Connect with us

कोरबा

18 जनवरी को ओपन थियेटर घंटाघर परिसर में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की बिखरेगी महक

Published

on

० छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लगेगा स्टॉल, कोरबा चखेगा स्वाद
० छत्तीसगढ़ी कार्यक्रमों का बिखरेगा रंग
० माई G फाउण्डेशन का आयोजन

कोरबा। 18 जनवरी को घंटाघर स्थित ओपन थियेटर परिसर में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक बिखरेगी। माँई G फाउण्डेशन सोसायटी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम प्रात: 10:00 बजे से शुभारंभ होकर रात्रि 10:00 बजे तक चलेगा। माई G फाउण्डेशन की अध्यक्ष श्रीमती निधि तिवारी ने बताया कि हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जीवंत करना है। कोरबावासियों से अपील करती हुई निधि तिवारी ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक अपनी सहभागिता निभाने कोरबावासियों को सादर आमंत्रित किया है। यहां लगने वाले छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का जहां लोग लुप्त उठा सकेंगे, वहीं कोरबावासियों के लिए सात्विक मनोरंजन का कार्यक्रम भी होगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कोरबावासियों को पसंद आएगा और हमारी विरासत एवं संस्कृति के संवर्धन को बल मिलेगा। माई G फाउण्डेशन सोसायटी का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं विरासत को आगे बढ़ाने के साथ महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाना है। निधि तिवारी एवं सदस्यों ने कहा – माँई G फाउन्डेशन सोसायटी छत्तीसगढ़ी व्यांजनों के रस को जन-जन तक पहुँचाने के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ी संस्कृति और धरोहर के संवर्धन हेतु प्रतिब्ध है।
18 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा –
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ओपनथियेटर घंटाघर में दिनांक 18/01/2026 दिन रविवार को सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्यक्रम व्यंजनों की बगिया का आयोजन रखा गया है। व्यंजनों की बगिया में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टॉल जैसे – चीला, फरा, अइरसा, पीड़िया, पपची, देहरौरी, बड़ी, बिजौरी, दही मिर्ची आदि स्टॉल सजेंगें। अनेक प्रतियोगिताएँ जैसे – फुगड़ी, खो-खो, कुर्सी दौड़, पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता के साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ी वेशभूषा प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ी व्यांजनों की थाली सजाओं प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रखा गया है। इसी के साथ हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति को प्रस्तुत करने के लिए शाम 4:00 बजे से हमारे लोकगीत जैसे पंडवानी की प्रस्तुति पूजा दीवान द्वारा दी जाएगी। इसी के साथ हमारे स्थानीय कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत, नृत्य, सुआ, गेड़ी, करमा, ददरिया, छेरछेरा आदि मनमोहक प्रस्तुति से आयोजनों को सजाया गया है।
होगा मॉडलिंग शो-
श्रीमती निधि तिवारी ने बताया कि हमारे आयोजन में पहली बार मॉडलिंग शो को भी शामिल किया गया है। माई जी फाउण्डेशन और एपी प्रोडक्शन के संयुक्त सहयोग से छत्तीसगढ़ी मॉडलिंग शो दर्शकों को लुभाएगा। एपी प्रोडक्शन प्रमुख अनुराग पटेल ने बताया कि यह शो कोरबा के लिए बिल्कुल नया होगा।
इस अवसर पर संरक्षक श्रीमती होमा खान, उपाध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा बुंदेला, कोषाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा तिवारी, सचिव श्रीमती हेमा शर्मा, सह सचिव रोशनी तिवारी एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती रूपा तिवारी उपस्थित थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

23-24 जुलाई को रद्द की गई 4 मेमू ट्रेन बहाल:चार ट्रेनें अब भी रद्द रहेंगी, भाटापारा-हथबंध में ऑटो सिग्नलिंग काम होगा

Published

on

रायपुर, एजेंसी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। रेलवे ने पहले जिन ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की थी।

इनमें से चार मेमू ट्रेनों को बहाल (रिस्टोर) कर दिया है। ये ट्रेनें अब अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।

ये 4 ट्रेनें अब रद्द नहीं होंगी

रेलवे के संशोधित आदेश के अनुसार 23 जुलाई को चलने वाली ये ट्रेनें अब सामान्य रूप से संचालित होंगी।

