Connect with us

देश

Bihar Election 2025: पहले चरण की 121 सीटों पर 2020 में किसकी हुई थी जीत, जिलेवार नतीजे

Published

on

पटना,एजेंसी। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा की 121 सीटों पर पहले चरण में और 122 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान कराया जाएगा। 2025 के बिहार चुनाव में मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन के बीच होगा। वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव (2020) में पहले चरण की 121 सीटों पर दोनों गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। आइए एक नजर डालते हैं पहले चरण की 121 सीटें के नतीजों पर….

जिला वार 2020 के नतीजे (121 सीटों पर)…..

जिला निर्वाचन क्षेत्र किसकी हुई थी जीत
मधेपुराआलमनगर     JDU 
बिहारीगंज               JDU
सिंहेश्वर                  RJD
मधेपुरा                    RJD
सहरसासोनवर्षा        JDU
सहरसा                    BJP
सिमरी बख्तियारपुरRJD
महिषी                     JDU
दरभंगाकुशेश्वर स्थानJDU
गौराबौराम VIP
बेनीपुर JDU
अलीनगर VIP
दरभंगा ग्रामीणRJD        
दरभंगा BJP
हायाघाट BJP
बहादुरपुर JDU
केवटी      BJP
जाले        BJP
मुजफ्फरपुरगायघाट RJD
औराई BJP
मीनापुर RJD
बोचहां VIP
सकरा JDU
कुढ़नी RJD
मुजफ्फरपुर Cong
कांटी RJD
बरुराज BJP
पारू BJP
साहेबगंज VIP
गोपालगंजबैकुंठपुर RJD
बरौली BJP
गोपालगंज BJP
कुचायकोट JDU
भोरे JDU
हथुआ RJD
सिवानसिवानRJD
जीरादेईCPI(ML)L
दरौली CPI(ML)L
रघुनाथपुरRJD
दरौंधाBJP
बड़हरियाRJD
गोरियाकोठी BJP
महराजगंज INC
सारणएकमाRJD
मांझी CPM
बनियापुर RJD
तरैया BJP
मढ़ौरा RJD
छपरा BJP
गरखा RJD
अमनौर BJP
परसा RJD
सोनपुर RJD
वैशालीहाजीपुर BJP
लालगंज BJP
वैशाली JDU
महुआ RJD
राजा पाकड़INC
राघोपुर RJD
महनार RJD
पातेपुर BJP
समस्तीपुरकल्याणपुर JDU
वारिसनगर JDU
समस्तीपुर RJD
उजियारपुर RJD
मोरवा RJD
सरायरंजन JDU
मोहिउद्दीननगर BJP
विभूतिपुर CPM
रोसड़ा BJP
हसनपुर RJD
बेगूसरायचेरिया बरियारपुरRJD
बछवाड़ा BJP
तेघड़ा CPI
मटिहानी LJP
साहेबपुर कमालRJD
बेगूसराय BJP
बखरी CPI
खगड़ियाअलौली RJD
खगड़िया INC
बेलदौर JDU
परबत्ता JDU
मुंगेरतारापुर JDU
मुंगेर BJP
जमालपुर INC
लखीसरायसूर्यगढ़ा RJD
लखीसराय BJP
शेखपुराशेखपुरा RJD
बरबीघा JDU
नालंदाअस्थावां JDU
बिहारशरीफ BJP
राजगीर JDU
इस्लामपुर RJD
हिलसा JDU
नालन्दाJDU
हरनौत JDU
पटनामोकामा RJD
बाढ़ BJP
बख्तियारपुर RJD
दीघा BJP
बांकीपुर BJP
कुम्हरार BJP
पटना साहिबBJP
फतुहा RJD
दानापुर RJD
मनेर RJD
फुलवारी CPI(ML)L
मसौढ़ी RJD
पालीगंज CPI(ML)L
बिक्रम INC
भोजपुरसन्देश RJD
बड़हराBJP
आरा BJP
अगिआंव CPI(ML)L
तरारी CPI(ML)L
जगदीशपुर RJD
शाहपुर RJD
बक्सरब्रह्मपुर RJD
बक्सर INC
डुमरांव CPI(ML)L
राजपुर INC
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार के सामने रखीं ये 5 बड़ी मांगें

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य नेता छात्रों के खिलाफ पुलिस के बल प्रयोग के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री आवास के निकट धरने पर बैठ गए। प्रधानमंत्री के आवास ‘7 लोक कल्याण मार्ग’ के निकट धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने यहां ‘प्रधानमंत्री इस्तीफा दो’ के नारे लगाए।

केंद्र के सामने रखी ये 5 बड़ी मांगें

  • प्रदर्शन के दौरान हिंसा की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की
  • गृहमंत्री का दोनों सदनों में बयान
  • सदन में इस मामले की डिटेल पर चर्चा होनी चाहिए
  • शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग रखी
  • छात्रों के मुद्दे को सुने जाने की बात कही

