातो ने फाइनल में 4-0 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया।
नाकाजातो ने मुकाबले में 4-0 की बढ़त बनाई। नीतेश ने पिन से बचाव किया, लेकिन जापानी पहलवान ने उन्हें वापसी का मौका नहीं दिया। नाकाजातो ने मैच की रफ्तार अपने नियंत्रण में रखी और गोल्ड जीता।
इसी के साथ ग्रीको-रोमन रेसलिंग में एशियन गेम्स गोल्ड के लिए भारत का इंतजार जारी रहा।
भारत ने सेपकटकरा में मेडल पक्का किया
भारत ने एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्वाड्रेंट सेपकटकरा इवेंट में मेडल पक्का कर लिया है। भारत ने आखिरी ग्रुप मैच में म्यांमार को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम इंडिया ने ग्रुप के तीनों मैच जीते और अजेय रहते हुए ग्रुप में टॉप किया।
इस जीत के साथ भारत का एशियन गेम्स में सेपकटकरा के मेंस क्वाड्रेंट इवेंट में पदक तय हो गया है। भारत अब सेमीफाइनल में खेलेगा।
भारत एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा
भारत ने एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट के फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169/7 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 45 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। श्रीलंका की पूरी टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 45 रन पर सिमट गई।
अब फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमें एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी।
अनिश भानवाला 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में 7वें स्थान पर बाहर
एशियन गेम्स 2026 के मेंस 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल फाइनल में भारत के अनिश भानवाला 7वें स्थान पर रहे। इसके साथ ही एशियन गेम्स में भारत का शूटिंग अभियान खत्म हो गया।
अनिश ने एक और सीरीज में 5 में से 4 हिट किए। उनके कुल 15 शॉट में 11 हिट रहे। इस स्कोर के साथ वे उस समय तीसरे स्थान के लिए बराबरी पर थे।
हालांकि, टाई होने पर क्वालिफिकेशन का स्कोर देखा गया। क्वालिफिकेशन में अनिश का स्कोर कम होने के कारण वे टाई-ब्रेकर में पीछे रह गए और 7वें स्थान पर रहे।
कयाकिंग: सिखा चौहान 7वें स्थान पर रहीं
भारत की सिखा चौहान महिलाओं के कयाकिंग इवेंट में 7वें स्थान पर रहीं। उन्होंने 14:03:00 मिनट की टाइमिंग के साथ 193.31 अंक हासिल किए। मेजबान जापान पहले, चीन दूसरे और कजाकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा।
गणेश मणि रत्नम ने ब्रॉन्ज जीता, तीरंदाजी में चौथा मेडल आया
भारत के गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने पुरुषों के कंपाउंड इंडिविजुअल के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में वियतनाम के कोंग डुक डांग को 149-144 से हराया। यह एशियन गेम्स में उनका दूसरा मेडल है।
एशियाड के इस एडिशन में तीरंदाजों ने भारत को चौथा मेडल दिलाया है। एक दिन पहले 3 गोल्ड आए थे। हालांकि, पिछले एशियन गेम्स के 5 गोल्ड से कम है।
ब्रॉन्ज मेडल मैच में निशाना लगाते गणेश।
टेनिस: सुमित नागल क्वार्टर फाइनल में हारे, भारत को 40 साल में पहली बार मेडल नहीं
भारत के सुमित नागल पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में चीन के वू यिबिंग से 4-6, 4-6 से हार गए। इस हार के साथ एशियन गेम्स में भारत का टेनिस अभियान बिना मेडल के खत्म हो गया।
एशियन गेम्स में करीब 40 साल बाद ऐसा हुआ है, जब भारत टेनिस में कोई मेडल नहीं जीत सका। इससे पहले कुछ भारतीय सिंगल्स खिलाड़ियों की एंट्री को लेकर हुआ विवाद भी चर्चा में रहा था।
जूडो: इनुंगनबी क्वार्टर फाइनल हारीं, डिफॉल्ट जीत से ब्रॉन्ज मुकाबले में पहुंचीं
