अतिथि विकास अग्रवाल, आरती अग्रवाल, मथुरा बाई चंद्रा ने किया सम्मान पार्षद श्रीमती चंद्रा के नेतृत्व में वार्ड-3 साकेत नगर के तुलसीनगर से 150 तीर्थयात्री गए थे राजिम स्नान को कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र.-3 साकेत नगर में अब निर्दलीय पार्षद श्रीमती मथुरा बाई चंद्रा हैं, लेकिन विकास अग्रवाल अपने वार्ड के लोगों के प्रति आज भी पूर्व की भांति लगाव और वार्ड विकास के प्रति लगन देखने को मिला। छोटे-छोटे अवसरों में भी वे वार्डवासियों के साथ जहां खुशियां मनाते दिख जाते हैं, वहीं लोगों के हर सुख-दुख में शामिल होकर अपने वार्डवासियों का हौसला बढ़ाते हैं। अगहन कृष्ण पक्ष प्रथमा दिन गुरूवार 06 नवम्बर की देर शाम 8.00 बजे तुलसीनगर हनुमान मंदिर का प्रांगण खचाखच भरा था। 8.30 बजे विकास अग्रवाल अपनी धर्मपत्नी श्रीमती आरती अग्रवाल के साथ हनुमान मंदिर पहुंचे। कुछ देर में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। आतिथ्य स्वीकार करने के बाद विकास अग्रवाल, आरती अग्रवाल, मथुरा चंद्रा, मनमोहन पाण्डेय के साथ मंच पर विराजमान हुए। अवसर था राजिम स्नान कर लौटे तीर्थयात्रियों का सम्मान। माईक हाथ में लिए और कहा – मैं सभी तीर्थयात्रियों को प्रणाम करता हूं। कार्तिक पूर्णिमा को पूण्य स्नान करने से आत्मा जहां पुष्ट होती है, वहीं घर में समृद्धि आती है। मेरे वार्ड से तीर्थयात्रा का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है, आगामी वर्षों में इसे और वृहद किया जाएगा और तीर्थयात्रा रवाना होने से एक माह पूर्व ही इसकी तैयारी की जाएगी और स्थल चयन किया जाएगा और बढ़ी हुई सुविधा के साथ तीर्थयात्रा कराई जाएगी। ट्रिपल इंजन से होगा वार्ड का विकास
विकास अग्रवाल ने अपने लोगों से मन की बात करते हुए कहा कि चुनाव में प्रतिनिधि बदलते रहते हैं। चुनाव में हार-जीत लगी रहती है। हम सब एक हैं और जो जीता वे हमारे प्रतिनिधि। हालांकि अभी हमारे पार्षद हैं श्रीमती मथुरा बाई चंद्रा, लेकिन हम आज भी इस वार्ड को और अधिक विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस बार ट्रिपल इंजन से विकास होगा। पार्षद मथुरा चंद्रा, आरती और मैं, हम सब मिलकर वार्ड विकास के लिए प्रयास करेंगे, ताकि पूरे निगम क्षेत्र में यह वार्ड मॉडल के रूप में ही जाना जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि 2014 से लेकर 2024-25 तक मैं और मेरी धर्मपत्नी आरती अग्रवाल ने वार्ड विकास के लिए हर संभव प्रयास किया और मुझे खुशी है कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में सबसे अधिक पिछड़ा और स्लम बस्ती वाला वार्ड साकेत नगर पूरे नगर निगम क्षेत्र में मॉडल के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुआ। पांच साल में बचे हुए घर बनेंगे पक्के छत वाले विकास अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में गरीबों की झोपड़ियां अब पक्की छत वाली बनेंगी और हमारे वार्ड में अब इस योजना के तहत कोई भी झोपड़ी, झोपड़ी नहीं रहेगी और सबको पक्की छत मिलेगी। ट्रिपल इंजन से इसे हम संभव करेंगे। आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए होगा प्रयास तुलसीनगर में अभी 5वीं तक कक्षाएं संचालित हो रही हैं, हम इसके उन्नयन के लिए प्रयास कर रहे हैं। हम प्रयास कर रहे हैं कि इस वार्ड में आत्मानंद विद्यालय खुले, ताकि क्षेत्र की स्लम बस्तियों में अच्छी शिक्षा मिल सके और गरीब बच्चे भी बड़े अफसर बन सकें। पार्षद मथुरा ने कहा-सभी के आशीर्वाद से आपकी सेविका बनी हूं
पार्षद मथुरा चंद्रा ने कहा कि आप सभी ने हमें आशीर्वाद दिया और पार्षद बनाया। मैं आपकी सेविका बन कर विकास भैय्या के मार्गदर्शन में काम करूंगी और मेरा प्रयास रहेगा कि वार्ड का समुचित विकास और आगे बढ़े और सभी को बुनियादी सुविधाएं मुहैय्या हो। स्लम बस्ती में आत्मानंद विद्यालय की स्थापना हो, यह मेरी भी इच्छा है, ताकि गरीब बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिल सके। हम विकास भैय्या के मार्गदर्शन में इसके लिए प्रयास करेंगे। वार्ड विकास में आप सभी की भागीदारी भी होनी चाहिए। कार्यक्रम छोटा था, लेकिन जीवन का उल्लास देखने को मिला
