Connect with us

छत्तीसगढ़

CGPSC घोटाला, एग्जाम से पहले होटल पहुंचा था पेपर:कोचिंग संचालक ने बारनवापारा में कराई थी तैयारी, 400 पन्नों की फाइनल चार्जशीट पेश

Published

on

रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाला 2021 मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने करीब 400 पन्नों का फाइनल चार्जशीट दाखिल कर दिया है। CBI ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में कुल 29 लोगों को आरोपी बनाया है।

अपनी चार्जशीट में CBI ने एक कोचिंग संचालक को भी आरोपी बनाया है। इस कोचिंग संचालक ने महासमुंद जिले के बारनवापारा इलाके के एक होटल में संदिग्ध अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले ही तैयारी करवाई थी। CBI का दावा है कि इस संचालक के पास CGPSC 2021 का प्रश्नपत्र पहले से ही पहुंच गया था। उसी के आधार पर अभ्यर्थियों को ‘टारगेटेड तैयारी’ कराई गई।

इससे पहले भी CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया था। फिलहाल मामले में 12 आरोपी जेल में बंद हैं, जबकि उत्कर्ष चंद्राकर फरार है, जिसकी भूमिका परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी कराने की बताई गई है।

अभी जेल में बंद हैं ये आरोपी

इस समय इस पूरे मामले में तत्कालीन CGPSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, बजरंग पावर एंड इस्पात के तत्कालीन निदेशक श्रवण कुमार गोयल, उनके बेटे शशांक गोयल (PSC चयनित), बहू भूमिका कटियार साहिल सोनवानी सहित अन्य जेल में बंद हैं।

उद्योगपति और प्रभावशाली परिवार भी घेरे में

चार्जशीट के मुताबिक, उद्योगपति श्रवण गोयल के बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार को डिप्टी कलेक्टर बनाया गया। प्रभावशाली कारोबारी प्रकाश गोयल के बेटे और बहू का भी चयन हुआ। CBI ने इन सभी चयनित उम्मीदवारों को आरोपी बनाया है।

टॉप-20 में 13 से ज्यादा ‘रिश्तेदार’

CBI जांच में सामने आया कि, CGPSC 2021 के टॉप-20 चयनित अभ्यर्थियों में से 13 से ज्यादा किसी न किसी अधिकारी, नेता या प्रभावशाली कारोबारी के बेटे, बहू या रिश्तेदार थे। इसी आधार पर चयन सूची को चुनौती देते हुए कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद मामला CBI को सौंपा गया।

आरती वासनिक की अहम भूमिका

CBI ने चार्जशीट में स्पष्ट किया है कि तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक की प्रश्नपत्र लीक कराने में बड़ी भूमिका रही। पेपर लीक से लेकर चयन प्रक्रिया तक आंतरिक मिलीभगत के सबूत मिलने का दावा किया गया है। फाइनल चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद मामले में जल्द ही ट्रायल शुरू होने की संभावना है।

CBI की जांच में क्या सामने आया ?

CBI के मुताबिक, टामन ने परीक्षा के पर्चे अपने घर पर साहिल, नीतेश, उसकी पत्नी निशा कोसले और दीपा आडिल को दिए। इसके बाद उप परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर ने लीक हुआ पेपर बजरंग पावर एंड इस्पात कंपनी के डायरेक्टर श्रवण गोयल को सौंपा। श्रवण गोयल के बेटे शशांक और बहू भूमिका ने इसी लीक पेपर से तैयारी की। परिणामस्वरूप दोनों डिप्टी कलेक्टर बन गए।

कोलकाता से रायपुर तक साजिश

प्रश्नपत्र छापने का काम कोलकाता की एक प्रिंटिंग कंपनी को दिया गया था। जनवरी 2021 में कंपनी का कर्मचारी महेश दास 7 सेट प्रश्नपत्र लेकर रायपुर आया। उसने ये सभी पर्चे आरती वासनिक को सौंपे। आरती पर्चे घर ले गईं, जहां टामन और ललित के साथ मिलकर उनकी कॉपी की गई। इसके बाद पर्चों को दोबारा सील कर प्रिंटिंग के लिए वापस भेज दिया गया।

जानिए क्या है CGPSC घोटाला

यह मामला 2020 से 2022 के बीच हुई भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ा है। आरोप है कि आयोग की परीक्षाओं और इंटरव्यू में पारदर्शिता को दरकिनार कर राजनीतिक और प्रशासनिक रसूख वाले परिवारों के उम्मीदवारों को उच्च पदों पर चयनित किया गया।

इस दौरान योग्य अभ्यर्थियों की अनदेखी कर डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य राजपत्रित पदों पर अपने नजदीकी लोगों को पद दिलवाने का खेल हुआ। प्रदेश सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंपी। जांच एजेंसी ने छापेमारी में कई दस्तावेज और आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद किए हैं।

171 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा

CGPSC परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया। इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत:14 घायल, नागपुर जाते समय ट्रक से टकराई बोलेरो, 5-5 लाख सहायता राशि की घोषणा

Published

on

कबीरधाम, एजेंसी। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के ट्रक और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 14 लोग घायल हैं। घायलों को भंडारा और नागपुर में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के 22 लोग बोलेरो से पोला उत्सव में शामिल होने नागपुर जा रहे थे। इसी दौरान पिंपलगांव रोड पर सुबह करीब 4 बजे बोलेरो और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया।

ट्रक में फंसे बोलेरो को निकालने के लिए 2 जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों में कवर्धा जिले के लोग शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भीषण सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

