कोरबा। केन्द्र की भाजपा सरकार ने सुधार के नाम पर झांसा देकर लोकसभा में एक और बिल पास करके दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना मनरेगा को खत्म कर दिया है । यह महात्मा गांधी की सोच को खत्म करने और गरीब मजदूरों से काम का अधिकार छीनने की जानबूझकर किया गया कुत्सित प्रयास है । उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत ने रविवार को गांधी चौक कोरबा में आयोजित सामुहिक उपवास कार्यक्रम में व्यक्त किया । डॉ. महंत ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनेरगा) अब तक सविंधान के आर्टिकल 21 से मिलने वाले अधिकारों पर आधारित गारंटी थी। नया फ्रेमवर्क ने इसे एक कंडीशनल, केन्द्र द्वारा कंट्रोल की जाने वाली स्कीम में बदल दिया है । उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना का नाम बदले जाने पर राष्ट्रीय कांग्रेस ने मोर्चा खोला है । कांग्रेस इसके विरोध में चरण बद्ध तरीके से दिनांक 10 जनवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान चलाने का निर्णय लिया है । मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के दूसरे चरण में रविवार को गांधी चौक कोरबा से एक दिवसीय उपवास (व्रत) रखकर मनरेगा के नाम एवं नियम बदले जाने के लिए विरोध जताया है।
इस अवसर पर सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात् सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मनरेगा रोजगार गारंटी योजना के तहत् मजदूरों को काम देने का कानून था । श्रमिक को काम लेने का अधिकार था । इस योजना के तहत् सरकारी फरमान से कभी काम नहीं रोका गया । सांसद श्रीमती महंत ने आगे कहा कि पिछले दो दशक से यह योजना 12 करोड़ से भी अधिक मनरेगा मजदूरों के लिए लाइफलाईन रहा है । कोविड महामारी के समय भी यह योजना आर्थिक सुरक्षा के तौर पर संजीवनी साबित हुआ था । पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि मनरेगा स्कीम देश के गरीब से गरीब लोगों के लिए रोजगार का सहारा रहा है । मनरेगा, रोजगार का गारंटी अधिकार था लेकिन अब इसमें नाम के साथ – साथ नियमों में बदलाव किया गया, जो पूरी तरह से केन्द्र सरकार की मर्जी पर निर्भर रहेगा। इस बदलाव से रोजगार का अधिकार समाप्त हो जाएगा। श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि मनरेगा, रोजगार के अधिकार के नियमों में कुछ त्रुटि रही होगी, उसे बेहतर किया जा सकता था, नाम बदलना और रोजगार का अधिकार समाप्त करना जरूरी नहीं था। पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा ने कहा कि भाजपा भगवान राम के नाम पर एक बार फिर झूठ बोल रही है। वीबी-जी राम जी में जो राम जी बता रहे उसमें कहीं भी भगवान राम नहीं है। वीबी-जी राम जी का फुल फार्म विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण है। पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि मनरेगा अधिनियम को वर्ष 2005 में मनमोहन सिंह सरकार ने लागू किया था। यह अधिकार आधारित कानून था जो प्रत्येक ग्रामीण को मजदूरी का वैधानिक अधिकार देता था। अब इस योजना के नियमों को परिवर्तन कर वैधानिक अधिकार को खत्म किया जा रहा है । जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई ने बताया कि मनरेगा कानून के तहत् 15 दिनों के भीतर रोजगार उपलब्ध कराया जाता था या फिर बेरोजगारी भत्ता देना होता था। यही गारंटी मनरेगा की मूल विशेषता थे जिसे तोड़ा – मोड़ा जा रहा है । पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण आजीविका सुरक्षा की रीढ़ की हड्डी रहा है, जो पलायन रोकता था, ग्रामीण मजदूरी बढ़ाता था । शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि ग्रामीण आजीविकाओं पर इस गंभीर हमले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संघर्ष… राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन शुरू किया है ताकि रोजगार के अधिकार की रक्षा की जा सके और मनरेगा को उसके मूल अधिकार आधारित स्वरूप में बहाल किया जा सके। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि मनरेगा के स्थान पर नया अधिनियम काम की वैधानिक गारंटी को समाप्त करता है । ग्राम सभाओं और पंचायतों को कमजोर करेगा । केन्द्र सरकार ने मजदूरी अंशदान को कम कर राज्य सरकार पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है । फसल के समय रोजगार नहीं देना ग्रामीण संकट में वृद्धि करना सिद्ध होगा । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना ग्राम स्वराज के उनके सपने को तार – तार करना है । कार्यक्रम में श्रीमती कुसुम द्विवेदी, श्रीमती सपना चौहान, गजानंद साहु, मो. शाहिद, सुरेश सहगल, पुष्पा पात्रे, मनीष शर्मा, तनवीर अहमद, एफ डी मानिकपुरी, पोषक दास महंत, अशरफ मेमन फरियाद अली रिजवी, सुनील जैन, नवीन कुकरेजा, नारायण कुर्रे, रवि चंदेल, बद्री किरण, बी डी महंत, अविनाश बंजारे, गिरधारी बरेठ, सुकसागर निर्मलकर, अनुज जायसवाल, रवि खुंटे, संगीता श्रीवास्तव, शांता मंडावे, गोपाल कुर्रे, शशि अग्रवाल, ममता अ्ग्रवाल, सुरती कुलदीप, ममता यादव, बसंत चंद्रा, राजीव लखनपाल, संतोष राठौर, दुष्यंत शर्मा, द्रोपती तिवारी, शालु पनरिया, मनक साहु, रजनी सिंह, विमला सिंह, डॉ.रामगोपाल यादव, प्रशांति सिंह, भुनेश्वरी दास, प्रशांति सिंह, डॉ.आदिले, दिनेश सोनी, एस एस कंवर, रामकुमार, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, कुंजबिहारी साहु, मधुसुदन दास, गोरेलाल यादव, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, गंगा बरेठ, रेखा गुप्ता, दिलीप सिंह, आबिद अली, ज्योति दास दिवान, राकेश चौहान, ओमप्रकाश महंत, भावेश गोस्वामी, अमृत केंवट, सत्यप्रकाश साहु, भीमलाल भैना, धनंजय दिवान, श्रवण कश्यप, मनबोध दास, टिंकी महंत, रेशम दास मानिकपुरी, संतोष दास मानिकपुरी, नारायण दास महंत, राकेश देवांगन, समसुद्दीन, मुस्लिम खान, निजामुद्दीन, सेत मसीह, गया प्रसाद, संतोष दास, अमन, अभिषेक बाजपेई, हेमंत कुमार, एशवर्धन, जयकरण सिंह, प्रशांत सिंह, कमल बेलदार, अमृत बाध, देवशरण सिंह, चंद्रकुमार पाण्डेय, मो.आवेश कुरैशी, संदीप डहरिया, हेमंत साहनी सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज चौहान ने किया और आभार मुकेश राठौर ने व्यक्त किया।
वैद्यराज रामफल पटेल का समाज में रचनात्मक कार्य सराहनीय
कोरबा/पाली। आरोग्य के देवता भगवान श्री धनवंतरी जयंती पर पाली स्थित प्रज्ञा संजीवनी-वन औषधालय में पारंपरिक/आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रात: 10.00 बजे जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह के मुख्य आतिथ्य में प्रज्ञा संजीवनी- वन औषधालय के संचालक वैद्यराज रामफल पटेल की अध्यक्षता एवं उपस्थित समाजसेवियों, ग्रामीणों की उपस्थिति में शिविर का शुभारंभ भगवान श्री धनवंतरी की पूजा अर्चना के साथ हुआ।
शिविर को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कहा कि भारत में ही सबसे पहले चिकित्सा प्रारंभ हुआ और भगवान श्री धनवंतरी ने पूरे विश्व को आरोग्य का मंत्र, चिकित्सा विधि दी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में सभी बीमारियों का ईलाज संभव है। उन्होंने वैद्यराज रामफल पटेल के रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि श्री पटेल द्वारा पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ाया जा रहा है और पारंपरिक चिकित्सा से गंभीर बीमारियों का ईलाज करने के साथ लोगों के बीच जाकर नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, ताकि समाज स्वस्थ हो और एक आदर्श समाज की स्थापना हो। पारंपरिक चिकित्सा में हर बीमारियों का ईलाज-वैद्यराज रामफल पटेल
कार्यक्रम की अध्यक्षता/संयोजक रामफल पटेल ने शिविर में उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया और कहा कि स्वास्थ्य धन ही सबसे बड़ा धन है और लंबी तथा स्वस्थ जीवन जीने के लिए आयुर्वेद को अपनाएं। उन्होंने उपस्थित लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ दिया और नाड़ी परीक्षण कर बीमारियों की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ आवश्यक आयुर्वेद दवाईयां वितरित की। सैकड़ों लोगों ने लिया शिविर का लाभ
पाली बस स्टैण्ड स्थित प्रज्ञा संजीवनी-वन औषधालय परिसर में आज भगवान धनवंतरी जयंती पर आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें संचालक वैद्यराज रामफल पटेल ने नाड़ी परीक्षण कर लोगों को स्वास्थ रहने के लिए आवश्यक उपाय बताए और स्वास्थ्य जांच भी किया। शिविर में पाली क्षेत्र के सैकड़ों लोग पहुंचे और शिविर का लाभ लिया। चूंकि डॉ. पवन सिंह भी एक चिकित्सक हैं और उन्होंने भी यहां उपस्थित लोगों के चिकित्सा में अपनी सहभागिता निभाते हुए स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया।
कोरबा। कोरबा के बंसल इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, गेवरा में कार्यरत करीब 150 कर्मचारियों के लंबित वेतन और बोनस भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारियों ने एसईसीएल गेवरा के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन में कर्मचारियों ने नारेबाजी कर दीपावली से पहले बकाया भुगतान की मांग उठाई।
कर्मचारियों के समर्थन में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (गैर-राजनीतिक संगठन) के प्रदेश उपाध्यक्ष उमागोपाल भी मौजूद रहे। प्रबंधन की ओर से 6 नवंबर तक सभी कर्मचारियों का बोनस भुगतान करने का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
