Connect with us

कोरबा

छग में हर जगह अराजकता का माहौल -डॉ चरणदास महंत

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता डा चरण दास महंत ने  प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है और कहा है कि एक प्रकार से अराजकता का माहौल बन गया है।
डॉ. महंत ने कहा है कि भाजपा सरकार में गृह मंत्री के गृह जिले कवर्धा से लेकर बस्तर, सरगुजा से लेकर डोंगरगढ़, रायगढ़ के अलावा कोरबा में जिस तरह की घटनाएं पिछले दिनों में हुई है, वह अपने आप में चिंताजनक है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस अंदाज में छत्तीसगढ़ में अपराध हो रहे हैं, उससे लगता है कि कानून व्यवस्था का राज समाप्त हो गया है। हर तरफ आपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद है और भी कुल मिलाकर सरकारी सिस्टम को चुनौती दे रहे हैं।  
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में अपराध का बढ़ता ग्राफ सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ सद्भाव  के स्तर पर भी अत्यंत चिंतनीय है।  सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि कुछ घटनाएं केवल अंधविश्वास की वजह कोरबा में ट्रिपल मर्डर हुई है और कटघोरा में भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने चिंता में डाल दिया है और यह भी समाज के भीतर के खोखलेपन को दर्शाती है।  सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कानून व्यवस्था के स्तर पर इस प्रकार की घटनाओं को नहीं रोका जा सकता।
नेता प्रतिपक्ष ने साइबर सिक्योरिटी के मामले में रायपुर विधानसभा क्षेत्र सहित दूसरे इलाकों का जिक्र किया और कहा की आखिर इस तरह की घटनाओं की रोकथाम करने के मामले में सरकार का सिस्टम क्या भूमिका निभा रहा है। छत्तीसगढ़ के कांकेर, कवर्धा, कोरबा, अंबिकापुर रायगढ़ और रायपुर में मैग्नेटो मॉल में जिस तरह की घटना हुई वह भी अराजकता का सबसे डरावना चेहरा है।

0 भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या मामले में जताई संवेदना
कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में भाजपा नेता अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत व साँसद ज्योत्सना महंत ने संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि कटघोरा पुलिस के द्वारा इस घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लेने से एक चुनौती सुलझी है। लेकिन जिस परिवार का सदस्य हमेशा के लिए खो गया है, उसकी भरपाई नही की जा सकती।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending