Connect with us

खेल

सट्टेबाजी केस में रैना-धवन की ₹11.14 करोड़ की संपत्ति अटैच:ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया, सट्टेबाजी की कमाई प्रॉपर्टी-इन्वेस्टमेंट में लगाई

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ की संपत्ति अटैच की। जांच एजेंसी के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों ने ऑनलाइन बेटिंग एप 1xBet के प्रमोशन से हुई कमाई का इस्तेमाल निवेश और संपत्ति खरीद में किया था।

यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की गई। सोर्स के अनुसार, रैना का 6.64 करोड़ रुपए का म्यूचुअल फंड निवेश और धवन की 4.5 करोड़ रुपए की संपत्ति को अटैच किया गया है। ED ऑफिशियल सोर्स ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया था कि इस संपत्ति को ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ यानी अपराध से कमाई गई संपत्ति माना गया है।

सितंबर महीने में ED ने 1xBet एप मामले में क्रिकेटर युवराज सिंह, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और शिखर धवन, अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती (पूर्व TMC सांसद) और अंकुश हाजरा (बंगाली एक्टर) से पूछताछ की थी। कुछ ऑनलाइन इन्फ्लुएंसर्स से भी सवाल किए गए थे।

सट्टेबाजी मामले में ED ने कब-किससे पूछताछ की

23 सितंबर: युवराज सिंह दिल्ली ED ऑफिस पहुंचे। यहां अधिकारियों ने उनसे ऑनलाइन बेटिंग एप (1xBet) के प्रमोशन मामले में 7 घंटे पूछताछ की।

24 सितंबर: ED की टीम ने दिल्ली ऑफिस में एक्टर सोनू सूद से लगभग 7 घंटे तक पूछताछ की। PMLA के तहत बयान दर्ज किया गया है।

24 सितंबर: ED की टीम ने दिल्ली ऑफिस में एक्टर सोनू सूद से लगभग 7 घंटे तक पूछताछ की। PMLA के तहत बयान दर्ज किया गया है।

4 सितंबर: पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन गुरुवार को ऑनलाइन बेटिंग एप (1xBet) के प्रमोशन मामले में ED के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए थे।

4 सितंबर: पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन गुरुवार को ऑनलाइन बेटिंग एप (1xBet) के प्रमोशन मामले में ED के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए थे।

बैंक अकाउंट और ट्रांजैक्शन से जानकारी सामने आई

ED ने खिलाड़ी, अभिनेता और इन्फ्लुएंसर्स के बयान मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) की धारा 50 के तहत दर्ज किए हैं। कई सेलिब्रिटीज ने अपने बैंक अकाउंट और ट्रांजैक्शन की डिटेल्स भी दीं, जिनसे पता चला कि उन्हें एडवर्टाइजमेंट फीस कैसे मिली। कुछ और खिलाड़ियों और एक्टर्स से अभी पूछताछ बाकी है। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (1xBet की इंडिया एंबेसडर) को भी बुलाया गया था, लेकिन वह उस समय विदेश में होने के कारण पेश नहीं हुईं।

ED के अफसरों के मुताबिक, जब्ती आदेश PMLA के एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी को भेजा जाएगा। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद केस में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

युवराज सिंह ने ये तस्वीर 2022 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की थी।

युवराज सिंह ने ये तस्वीर 2022 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की थी।

मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के नियमों के अनुसार, अपराध से जुड़ी संपत्तियों को जब्त कर लिया जाता है ताकि दोषी उनका फायदा न उठा सकें। आदेश जारी होने के बाद इसे PMLA के तहत बनाए गए एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी को भेजा जाएगा और कोर्ट से मंजूरी मिलते ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

1xBet : 18 साल पुराना बेटिंग प्लेटफॉर्म, भारत में बैन

1xBet साइप्रस की ऑनलाइन बेटिंग कंपनी है। यह दुनिया भर में खेल आयोजनों पर सट्टा लगाने की सुविधा देती है। कंपनी खुद को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त बुकी बताती है। इसका एप और वेबसाइट 70 भाषाओं में उपलब्ध हैं। भारत में यह प्लेटफॉर्म प्रतिबंधित है।

यह जांच अवैध बेटिंग एप से जुड़ी है। कंपनी पर आरोप है कि उसने लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपए की ठगी की है या बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी की है। कंपनी का दावा है कि 1xBet एक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त बुकी है, जो पिछले 18 सालों से बेटिंग इंडस्ट्री में है। इसके ग्राहक हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगा सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट और एप 70 भाषाओं में उपलब्ध हैं। 1xBet चांस बेस्ड गेम्स एप है।

सरकार ने बेटिंग एप पर बैन लगाया

भारत में फैंटेसी स्पोर्ट्स जैसे ड्रीम-11, रमी, पोकर जैसे ऑनलाइन बेटिंग एप बैन हैं। यह फैसला भारत सरकार के हाल ही में पास किए गए ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 के बाद लिया गया है। इस बिल के तहत ऑनलाइन बेटिंग एप पर पूरी तरह पाबंदी है।

सरकार का कहना है कि ऐसे एप से आम लोगों को मानसिक और आर्थिक नुकसान हो रहा है। मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया था कि करीब 45 करोड़ लोग ऐसे गेम्स से प्रभावित हैं। 20 हजार करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे गेमिंग डिसऑर्डर की श्रेणी में रखा है।

2017 में सुप्रीम कोर्ट ने ड्रीम-11 जैसे फैंटेसी खेलों को स्किल्स का खेल बताया था। हालांकि बेटिंग एप कभी भी भारत में लीगल नहीं थे।

ऑनलाइन बेटिंग एप से आर्थिक नुकसान हो रहा

सरकार का कहना है कि ऑनलाइन बेटिंग एप की वजह से लोगों को मानसिक और आर्थिक नुकसान हो रहा है। कुछ लोग गेमिंग की लत में इतना डूब गए कि अपनी जिंदगी की बचत तक हार गए और कुछ मामलों में तो आत्महत्या की खबरें भी सामने आईं।

इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग और नेशनल सिक्योरिटी को लेकर भी चिंताएं हैं। सरकार इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाना चाहती है। मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद के मानसून सत्र में कहा था, “ऑनलाइन मनी गेम्स से समाज में एक बड़ी समस्या पैदा हो रही है। इनसे नशा बढ़ रहा है, परिवारों की बचत खत्म हो रही है।

अनुमान है कि करीब 45 करोड़ लोग इससे प्रभावित हैं और मिडिल-क्लास परिवारों के 20,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।” उन्होंने यह भी बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे गेमिंग डिसऑर्डर के रूप में मान्यता दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

 “स्व. श्री ओम प्रकाश शर्मा स्मृति” प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 13 सितंबर को

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा दिनांक 13 सितंबर, 2026 (रविवार) को “स्व. श्री ओम प्रकाश शर्मा स्मृति” प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026″ का आयोजन सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में किया जा रहा है, जिसमें पुरुष एवं महिला एकल (आयु वर्ग 40, 50, 60, 65, 70, 75) वर्ग हेतु कुल मिलाकर 12 वर्गों में आयोजित की जा रही है। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से कुल मिलाकर लगभग 150 पुरुष एवं महिला खिलाडियों के भाग लेने की संभावना है एवं प्रतियोगिता लीग पद्धति में खेली जायेगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रत्येक खिलाड़ी को कई मैच खेलने का अवसर मिले। 

यह आयोजन टेबल टेनिस के क्षेत्र में वरिष्ठ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ राज्य स्तर पर मास्टर्स खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा और समरसता बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छत्तीसगढ़ में टेबल टेनिस खेल को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे अनुभवी खिलाड़ियों को खेलने का अवसर मिले और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने। प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन को बढ़ावा दिया जाएगा।                          इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे तथा प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि कि अंतिम तिथि 06.09.2026 है।                                                                उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।

Continue Reading

खेल

प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता : सीनियर पुरुष , जुनियर (UNDER-17) एवं कैडेट  (UNDER-13) के  मुकाबले अंतिम चरण में  सीनियर महिला वर्ग में सुष्मिता सोम तथा होप्स (UNDER-11) में शिवाय मेघानी एवं इशी मिश्रा विजेता बने 

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ द्वारा नाकोडा टीएमटी एवं हेक्टर पाइप के सहयोग से दिनांक 29 से 31 अगस्त, 2026 तक  सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 में कल सीनियर महिला एकल वर्ग तथा यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक एवं बालिका एकल वर्ग सम्पन्न हुयी।  

रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिवशकील साजिद ने जानकारी दी कि कल सीनियर महिला एकल वर्ग तथा यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक एवं बालिका एकल वर्ग प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि श्री नाकोडा पाइप इम्पेक्स प्रायवेट लिमिटेड के डायरेक्टर स्पर्श गोयल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष अनिल पुसदकर ने किया तथा विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की तकनीकि समिति के चेयरमेन अरविंद कुमार शर्मा थे। इस अवसर पर रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष डा मानिक चटर्जी, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक एस.व्ही. पेंढारकर उपस्थित थे।                   

प्रतियोगिता में कल खेले गये सीनियर महिला एकल वर्ग तथा यूथ UNDER-11 (होप्स)

