Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर में 23 जनवरी से लागू होगा कमिश्नर सिस्टम:राइस मिलर्स को राहत, एक्सपो से गाड़ी खरीदने पर छूट, पढ़िए साय कैबिनेट के 10 फैसले

Published

on

रायपुर,एजेंसी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बैठक की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में 10 महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। रायपुर जिले में पुलिस कमिश्नर प्रणाली 23 जनवरी से लागू करने का निर्णय लिया गया है।

साथ ही कस्टम मिलिंग के लिए राइस मिलर्स की बैंक गारंटी पर स्टाम्प शुल्क 0.25 प्रतिशत से घटाकर 0.05 प्रतिशत किया गया है। इसके अलावा साल 2026 में तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों से 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से खरीद के लिए लोन लेने के लिए राज्य शासन की गारंटी देने की अनुमति दी है।

वहीं 20 जनवरी से 5 फरवरी तक रायपुर ऑटो एक्सपो में बिकने वाले वाहनों पर लाइफ टाइम रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट देने का फैसला लिया गया है।

साय कैबिनेट की बैठक में 10 महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

साय कैबिनेट की बैठक में 10 महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

राज्य सरकार ने कोदो, कुटकी और रागी की खरीद, प्रोसेसिंग और बिक्री के लिए छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ को वर्किंग कैपिटल उपलब्ध कराने की अनुमति दी है। इसके साथ ही लघु वनोपज संघ को 30 करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।

औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में संशोधन का फैसला भी लिया गया है, जिससे राज्य में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

पिछली बैठक में बिजली बिल को लेकर हुए थे अहम फैसले

इस पहले 1 दिसंबर को हुई कैबिनेट बैठक में बिजली बिल को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे। राज्य में 1 दिसंबर 2025 से मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान लागू किया गया है। इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट के बजाय 200 यूनिट तक बिजली बिल पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

यह राहत 400 यूनिट तक खपत वाले उपभोक्ताओं को भी मिलेगी। इसके तहत 200 से 400 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले परिवारों को अगले एक साल 200 यूनिट तक हाफ बिल ही देना होगा। ताकि वे इस दौरान अपने घरों में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित करा सके। इससे लगभग 6 लाख उपभोक्ताओं को फायदा होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

जातिगत गाली-गलौज और मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Published

on

जांजगीर। जातिगत गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी हेमंत कुमार शर्मा (47 वर्ष), निवासी शिवरीनारायण को थाना अजाक पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय जांजगीर में पेश कर दिया है।

घटना 28 दिसंबर की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित रवि कुमार गुप्ता अपने साथियों के साथ सीमांकन के बाद भूमि पर सीमेंट का खंभा गाड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी हेमंत कुमार शर्मा अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने सार्वजनिक स्थान पर प्रार्थी को जातिसूचक अश्लील गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और साथियों के साथ मिलकर मारपीट की, जिससे चोट आई।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना अजाक में अपराध दर्ज किया गया। मामले में आरोपी पर धारा 296, 351(2), 191(2), 191 बीएनएस तथा एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(5क), 3(1)(द)(ध) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। हिरासत में पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय जांजगीर में पेश किया गया, जहां आगे की प्रक्रिया जारी है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में ट्रक बारातियों पर चढ़ा:हादसे में 4 महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर किया गया

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिले के घिवरा गांव में मंगलवार रात एक अनियंत्रित ट्रक ने डीजे पर नाच रहे बारातियों को टक्कर मार दी। इस घटना में चार महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। यह घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पेंड्रावन से बारात बिर्रा के भाटापारा में रथू देवांगन के घर पहुंची थी। बारात घर के द्वार पर परघनी की तैयारी चल रही थी और बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे।

इसी दौरान शिवरीनारायण की ओर से आ रहे ट्रक ने अचानक सड़क पर खड़े बारातियों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन सड़क किनारे लगे टेंट से जा टकराया। ट्रक की चपेट में आने से टेंट के पास खड़ी चार महिलाएं घायल हो गईं।

जांघ पर वाहन का चक्का चढ़ा

घायलों में भूरी बाई (65), राधिका देवांगन और रेधुका देवांगन (55) शामिल हैं, जिनका इलाज बिर्रा में चल रहा है। वहीं, उसा बाई देवांगन (53) के पैर के जांघ पर वाहन का चक्का चढ़ जाने से उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ट्रक जब्त किया

कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे झपकी आने के कारण नींद आ गई थी। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन को जब्त कर आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत:परिजनों और भीम आर्मी ने शव रखकर किया चक्काजाम, ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग

Published

on

जांजगीर-चांपा। चांपा-बिर्रा मार्ग पर बुधवार को एक सड़क हादसे में बनडभरा निवासी तरुण बंजारे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बम्हनीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया। उन्होंने मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के मुताबिक, लगभग 20-22 वर्षीय तरुण बंजारे अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन सड़क से उतरकर खेत में जा घुसा, जबकि तरुण गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों के साथ भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

घटना की सूचना मिलते ही बम्हनीडीह पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल तरुण को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तरुण की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और भीम आर्मी के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे और पिकअप चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चक्का जाम कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन बाधित हुआ।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मुआवजा मिलने के बाद चक्का जाम हुआ समाप्त

जिला प्रशासन की ओर से मृतक युवक के परिजनों को 25 हजार रुपए की सहायता राशि और पिकअप वाहन की मालिक की ओर से 1 लाख रुपए मुआवजा राशि प्रदान की गई है। लगभग 3 घंटे के बाद परिजनों ने चक्का जाम को समाप्त किया। मौके पर अधिकारी और पुलिस प्रशासन की टीम समझाइश दी गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending