Connect with us

कोरबा

माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि संपन्न : नमन पाण्डेय ने जताया आभार

Published

on

कोरबा। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा में शारदीय नवरात्रि का 10 दिवसीय महायज्ञ धार्मिक अनुष्ठानों एवं विभिन्न धार्मिक क्रियाकलापों के साथ निर्विघ्न संपन्न हो गया। मंदिर प्रबंधन की ओर से राजपुरोहित एवं प्रबंधक नमन पाण्डेय (नन्हा महराज ) ने सभी का आभार जताया और कहा कि लोक कल्याणकारी माँ श्री सर्वमंगला देवी आप सभी की मनोकामना पूर्ण करे और सार्वभौम में शांति और अहिंसा की स्थापना हो…।
माता रानी की कृपा से आश्विन शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2082 दिन-सोमवार 22 सितंबर 2025 से आश्विन शुक्ल पक्ष नवमी विक्रम संवत् 2082 दिन – बुधवार, 01 अक्टूबर 2025 तक शारदीय क्वांर नवरात्रि का सफल आयोजन आप सभी के सहयोग से निर्विघ्न संपन्न हो गया।
इस कालखण्ड में ज्योति कलश प्रज्जवलन के साथ कई धार्मिक अनुष्ठान भी आचार्यों एवं विद्वान पंडितों के सानिध्य में संपन्न हुआ।
विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों से चारों तरफ सत्व का प्रकाश फैलता रहा और माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर ज्योति कलशों से जगमगाता रहा। हजारों श्रद्धालुओं एवं मानवीय सेवाओं की प्रतिमूर्तियों ने क्षमता के अनुसार परिसर में भण्डारा एवं अन्य सेवा भावी कार्य कराए।
मैं माँ सर्वमंगला देवी मंदिर प्रबंधन की ओर से सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अनुशासित होकर माँ का दर्शन लाभ लिया और अपने जीवन को धन्य बनाने के विभिन्न उपाय मंदिर परिसर में किया।
माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में शांति एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए जिला पुलिस बल एवं जिला प्रशासन का भी मैं सादर अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त करता हूं, जिनके सहयोग से यह यज्ञरूपी शारदीय नवरात्रि शांति और सद्भाव के साथ निर्विघ्न संपन्न हो गई।
मैं सभी सहयोगियों का भी आभार व्यक्त करता हूं कि जिनके सहयोग से मंदिर परिसर में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सफलता मिली।
मैं समस्त उपस्थित ब्राम्हणों, देवी स्वरूपा कन्याओं को नमन करते हुए आभार व्यक्त करता हूं, जिनके भोग से यह महायज्ञ लाभदायी और प्रेरणादायी बना।
मैं ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करने वाले श्रद्धालुओं का भी आभार व्यक्त करता हूं, जो रोजाना 10 दिन तक अंधकार का हरण करने वाले दिव्य ज्योतों का अनुशासित दर्शन लाभ लिया।
मंदिर परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने के लिए भी सभी आगंतुकों का भी हृदय से आभारी हूं, जिनके सहयोग से मंदिर परिसर स्वच्छ और निर्मल बना रहा।
माँ सर्वमंगला का यह दरबार सिर्फ नवरात्रि में ही नहीं बल्कि अनंत और निरंतर शांति और आशीर्वाद का टापू बनकर लोगों के जीवन को आबाद एवं समृद्ध बनाता रहे और मानव कल्याण होता रहे।
सौभाग्य की कामनाओं के साथ माता रानी सभी के जीवन को सौभाग्यशाली बनाए और समाज में सत्व का प्रकाश फैलता रहे। नारी शक्ति का सनातन सम्मान होता रहे। इन्हीं शुभकामनाओं के साथ एक बार फिर सभी का हृदय से धन्यवाद…सादर आभार!

