देश
Bihar Election 2025: पहले चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध, DGP विनय कुमार बोले- हर गतिविधि पर रखी जाएगी कड़ी नजर
पटना,एजेंसी। बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार (Vinay Kumar) ने बुधवार को कहा कि 06 नवंबर को प्रदेश के 121 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण के मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। कुमार ने आज बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सुरक्षाकर्मियों को इस बात के निर्देश दिए गए हैं कि पोलिंग स्थलों की कड़ी निगरानी करें और किसी भी प्रकार की गडबडी की स्थिति में उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
मतदान केंद्रों पर लगाए गए CCTV कैमरे- DGP Vinay Kumar
डीजीपी ने तैनातियों का विवरण साझा करते हुए कहा कि सभी मतदान केंद्रों और प्रमुख इमारतों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों की 1,650 कंपनियां तैनात की गई हैं। मतदान अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त के व्यापक उपाय किए गए हैं। कुमार ने कहा कि महिला मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न जिलों में 35,000 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और चुनाव प्रबंधन के विभिन्न स्तरों पर महिला अधिकारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि निगरानी बढ़ाने के लिए मतदान केंद्रों और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। डीजीपी ने कहा कि भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए घुड़सवार पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के लिए भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों पर कड़ी नज़र रखी जा रही- DGP Vinay Kumar
विनय कुमार ने मतदान के दौरान विशेष उपायों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संवेदनशील जिलों और निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान कर ली गई है और इन क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा कंपनियां तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। उनकी गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए समर्पित वीडियो निगरानी दल तैनात किए गए हैं, और कुछ क्षेत्रों में कई निगरानी इकाइयाँ तैनात की गई हैं। पुलिस महानिदेशक ने आश्वासन दिया कि सभी संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी या आपराधिक गतिविधियों की हर संभावना को टालने के लिए इसके आकलन और जरूरी समाधान की व्यवस्था की गई है। श्री कुमार ने कहा कि बहुस्तरीय सुरक्षा, वास्तविक समय पर निगरानी और लगातार गश्त के साथ, बिहार पुलिस का लक्ष्य पूरे राज्य में शांतिपूर्ण और घटना-मुक्त चुनाव सुनिश्चित करना है। इस बीच चुनाव कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी मतदान प्रक्रिया की‘लाइव स्ट्रीमिंग’की जाएगी। आयोग ने कानून-व्यवस्था की कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए 348 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पर्यवेक्षकों में पहले चरण के लिए 121 सामान्य पर्यवेक्षक, 18 पुलिस पर्यवेक्षक और 33 व्यय पर्यवेक्षक, और शेष 122 सामान्य पर्यवेक्षक, 20 पुलिस पर्यवेक्षक और 34 व्यय पर्यवेक्षक शामिल हैं।
देश
संसद का मानसून सत्र: राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित, अब 21 जुलाई को फिर होगी बैठक
नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही को दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई है। अब 21 जुलाई को फिर होगी बैठक होगी।
प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे को लेकर विपक्ष का हंगामा
सदन की कार्यवाही पहली बार आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखे जाने, नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण और शोक-संदर्भों के बाद करीब साढ़े ग्यारह बजे तक स्थगित की गई थी। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक, फिर बारह बज कर 50 मिनट तक और फिर दोपहर दो बजे तक कार्यवाही स्थगित की गई। सदन में आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखे जाने के बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे को उठाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला है। खरगे ने कहा, ”हजारों छात्र जंतर-मंतर पहुंचे हैं और उन पर लाठीचार्ज किया गया है।
नौ सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे को दबाने की कोशिश कर रही है। खरगे जब अपनी बात रख रहे थे तभी विपक्षी सदस्य अपनी स्थानों पर खड़े होकर ”शर्म करो, शर्म करो” के नारे लगाने लगे। हंगामे के बीच सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। इससे पहले पूर्वाह्न 11 बजे राष्ट्रगान के साथ उच्च सदन में मॉनसून सत्र की शुरूआत हुई। सभापति राधाकृष्णन ने बैठक शुरू होने के बाद उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए नौ सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई।
दिवंगत पूर्व सदस्यों को दी श्रद्धांजलि