अवसर छोटा हो या बड़ा, विकास अग्रवाल लोगों की अधरों पर मुस्कान बिखेरने के लिए ऐसा करते हैं, ताकि लोगों के जीवन में रंग भरे। भले ही खुशियां कुछ पलों का हो, लेकिन सामुहिक खुशियों से जीवन के क्षण यादगार बन जाते हैं। तीर्थयात्रियों का सम्मान समारोह दो-ढाई घंटे चले, लेकिन यह समारोह वार्डवासियों के लिए यादगार बन गया। सभी का सम्मान होने के बाद उपस्थित जनों ने सामुहिक रूप से प्रसाद (भोजन) ग्रहण किया। सम्मान समारोह में तीर्थयात्रियों को घरेलू उपयोग की सामग्री दी गई और सम्मान किया गया। सम्मान पा कर तीर्थयात्री खुश दिखाई दे रहे थे। पार्षद मथुरा चंद्रा के नेतृत्व में तीर्थयात्रा
साकेत नगर वार्ड की मुखिया पार्षद मुथरा चंद्रा के नेतृत्व में 150 के लगभग तीर्थयात्री राजिम स्नान कर सकुशल लौटे और सभी का सम्मान किया गया। खुशियों का डेरा बना हनुमान मंदिर
तुलसीनगर में हनुमान मंदिर आज खुशियों का डेरा बन गया है। इस मोहल्ले के लोग हर खुशियों में इसी पुण्य स्थल को चुनते हैं। विकास अग्रवाल-आरती अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में मंदिर प्रांगण में डोम सहित अन्य संसाधन उपलब्ध कराए थे और अब यह मंदिर परिसर लोगों को खुशियां बांट रहा है। विकास अग्रवाल ने कहा कि रामभक्त हनुमान सबकी रक्षा करता है और यहां पूजा-पाठ से लोगों का जीवन खुशहाल बनता है। यहां की खुशहाली बढ़ाने के लिए उन्होंने लोगों से अपील की- कि जो भी छोटे-मोटे कार्यक्रम हों, इसी परिसर में सम्पन्न कराएं और यहां की मंदिर समिति को और सक्षम बनाएं। इन तीर्थयात्रियों का किया गया सम्मान
कोरबा। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेगा पिकनिक स्पॉट के रिसॉर्ट में सुबह उस वक्त पर्यटनों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, जब विद्युत मीटर बोर्ड के पीछे करीब 8 फीट लंबा किंग कोबरा छिपकर बैठा मिला। किंग कोबरा की जानकारी मिलते ही रेस्ट हाउस के मैनेजर इस्तीखार खान ने तत्काल वन विभाग एवं नोवा नेचर संस्था के सदस्य जितेंद्र सारथी को सूचना दिया, जिसके बाद सारथी ने अपने अजगर बहार के स्थानीय टीम के सदस्य कमलेश, देवेंद्र, राम, गौतम, दिल ,नरेश, देव मरावी को तत्काल सतरेगा के लिए रवाना कर साथ ही इसकी जानकारी कोरबा वनमंडलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय दिया एवं उनके निर्देशानुसार उपवनमण्डलाधिकारी रामसिंह राठिया उत्तर के मार्गदर्शन एवं बालकों रेंजर जयंत सरकार के नेतृत्व में जितेंद्र सारथी एवं सिद्धांत जैन कोरबा से रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंच कर सर्वप्रथम विद्युत विभाग को सूचना देकर बिजली को बंद करवाया गया, फिर पूरी सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, किंग कोबरा सर्किट बोर्ड के पीछे बेहद संकरी जगह में छिपा हुआ था, जिसके कारण उसे बाहर निकालना टीम के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत और सावधानी के बाद टीम ने करीब 8 फीट लंबे किंग कोबरा को सफलतापूर्वक सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू के दौरान किंग कोबरा को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ लग गई, इतने फुर्तीले और लंबे सांप को देख कर लोग जिज्ञासा वश फोन से वीडियो बनाने से नहीं चुके, साथ ही मौजूद लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया, सफल रेस्क्यू के बाद पंचनामा के पश्चात किंग कोबरा को उसके उपयुक्त प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।
कोरबा जिले के लेमरू, बालको , पसरखेत , करतला, कुदमुरा एवं आसपास के वन क्षेत्रों से पिछले कुछ समय से छोटे आकार के किंग कोबरा लगातार सामने आ रहे हैं, छोटे किंग कोबरा का बार-बार मिलना इस क्षेत्र में इनके प्राकृतिक प्रजनन और अनुकूल आवास की उपलब्धता का सकारात्मक संकेत माना जा सकता है, साथ ही यह बात भी सिद्ध करता हैं कि एक ही सांप बार बार रेस्क्यु नहीं हो रहे बल्कि सभी किंग कोबरा दूसरे से भिन्न हैं। हालांकि, क्षेत्र में इनकी वास्तविक संख्या और आबादी की स्थिति निर्धारित करने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन आवश्यक है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अब स्थानीय लोगों में भी किंग कोबरा और अन्य वन्यजीवों के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ रही है। आज किसी क्षेत्र में किंग कोबरा दिखाई देने पर लोग उसे मारने या नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत वन विभाग अथवा प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देते हैं। सूचना का समय पर मिलना और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू होकर पुनः प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाना वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण है।