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा वृद्धाश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को माता रानी की कुटिया वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध महिलाओं के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर मंडल की आदरणीय उपाध्यक्षगण भी उपस्थित रहीं। सभी ने वृद्धाश्रम में रह रही वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

शिविर में* डॉ पारुली साहू एवं उनकी टीम द्वारा 25 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया* गया। शिविर में रक्तचाप (BP), नाड़ी (Pulse), CBC, RBS, HbA1c, लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल एवं लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शशि दुहन ने वृद्धाश्रम की महिलाओं को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल हेतु प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की।
शिविर के उपरांत वृद्धाश्रम में निवासरत 25 बुजुर्गों को पौष्टिक नाश्ता एवं फल की टोकरियाँ वितरित की गईं, जिससे उनके प्रति स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व का भाव व्यक्त किया जा सके।
इस सेवा कार्य में समिति की सदस्याओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह स्वास्थ्य शिविर श्रद्धा महिला मंडल की सामाजिक सेवा, करुणा एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का एक सराहनीय प्रयास रहा, जिससे वृद्धाश्रम की महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ तथा उनमें सुरक्षा एवं अपनत्व की भावना का संचार हुआ।

Continue Reading

कोरबा

क्षतिग्रस्त और अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में आवाजाही होगी बाधित, ग्रामीणों को घूमकर जाना पड़ेगा

Published

on

कोरबा। क्षतिग्रस्त व अधूरी पुलिया-एप्रोच रोड से बारिश में फिर से आवाजाही बाधित होगी। इससे उपनगर बांकीमोंगरा, हरदीबाजार, चैतमा के ग्रामीणों को वैकल्पिक सड़क से घूमकर जाना पड़ेगा। बारिश में संपर्क टूटने पर स्कूली छात्रों, कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी होगी, जो सड़क मार्ग से रोज आवाजाही करनी पड़ती है। हरदीबाजार से नेवसा, उतरदा, सिल्ली, बोईदा, निरतु की ओर आवाजाही के लिए लीलागर नदी पर बनी पुरानी पुलिया की ऊंचाई कम है। 24 घंटे से भी कम बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर पुलिया के ऊपर से पानी बहता है। इससे गांवों को संपर्क टूटने पर सबसे अधिक परेशानी नेवसा समेत आसपास गांवों के स्कूली छात्रों को होती है, जो हरदीबाजार व दीपका के स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। यह सड़क हरदीबाजार को बलौदा सीपत व मस्तूरी से भी जोड़ती है, इस कारण यात्री बसें भी मार्ग से गुजरती है।

हरदीबाजार से नेवसा की दूरी लीलागर नदी का पुलिया पारकर 2 किलोमीटर है। वहीं रतिजा की ओर से बायपास सड़क से आवाजाही पर 5 किलोमीटर दूरी पड़ेगी। पुलिया की कम ऊंचाई के मद्देनजर नया पुल का निर्माण कराया है, जो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन पुल के दोनों ओर की एप्रोच रोड अब तक नहीं बनाया है। सड़क पर मिट्‌टी पड़ी है। नौतपा की विदाई से मानसून भी अब करीब है। आने वाले दिनों प्री-मानसून बारिश की संभावना है। एप्रोच रोड को पुल के लेवल के हिसाब से निर्माण नहीं कराने पर वाहनों से आवाजाही मुश्किल होगी। पिछले साल बारिश में पश्चिम क्षेत्र बांकीमोंगरा के + लीलागर नदी पर निर्मित पुल का अधूरा एप्रोच रोड।

Continue Reading

कोरबा

लो वोल्टेज और कटौती पर ग्रामीणों का हल्लाबोल

Published

on

कोरबा/पाली। 5 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था पर ग्रामीणों ने पाली सब स्टेशन कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। लगभग 2 घंटे धरना देने के बाद पुलिस शासन की मौजूदगी में सब स्टेशन के बिजली अफसरों के साथ परिसर में ही वार्ता हुई। इसके बाद ग्रामीणों का आंदोलन समाप्त हुआ। सब स्टेशन कार्यालय के निकट से ग्रामीणों ने रैली की शक्ल में बिजली दफ्तर पहुंचे। इस दौरान गांवों में बिजली कटौती व लो वोल्टेज का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि अनाफ-शनाफ बिजली बिल भेजा रहा है। खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने में ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सिल्ली, परसदा, शिवपुर, निरधी, पोलमी पंचायत के गांवों के हजारों उपभोक्ता लो वोल्टेज व बिजली कटौती से परेशान हैं। कई बार मौखिक व लिखित शिकायत के बाद भी अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। दफ्तर परिसर में ग्रामीणों के साथ बिजली अधिकारियों की वार्ता हुई। उनकी बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर यदि 10 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो चक्काजाम आंदोलन करने मजबूर होंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677