बालक एवं बालिका एकल वर्ग के फायनल मैच के परिणाम निम्नानुसार है:- सीनियर महिला वर्ग:-   विजेता –  सुष्मिता सोम (बिलासपुर),   उपविजेता –   प्रज्ञा पाठक (रायपुर)  4 -2   
यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक वर्ग:-   विजेता – शिवाय मेघानी (बिलासपुर),   उपविजेता-    अबीर बडानी  (रायपुर)  3-0   
यूथ UNDER-11 (होप्स) बालिका वर्ग:-    विजेता –   इशी मिश्रा (रायपुर),  उपविजेता- अराध्या चंद्राकर (धमतरी)   3-0    

प्रतियोगिता में आज सीनियर पुरुष एकल वर्ग, यूथ UNDER-17 (जुनियर) तथा  यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के अंतिम दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं  जिसमें फायनल के मुकाबले खेले जा रहे हैं । प्रतियोगिता में अभी तक खेले गए  मैचों के परिणाम निम्नानुसार है:-

 सीनियर पुरुष वर्ग:- सेमीफायनल – अरिंदम देबनाथ (रायपुर) ने प्रणय चौहान (रायपुर) को 4 -1 तथा कुणाल देब (दुर्ग) ने आयुष शर्मा (रायपुर) को 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालक वर्ग:-

सेमीफायनल –  आर्यन सिंह (रायपुर) ने श्रेष्ठ मिश्रा (रायपुर) को 3-1 तथा दीक्षांत कुमार जांगड़े (बिलासपुर) ने गौरव मून (दुर्ग) को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

यूथ UNDER-17 (यूथ) बालिका वर्ग:-   
सेमीफायनल – समाया पांडे (रायपुर) ने  लावण्या पांडे (रायपुर) को 3-2 तथा वेदी कछवाहा (रायपुर) ने इशी मिश्रा (रायपुर) को 3-0 से हराकर फायनल में प्रवेश किया ।

यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालक वर्ग:- 

सेमीफायनल – अथर्व साहू (दुर्ग) ने अबीर अग्रवाल (रायपुर) को 3-1 तथा विवान बैसवाड़े (रायपुर) ने नीरव तिवारी (रायपुर) को 3-2 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।

यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालिका वर्ग:- सेमीफायनल – अक्षिता बीनू (बिलासपुर) ने माहविन अंसारी (रायपुर) को 3-0 तथा इशी मिश्रा (रायपुर) ने आरुषि मढरिया (दुर्ग) को 3-0 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया । प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक एस.व्ही. पेंढारकर एवं सहायक मुख्य निर्णायक विमल नायर, अजीत बेनर्जी, पी.एन. मजूमदार, जे.एम. राठोड़ हैं |   

       उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने दी।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में “कॉलोनी स्पोर्ट्स-2026” का सफल समापन, अंतिम दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। आज दिनाँक 30 अगस्त 2026 राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) मुख्याय में 24 अगस्त से 30 अगस्त, 2026 तक आयोजित “कॉलोनी स्पोर्ट्स-2026” का आज सफल समापन हुआ। सप्ताहभर चले इस खेल महोत्सव में SECL मुख्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट परिचय दिया। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया तथा पूरे आयोजन में उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना रहा।

इस खेल महोत्सव का उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों में खेलों के प्रति रुचि विकसित करना, स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करना, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आपसी सहयोग, सौहार्द एवं टीम भावना को सुदृढ़ करना था। पूरे सप्ताह आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित की।

आयोजन के अंतर्गत वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, स्केटिंग, फुटबॉल, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताएँ वसंत विहार एवं इंदिरा विहार टाउनशिप स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को साकार किया।

कार्यक्रम के अंतिम दिवस आज प्रातः साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को एसईसीएल डीएवी स्कूल परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बी. सी. सेठी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन/कल्याण), SECL तथा डीएवी पब्लिक स्कूल, SECL, बिलासपुर के प्राचार्य के. पार्थीपन विशेष रूप से उपस्थित रहे। रैली के माध्यम से प्रतिभागियों को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण तथा दैनिक जीवन में खेलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए “फिट इंडिया” एवं “खेलो इंडिया” की भावना को सशक्त संदेश दिया।

SECL प्रबंधन का मानना है कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक कार्य संस्कृति के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी उद्देश्य से “कॉलोनी स्पोर्ट्स-2026” का आयोजन किया गया, ताकि कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को खेल गतिविधियों से जोड़ते हुए स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।

सप्ताहभर चले इस खेल महोत्सव का सफल आयोजन प्रतिभागियों के उत्साहपूर्ण सहयोग एवं SECL प्रबंधन के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के बीच आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677