वन विभाग एवं नोवा नेचर ने आम लोगों से अपील की है कि किंग कोबरा या किसी भी सांप के दिखाई देने पर उससे दूरी बनाए रखें और स्वयं पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें, तत्काल प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
जर्जर सड़कों की शीघ्र मरम्मत और सड़क सुरक्षा के लिए गति अवरोधक व संकेतक लगाने के निर्देश
कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के सभाकक्ष में बुधवार को जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन उपस्थित रहे। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित कार्यों की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान वर्षा ऋतु के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की स्थिति पर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की आवागमन सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऐसी सड़कों की शीघ्र मरम्मत एवं सुधार कराने की आवश्यकता बताई। इस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए सड़कों की मरम्मत एवं सुधार कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में सड़क सुरक्षा के विषय पर भी चर्चा करते हुए दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने के लिए आवश्यक स्थानों पर गति अवरोधक एवं सड़क संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिले के पेयजल अभावग्रस्त क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने आवश्यकता वाले क्षेत्रों में बांगो डेम से पेयजल उपलब्ध कराने की बात रखी। इस संबंध में संबंधित विभागों को क्षेत्र की आवश्यकता, तकनीकी संभावनाओं एवं व्यवहारिक पहलुओं का परीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं, उपलब्धियों, कार्यों की प्रगति तथा हितग्राहियों को दिए जा रहे लाभों की जानकारी प्रस्तुत की गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित आवश्यकताओं एवं ग्रामीणों की समस्याओं को बैठक में रखा गया, जिस पर अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, श्रीमती शांति मरावी, श्रीमती सुष्मिता अनंत कमलेश, श्रीमती सावित्री अजय कंवर, श्रीमती सुषमा रवि रजक, विनोद कुमार यादव, श्रीमती माया रूपेश कंवर, कौशल नेटी एवं विद्वान सिंह मरकाम, उपसंचालक पंचायत मिथलेश किसान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोरबा, 10 सितम्बर 2026। जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन, कार्ययोजना तैयार करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला स्तरीय समिति में पुलिस अधीक्षक, वन मंडलाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला परिवहन अधिकारी, सहायक संचालक जनसंपर्क तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद कोरबा को सदस्य बनाया गया है। अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न जनभागीदारी एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अभियान के दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट’, ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘जल जन सेवा संकल्प’ जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के सफल संचालन के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर शासकीय अमले एवं उपलब्ध संसाधनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान आयोजित होने वाली प्रत्येक गतिविधि का फोटो एवं वीडियो अभिलेखीकरण करते हुए जिलेवार प्रगति प्रतिवेदन नियमित रूप से राज्य स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। प्रचार-प्रसार एवं सोशल मीडिया गतिविधियों में शासन द्वारा निर्धारित हैशटैग, फ्रेम एवं लोगो का ही उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी आयोजनों में वित्तीय मितव्ययिता बरतते हुए उपलब्ध शासकीय संसाधनों एवं अधोसंरचना का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति अभियान की गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागों के बीच समन्वय तथा निर्धारित कार्यक्रमों की सतत मॉनिटरिंग करेगी। अभियान का उद्देश्य जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए जनभागीदारी के माध्यम से सेवा एवं विकास गतिविधियों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाना है।