Connect with us

Uncategorized

कोरबा में गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम:कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर संकल्प लिया, बोले- राष्ट्र निर्माण में  योगदान अतुलनीय

Published

on

कोरबा/ दीपका । कोरबा में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपका ने इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। सबसे पहले, बुधवारी बाजार स्थित गांधी उद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इसके बाद नगर पालिका दीपका के समीप स्थित गांधी जी की प्रतिमा और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी माल्यार्पण किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूरज दास मानिकपुरी ने इस अवसर पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि एक अहिंसा के पुजारी थे, तो दूसरे ने देश को ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर आंदोलित किया था। देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में दोनों का योगदान अतुलनीय है। मानिकपुरी ने संघ की विचारधारा की आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की एकता के लिए बाधक है।

स्वच्छता संकल्प की शपथ भी दिलाई

सांसद प्रतिनिधि पोषक दास महंत ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता संकल्प की शपथ दिलाई। प्रदेश कांग्रेस के सचिव तनवीर अहमद ने कहा कि गांधी जी के मार्गदर्शन पर आज हम सब चल रहे हैं और आगे भी चलना चाहिए ताकि उनके सिद्धांतों का सही लाभ लोगों को मिल सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाने प्रशासन की अपील, ताजिया जुलूस को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा/कोरबा। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग, ताजिया कमेटियों एवं समाज के वरिष्ठजनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में ताजिया जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, अनुशासन और शांति का संदेश देता है। सभी ताजिया कमेटियों एवं युवाओं से अपील की गई कि जुलूस निर्धारित मार्ग एवं समयानुसार निकाला जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों और असामाजिक तत्वों से सतर्क रहें।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद, लड़ाई-झगड़े, हुड़दंग अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने की समझाइश दी गई।

बैठक में ताजिया जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बिजली एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जुलूस में शामिल लोगों से अनुशासन बनाए रखने, तेज गति से वाहन न चलाने, खतरनाक स्टंट से बचने और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील की गई।

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मुहर्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सभी समुदायों के लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना के साथ पर्व मनाने का आग्रह किया गया।

बैठक में ताजिया कमेटियों के पदाधिकारी, समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण एवं सफल मुहर्रम आयोजन के लिए सहयोग का संकल्प लिया।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

सुमेधा नदी पुल पर गिरे स्ट्रीट लाइट के चार खंभे, आवागमन बाधित; निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

कोरबा/बांकीमोंगरा। जिले में आए तेज आंधी-तूफान और खराब मौसम के चलते सुमेधा नदी पुल पर लगे स्ट्रीट लाइट के चार खंभे अचानक गिर गए। खंभों के सड़क पर गिरने से बांकीमोंगरा से एनटीपीसी एवं कोरबा की ओर जाने वाला प्रमुख मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवाओं के बीच एक के बाद एक चार स्ट्रीट लाइट पोल धराशायी हो गए। घटना के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को सावधानी बरतनी पड़ी। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और मार्ग को सुचारु करने की कार्रवाई की गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्ट्रीट लाइट पोल की गुणवत्ता और निर्माण कार्य पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि यदि मामूली आंधी-तूफान में ही चार-चार पोल गिर जाएं तो इससे निर्माण कार्य की मजबूती और गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। नागरिकों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल प्रशासन द्वारा गिरे हुए खंभों को हटाने और यातायात को सामान्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, घटना ने सार्वजनिक निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

योग दिवस पर गजरा ग्राउंड बना स्वास्थ्य का केंद्र, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद द्वारा गजरा ग्राउंड में सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। साथ ही बताया कि नियमित योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो, भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से एसएलआरएम सेंटर की स्वच्छता दीदियों और नगरवासियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो ने सभी प्रतिभागियों, योग प्रशिक्षकों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना के साथ सामूहिक मंत्रोच्चार कर योग शिविर का समापन किया गया।

नगर पालिका द्वारा आयोजित इस योग शिविर ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया और योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677