Connect with us

कोरबा

अच्छी बारिश और बढ़े समर्थन मूल्य से खिले किसानों के चेहरे

Published

on

खेतों से खलिहान तक गूंज रही खुशियों की फसल

कोरबा। ग्राम पतरापाली के किसान राजाराम राठिया के चेहरे पर इन दिनों खुशी झलक रही है। कुछ महीने पहले तक जो चेहरे चिंता की लकीरों से भरे थे, अब वही चेहरे मेहनत की फसल देखकर खिल उठे हैं। पहाड़ी इलाके में कठिन परिश्रम कर खेत जोतने और धान बोने वाले किसान राजाराम को अब राहत है कि इस साल बारिश ने उनका साथ दिया।
राजाराम बताते हैं कि जून-जुलाई के महीनों में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने बीज बोए थे, लेकिन दिल में यह डर भी था कि कहीं बारिश धोखा न दे। उनकी मेहनत रंग लाई – खेत लहलहा उठे और अब वे पकी फसल की कटाई कर खलिहान तक पहुंचाने में जुटे हैं।

किसान राजाराम राठिया कहते हैं कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल कर देना हम किसानों के लिए बहुत बड़ा तोहफा है। इसके साथ ही प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी का निर्णय किसानों को आर्थिक संबल देगा। लगभग 20 एकड़ में फसल लेने वाले राजाराम ने बताया कि कटाई का काम अंतिम चरण में है और जल्द ही वे अपनी उपज कोरकोमा धान उपार्जन केंद्र में बेचेंगे। उनका पंजीयन भी पूरा हो चुका है।
राजाराम की पत्नी जानकी बाई राठिया कहती हैं कि “हम सबने मिलकर धान बोया था, आज उसे पकते और लहलहाते देखना बहुत सुखद है। पहले कई बार बारिश की कमी से फसल खेतों में ही सूख जाती थी, पर इस बार मौसम ने साथ दिया और मेहनत सफल हुई।”
पतरापाली क्षेत्र के किसानों के लिए यह मौसम उम्मीदों और खुशियों का संगम लेकर आया है। खेतों में झूमती फसलें, खलिहानों में पहुंचते धान के ढेर और किसानों के चेहरों पर मुस्कान कृ यह सब मिलकर एक नई कहानी कह रहे हैं कि जब मेहनत और मौसम दोनों साथ हों, तो किसानी सचमुच खुशहाली का पर्याय बन जाती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले कलाकार कर सकते हैं आवेदन

Published

on

पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं जमा

कोरबा 23 अक्टूबर 2026। जिले में दो नवंबर को एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में जिले के सांस्कृतिक दल एवं कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। यह कार्यक्रम कोरबा के घंटाघर चौक स्थित ओपन ऑडिटोरियम में होगा। इसके लिए जिले के सांस्कृतिक दलों एवं कलाकारों का पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के लिए जिले के कलाकारो एवं सांस्कृतिक दलों से आवेदन मंगाए गए हैं।
राज्योत्सव-2026 में कोरबा जिले के प्रतिष्ठित/ख्याति प्राप्त सांस्कृतिक कलाकार जो देषभक्ति, छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन के अंतर्गत अपनी प्रस्तुति देना चाहते हों वे सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा में प्रविष्टि भर कर आवष्यक दस्तावेजे सीडी, पेनड्राइव गूगल फॉम में अपलोड/वेबसाईट लिंक (यूट्यूब लिंक इत्यादि) सहित 30 क्टूबर को षाम 04 बजे तक जमा कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क नंबर विष्णु देवांगन 8085849448 से या विभाग के अधिकारी 7869096888 पर संपर्क किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

राज्योत्सव का आयोजन 2 नवंबर को घंटाघर चौक स्थित ओपन ऑडिटोरियम में

Published

on

तैयारियों के संबंध में 27 अक्टूबर को कलेक्टोरेट के नवीन सभाकक्ष में होगी बैठक

कोरबा, 23 अक्टूबर 2026। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 2 नवंबर 2026 को एक दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कोरबा के घंटाघर चौक स्थित ओपन ऑडिटोरियम में होगा।
राज्योत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध में 27 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय के नवीन सभाकक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक टीएल बैठक के उपरांत होगी। कलेक्टर कार्यालय ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading

कोरबा

राज्योत्सव पर 1 से 3 नवंबर तक रोशनी से जगमगाएंगे शासकीय भवन

Published

on

2 नवंबर को जिला मुख्यालय में होगा एक दिवसीय कार्यक्रम, ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रहेगी मुख्य थीम
कोरबा, 23 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में 2 नवंबर को एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों, योजनाओं और सफल परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आयोजन की मुख्य थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ होगी।
राज्य शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम स्थल पर विभागीय प्रदर्शनी के साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां गरिमापूर्ण होंगी और कार्यक्रम के दौरान मितव्ययिता का ध्यान रखा जाएगा। शासन की कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को भी कार्यक्रम में लाभान्वित किया जाएगा।
राज्योत्सव के अवसर पर 1 नवंबर से 3 नवंबर तक जिले के सभी शासकीय भवनों में रोशनी की जाएगी। भवनों को ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम के अनुरूप सजाया जाएगा। निजी संस्थानों से भी अपने भवनों में रोशनी करने का आग्रह किया गया है। इस व्यवस्था पर होने वाला व्यय संबंधित विभाग अपने विभागीय बजट से वहन करेंगे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677