गुजरात से भाजपा के मुकेश भाई जे राठवा, कर्नाटक से कांग्रेस के पवन खेड़ा, मध्यप्रदेश से भाजपा के महेश केवट, मेघालय से एनपीपी के जेम्स पगसाग कोंकल संगमा, मिजोरम से खियांग्टे लालत्लुआंगकीमा, राजस्थान से भाजपा के डॉ सतीश पूनिया, पश्चिम बंगाल से भाजपा के प्रकाश चिक बड़ाइक, सुष्मिता देव और सुखेंदु शेखर राय ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। सभापति ने नए सदस्यों का सदन में स्वागत किया। सदन में दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आसन की अनुमति से अपनी बात रखते हुए कहा कि नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक का मुद्दा बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि यह लाखों बच्चों के भविष्य का मामला है। उन्होंने कहा कि हजारों बच्चे जंतर मंतर पर आए, और वहां लाठीचार्ज हो गया।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में विपक्ष
खरगे ने सरकार पर बच्चों को और पेपर लीक के मुद्दे को दबाने का आरोप लगाया। इसी बीच विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया और सभापति ने बैठक 11 बज कर 33 मिनट पर दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी। एक बार के स्थगन के बाद दोपहर बारह बजे बैठक शुरू होने पर सदन में वही नजारा था। सभापति ने प्रश्नकाल शुरू कराना चाहा लेकिन विपक्षी सदस्यों ने नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा रुकते न देख सभापति ने बैठक साढ़े बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी। दोपहर 12:30 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर विपक्षी सदस्य जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन और उनके खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी करने लगे। वे उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे को लेकर भी नारे लगा रहे थे।
बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित
द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सदस्यों ने तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच जल बंटवारे का मुद्दा भी उठाने की कोशिश की तथा सदन के बीच (वेल) में आने का प्रयास किया। हालांकि, सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के बीच सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बज कर 50 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी। बैठक के फिर शुरू होने पर सदन में वही नजारा देखने को मिला। हंगामे के कारण सभापति ने बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। साथ ही उन्होंने कहा कि गतिरोध के मुद्दे पर कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में चर्चा होगी।
देश
राम मंदिर दान विवाद केस: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, नई SIT और अनुभवी IPS अधिकारी से कराई जाय जांच
नई दिल्ली, एजेंसी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए मिले दान में कथित हेराफेरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में एक बेहद महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने शीर्ष अदालत में अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है। यह रिपोर्ट जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ के समक्ष सीलबंद लिफाफे में पेश की गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया है कि वह श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही SIT के पुनर्गठन के बारे में निर्देश ले। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि वह चाहेगी कि इस जांच का नेतृत्व कोई ऐसा वरिष्ठ IPS अधिकारी करे जिसे इस तरह की जांच संभालने का अनुभव हो।
देश
त्रिपुरा के DGP की संदिग्ध मौत, ऑफिस के शौचालय में मिला शव; पुलिस महकमे में मची खलबली
अगरतला, एजेंसी। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ सोमवार को यहां पुलिस मुख्यालय में अपने कार्यालय के शौचालय में मृत मिले। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।
DGP की स्वास्थ्य जांच करने वाले अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज के प्रो. प्रदीप भौमिक ने बताया कि 48 मिनट तक उन्हें होश में लाने के प्रयासों के बावजूद वे विफल रहे। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट से संकेत मिला है कि असामान्य रूप से देर होने के कारण जब उनके अर्दली ने शौचालय जाकर देखा तो उसने धनखड़ को फंदे से लटका पाया।
मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तुरंत पुलिस मुख्यालय और फिर अस्पताल पहुंचे, जहां आगे की मेडिको-लीगल प्रक्रियाएं चल रही हैं। घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच शुरू होने के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इलाके को सुरक्षित कर लिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा। त्रिपुरा कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग धनखड़ ने मई 2025 में डीजीपी का पदभार संभाला था।
डीजीपी के दो वर्ष के तय कार्यकाल के बाद सरकार ने उनके सेवाकाल को एक वर्ष का विस्तार दिया था। वह अगरतला में अपनी पत्नी के साथ रहते थे, जबकि उनका इकलौता बेटा कनाडा में बसा हुआ है। अपने पूरे करियर के दौरान उन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक त्रिपुरा पुलिस में अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) से लेकर महानिदेशक (खुफिया) तक के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दीं। इसके अलावा, उन्होंने कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भी भाग लिया था और सीबीआई एवं बीएसएफ में भी सेवाएं दी थीं।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
