Connect with us

Uncategorized

सीआरपीएफ के जवान ने बुजुर्ग और महिलाओं के साथ की मारपीट और मचाया उत्पात,,, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद ।,,,,,देखे पूरी खबर

Published

on

बाँकी मोंगरा :– कोरबा जिले के थाना बाँकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत शक्ति चौक कॉलोनी में बीती रात 29/10/25 की रात्रि छुट्टी पर आए सीआरपीएफ के जवान ने जमकर उत्पात मचाया, पहले की पत्थरबाजी फिर बुजुर्ग को जोर से औचक धक्का देने के बाद महिलाओं को गंदी गंदी गालीया देते हुए धक्का मुक्की की और लात मुक्के बरसाए गए ।

पीड़ित महिला ने थाना उपस्थित आकर लिखित शिकायत दर्ज कराया कि कल रात लगभग 11:00 बजे मेरे दरवाजे पर पत्थर मारने का आवाज आया जिसे सुन मै और ननद बाहर निकले जहां देखा कि इसी मुहल्ले में रहने वाला हेमंत सिंह बोल रहा है कि मेरे घर पास का नल क्यों तोड़े कहते हुए पत्थर मार रहा है, हमारे ।आना करने पर उसके द्वारा हमें गंदी गंदी गाली देते हुए मार पीट करने लगा। हल्ला सुन पड़ोसी सूरज देव पाल और उनका पुत्र अशोक पाल और पत्नी बीच बचाव करने पहुंची तो इनको भी गंदी गंदी गालीया देते हुए पड़ोसी को बेल्ट से मारने लगा और धक्का दे दिया जिससे वो दूर जा गिरा जिसके वजह से उनकी चोट भी आई है और पड़ोसी की पत्नी को तमाचा जड़ दिया, जबकि मेरे बाएं हाथ की कलाई में, मेरे ननद के पेट और सीने में और पड़ोसी के हाथ और कोहनी में और उनकी पत्नी के चेहरे पर चोट आई है। इसके साथ साथ हेमंत सिंह अपने हाथ में कुछ नुकीली चीज रखकर हमको जान से मारने की धमकी दे रहा था।

देखे सीसी टीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो👇

  • “पूरे घटने का सीसी टीवी फुटेज पुलिस के समक्ष पीड़ित ने पेश किया है, जिसमें पूरी घटना साफ साफ देखी जा सकती है और अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्या रहा होगा माहौल।”
  • देखे सीसी टीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो👇

घटना की लिखित शिकायत पर बाँकी मोंगरा थाना के प्रभारी चमन लाल सिन्हा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी है, जिनके निर्देश पर अपराध क्रमांक 0196 दर्ज कर धारा 296, 115 (2), 351(2) बी एन एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की विवेचना (जांच) प्रधान आरक्षक नरेंद्र टेकाम को सौंपी गई है।

छुट्टी पर अपने गृहग्राम निवास आकर मुहल्ले और क्षेत्र में ही करता है दबंगई, और अपने आप को बताता है देश का जवान।

घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति का नाम हेमंत सिंग जोसीआरपीएफ का जवान है, जिसका निवास बाँकी मोगरा है। मिली जानकारी अनुसार बताया गया कि इसके द्वारा कुछ माह पहले पुलिस स्टाफ से भी हाथा पाई की जा चुकी है और मुख्य चौक में गाली गलौज देते हुए दबंगई दिखने जैसे हरकत भी किए गए है।

  • देश के जवानो के वजह से हम देशवासी अपने आप को सुरक्षित महसूस करते है, इनके द्वारा नसे में चूर होकर इस तरह की घटने को अंजाम देना एक सोचनीय और अशोभनीय विषय है। ऐसे लोगों के विरुद्ध आए शिकायत पर प्रशासन को गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई करने की जरूरत।

फिलहाल अब तक आरोपी आजाद घूम रहा है, अब देखना ये है कि इसके द्वारा किए गई इस घटना पर और सीसी टीवी फुटेज के आधार पर प्रशासन क्या और कब तक कार्रवाई करती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

उप निरीक्षक के इकलौते पुत्र की मौत के बाद हरकत में आई पुलिस, 2 आरोपी गिरफ्तार, सामने आए कई और नाम,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा/कोरबा :– 6 जून की रात हुई सनसनीखेज मारपीट, लूट और जानलेवा हमले की घटना में गंभीर रूप से घायल चंद्रमणि रात्रे उर्फ दादू ने इलाज के दौरान रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में दम तोड़ दिया। चंद्रमणि, कोरबा पुलिस में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रामनारायण रात्रे के इकलौते पुत्र थे। उनकी मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

क्या है पूरा मामला? 👇

प्रार्थी साहिल निर्मलकर ने 7 जून को थाना बांकीमोंगरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 6 जून की रात वह अपने साथियों चंद्रमणि रात्रे और अरविंद राठौर के साथ बुधवार बायपास स्थित एक कैफे के पास खड़ा था। इसी दौरान बोलेरो वाहन में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और तेज हॉर्न बजाने लगे।