भारत की इनुंगनबी टाखेल्लंबम को महिलाओं के 70 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उत्तर कोरिया की मुन सोंग-हुई ने हरा दिया। मुन ने करीब डेढ़ मिनट बाद वाजा-आरी स्कोर किया। इसके करीब 3 मिनट बाद उन्होंने दूसरा वाजा-आरी हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इसके बाद इनुंगनबी को रेपेचेज में चीन की जिंग तांग से खेलना था, लेकिन तांग मुकाबले के लिए नहीं आईं। ऐसे में इनुंगनबी को फुसेन-गाची के तहत जीत मिली और वे ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में पहुंच गईं। ब्रॉन्ज मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से होगा।
शूटिंग: अनिश भनवाला 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के फाइनल में
भारत के अनिश भनवाला ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के फाइनल में जगह बना ली है। वे क्वालिफिकेशन में 576 अंक के साथ 9वें स्थान पर रहे थे। उनकी आखिरी सीरीज में 94 अंक आए।
दक्षिण कोरिया के तीन निशानेबाज टॉप-8 में रहे, लेकिन एक देश से अधिकतम दो निशानेबाज ही फाइनल में जगह बना सकते हैं। इसी वजह से अनिश को फाइनल में खेलने का मौका मिला। भारत की शूटिंग का यह आखिरी इवेंट है। फाइनल दोपहर 12 बजे होगा।
कुश्ती: नीतेश फाइनल में पहुंचे, भारत का पहला मेडल पक्का
भारत के नीतेश सिवाच ने पुरुषों के ग्रीको-रोमन 97 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने हांगझोउ एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मंगोलिया के गंखुयाग गनबातार को 9-0 से हराया। इस जीत के साथ नीतेश ने फाइनल में जगह बना ली। इसी के साथ भारत का 2026 एशियन गेम्स में कुश्ती का पहला मेडल पक्का हो गया। नीतेश ने इसी साल एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। फाइनल में उनका सामना ईरान के मेहदी बालिहामजेहदेह या जापान के यूरी नाकाजातो से होगा। फाइनल आज बाद में खेला जाएगा।
कुश्ती: मानसी सेमीफाइनल में हारीं, अब ब्रॉन्ज के लिए खेलेंगी
भारत की मानसी अहलावत महिला 62 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जापान की दो बार की वर्ल्ड चैंपियन नोनोका ओजाकी से 0-6 से हार गईं।
ओजाकी ने शुरुआत में टेकडाउन से 2 अंक लिए और फिर एक और टेकडाउन से बढ़त 4-0 कर दी। उन्होंने दूसरे पीरियड में भी मानसी को अंक नहीं दिया। बाद में एक और टेकडाउन से स्कोर 6-0 कर दिया। मानसी अब रेपेचेज में खेलेंगी। यहां जीतने पर वे ब्रॉन्ज के लिए मैच करेंगी।
स्क्वॉश: अनाहत सिंह हारीं, तन्वी ने भारत की वापसी कराई
तन्वी खन्ना ने स्क्वॉश महिला टीम इवेंट के सेमीफाइनल में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भारत की वापसी कराई। उन्होंने वर्ल्ड नंबर-33 ली का यी को 3-1 से हराया। उनकी जीत से भारत ने 1-1 की बराबरी हासिल की।
तन्वी ने पहला गेम 4-11 से गंवाने के बाद वापसी की। उन्होंने अगले तीन गेम 13-11, 11-9, 13-11 से जीते। इससे पहले चान सिन युक ने अनाहत सिंह को में 3-2 से हराया। स्कोर 11-9, 11-8, 6-11, 11-13, 10-12 रहा।
अब निर्णायक मुकाबला अनुभवी जोशना चिनप्पा खेलेंगी। इस मैच के नतीजे से भारत और हॉन्ग कॉन्ग में सेमीफाइनल का विजेता तय होगा।
कुश्ती: नीतेश ने क्वार्टर फाइनल जीता, सेमीफाइनल पहुंचे
भारत के नीतेश ने पुरुषों के ग्रीको-रोमन 97 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में तुर्कमेनिस्तान के अमानबर्दी अगामम्मेदोव को 7-1 से हराया। नितेश ने पहले पीरियड में ही 7-0 की बढ़त बना ली थी।
सेमीफाइनल में नितेश का सामना मंगोलिया के गंखुयाग गनबातार या दक्षिण कोरिया के ली मिन-हो से होगा। गंखुयाग हांगझोउ एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं।
जूडो: यामिनी मौर्य क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
भारतीय की जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने महिला 57 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टरफाइनल में कतर की फतेना बु-काहूस को इप्पोन से हराया।
इस जीत के साथ उन्होंने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। अब यामिनी का सामना मंगोलिया की अरियुंजाया तेरबिश से होगा। मुकाबला अगले एक घंटे में होगा।