Connect with us

कोरबा

पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर नमन किया कांग्रेस ने

Published

on

कोरबा। शास्त्री जी सच्चे गांधीवादी थे, जिन्होंने अपना सारा जीवन सादगी से बिताया और गरीबों की सेवा में लगाया। उक्त कथन नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत ने गांधी चौक कोरबा में आयोजित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के पुण्यतिथि कार्यक्रम में व्यक्त किया।
डॉ. महंत ने बताया कि भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भारतीय स्वाधीनता संग्राम के दौरान कई बार जेल जाना पड़ा था। श्री शास्त्री, नेहरू जी के मंत्री मण्डल में गृहमंत्री के पद पर भी रहे और नेहरू जी के निधन पश्चात् भारत के प्रधानमंत्री भी बने।
सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने अपने उद्बोधन में बताया कि 8 अगस्त 1942 की रात गांधी जी ने अंग्रेजों को भारत छोड़ो और भारतीयों को करो या मरो का नारा दिया जिसे 9 अगस्त 1942 के दिन शास्त्री जी ने इलाहाबाद पहुंचकर इस आंदोलन के गांधीवादी नारे को चतुराई पूर्वक मरो नहीं… मारो में बदल दिया और अप्रत्याशित रूप से क्रांति के दावानल को पूरे देश में प्रचण्ड रूप दे दिया। 11 दिनों बाद 19 अगस्त 1942 को शास्त्री जी गिरफ्तार हो गये थे।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में स्व. लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि शास्त्री जी की राजनीति सैद्धांतिक होने के साथ-साथ पूर्णत: व्यवहारिक और जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप थी। शास्त्री जी ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया। इस नारा ने भारत के किसानों और जनता का मनोबल बढ़ाया और सारा देश एकजूट हो गया।
पूर्व विधायक मोहित केरकट्टा ने स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शास्त्री जी को उनकी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिए आज भी पूरा भारत देश श्रद्धापूर्वक याद करता है। शास्त्री जी को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया।
पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर ने बताया कि शास्त्री जी की सादगी व साफ सुथरी छवि के कारण उन्हें देश का प्रधानमंत्री पद के निर्वहन करने का दायित्व प्राप्त हुआ। शास्त्री जी कहा करते थे-अपने देश की आजादी की रक्षा करना केवल सैनिकों का काम नहीं है बल्कि ये पूरे देश का कर्तव्य है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने अपने विचार रखते हुए बताया कि शास्त्री जी शांतिपूर्ण विकास में विश्वास रखते थे और देश के प्रति निष्ठा को ही पूर्ण निष्ठा मानते थे।
मनोज चौहान ने कहा कि शास्त्री जी का मानना था कि लोगों को सच्चा लोकतांत्रिक या स्वराज कभी भी असत्य और हिंसा से प्राप्त नहीं हो सकता।
कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया ।
इस मौके पर पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, हरीश परसाई, श्रीमती कुसुम द्विवेदी, सपना चौहान, श्याम सुंदर सोनी, मुकेश राठौर, मनोज चौहान, मो.शाहिद, दुष्यंत शर्मा, संतोष राठौर, मनीष शर्मा, रवि चंदेल, नारायण कुर्रे, बद्री किरण, पुष्पा पात्रे, शांता मंडावे, संगीता श्रीवास, द्रोपती तिवारी, दिनेश सोनी, कुंजबिहारी साहु, रवि खुंटे, विजय आनंद, विजय आदिले, अविनाश बंजारे, अनुज जायसवाल, सुखसागर निर्मलकर, डॉ.गोपाल कुर्रे, डॉ.रामगोपाल यादव, मनकराम साहु आदि ने शास्त्री जी के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताये राह पर चलते हुए देश की सेवा करते रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने शास्त्री जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हे श्रद्धा सुमन श्रद्धांजली दी गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677