रायपुर,एजेंसी। बिहार चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। 243 में से 202 सीटों के साथ NDA रिकॉर्ड जीत की ओर है, जबकि महागठबंधन के खाते में 35 सीटें आ रही हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व CM और बिहार विधानसभा चुनाव के सीनियर ऑब्जर्वर भूपेश बघेल ने कहा कि ये करिश्मा निर्वाचन आयोग ही कर सकता है।
भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बिहार चुनाव में जीत की बधाई। आपने बहुत मेहनत की, 64 लाख मतदाताओं के वोट काटे, 16 लाख नए मतदाताओं ने आवेदन किया, आपने 21 लाख वोट जोड़ दिए।
पूर्व सीएम ने कहा, धांधली पर धांधली, बेहिसाब धांधली, भाजपा को आपसे अच्छा सहयोगी नहीं मिल सकता। आवेदन 16 लाख हो और 5 लाख नए वोटरों को जोड़कर 21 मतदाता बना दिए जाएं। तो ये करिश्मा निर्वाचन आयोग ही कर सकता है। इसके लिए कोई जिम्मेदार है तो निर्वाचन आयोग है।
वहीं भूपेश बघेल के आरोपों पर CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने लिखा कि बहुत पीड़ा की बात है। गलती से भी जीत गए तो राहुल गांधी जी श्रेय लेने टूट पड़ते हैं, जबकि यहां भूपेश जी को आगे कर दिया। यह अनुचित है। बघेल जी के समर्थक दस जनपथ की इस साजिश का उचित जवाब देंगे।
मुख्यमंत्री साय ने अपने मंत्रीमंडल को खिलाई मिठाई।
CM ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी
कुमार झा ने कहा कि इतनी बड़ी हार की जिम्मेदारी सबसे पहले राहुल गांधी को लेनी चाहिए, उसके बाद ही अन्य नेताओं को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ NDA को बढ़त मिलने पर भारतीय जनता पार्टी ने जश्न मनाया। मुख्यमंत्री साय ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
जनता ने ‘रॉन्ग नरेटिव’ को पूरी तरह खारिज कर दिया- किरण देव
वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए गठबंधन पर जनता के भरोसे की पुष्टि है। बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास और स्थिरता के पक्ष में निर्णय लिया है।
किरण देव ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहार में माहौल बनाने की कोशिश तो की, लेकिन जनता ने उनके ‘रॉन्ग नरेटिव’ को पूरी तरह खारिज कर दिया। कांग्रेस को अपनी लगातार मिल रही हार से सबक लेना चाहिए।
महिलाओं को 10 हजार देना NDA के लिए निर्णायक साबित हुआ- TS सिंहदेव
वहीं पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने कहा कि महिलाओं के खातों में 10,000 जमा करने की योजना को अंतिम समय पर लागू करना एनडीए के पक्ष में निर्णायक साबित हुआ। महिलाओं का वोट बड़े पैमाने पर एनडीए को मिला, वरना ऐसा जनादेश अनुमान में नहीं था।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, यह अपने आप में ऐतिहासिक है। नीतीश कुमार ने कांग्रेस, भाजपा और राजद- सभी के साथ सरकार चलाते हुए अपनी छवि को बनाए रखा है। उसी का परिणाम है कि इस बार उनकी पार्टी को पिछले चुनाव से ज्यादा सीटें मिली हैं।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चुनाव आयोग ने सत्तारूढ़ पक्ष से मिलकर चुनाव लड़ा। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट की अनदेखी करते हुए महिलाओं को ₹10,000 ट्रांसफर किए गए, बिहार में SIR से लाखों वोट काटे गए। बिहार चुनाव के नतीजे लोकतंत्र की हत्या का प्रतीक हैं।
बिहार चुनाव के नतीजों को लेकर क्या अपडेट है ?
बिहार चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। 243 में से 202 सीटों के साथ NDA रिकॉर्ड जीत की ओर है। जबकि महागठबंधन के खाते में 37 सीटें आ रही हैं। इस बीच पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि ये सुशासन की जीत है। NDA को 2020 के मुकाबले 70 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है।
वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। प्रचंड जीत के बीच सम्राट चौधरी, ललन सिंह ने नीतीश कुमार से मुलाकात की। पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU की झोली में इस बार 80+ सीटें हैं। वहीं 90 सीटों के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
बड़े चेहरों में राघोपुर से तेजस्वी यादव करीब 12 हजार वोटों से जीत गए हैं। तेजप्रताप यादव महुआ से चुनाव हार गए हैं। उनकी पार्टी JJD ने हार के बाद फेसबुक पर पोस्ट किया है। इसमें लिखा है- तेजस्वी फेलस्वी हो गया। RJD को जयचंदों ने खोखला कर दिया। मोदी विश्व के मजबूत नेता हैं।
NDA को उसकी एकता ने जिताया। महागठबंधन में राजद के खाते में 26, जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर जीत की ओर है। PK की पार्टी जन सुराज और VIP का खाता भी नहीं खुला है। निर्दलीय समेत अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
अबतक की गिनती के बाद बिहार का पॉलिटिकल मैप
काउंटिंग की बड़ी बातें
अलीनगर से भोजपुरी सिंगर और भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने जीत दर्ज की है
NDA को पिछले चुनाव से 60 से ज्यादा सीटों का फायदा
JDU को सबसे ज्यादा बढ़त मिलती दिख रही है, 2020 से 40+ सीट का फायदा
28 सीटों पर लड़ रही लोजपा 21 सीटों पर लीड कर रही है
महुआ से JJD के तेजप्रताप हार गए हैं
दानापुर से बाहुबली और RJD प्रत्याशी रीतलाल यादव हार गए
छपरा से भोजपुरी एक्टर और RJD प्रत्याशी खेसारी लाल हारे
कोरबा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए। पाली के वनांचल क्षेत्र में योजना की दुर्गति कोरबा जिले के पाली ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की दुर्गति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कोरबा के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव को जानकारी देने के बाद भी साल भर से निरीक्षण करने का समय तक नहीं मिला। क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों ने केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का बंटाधार कर दिया है और यदि सही जांच कराई जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार निकलेगा। जल जीवन मिशन में कार्य करने वाले ठेकेदार करोड़पति बन गए और इनके तथा अधिकारियों की मिलीभगत से जहां योजना का लाभ अधिकांश एवं गांवों को नहीं मिल पा रहा है, वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से योजना प्रारंभ होने से पहले ही दम तोड़ रही है और ठेकेदार भी कार्यवाही के अभाव में मदमस्त हैं।
मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश कोरबा। समय सीमा की बैठक में मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में विभाग की लापरवाही देखी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए। छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव
गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!
एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।