छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री दौरे से पहले कांग्रेस ने पूछे 21 सवाल:कांग्रेस का आरोप– पीएम के स्वागत पर करोड़ों खर्च, अस्पतालों में दवाएं तक नहीं
रायपुर,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले कांग्रेस ने उनसे 21 सवाल पूछे हैं। कांग्रेस ने 500 में गैस सिलेंडर, रोजगार, महतारी वंदन, बिजली बिल, शिक्षा और किसानों के मुद्दों पर सवाल उठाए हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- “ये सवाल राजनीति के लिए नहीं, बल्कि जनता की तरफ से हैं। बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है कि प्रधानमंत्री राज्योत्सव के मंच से इन सवालों का जवाब देंगे या नहीं।”
कांग्रेस का आरोप: पीएम के स्वागत में करोड़ों खर्च, अस्पतालों में दवा-बेड नहीं
प्रदेश अध्यक्ष बैज ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री के दौरे पर करोड़ों रुपये प्रचार और मंच सजावट पर खर्च कर दिए। वहीं रायपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूति वार्ड में एक बेड पर दो महिलाएं अपने नवजात के साथ सो रही हैं।
ये हैं वो 21 सवाल जो कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछे हैं
1.500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की “मोदी गारंटी” कहां गई?
2.महतारी वंदन योजना में 1.25 करोड़ विवाहित महिलाओं में से आधी को भी पैसा नहीं मिला- क्या यह धोखा नहीं?
3.बिहार की महिलाओं को 10,000 रुपए और छत्तीसगढ़ की महिलाओं को 1,000 रुपए क्यों?
4.भाजपा ने पांच साल में 1 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, दो साल में दो हजार भी नहीं दी।
5.संविदा, आंगनबाड़ी, मितानिन, एनआरएचएम कर्मियों को 100 दिन में नियमित करने का वादा अधूरा क्यों?
6.ऑनलाइन बेटिंग ऐप और शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई की बात कही थी, पर आज भी क्यों चल रहे हैं ऐप?
7.सट्टा और शराब से होने वाली काली कमाई का पैसा कहां जा रहा है?
8.राज्य में हत्या, लूट, बलात्कार और गोलीबारी बढ़ रही है?
9.किसानों से वादा किया गया था कि धान का पूरा चावल सेंट्रल पूल में लिया जाएगा, क्यों नहीं लिया गया?
10.किसान आज भी यूरिया और डीएपी के लिए भटक रहे हैं।
11.डबल इंजन सरकार में बिजली के दाम तीन से चार गुना क्यों बढ़ गए?
12.आपकी सरकार ने 10,463 स्कूल बंद किए, एक भी नया स्कूल नहीं खोला, शिक्षा पर यह प्रहार क्यों?
13.15 लाख रुपए खाते में और 2 करोड़ रोजगार का वादा कब पूरा होगा?
14.बस्तर में आई बाढ़ से तबाही के बाद केंद्र ने कोई विशेष पैकेज क्यों नहीं दिया?
15.छत्तीसगढ़ की यात्री ट्रेनें लगातार रद्द, 64,000 ट्रेन फेरे रद्द हुए, ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों?
16.नगरनार इस्पात संयंत्र अभी भी विनिवेश सूची में क्यों है?
17.एनएमडीसी का मुख्यालय बस्तर में क्यों नहीं लाया जा रहा?
18.हसदेव से तमनार तक जंगल काटकर उद्योगपतियों को फायदा क्यों दिया जा रहा है?
19.क्या मोदी जी गारंटी देंगे कि बस्तर की जल-जंगल-जमीन और खनिज संपदा किसी उद्योगपति की जागीर नहीं बनेगी?
20.साल 2023 के बाद केंद्र ने कितने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए?
21.बांग्लादेशी घुसपैठ और पाकिस्तान से ड्रग्स आने की बात आपकी सरकार खुद कहती है, तो यह केंद्र की विफलता नहीं?
पीएम मोदी का 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरा: रजत जयंती राज्योत्सव में होंगे शामिल
1 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी का विशेष विमान सुबह रायपुर के माना एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। उनके कार्यक्रम को देखते हुए राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी और राज्य सरकार के मंत्री लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के रजत जयंती राज्योत्सव 2025 में प्रधानमंत्री के अलावा कई गणमान्य अतिथि भी शामिल होंगे।
ट्रैफिक और पार्किंग की खास व्यवस्था
नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रमों में ट्रैफिक व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए प्रशासन ने छह रूट और पार्किंग जोन तय किए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए रूट चार्ट और पार्किंग प्लान जारी किया है, ताकि किसी को भी कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में दिक्कत न हो। शासन की कोशिश है कि राज्योत्सव में शामिल होने वाले लोगों को सुचारू अनुभव मिले।

कोरबा
दीपका वार्ड 15 उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, ऋषि सिदार बने पार्षद; कार्यकर्ताओं में जश्न की लहर
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर दीपका में जश्न का माहौल, ऋषि सिदार के जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव
जनता ने विकास पर लगाई मुहर, भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार की रिकॉर्ड जीत
कोरबा/दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 में संपन्न उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय दर्ज करते हुए एक बार फिर जनता का विश्वास हासिल किया है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ऋषि सिदार ने भारी जनसमर्थन प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को बड़े मतों के अंतर से पराजित करते हुए पार्षद पद पर शानदार जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूरे वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने फटाखे फोड़कर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा भारत माता और भाजपा के जयघोष के साथ विजय का जश्न मनाया।

