Connect with us

कोरबा

बसंत पंचमी छात्रों के लिए ज्ञान व विद्या का उत्सव – लॉयन डा.राजकुमार अग्रवाल

Published

on

नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में हर्षोल्लास मनाई गई बसंत पंचमी
कोरबा।
आज 23 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को ग्राम खरहरकुड़ा मड़वारानी में संचालित सीबीएसई विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। उक्त सुअवसर पर विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शोमा सोनी सहित लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सचिव लायन दर्शन अग्रवाल उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत् पूजन अर्चना की गई और विद्या की देवी माँ सरस्वती से प्रार्थना की गई, कि विद्यालय के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा से विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करें और जीवन में एक सफल इंसान बनें। पूजा पश्चात् भारतीय संस्कृति के अनुसार संस्कारों के अंतर्गत छोटे बच्चों को विद्यारंभ संस्कार के तहत अक्षरों का ज्ञान कराया गया।


कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लॉयन डॉ.राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बसंत पंचमी, जिसे सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व ज्ञान, संगीत, कला, विज्ञान एवं तकनीकि विद्या की देवी माँ सरस्वती को समर्पित होता है। आज के दिन नव प्रवेशित छात्रों को एडमिशन फीस पूर्णत: फ्री किया गया। साथ ही पुस्तक और स्कूल यूनिफार्म भी दिया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्रगण उपस्थित थे। लायन डॉ अग्रवाल ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी और उत्तरोत्तर विकास के लिए कठिन परिश्रम एवं लगन के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया।
गणतंत्र दिवस पर नवभारत के ब्युरोचीफ नौशाद खान होंगे मुख्य अतिथि
विद्यालय के चेयरमेन ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर नवभारत के जिला प्रमुख नौशाद खान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। साथ ही विद्यालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं सत्रभर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अतिथियों द्वारा अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आसपास के गणमान्य नागरिक व प्रबुद्ध पत्रकार बंधु भी सादर आमंत्रित है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

18 अगस्त  से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है  शिशु संरक्षण माह

Published

on

कोरबा 18 अगस्त 2026। भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत  के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन “ए“ अनुपूरण कार्यक्रम) 18 अगस्त  से 24 सितम्बर  2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान शिशु स्वास्थय संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थय कार्यक्रमों की गतिविधियों सफल संचालन व सेवाओं की प्रदायगी का सुदृढ़िकरण किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी ने बताया कि जिले में शिशु संरक्षरण माह वर्ष में दो बार छः माह के अन्तराल में आयोजित किया जाता है जिसमें प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को समस्त शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के ऑंगबाड़ी केन्द्रो/टीकाकरण केन्द्रों में निर्धारित सत्रों में 9 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन “ए“ तथा 6 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को आई.एफ.ए.सीरप पिलाया जा रहा है। साथ ही एनीमिया स्क्रीनिंग की जा रही है। स्तनपान के लाभ एवं आयु अनुरूप आहार से सम्बन्धित जानकारी दिया जा रहा है तथा गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती  जा रहा है तथा टीकाकरण से छूटे हुए तथा नियमित टीकाकरण के लक्षित बच्चों को टीके लगाये जा रहे हैं।  
उन्होंने बताया कि बच्चों को विटामिन “ए“की दवा की नियमित खुराक प्रत्येक 6 माह में एक बार 5 वर्ष तक पिलाने से बच्चों में रतौंधी, श्वांस संक्रमण , बुखार तथा कुपोषण की संभावना कम हो जाती है साथ ही आई.एफ.ए.(आयरन फोलिक एसिड) सीरप खून की कमी को दूर करने के लिए बच्चों को दिया जा रहा है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी  ने जिले के नागरिको और जनप्रतिनिधियों से अपील किया है कि वे अपने तथा अपने क्षेत्र के  06 माह से 05  वर्ष तक के बच्चो (बालक/बालिकाओं) को निर्धारित सत्रों में ऑगनबाड़ी केन्द्र/स्वास्थय केन्द्र ले जाकर आयु अनुसार विटामिन “ए“ तथा आई.एफ.ए. की दवा पिलावें तथा बच्चों ( छूटे हुए तथा नियमित) टीकाकरण करावें। साथ ही स्वास्थय कार्यकर्ताओं, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा मितानिनों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र के शतप्रतिशत लक्षित बच्चों को विटामिन “ए“  आयरन फोलिक एसिड की दवा तथा टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।

Continue Reading

कोरबा

“माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

Published

on

कोरबा 18 अगस्त 2026। “माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा कार्यक्रम” का प्रभावी संचालन किया जा रहा हैं।
इस संबंध में “माय भारत युवा कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार “माय भारत कार्यक्रम- मेरा युवा भारत” केंद्र सरकार की एक अभिनव पहल हैं। जिसका उद्देश्य 15 वर्ष से 29 वर्ष के युवाओं को विभिन्न अवसरों से जोड़ना, उन्हें सशक्त बनाना और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना हैं। जिला नोडल अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि जिले के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन किए जाने के लिए दिनांक 19 एवं 20 अगस्त 2026 को दो दिवसीय स्पेशल ड्राइव विशेष कैंप का आयोजन सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों, उच्च शिक्षण संस्थानों में किया जाएगा।
जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन करने से युवाओं को सरकारी व सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्हें स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम, इंटर्नशिप और अनुभव आधारित सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। युवाओं को प्रोफाइल और सीवी बनाने की सुविधा प्राप्त होगी। पंजीकृत युवाओं को विभिन्न संस्थाओं और मेंटर्स से जुड़ने का अवसर मिलेगा। सभी पंजीकृत युवाओं को वालंटियर प्रमाण पत्र दिया जावेगा। उन्होंने जिले के सभी छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन करके राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए आगे आने की अपील की हैं।

Continue Reading

कोरबा

सूर्योदय खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति अयोध्यापुरी के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

Published

on

कोरबा 18 अगस्त 2026। सूर्योदय खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति मर्यादित अयोध्यापुरी वार्ड क्रमांक 48 पंजीयन क्रमांक 248 के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी एल.एन. द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 24 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक स्वीकार किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 अगस्त को 12 बजे से की जायेगी।  26 अगस्त को नामांकन पत्रों की वापसी उपरांत 01 सितंबर 2026 को विशेष साधारण सभा आयोजित की जायेगी जिसमें मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677