Connect with us

कोरबा

कोरबा जिले के छात्रावासों के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का राज्य सेवा परीक्षा में चयन कलेक्टर अजीत वसंत ने दी बधाई

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सिविल सेवा परीक्षा 2024 के घोषित परिणामों में कोरबा जिले के प्री/पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावासों में अध्ययनरत रहे तीन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है। इन उपलब्धियों ने न केवल जिले का मान बढ़ाया है, बल्कि आदिवासी विकास विभाग के लिए भी यह गौरव का क्षण है। सफल तीनों युवाओं को कलेक्टर अजीत वसंत ने हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
सफल अभ्यर्थियों में मेवा लाल, पिता बाबू लाल, वर्ष 2010 से 2016 तक प्री/पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास करतला में रहकर अध्ययनरत रहे। उन्होंने राज्य सेवा परीक्षा 2024 में समाज कल्याण विभाग में सहायक संचालक के प्रतिष्ठित पद पर चयन हासिल किया है। संजय कुमार, पिता बाबू लाल, जिन्होंने 2010 से 2016 तक प्री/पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास करतला में अध्ययन किया, ने भी इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वित्त एवं योजना विभाग के अधीनस्थ लेख सेवा अधिकारी के पद पर स्थान प्राप्त किया है। वहीं, श्रीकांत कंवर, पिता स्वर्गीय श्यामलाल कंवर, वर्ष 2012 से 2014 तक पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास कोरबा में अध्ययनरत रहे। उन्होंने राज्य सेवा परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर वाणिज्य कर विभाग में राज्य कर निरीक्षक के पद पर चयनित हुए हैं।
आदिवासी विकास विभाग जिला कोरबा की ओर से तीनों प्रतिभाशाली युवाओं, उनके परिवारों तथा छात्रावास प्रबंधन को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई हैं। विभाग ने विश्वास व्यक्त किया है कि छात्रावासों के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरक साबित होगी और आने वाले समय में भी जिले, समुदाय एवं राज्य का सम्मान बढ़ाने वाली सफलताएँ मिलती रहेंगी।
तीनों चयनित अभ्यर्थियों ने आज कोरबा जिले के कलेक्टर अजीत वसंत से सौजन्य भेंट की। कलेक्टर ने उन्हें सफलता की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, श्रीकांत कसेर भी उपस्थित थे। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न विभागों का भ्रमण भी कराया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677