लंबे समय से लंबित है वेतन और बोनस
कर्मचारियों का कहना है कि उनका वेतन और बोनस लंबे समय से बकाया है। भुगतान नहीं होने से उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली नजदीक होने के कारण कर्मचारियों ने त्योहार से पहले राशि जारी करने की मांग की। उनका कहना था कि वेतन और बोनस नहीं मिलने से त्योहार की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं।
एक घंटे तक कार्यालय का घेराव
बकाया भुगतान को लेकर कर्मचारियों ने मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए प्रबंधन से तत्काल भुगतान की मांग की गई। प्रदर्शन में उमागोपाल ने भी कर्मचारियों का समर्थन किया।
प्रबंधन ने 6 नवंबर तक बोनस देने का दिया भरोसा
मामले को लेकर एसईसीएल प्रबंधन ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की। इसके बाद प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि 6 नवंबर तक सभी कर्मचारियों के बोनस का भुगतान कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
मजदूरों के हितों के लिए आवाज उठाने की बात
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष उमागोपाल ने कहा कि मजदूर दिन-रात मेहनत कर कंपनी और खदान के उत्पादन में योगदान देते हैं। ऐसे में त्योहार के समय उनका वेतन और बोनस रोकना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को अपना हक पाने के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित करना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। संगठन मजदूरों के हितों और अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाता रहेगा।
कोरबा। धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को कोरबा बाजार में काफी रौनक दिखी। सराफा बाजार जहां गुलजार है, वहीं आटोमोबाईल से लेकर बर्तन और कपड़ों की बम्पर खरीदी-बिक्री हुई। खासकर सराफा बाजार में सोने-चांदी से लेकर डायमण्ड की बिक्री जमकर हुई। सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव के बीच ग्राहकों ने धनतेरस पर सोना खरीदी को शुभ मानते हुए सोने के जेवर, सिक्के खरीदे, वहीं चांदी के गहने से लेकर चांदी की मूर्तियां एवं सिक्के भी खरीदे। कनक मंदिर ज्वेलर्स सहित कई दुकानों में ग्राहकों की भीड़
समाचार लिखे जाने तक सराफा बाजार गुलजार रहा। पावर हाऊस रोड स्थित कनक मंदिर ज्वेलर्स में सुबह से लेकर समाचार लिखे जाने तक ग्राहकों की भीड़ देखी गई। कनक मंदिर ज्वेलर्स कोरबा का सबसे प्रतिष्ठित सराफा दुकान है, जहां लोगों का विश्वास अमिट सा हो गया है। कनक मंदिर ज्वेलर्स के संचालक शंकर सोनी ने बताया कि धनतेरस में लोग आभूषण खरीदना ज्यादा शुभ मानते हैं और इस बार पिछली बार से कहीं अधिक सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के, चांदी की मूर्तियों की जमकर बिक्री हुई। उन्होंने बताया कि हमारे प्रतिष्ठान में आईएसआई मार्का ज्वेलरी और आधुनिकतम डिजाईन के मनमोहक आभूषण महिलाओं को काफी पसंद आ रहे हैं और हम ग्राहकों की संतुष्टि को ही असली कमाई मानते हैं। इसीलिए हमारा ध्येय वाक्य है- स्वर्ण धन-सुरक्षित धन…। सोने में निवेश आज की जरूरत है और समय आने पर स्वर्ण धन से करेंसी धन तुरंत मिल जाता है। आटो बाजार एवं कपड़ा बाजार भी गुलजार
कोरबा में महिन्द्रा की गाड़ियों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। महिन्द्रा के नई वर्जन की गाड़ियां कोरबा के शो रूम आटो सेंटर टी पी नगर कोरबा में तुरंत उपलब्ध हो जाती हैं, जिसके कारण महिन्द्रा की गाड़ियां लोगों को पसंद आ रही हैं। महिन्द्रा की गाड़ियां सुरक्षित एवं मजबूत होने के साथ-साथ कम्फर्टेबल होती हैं और आज के दौर में महिन्द्रा गाड़ियों की बिक्री में काफी उछाल आ रहा है। दिवाली में लोग नए कपड़े पहनते हैं और आज धनतेरस में कपड़ों की खरीदी भी जमकर हुई। कपड़ा के कई बड़े-बड़े शो रूम ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। बर्तन दुकानों में भी भीड़ देखी गई, क्योंकि जो लोग जेवर नहीं खरीद सकते, वे धनतेरस में बर्तन खरीदकर धनतेरस में पूजा करते हैं। सड़क पर रेलमपेल भीड़: पुलिस सड़क पर उतरी सड़क पर धनतेरस में रेलमपेल भीड़ देखी गई और कई जगह दुकानों के सामने पार्किंग न होने के कारण लोग अपनी गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी करते देखे गए, जिसके कारण कई जगह जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सड़क में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए शहर में कोतवाली पुलिस, टी पी नगर में चौकी पुलिस, निहारिका क्षेत्र में सिविल लाईन पुलिस सड़क पर उतर कर व्यवस्था दुरूस्त करते नजर आई।