Connect with us

दीपका

ब्रेकिंग – दीपका गंगा नगर रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने की आत्महत्या। देखे पूरी खबर

Published

on

दीपका :– जिला कोरबा के थाना दीपका क्षेत्र अंतर्गत गंगानगर रेलवे फाटक के पास एक युवक ने जान दे दी।

प्रत्यक्षदर्शी से मिली जानकारी अनुसार लगभग 35 वर्षीय एक युवक ने रेलवे फाटक के पास ही पटरी पर आकर आत्महत्या कर ली है, मृतक युवक आसपास ग्राम का ही होने की आशंका।

अभी कुछ देर पहले लगभग 5 बजे की घटना।

दीपका पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है, जिनके आने के बाद शव का पंचनामा कर आगे की करवाई की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

12वें जेबीसीसीआई के तत्काल गठन की मांग को लेकर कोयला मजदूर पंचायत का जोरदार प्रदर्शन

Published

on

गेवरा-दीपका मुख्यालय का घेराव कर प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन, 1 जुलाई 2026 से लागू होना है नया वेतन समझौता

कोरबा/गेवरा/दीपका। कोयला उद्योग में कार्यरत लगभग 2.50 लाख श्रमिकों के हितों की रक्षा और 12वें वेतन समझौते के समयबद्ध क्रियान्वयन की मांग को लेकर कोयला मजदूर पंचायत संबद्ध: हिन्द मजदूर सभा (HMS) ने आज गेवरा-दीपका क्षेत्रीय मुख्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया ।

आज प्रातः 11 बजे संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय मुख्यालय का घेराव करते हुए प्रबंधन और कोल इंडिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रदर्शन के पश्चात क्षेत्र प्रबंधन को कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) तथा उसकी अनुषंगी कंपनियों में 12वें जेबीसीसीआई (JBCCI) के तत्काल गठन की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया ।

प्रमुख बिंदु एवं मांगें

वेतन समझौते का समयबद्ध कार्यान्वयन

ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि कोयला श्रमिकों का 12वां वेतन समझौता 1 जुलाई 2026 से लागू होना प्रस्तावित है नियमानुसार प्रक्रिया समय पर पूरी करने के लिए जेबीसीसीआई का तत्काल गठन अति आवश्यक है ।

समानता और पारदर्शिता

जेबीसीसीआई (Joint Bipartite Committee for the Coal Industry) की कोल इंडिया एवं इसकी सभी अनुषंगी कंपनियों के श्रमिकों के वेतन निर्धारण और सेवा शर्तों में एकरूपता बनाए रखने में निर्णायक भूमिका होती है ।

व्यापक विरोध प्रदर्शन

चार प्रमुख केंद्रीय श्रम संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत आज 10 अगस्त 2026 को सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालयों पर प्रदर्शन एवं ध्यानाकर्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

यूनियन पदाधिकारियों का वक्तव्य

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा 2.50 लाख कोयला श्रमिकों के हक और वेतन से जुड़ा यह अति-महत्वपूर्ण विषय है यदि 12वें जेबीसीसीआई के गठन की प्रक्रिया तत्काल शुरू नहीं की गई तो श्रमिक हितों के लिए आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा ।

प्रदर्शन में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता

इस विशाल प्रदर्शन में कोयला मजदूर पंचायत (HMS) के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सम्मानजनक उपस्थिति रही ।

प्रमुख पदाधिकारी रेशम लाल यादव, अनिरुद्ध सिंह, शिव शंकर पटेल, एस. सी. मंसूरी, मोहम्मद कलीम, एस. डी. मानिकपुरी, ओम प्रकाश, तरुण राहा, सृष्टिधर तिवारी, अमृतलाल चंद्र, S.P. तांती, विनोद पटेल, सुशील कुमार श्रीवास, अनिल कुमार, सोनू राम, छोटू राम, राम कृष्ण, अजेश्वर सिंह, मनीष कुमार राठौर, मुकेश यादव , मनीष कुमार सिंह, नागराज पटेल, वाल्मीकि पाण्डेय, प्रेम लाल मार्तण्ड सिंह, वी. जयन नायर, संजय कुमार श्रीवास्तव, विमल दास महंत, C.B. सिंह, लखन लाल यादव, मनोज कुमार शर्मा, एस. के. दिनकर, रावेन्द्र सिंह, मनोज पाटले, राम सुभावन, जी. उदयन, मनमीत सिंह, राजकुमार राठौर, जीत सिंह, फैयाज अंसारी, ललित राठौर, संतोष भोई, लालबाबू यादव, दीपक तिवारी, राम सरोज विश्वकर्मा, संतोष साहू, दीपक कुमार, बाल मुकुंद देवांगन, प्रकाश डहरिया, महादेव सतनामी, हरीश राजवाड़े, ओ. सी. गुप्ता, परवेज अजीजी, शैलेन्द्र तिवारी, अजय सेंगर, सत्यप्रकाश मिश्रा, रमेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Continue Reading

कोरबा

SECL दीपका क्षेत्र में ठेका कंपनी हेम्स द्वारा मजदूरों के शोषण व भ्रष्टाचार को छिपाने का आरोप, आरटीआई कार्यकर्ता ललित महिलांगे पहुंचे केंद्रीय सूचना आयोग