  • 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू
  • 68734 बिलासपुर–कोरबा मेमू
  • 68733 कोरबा–बिलासपुर मेमू
  • 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू

अब ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

संशोधित सूची के अनुसार अब भी ये ट्रेनें रद्द रहेंगी।

  • 23 जुलाई: 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
  • 23 जुलाई: 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
  • 23 जुलाई: 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू
  • 24 जुलाई: 68745 कोरबा–रायपुर मेमू

इस ट्रेन का आंशिक परिचालन

23 जुलाई को चलने वाली 68862/68861 झारसुगुड़ा–गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू केवल बिलासपुर तक ही चलेगी। यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त और वहीं से प्रारंभ होगी। बिलासपुर–गोंदिया–बिलासपुर के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

क्यों किया गया बदलाव?

रेलवे के अनुसार रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं।

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES या हेल्पलाइन के माध्यम से जरूर जांच लें, क्योंकि इंजीनियरिंग कार्य के दौरान परिचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं।

Continue Reading

कोरबा

बिस्तर पर लिपटा करैत, सोते मासूम को डसा:कोरबा में इलाज के दौरान 6 साल के बच्ची की मौत, पिता के साथ सो रही थी

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के आमाखोखरा गांव में करैत सांप के डसने से 6 साल की बच्ची सान्वी कंवर की मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ बिस्तर पर सो रही थी। रात करीब 1 बजे सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी।

सान्वी के पिता किरण सिंह आमाखोखरा गांव में रहते हैं। वे मजदूरी और खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना वाली रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए। सान्वी अपने पिता के साथ एक कमरे में सो रही थी, जबकि उसकी मां और दूसरा बच्चा दूसरे कमरे में थे।

चिल्लाने पर खुली नींद

रात करीब 1 बजे करैत सांप ने पहले सान्वी के कान और फिर हाथ पर डस लिया। दर्द से वह चिल्लाते हुए उठी, जिससे परिवार की नींद खुल गई। शुरुआत में परिजनों को लगा कि किसी कीड़े ने काटा है, लेकिन सर्पदंश के लक्षण दिखने पर वे उसे तुरंत कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

मेडिकल कॉलेज रेफर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज शुरू किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बिस्तर पर ही छिपा था करैत सांप

मासूम के पिता किरण सिंह ने बताया कि घटना के बाद उन्हें लगा कि सांप बाहर निकल गया होगा। बाद में देखा तो करैत सांप बिस्तर पर ही लिपटा हुआ था। उनका कहना है कि संभवतः सांप पहले से ही बिस्तर पर था, लेकिन अंधेरे में नजर नहीं आया।

बरसात में बढ़ जाता है सर्पदंश का खतरा

स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप घरों में घुस आते हैं, जिससे सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने लोगों से मच्छरदानी लगाकर सोने, घर के आसपास साफ-सफाई रखने और सर्पदंश होने पर बिना देरी किए अस्पताल पहुंचने की अपील की। साथ ही झाड़-फूंक के बजाय तुरंत चिकित्सकीय इलाज कराने की सलाह दी।

Continue Reading

कोरबा

बड़े ने कुल्हाड़ी से छोटे भाई को काट डाला:कोरबा में खाना खाने के विवाद में वारदात, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम नामलेपरा में मंगलवार देर रात खाना खाने के दौरान हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम नामलेपरा निवासी 42 वर्षीय मथुरा धनवार अपनी पत्नी प्रमिला धनवार के साथ बड़े भाई 45 वर्षीय कैलाश धनवार के घर खाना खाने गए थे। घर में मुर्गा-भात बना था और सभी लोग एक साथ भोजन कर रहे थे।

खाना खाने के बाद मथुरा आंगन में चला गया। वहां से वह अपनी पत्नी को बार-बार जल्दी खाना खत्म कर बाहर आने के लिए आवाज लगा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया

गुस्से में कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ हमला

पत्नी को लगातार आवाज लगाने से नाराज कैलाश धनवार गुस्से में आ गया। उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और आंगन में बैठे मथुरा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में मथुरा गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान हो गया।

अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल मथुरा को 108 एंबुलेंस की मदद से पौड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

वारदात के बाद आरोपी कैलाश धनवार मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी प्रमिला धनवार की शिकायत पर बांगो थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर लगातार तलाश की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677