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की खरगे से मुलाकात

धरना स्थल पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे हैं। यहां पर वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बातचीत कर उन्हें प्रदर्शन रोकने के लिए बातचीत कर रहे हैं। 

इससे पहले, राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए और पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से यह भी कहा कि छात्रों की पिटाई के लिए गृह मंत्री अमित शाह को भी त्यागपत्र देना चाहिए। प्रियंका गांधी ने कहा, ”हम सदन में चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन विपक्ष को बात करने नहीं दिया जाता। ये सदन उन्हीं युवाओं का है जिन पर सरकार लाठी चला रही है, आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। बच्चों की बात सुनी जाए और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लिया जाए। ” कांग्रेस के दोनों प्रमुख नेताओं ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रों से मुलाकात भी की।

Continue Reading

देश

सोने में आने वाली है बड़ी गिरावट? बैंक ऑफ अमेरिका की भविष्यवाणी से मचा हड़कंप

Published

on

मुंबई, एजेंसी। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच आमतौर पर सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिलती है लेकिन इस बार बाजार का रुख अलग नजर आ रहा है। एक तरफ जहां दुनिया भर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं, वहीं दिग्गज ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म बैंक ऑफ अमेरिका के तकनीकी रणनीतिकारों ने सोने में एक बहुत बड़ी गिरावट की चेतावनी जारी की है।

बैंक ऑफ अमेरिका के तकनीकी रणनीतिकार पॉल सियाना के अनुसार, सोने की मौजूदा कमजोरी अगस्त और सितंबर तक जारी रह सकती है। उनका कहना है कि कीमतों में गिरावट के पीछे दो प्रमुख तकनीकी संकेतक जिम्मेदार हैं।

सोने में गिरावट के दो बड़े कारण

पहला संकेत ‘डेथ क्रॉस’ का बनना है। यह स्थिति तब बनती है जब 50-दिवसीय शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज, 200-दिवसीय लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे आ जाता है। विश्लेषकों के अनुसार, वर्ष 1975 के बाद सोने में जब-जब ऐसा संकेत मिला, उसके बाद अधिकांश मामलों में कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

दूसरा संकेत रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) से जुड़ा है। हालिया तेजी के दौरान आरएसआई 90 के स्तर तक पहुंच गया था, जिसे अत्यधिक खरीदारी (ओवरबॉट) का संकेत माना जाता है। ऐसे में बाजार में करेक्शन की संभावना बढ़ जाती है।

अगस्त-सितंबर में बदल सकता है पूरा खेल

विश्लेषकों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4,000 डॉलर प्रति औंस का स्तर टूटने के बाद मंदी का दबाव और बढ़ गया है। उनका मानना है कि मौजूदा रुझान वर्ष 1980 और 2011 में देखी गई बड़ी गिरावट जैसे पैटर्न की ओर संकेत कर सकता है।

बैंक ऑफ अमेरिका के अनुमान के मुताबिक, यदि गिरावट जारी रहती है तो सोना पहले 3,600 डॉलर प्रति औंस और उसके बाद 3,315 डॉलर प्रति औंस तक फिसल सकता है। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि नए निवेशकों को अगस्त और सितंबर के दौरान बाजार की चाल पर नजर रखते हुए निवेश संबंधी निर्णय लेना चाहिए।

Continue Reading

देश

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 238 अंक टूटा

Published

on

मुंबई, एजेंसी। स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही और दोनों मानक सूचकांक नुकसान में रहे। अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने तथा कच्चे तेल के दाम में तेजी के बीच एचडीएफसी बैंक में बिकवाली दबाव के साथ बीएसई सेंसेक्स 238 अंक टूट गया, जबकि एनएसई निफ्टी में 51 अंक की गिरावट आई।

कारोबारियों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से भी जोखिम लेने की धारणा प्रभावित हुई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31 प्रतिशत टूटकर 77,470.11 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 371.19 अंक की गिरावट के साथ 77,337.33 अंक पर आ गया था।

पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21 प्रतिशत के नुकसान के साथ 24,187.70 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एचडीएफसी बैंक में लगातार दूसरे दिन दो प्रतिशत की गिरावट आई। तिमाही वित्तीय परिणाम में मार्जिन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने से बैंक का शेयर नुकसान में रहा।

इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस और पावर ग्रिड के शेयर में भी गिरावट आई। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाइटन शामिल हैं।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,121.04 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत बढ़कर 90.03 डॉलर प्रति बैरल रहा। एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स सोमवार को 442.93 अंक टूटकर 77,708.52 अंक बंद हुआ था। निफ्टी 95.80 अंक की गिरावट के साथ 24,238.50 अंक पर रहा था।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677