भंडारा जिले में हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत।

भंडारा जिले में हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत।

हादसे के बाद बोलेरो पूरी तरह डैमेज हो गई।

हादसे के बाद बोलेरो पूरी तरह डैमेज हो गई।

पेट्रोल पंप से हाईवे पर आ रहा था ट्रक

लाखनी पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 3:31 बजे NH-53 पर साकोली से लाखनी की ओर जाने वाले मार्ग पर मुंडीपार के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, टाटा कंपनी का आयशर वाहन क्रमांक UP72 BT7974 पेट्रोल पंप से हाईवे पर आ रहा था। इसी दौरान साकोली से लाखनी की ओर जा रही महिंद्रा बोलेरो क्रमांक MH49 U9810 से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

पुलिस के मुताबिक, आयशर चालक अमर सिंह रामदुलारे यादव (37) निवासी प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश, वाहन चला रहा था। प्रारंभिक जांच में आयशर को तेज गति और लापरवाही से चलाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता

सीएम विष्णुदेव साय ने महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की टीम भंडारा पहुंच गई है। टीम महाराष्ट्र सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों की मदद कर रही है।

गंभीर रूप से घायलों के बेहतर इलाज के लिए नागपुर में भी जरूरी व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुश्किल समय में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने भी हादसे पर जताया दुख

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र के भंडारा में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद और पीड़ादायक है।

उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

हसदेव नदी पर चौथी रेल लाइन का पुल अंतिम चरण में, अक्टूबर में ट्रेन चलने की उम्मीद

Published

on

जांजगीर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अति-व्यस्त बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेल खंड पर ट्रेनों के भारी दबाव को कम करने और परिचालन को सुगम बनाने के लिए चल रहे चौथी रेल लाइन के निर्माण कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। हसदेव नदी पर बन रहा नया विशाल रेलवे पुल निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच चुका है। नदी की जलधारा के बीच खड़े इस मेगा ब्रिज के तैयार होने से 205 किलोमीटर लंबे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को बड़ा बूस्ट मिला है।

हसदेव नदी पर बने पुराने पुलों के ठीक समानांतर नए चौथे ट्रैक के लिए विशालकाय पियर (पिलर्स) और उन पर स्टील गर्डर्स की लॉन्चिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। वर्तमान में पुल के डेक पर ट्रैक बिछाने और फिनिशिंग के अंतिम चरण के कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बोर्ड और स्थानीय स्तर पर सभी जरूरी मंजूरियों की प्रक्रिया चल रही है। लटिया से चांपा के बीच बचे हुए नॉन-इंटरलॉकिंग और ओएचई कार्यों को देखते हुए अक्टूबर 2026 के अंत तक इस पूरे प्रोजेक्ट के पूरी तरह मुकम्मल होने की संभावना है। इसके बाद कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी द्वारा इसका कड़ा सुरक्षा निरीक्षण किया जाएगा। हरी झंडी मिलते ही इस नए रूट पर नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।

क्या-क्या काम हो चुके हैं पूरे बिलासपुर से झारसुगुड़ा तक कुल 205 किलोमीटर लंबी चौथी लाइन परियोजना के तहत अधिकांश हिस्सों में काम पूरा हो चुका है। इसमें रूट पर ट्रैक बिछाने से पहले की जाने वाली मिट्टी की भराई और भूमि समतलीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो गया है। पूरे स्ट्रेच में आने वाले सभी छोटे पुलों और सहायक संरचनाओं का निर्माण पूरा हो चुका है। बिलासपुर से झारसुगुड़ा तक रेल पटरियां बिछाने का कार्य संपन्न हो चुका है। अब इस रूट पर निर्माण सामग्री ढोने वाली छोटी ट्रॉली और गाड़ियां दौड़ने लगी हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रील बनाई, फिर हाथ जोड़ मांगी माफी

Published

on

जांजगीर। गरबा आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बनाई गई रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आयोजकों को सख्त समझाइश दी और कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई के बाद संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट से रील हटा दी गई। इसके बाद युवती ने नया वीडियो जारी कर हाथ जोड़कर माफी मांगी। साथ ही लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और इस तरह के जोखिम भरे वीडियो नहीं बनाने की अपील की।

शहर में दुकानों और आयोजनों के प्रचार-प्रसार के लिए रील बनाने का चलन बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले वायरल हुए वीडियो में एक युवती ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखी बड़ी कुर्सी पर बैठी नजर आ रही थी। उसके सामने कैमरे का पूरा सेटअप लगा था। इसके जरिए गरबा आयोजन की तारीख और अन्य जानकारियां रिकॉर्ड की जा रही थीं। इस दौरान चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली में सफर करते हुए यातायात नियमों की अनदेखी की गई।

ट्रॉली पर लगा था कैमरा सेटअप: वायरल वीडियो में युवती ट्रैक्टर की ट्रॉली में बड़ी चेयर पर

रील के चक्कर में नियमों की अनदेखी के कई मामले शहर में पिछले 10 माह के भीतर सोशल मीडिया रील बनाने के दौरान नियमों की अनदेखी के कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले माह एक नाबालिग ने स्कूल मैदान में कमर में चाकू लगाकर रील बनाई थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उसे समझाइश दी थी। इसी तरह नैला क्षेत्र के कुछ युवकों ने चाकू लहराते और मारपीट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। एक साल पहले स्कूल के फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान छात्रों के कार पर लटककर वीडियो बनाने का मामला भी सामने आया था।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677