Connect with us

छत्तीसगढ़

DTO की भतीजी ने घर से चुराए 5 करोड़

Published

on

ओडिशा में सोने के बिस्किट बेचे, पैसे से कार खरीदी, बर्थडे पार्टी में उड़ाए 5 लाख

जशपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में डीटीओ (जिला परिवहन अधिकारी) के घर चोरी हुई है। अफसर की भतीजी ने पति और अपने साथियों के साथ मिलकर 5 करोड़ रुपए की चोरी की है। उन्होंने सोने के बिस्किट, जेवरात और कैश पर हाथ साफ किया। चोरी की रकम से कार भी खरीदी और पार्टियां की। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, डीटीओ अधिकारी विजय निकुंज ग्राम केराडीह की रहने वाले हैं। मास्टरमाइंड मिनल निकुंज (21) ने सबसे पहले आईफोन खरीदने के लालच में चोरी की शुरुआत की। जब किसी को इसकी भनक नहीं लगी, तो उसने सोने के बिस्किट और बड़ी मात्रा में नकदी भी गायब कर दी।

आरोपियों ने सोने की बिस्किट बेचने के लिए ओडिशा के राउरकेला गए। जहां से मिले पैसों से कार खरीदी। मिलन ने स्वीकार किया कि उसने अलग-अलग समय पर चोरी की और कुल रकम करीब 5 करोड़ रुपए हो गई। यह पैसा उसने दोस्तों और पति के साथ मिलकर महंगी शराब, पार्टियों और मौज-मस्ती में खर्च कर दिया।

उन्होंने मिनल की बर्थडे पर तीन दिनों के पार्टी में 5 लाख रुपए उड़ा दिए। इस मामले में नारायणपुर पुलिस ने 5 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोने के बिस्किट, सोने का कड़ा कैश जब्त किया है।

पुलिस ने सोने के बिस्किट, सोने का कड़ा कैश जब्त किया है।

पुलिस ने आईफोन भी बरामद किया है।

पुलिस ने आईफोन भी बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, डीटीओ अधिकारी विजय निकुंज रिश्ते में मिनल के बड़े पिता हैं। जशपुर में पढ़ाई के दौरान वह किराए के मकान में रहती थी। अक्सर बड़े पिता के घर आती-जाती थी। इस दौरान उनकी पहचान अनिल प्रधान (25) से हुई। जो कि प्राइवेट फाइनेंस कंपनी करता है। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे।

इस बीच मिनल ने आईफोन खरीदना चाहा, लेकिन उसके पास उतने पैसे नहीं थे। ऐसे में मिनल ने पहले 2 लाख रुपए कैश चुराए। जिससे उसने आईफोन लिया। फिर बर्थडे के लिए 3 लाख रुपए निकाले। जब किसी को इस बारे पता नहीं चला तो उसने सोने की बिस्किट और बड़ी मात्रा में नगदी पर हाथ साफ किया।

आईफोन के लालच में शुरू हुई चोरी

बाद में दोनों ने शादी कर ली। इस बीच विजय निकुंज और परिवार के अन्य सदस्यों को दीवान में रखे अटैची से पैसे, सोने के बिस्किट गायब मिले। 6 दिसंबर 2025 को पत्नी सुषमा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुराने घर का घर के कमरे का कुंडा टूटा हुआ था। दीवान में रखी अटैची से करीब 15 लाख रुपए कैश, सोने की बिस्किट और अन्य जेवरात गायब थे।

रांची के होटल से दंपती को हिरासत में लिया

चोरी गए माल की अनुमानित कीमत 35 लाख रुपए से अधिक बताई गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मिनल जशपुर में पढ़ाई के दौरान किराए के मकान में रहती थी। वारदात के पहले अक्सर घर आती-जाती थी। पुलिस पर उस पर संदेह हुआ। 14 दिसंबर 2025 को पुलिस ने रांची के एक होटल से मिनल और अनिल को हिरासत में लिया। पूछताछ दोनों जुर्म स्वीकार किया।

आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पैसा महंगी शराब, पार्टियों उड़ाया

मिलन ने स्वीकार किया कि उसने अलग-अलग समय पर चोरी की और कुल रकम करीब 5 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। यह पैसा उसने दोस्तों और पति के साथ मिलकर महंगी शराब, पार्टियों और ऐशो-आराम में खर्च कर दिया। इसके बाद अभिषेक इंद्रवार (28), लंकेश्वर बड़ाईक (35 ) और अलीशा भगत (29) को भी अलग-अलग तारीख में गिरफ्तार किया गया।

51 लाख से अधिक का माल जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास हरियर कार, 86,300 रुपए कैश, 100-50-20 ग्राम की सोने की बिस्किट, सोने का कड़ा-मंगलसूत्र, 1 आईफोन और 4 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है। जब्त किए गए माल की कुल कीमत करीब 51 लाख 82 हजार 300 रुपए आंकी गई है।