Published

on

​कोरबा/दीपका। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड SECL दीपका क्षेत्र में सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी को दबाने और ठेका कंपनी के कथित भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का गंभीर मामला सामने आया है। सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता ललित महिलांगे ने एसईसीएल के क्षेत्रीय जन सूचना अधिकारी (CPIO) और प्रथम अपीलीय अधिकारी द्वारा जानकारी उपलब्ध न कराने पर कड़ा आक्रोश जताया है। अधिकारियों के इस अड़ियल और पारदर्शी-विरोधी रवैये के खिलाफ उन्होंने डाक (Speed Post) के माध्यम से केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) नई दिल्ली के समक्ष द्वितीय अपील प्रस्तुत कर चाही गई जानकारी उपलब्ध कराने तथा दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।

​30 दिन बीता, प्रथम अपील भी बेअसर

​ललित महिलांगे ने बताया कि उन्होंने दिनांक 29/05/2026 को सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आवेदन लगाकर एसईसीएल दीपका क्षेत्र में कन्वेयर बेल्ट एवं साइलो परिचालन/मरम्मत कार्य में नियोजित ठेका कंपनी हेम्स एण्ड जे.एम.ए.टी.सी. एसोसिएट से संबंधित वर्क ऑर्डर मजदूरों के भुगतान/पेमेंट शीट पीएफ (PF) ईएसआई (ESI) तथा सुरक्षा उपकरणों से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज मांगे थे ।

​निर्धारित समय-सीमा बीत जाने पर भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने दिनांक 03/07/2026 को प्रथम अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील दायर की परंतु अपीलीय अधिकारी ने भी कोई आदेश पारित नहीं किया और न ही जानकारी प्रदान की जिससे साफ प्रतीत होता है कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है ।

जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं

​इस पूरे घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ललित महिलांगे ने कहा एसईसीएल दीपका क्षेत्र के सूचना अधिकारी हेम्स कंपनी द्वारा कन्वेयर बेल्ट में काम करने वाले गरीब मजदूरों के शोषण और भ्रष्टाचार को छिपाने तथा दोषियों को संरक्षण देने का प्रयास कर रहे हैं इस कंपनी के कामकाज में भारी आर्थिक गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के स्पष्ट संकेत दिख रहे हैं ।

उन्होंने एक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक फिल्मी संवाद का जिक्र करते हुए हुंकार भरी जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं कहने का मतलब यह है कि जब तक आरटीआई की पूरी प्रमाणित जानकारी उपलब्ध नहीं हो जाती और इस भ्रष्टाचार का पर्दाफाश नहीं हो जाता तब तक वे इस मामले का पीछा किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे ।

केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) से की गई मुख्य मांगें

संपूर्ण जानकारी निःशुल्क प्रदान की जाए:- सीपीआईओ एसईसीएल दीपका क्षेत्र को निर्देश दिया जाए कि वह आरटीआई आवेदन दिनांक 29/05/2026 के अनुसार मांगी गई समस्त सूचनाएं एवं प्रमाणित दस्तावेज तुरंत उपलब्ध कराए ।
दोषी अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई:- सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के नियमों का उल्लंघन करने विलंब करने तथा जानकारी छिपाने वाले उत्तरदायी अधिकारियों पर कानूनन आवश्यक कार्रवाई की जाए ।
पारदर्शिता एवं न्याय:- मजदूरों के वेतन पीएफ और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक कर न्याय सुनिश्चित किया जाए ।

Continue Reading

कोरबा

पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संकल्प, प्राथमिक शाला बिंझवारपारा में हुआ वृहद वृक्षारोपण

Published

on

हर व्यक्ति लगाए एक पौधा, तभी सुरक्षित होगा हमारा भविष्य – पार्षद कमलेश जायसवाल

कोरबा/दीपका। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरा-भरा कल देने के उद्देश्य से आज प्राथमिक शाला बिंझवारपारा संकुल-दीपका में एक भव्य और प्रेरणादायक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान में वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद कमलेश जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनके नेतृत्व में शाला परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया ।

पर्यावरण और स्वास्थ्य का संगम, रोपे गए औषधीय और फलदार पौधे

इस वृक्षारोपण अभियान की खास बात यह रही कि इसमें केवल छायादार पेड़ ही नहीं बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए फलदार और बहुउपयोगी औषधीय पौधे भी रोपे गए। यह पौधे आने वाले समय में न सिर्फ स्कूल परिसर को हरा-भरा बनाएंगे बल्कि बच्चों को प्रकृति से जोड़ने और उन्हें प्राकृतिक औषधियों के महत्व को समझाने में भी मददगार साबित होंगे ।

पार्षद कमलेश जायसवाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, आज ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में पर्यावरण का संरक्षण किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें सिर्फ पौधे लगाने ही नहीं हैं, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल का संकल्प भी लेना होगा ।

शिक्षकों और नन्हे-मुन्नों ने लिया संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही। शाला के प्रधान पाठक सूर्य भूषण प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सभी शिक्षकों और स्कूली बच्चों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों के हाथों से रोपे गए पौधों ने परिसर में एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया, सभी बच्चों ने संकल्प लिया कि वे इन पौधों को रोजाना पानी देंगे और इनकी सुरक्षा करेंगे ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे सूर्य भूषण प्रताप सिंह (प्रधान पाठक), पोखराज सिंह कंवर (सहायक शिक्षक), सविता कुर्रे (सहायक शिक्षिका), सहारा बाई, तिलकेश बाई एवं प्राथमिक शाला बिंझवारपारा के ऊर्जावान छात्र-छात्राएं ।

कार्यक्रम के अंत में प्रधान पाठक सूर्य भूषण प्रताप सिंह ने पार्षद एवं उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर को एक आदर्श हरित परिसर (Green Campus) बनाने के लिए यह मुहिम लगातार जारी रहेगी ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677