कोरबा
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत दैनिक स्वास्थ्य शिविरों का हुआ आयोजन
750 सामान्य व 51 मेगा स्पेशिलिस्ट शिविरों में 45359 लोगों को पहुंचाया गया स्वास्थ्य लाभ
कोरबा। जिले में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण देखभाल, टीकाकरण और पोषण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने, महिलाओं तथा बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक जिला चिकित्सालय, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में दैनिक स्वास्थ शिविर आयोजन किया गया। शिविरों में रोगों की पहचान, रोकथाम और स्वास्थ्य संवर्धन पर ध्यान केन्द्रित कर गैर संचारी रोगों, कैंसर एनिमिया, टीबी, सिकल सेल रोग, मातृ एंव शिशु की जॉंच एवं उपचार किया गया है। साथ ही महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली, जागरूकता के लिए परामर्श सत्र के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई।
महिलाओं में एनिमिया, पोषण की कमी, महावारी से जुड़ी समस्यायें और सिकल सेल जैसी बिमारियॉं समय पर जॉंच नहीं होने की वजह से गंभीर रूप ले लेती हैं। इन समस्याओं को दूर करने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत स्वास्थ्य केन्द्रों में शिविरों का आयोजन कर महिलाओं में बिमारियों की स्क्रीनिंग कर उपचार प्रदान किया गया है। अभियान में प्रतिदिन विभिन्न थीम के अनुरूप शिविर आयोजित हुए जिसमें नारी आरोग्य उत्सव, स्वस्थ किशोरी सशक्त भविष्य, वीमेन वेलनेस वाक डे, मेरा स्वास्थ मेरी शक्ति, पीएम जनमन स्वस्थ पर्व, स्वास्थ्य सम्मेलन दिवस, छतीसगढ़ कि महतारी हम सब कि जिम्मेदारी, नारी/अन्नपूर्णा पोषण दिवस, स्वास्थ्य पर्व, स्वस्थ माँ दिवस, स्वास्थ्य संजीवनी कैंप, उत्सव भी स्वास्थ्य भी, दशहरा डे, फैसिलिटेसन डे इत्यादी शामिल है।
जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लगाये गए 750 सामान्य एवं 51 मेगा स्पेशिलिस्ट शिविरों में कुल 45359 लोगों का जॉंच किया गया जिसमें 5200 गर्भवती महिलाओं की जॉंच, 18192 एनिमिया जॉंच, 9921 सिकलसेल जॉंच तथा 54 सिकल सेल कार्ड वितरण 1968 टीबी जॉंच, 28483 बीपी जॉंच, 27630 शुगर जॉंच तथा 2091 कैंसर जॉंच (ओरल, ब्रेस्ट, सर्वाइकल) किया गया। साथ ही 225 वयवंदन कार्ड बने, 10 लोगों ने रक्तदान किये 124 लोग निक्षयमित्र बनने पंजीकृत हुए तथा 1313 बच्चों को टीकाकृत किया गया।
कलेक्टर अजीत वसंत तथा सीएमएचओ ने जिले की महिलाओं, नागरिकों, जनप्रतिनिधयों से विभिन्न बिमारियों से ग्रसित व्यक्तियों व क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य केन्द्रों में नियमित स्वास्थ जॉंच कराने हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया है जिससे उनकी स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया जा सके।
कोरबा
कोरबा में बजरंग दल का प्रदर्शन, पुतला दहन किया:महिलाओं के सम्मान और अत्याचार के विरोध में जताया आक्रोश
कोरबा। कोरबा में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के तत्वावधान में टीपी नगर चौक पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महिलाओं के सम्मान को लेकर विरोध जताया और पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारियों ने “बहनों के सम्मान में, बजरंग दल मैदान में” जैसे नारे लगाए। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रहित, मातृशक्ति का सम्मान और समाज की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है। राष्ट्र विरोधी या समाज विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि नारी शक्ति का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं होगा और संगठन इसके लिए सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराता रहेगा। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।

कोरबा
रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा शव मिला:कोरबा पुलिस पहचान और मौत के कारण की जांच में जुटी
कोरबा। कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर फाटक के पास मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा हुआ शव मिला। शव देखकर फाटक पर तैनात कर्मचारी और सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
यह घटना टीपी नगर फाटक के पास बालकों के रेलवे ट्रैक पर सामने आई है। फाटक के कर्मचारियों ने तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। कोरबा रेलवे आरपीएफ की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

गेटमैन ने दी जानकारी
टीपी नगर फाटक पर तैनात गेटमैन महावीर ने बताया कि यह घटना तड़के सुबह सामने आई, जिसकी जानकारी उन्हें राहगीरों से मिली। मृतक ने पेंट और शर्ट पहन रखी थी। उसके पेट पर घर की चाबी भी मिली है। युवक की उम्र लगभग 30 से 35 साल बताई जा रही है।
आत्महत्या की आशंका
स्थानीय लोगों का मानना है कि युवक ने चलती मालगाड़ी के पहिए के नीचे कूदकर आत्महत्या की होगी, क्योंकि उसके सिर और हाथ कटे हुए मिले हैं। सीएसईबी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
मृतक की पहचान के प्रयास जारी
सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान में जुट गई है। पुलिस व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। पहचान होने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।
कोरबा
खाद्य अधिकारी के चैंबर में नेता-ग्रामीणों का धरना:कोरबा में 3 महीने से राशन नहीं मिला, वितरण की मांग तेज
कोरबा। कोरबा में राशन वितरण की मांग को लेकर खाद्य अधिकारी के चैंबर में नेताओं और ग्रामीणों ने धरना दिया। प्रदर्शनकारी पिछले तीन महीनों से राशन न मिलने से नाराज थे। खाद्य अधिकारी के कार्यालय में अनुपस्थित रहने पर उन्होंने सीधे उनके चैंबर में बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
धरने में नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह, जनपद सदस्य अनिल खुटे, सरपंच जजमान, पार्षद विनोद उर्रे, हेमंत शाहनी, कमल किशोर चंद्रा, बबलू मारवा और खगेश बरेठ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे। वे अपनी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण पिछले तीन महीनों से गरीब परिवारों को राशन नहीं मिल पाया है, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभाग को कई बार ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
अधिकारी की अनुपस्थिति पर चैंबर में धरना
इसी मुद्दे पर आज प्रतिनिधिमंडल अधिकारी से मिलने पहुंचा था। हालांकि अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे, जिससे नाराज होकर नेताओं और ग्रामीणों ने उनके चैंबर में ही बैठकर धरना शुरू कर दिया।
अधिकारियों की उदासीनता का आरोप
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण हितग्राहियों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है; पहले भी ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ।
राशन वितरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी
धरने के दौरान नेताओं ने जोर देकर कहा कि राशन गरीबों का मौलिक अधिकार है और इसे समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही राशन का वितरण नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
शहरी क्षेत्रों में भी समस्या
नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने बताया कि यह समस्या केवल ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी फैली हुई है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में ऐसी स्थिति बनी हुई है, जहां लोगों को राशन को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन संबंधित विभाग की गंभीरता समझ से परे है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