रायपुर-भिलाई में पार्टी, राउरकेला में बेचा सोना

आरोपी अनिल प्रधान ने बताया कि मिलन चोरी कर लाई गई नगदी और सोने से आईफोन खरीदा गया। इसके बाद सभी आरोपी रायपुर और भिलाई गए। जहां करीब तीन दिनों तक पार्टी चली और लगभग 5 लाख रुपए खर्च किए गए।इसके बाद सोने की बिस्किट बेचने के लिए ओडिशा के राउरकेला गए, जहां से मिले पैसों से नगद में कार खरीदी गई।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि डीटीओ अधिकारी के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगद, सोना, मोबाइल और कार सहित 51 लाख रुपए से अधिक का माल बरामद किया गया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026-27 हेतु भर्ती प्रक्रिया चालू है, जिसके लिये आवेदन ऑनलाईन पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित किया गया था।
जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा जिला से कुल 563 आवेदकों द्वारा पंजीयन कराया गया। जो अभ्यार्थी थल सेना अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन कर चुके हैं। लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जून 2026 तक पंजीकुत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) आयोजित किया जाना संभावित है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीयन अभ्यर्थियों को छ.ग. रोजगार विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जायेगा। जो आवेदक लिखित परीक्षा हेतु ऑनलाईन कोचिंग प्राप्त करना चाहते हैं, वे रोजगार विभाग के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in पर अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के ऑनलाईन आवेदन पर क्लिक कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी भर कर आवेदन छ.ग. रोजगार विभाग को प्रेषित कर सकतें है। परीक्षा के पूर्व इन आवेदकों को परीक्षा की तैयारी करवाने के उद्वेश्य से आवेदकों से जानकारी मांगी गई है ताकि पर्याप्त संख्या में आवेदन उपलब्ध हो सके एवं परीक्षा हेतु तैयारी कराई जा सके।
इस संबंध में जिन आवेदकों द्वारा अग्निवीर भर्ती 2026-27 हेतु ऑनलाईन पंजीयन नहीं कराया गया है वे लिखित परीक्षा के लिए ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन करवा ले अथवा जिला रोजगार कार्यालय कोरबा से संपर्क करें ताकि आगामी 04 मई 2026 से प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा सके।

Continue Reading

कोरबा

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026:विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) कुणाल दुदावत द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल-सहायक नोडल अधिकारी नियुक्ति एवं सहयोगी कर्मचारियों की भी नियुक्ति कर दायित्व सौंपे है।
जारी आदेश के अनुसार नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु एमसीसी शाखा के लिए कौशल तेन्दुलकर संयुक्त कलेक्टर मो.नं. 8959393222 को नोडल एवं सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा सर्व तहसीलदार/नायब तहसीलदार जिला कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी, परिवहन योजना एवं रूट चार्ट की व्यवस्था शाखा हेतु सरोज कुमार महिलांगे अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा मो.नं.87639846122 एवं विवेक सिन्हा जिला परिवहन अधिकारी कोरबा मो.नं. 79743755945 को नोडल और संतोष हरिपाल परिवहन निरीक्षक परिवहन कार्यालय कोरबा, सर्व संबंधित रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत) जिला कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी, मतपत्र पु्रफ रिडिंग, मतपत्र मुद्रण एवं स्ट्रांग रूम के लिए निशांत पाण्डेय जिला कोषालय अधिकारी मो.नं.7389912313 को नोडल और सर्व संबंधित रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत) जिला कोरबा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला-कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह व्यय संपरीक्षक एवं निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण (मॉनिटरिंग) शाखा हेतु निशांत पाण्डेय कोषालय अधिकारी को नोडल और राकेश चौधरी उप कोषालय अधिकारी कटघोरा मो.नं. 9752930003, नीरज साहू उप जिला कोषालय अधिकारी कोरबा मो.नं. 9425537728 को सहायक नोडल अधिकारी, निर्वाचन प्रपत्र एवं सामग्री शाखा के लिए श्रीकांत कसेर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग मो.नं. 7869096888 को नोडल अधिकारी और एम.आर.नायडू सहायक ग्रेड-2 जिला कार्यालय कोरबा, चंद्रशेखर कंवर सहायक ग्रेड-2 भू-अभिलेख कोरबा तिरूपति नाथ संलग्न जिला कार्यालय कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी, डाक मतपत्र/निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र शाखा हेतु श्रीमती गायत्री लहरे सहायक संचालक जिला खांख्यिकी कोरबा मो.नं. 9425226512 को नोडल और शीतल अग्रवाल सहायक प्रोग्रामर जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी, कर्मचारियों की व्यवस्था एवं प्रशिक्षण शाखा के लिये सरोज कुमार महिलांगे अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा मो.नं. 87639846122, हेमन्त जायसवाल जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को नोडल अधिकारी और तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली, पोंड़ी-उपरोड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला कोरबा, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जलपान/भोजन व्यवस्था के लिए मुख्य नगर पालिका परिषद दीपका और सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला कोरबा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक कल

Published

on

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 23 अप्रैल को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
बैठक में शिक्षा विभाग, सहकारिता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की जायेगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677