छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय मंच पर जांजगीर-चांपा की मौजूदगी, बंगलौर में आयोजित ‘ऐक्यम् 2026’ में शामिल हुए अमर सुल्तानिया
इस राष्ट्रीय आयोजन में देशभर से आए पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों और युवा प्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई
जांजगीर-चांपा। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की पंचदशम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तृतीय बैठक एवं 45वीं राष्ट्रीय सभा सह लघु अधिवेशन ‘ऐक्यम् 2026’ का आयोजन 10 व 11 जनवरी को बेंगलोर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय आयोजन में देशभर से आए पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों और युवा प्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई। जांजगीर-चांपा जिले प्रसिद्ध उद्योगपति एवं मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया की सक्रिय उपस्थिति ने जिले को राष्ट्रीय मंच पर विशेष पहचान दिलाई।

तीन दिवसीय अधिवेशन के दौरान संगठनात्मक मजबूती, सदस्यता विस्तार, शाखा विकास, आगामी राष्ट्रीय आयोजनों, वित्तीय विषयों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। एजेंडा के अनुसार वर्ष 2024-25 के आय-व्यय विवरण, 2025-26 के लिए ऑडिटर नियुक्ति, युवा भवन चौरिटेबल ट्रस्ट, नेशनल मारवाड़ी फाउंडेशन की प्रगति रिपोर्ट सहित भविष्य की नीतियों पर मंथन हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने अपने वक्तव्य में कहा, ऐक्यम् 2026 केवल एक बैठक नहीं, बल्कि विचार, अनुभव और ऊर्जा का ऐसा संगम है, जो मारवाड़ी युवा मंच को आने वाले वर्षों में और अधिक सशक्त, पारदर्शी व समाजोपयोगी बनाएगा। वरिष्ठजनों के अनुभव और युवाओं के उत्साह से ‘बेहतर कल’ की स्पष्ट रूपरेखा तैयार हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य सेवा, संस्कार और संगठनात्मक अनुशासन को मजबूत करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक बदलाव पहुंचाना है। राष्ट्रीय स्तर पर लिए गए निर्णयों का प्रभाव आने वाले समय में स्थानीय शाखाओं के कार्यों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
अधिवेशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने नेतृत्व विकास, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं भावी कार्ययोजनाओं पर व्यापक जानकारी प्रदान की साथ ही उनके द्वारा संगठनात्मक रूप से पूर्व में किए गए छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश एवं उड़ीसा के आयोजनों की जानकारी मंच से प्रदान की गई वही आगामी कार्य योजना को भी राष्ट्रीय पटल पर रखा। इस दौरान ओड़िशा के भटली में आयोजित संगठनात्मक़ कार्यशाला PST के आयोजन और छत्तीसगढ़ के आतिथ्य में आयोजित संयुक्त दीप मिलन एवं पिकनिक जिसमें 1000 से ज्यादा सदस्यों और उनके परिजनों के सहभागिता की विशेष सराहना की गईं। वहीं छत्तीसगढ़ प्रांतीय अध्यक्ष प्रशांत गाँधी के उत्कृष्ट संगठनात्मक गतिविधियों और सेवा कार्यों की भी सराहना की गईं।