विरोध करने पर आरोपियों ने कथित रूप से बोलेरो से चंद्रमणि को टक्कर मार दी और मौके से भाग निकले। साहिल और अरविंद ने स्कूटी से उनका पीछा किया, लेकिन एनटीपीसी बलगी के पास पहले से मौजूद कई युवकों ने अरविंद को पकड़कर वैन्यू कार में बैठाया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसे मृत समझकर छोड़ दिया। होश आने पर उसने दूसरे मोबाइल से अपने साथी को फोन कर मदद मांगी। आरोप है कि इस दौरान उसका मोबाइल, सोने की चेन, अंगूठी और नकदी भी लूट ली गई। पीड़ित ने यह भी बताया कि एक आरोपी ने उसकी कनपटी पर तमंचा तानकर दो हवाई फायर किए।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना में गंभीर रूप से घायल चंद्रमणि रात्रे पिछले छह दिनों से आईसीयू में भर्ती थे। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया।

पुलिस ने दो आरोपियों को लिया हिरासत में

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी चमन लाल सिंहा ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जांच तेज की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कपिल कुमार सारथी (22 वर्ष) तथा एक अन्य अपचारी को हिरासत में लिया

पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वैन्यू कार भी लावारिस हालत में बरामद कर जब्त कर ली है। वाहन के स्वामित्व की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस के अनुसार विवेचना में संदीप सही, कुणाल साहू, विनोद कश्यप, योगेंद्र, प्रताप बघेल उर्फ मितान, अमन, दीपक श्रीवास सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें से कपिल सारथी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अपचारी दीपक श्रीवास को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

इन धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने अपराध क्रमांक 122/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3), 310(2), 311, 115(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने क्या कहा?

फिलहाल पुलिस प्रशासन ने जांच का हवाला देते हुए विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की विवेचना थाना प्रभारी चमन लाल सिंहा द्वारा की जा रही है।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

16 वर्षीय किशोरी ने घर में लगाई फांसी, घटना से पहले युवक से विवाद और मारपीट का आरोप, पुलिस हर पहलू की कर रही जांच…देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा :– कोरबा जिले के थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत रोहिना बस्ती से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। जहां 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने अपने घर के अंदर पंखे से फांसी लगाकर अपनी इहलिला समाप्त कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से कुछ समय पहले गांव के ही एक युवक से उसका विवाद हुआ था। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 33/26 कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

देर शाम मिली सूचना, सुबह उतारा गया शव

माँ के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम

पिता का हो चुका है निधन।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात बांकीमोंगरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि रोहिना बस्ती में एक किशोरी ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर तफ्तीश की और रात अधिक होने के कारण घटनास्थल को सुरक्षित कर सील कर दिया गया। आज सुबह थाना बाँकी से सहायक उप निरीक्षक (ASI) नंदलाल टंडन अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की।

मृतिका की पहचान शारदा महंत (16 वर्ष), पिता स्वर्गीय कुमार दास के रूप में हुई है। मृतिका की मां छत्तीसगढ़ से बाहर मजदूरी करने गई हैं, जिसके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने शव को एसईसीएल अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया है। कल मृतिका के मां के वापस पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

परिजनों के अनुसार, वर्ष 2021 में पिता के निधन के बाद परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा था। मां रोजी-रोटी के लिए बाहर मजदूरी करने चली गई थीं। शारदा अपने भाई के साथ रोहिना बस्ती में बुआ और नानी के पास रहती थी, जबकि उसकी बड़ी बहन अपने नाना-नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही है।

बुआ का आरोप: युवक ने की थी मारपीट – मृतिका की बुआ सरिता महंत ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले गांव का एक युवक घर पहुंचा और शारदा को बाहर बुलाकर विवाद करने लगा। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके दौरान युवक ने शारदा को थप्पड़ भी मारे। बीच-बचाव कर युवक को वहां से भगा दिया गया।

मोबाइल जब्त, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिसपुलिस ने घटनास्थल से मृतिका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। कॉल डिटेल, मोबाइल डेटा और घटना से पहले हुए विवाद सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही मौत के कारणों और परिस्थितियों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने तक घटना के कारणों को लेकर किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

पेट्रोल पंपों में तेल वितरण को लेकर पार्षद अश्वनी मिश्रा ने उठाए सवाल, जांच की मांग,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकीमोंगरा :– नगर पालिका परिषद बाँकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने जिले के पेट्रोल पंपों में तेल वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने जिला प्रशासन को पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

पार्षद अश्वनी मिश्रा ने अपने पत्र में कहा है कि वर्तमान समय में जिले के कई रिटेल पेट्रोल पंपों पर आम उपभोक्ताओं को ईंधन प्राप्त करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि कुछ स्थानों पर आम जनता को निर्धारित मात्रा में तेल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जबकि बड़े ट्रांसपोर्टरों एवं अन्य उपभोक्ताओं को अधिक मात्रा में ईंधन वितरण किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार की अनियमितताएं हो रही हैं तो यह आम उपभोक्ताओं के हितों के साथ अन्याय है और इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। पार्षद मिश्रा ने प्रशासन से मांग की है कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों में विशेष जांच अभियान चलाकर ईंधन वितरण की प्रक्रिया की जांच की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि उपभोक्ताओं को उनके भुगतान के अनुरूप सही मात्रा में पेट्रोल और डीजल प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने यह भी मांग की कि जांच के दौरान यदि किसी पेट्रोल पंप में गड़बड़ी या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

पार्षद अश्वनी मिश्रा ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण आवश्यक है। उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन, खाद्य विभाग एवं संबंधित तेल कंपनियों के अधिकारियों को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी है।

अब देखना होगा कि प्रशासन पार्षद की इस मांग पर क्या कदम उठाता है और आम उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए किस प्रकार की कार्रवाई करता है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677