गोपाल मोदी के नेतृत्व में भाजपा का विजय अभियान जारी, उपचुनाव में विपक्ष का सूपड़ा साफ

गौरतलब है कि भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में भी भाजपा ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की थी। वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में मिली यह प्रचंड जीत संगठन की बढ़ती मजबूती और जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण मानी जा रही है। भाजपा नेताओं ने वार्ड की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए विकास एवं जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी।
जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली ऐतिहासिक जीत
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में मिली यह ऐतिहासिक जीत संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि चुनाव अभियान के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर व्यापक जनसंपर्क किया तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई। भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर जनता ने विश्वास जताया, जिसका सकारात्मक परिणाम चुनाव में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
इस अवसर पर मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। इस गौरवपूर्ण विजय के उपलक्ष्य में आयोजित विजय उत्सव एवं आभार कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी योगेश जैन, जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, संतोषी दीवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोरबा
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में “व्यापार एवं उद्योग समिति” के राष्ट्रीय संयोजक बने अशोक कुमार मोदी
कोरबा। संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं कोरबा नगर के लिए अत्यंत हर्ष, गौरव एवं सम्मान का विषय है कि कोरबा के सुप्रसिद्ध व्यवसायी, समाजसेवी, धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता तथा छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन अशोक कुमार मोदी को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में “व्यापार एवं उद्योग समिति” का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है।

यह भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन इंदौर स्थित सिमचा रिसोर्ट में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज के गणमान्य प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अधिवेशन के दौरान संगठन के विस्तार, समाजहित एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन की योजनाओं को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु 12 विभिन्न राष्ट्रीय समितियों का गठन किया गया तथा उनके लिए राष्ट्रीय संयोजकों की नियुक्ति की गई। विशेष गौरव की बात यह रही कि छत्तीसगढ़ प्रदेश से दो पदाधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई। सामान्यतः एक प्रदेश से केवल एक राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया जाता है, किंतु छत्तीसगढ़ में संगठन की गतिविधियों, सामाजिक अभियानों एवं योजनाओं की अभूतपूर्व सफलता को देखते हुए यह विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
इसी क्रम में अशोक कुमार मोदी को “व्यापार एवं उद्योग समिति” का राष्ट्रीय संयोजक तथा श्रीमती शोभा केडिया को “मंगल परिणय समिति” का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किए जाने पर अशोक कुमार मोदी ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस महत्वपूर्ण दायित्व की गरिमा को सदैव बनाए रखेंगे तथा समाज और राष्ट्रहित में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान, व्यापारिक विकास, रोजगार सृजन एवं व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संगठन के माध्यम से सकारात्मक एवं प्रभावी पहल की जाएगी।
राष्ट्रीय कार्यसमिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में सामाजिक, व्यापारिक एवं संगठनात्मक विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह, शिक्षा सहायता कोष, डिजिटल डेटा बैंक, रोजगार सहायता मंच, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरण अभियान, अग्र पंचायत गठन तथा राष्ट्रीय स्तर पर संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
अधिवेशन के समापन अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि संगठन की आगामी राष्ट्रीय बैठक हरिद्वार में आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे तथा कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
इस गरिमामयी राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूचा सहित देश के 16 राज्यों से आए पदाधिकारीगण, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
अशोक कुमार मोदी की इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ एवं कोरबा क्षेत्र के सामाजिक, व्यापारिक एवं धार्मिक संगठनों सहित समाज के विभिन्न वर्गों में हर्ष का वातावरण है तथा उन्हें लगातार बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्राप्त हो रही हैं।
कोरबा
आंधी-तूफान से पेड़ गिरने की घटना में तीन युवकों की मृत्यु, वन विभाग के कार्य से नहीं था कोई संबंध
जांच में पंचों ने दी जानकारी
कोरबा/पाली । पाली विकासखण्ड के ग्राम चोरकाडांड में 30 मई 2026 को हुई दुखद दुर्घटना के संबंध में प.स.राहा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों एवं पंचों से जानकारी प्राप्त की गई। जांच के दौरान पंचों ने लिखित बयान देकर घटना के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत की।

पंचों के अनुसार, 30 मई 2026 को लगभग अपराह्न 03 बजे अचानक तेज आंधी-तूफान आने से गांव के समीप स्थित एक बड़ा घावड़ा वृक्ष जड़ से टूटकर गिर गया। उस समय वृक्ष के नीचे बैठे तीन युवक उसकी चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान तीनों युवकों की मृत्यु हो गई।
पूछताछ में पंचों ने बताया कि घटनास्थल के निकट वन प्रबंधन समिति चोरकाडांड द्वारा सुअर पालन हेतु शेड निर्माण का कार्य कराया जा रहा था, किंतु मृतक युवक उक्त निर्माण कार्य में संलग्न नहीं थे। घटना के समय वे वृक्ष के नीचे बैठे थे।
पंचों ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि मृतकों का वन विभाग अथवा शेड निर्माण कार्य से कोई संबंध नहीं था तथा यह दुर्घटना प्राकृतिक कारणों से आई आंधी-तूफान के दौरान वृक्ष गिरने के कारण हुई।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