अधिवेशन के दौरान बेंगलोर स्टार, बेंगलोर सेंट्रल एवं बेंगलोर जागृति शाखा द्वारा किए गए उत्कृष्ट आतिथ्य और सुव्यवस्थित आयोजन की सभी प्रतिनिधियों ने मुक्तकंठ से सराहना की। समापन सत्र में धन्यवाद ज्ञापन के साथ राष्ट्रगान हुआ और भविष्य की कार्ययोजनाओं को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया के साथ प्रांतीय अध्यक्ष प्रशांत गांधी, कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष रीना केडिया, महामंत्री सलभ केडिया, प्रदेश कार्यकारी उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, प्रदेश संयोजिका रेणु अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, वैभव केडिया, संदीप अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, शुभम अग्रवाल मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़
रायपुर में भाजपा-कांग्रेस का टकराव, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस:कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाया, राहुल गांधी के विरोध में BJP का प्रदर्शन
रायपुर, एजेंसी। दिल्ली में राहुल गांधी के PM आवास घेराव के विरोध में छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस नेता आमने-सामने हो गए हैं। भाजपा नेता कांग्रेस दफ्तर का घेराव करने निकले। इस दौरान राजीव भवन के पास कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए, जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और दो बार आंसू गैस छोड़ी गई। कई जगहों पर बैरिकेडिंग लगाई गई, जिसे प्रदर्शनकारियों ने तोड़ने की कोशिश की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने अराजकता फैलाने की कोशिश की। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी देश में अर्बन नक्सलवाद को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।
वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि NEET पेपर लीक मामले के लिए भाजपा जिम्मेदार है। संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी की गई। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर नहीं, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस छोड़ी गई।
आंसू गैस के असर से मची अफरा-तफरी
प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और 5 बार आंसू गैस के गोले छोड़े। आंसू गैस के असर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई कार्यकर्ता व पुलिस जवान इसकी चपेट में आ गए।
आंसू गैस से पुलिसकर्मी, रिपोर्टर भी प्रभावित
प्रदर्शन के दौरान छोड़ी गई आंसू गैस के असर से पुलिस जवानों के साथ कवरेज करने पहुंचे रिपोर्टर भी प्रभावित हुए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आंसू गैस भाजपा कार्यकर्ताओं पर नहीं, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर छोड़ी गई। वहीं, पार्टी ने महिला कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी का आरोप लगाते हुए पुलिस पर पक्षपात करने का भी दावा किया।
घेराव के दौरान लगा लंबा जाम
भाजपा के घेराव प्रदर्शन के चलते शंकर नगर और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रहा। बैरिकेडिंग और प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी के कारण सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने प्रदर्शन खत्म होने के बाद बैरिकेडिंग हटाकर यातायात सामान्य की गई।
छत्तीसगढ़
प्रधान पाठक के घर से 1.17 लाख के जेवर पार:रायगढ़ से सक्ती घूमने गया था परिवार, अलमारी से सोने-चांदी के गहने ले उड़े चोर
रायगढ़, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक के घर से 1.17 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना उस समय हुई, जब पूरा परिवार सक्ती जिले में रिश्तेदारी में घूमने गया हुआ था। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अलमारी से गहने गायब थे। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम बोजिया निवासी बाबूलाल धीरहे (41) पुसल्दा शासकीय प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक हैं। शनिवार दोपहर वह अपने परिवार के साथ सक्ती जिले के टेमर स्थित साढ़ू के घर घूमने गए थे। सोमवार को वापस लौटने पर उन्होंने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा।

सूने घर का ताला तोड़ कर की गई चोरी।
अलमारी से ले गए 1.17 लाख के जेवर
घर के अंदर पहुंचने पर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर सोने का हार, कान की बाली, लॉकेट समेत करीब 1 लाख 17 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवर गायब मिले। इसके बाद उन्होंने आसपास पता लगाया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।
अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज
घटना की सूचना मिलने पर बाबूलाल धीरहे ने छाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(a) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ चोरी करने वालों की तलाश में जुटी है।
छत्तीसगढ़
शराब के नशे में पड़ोसी के घर लगाई आग:अकलतरा पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के अंधियारीपाठ गांव में शराब के नशे में पड़ोसी के घर में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने 47 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। आगजनी में घर में रखा करीब 5 हजार रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, अंधियारीपाठ निवासी रूपेश कुमार सारथी ने शिकायत दर्ज कराई कि 11 जुलाई की रात करीब 11:45 बजे वह अपने भतीजे ईशान के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान घर की छत पर आग लग गई। बाहर निकलने पर उन्होंने पड़ोस में रहने वाली अनिता यादव के हाथ में जलती लकड़ी देखी। उन्हें देखते ही वह अपने घर चली गई।

पानी डालकर बुझाई आग
रूपेश और उनके भतीजे ने तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग लगने से घर में रखी कुर्सी, कपड़े, तिरपाल और लकड़ी सहित करीब 5 हजार रुपए का सामान जल गया।
पूछताछ में कबूला जुर्म
शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला अनिता यादव (47) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने आग लगाने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई अंगीठी भी जब्त की गई।
जेल भेजी गई आरोपी
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 326(जी) के तहत मामला दर्ज किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
