कोरबा
कोरबा में रिटायर्ड ASI के घर 10 लाख की चोरी:बेटा-बेटी की शादी के लिए रखे थे जेवरात,अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था परिवार
कोरबा। कोरबा में रिटायर्ड ASI के घर चोरी हुई है। चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर करीब रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। वारदात को तब अंजाम दिया गया, जब परिवार अंतिम संस्कार में शामिल होने बाहर गया हुआ था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार का परिवार के साथ सीएसईबी कॉलोनी में रहते हैं। परिवार में मौत होने के कारण वे सभी पिथौरा गांव में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। उन्होंने घर की चाबी पड़ोसी और एक रिश्तेदार को दी थी।
देर रात जब रिश्तेदार घर में सोने के लिए आया, तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर से बंद था। उसने फौरन गलेटबिन कुमार को सूचना दी। घर पहुंचने पर पता चला कि चोरों ने अलमारी तोड़कर उसमें रखे लगभग 10 लाख रुपए कीमत के जेवरात चुरा लिए थे।
बेटी और बेटे की शादी के लिए रखे थे जेवरात
ये जेवरात उनकी बेटी और बेटे की शादी के लिए रखे गए थे। वारदात की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया। फोरेंसिक टीम ने घर के भीतर और आसपास से साक्ष्य जुटाए। जबकि डॉग स्क्वायड ने कॉलोनी और आसपास के इलाके में संदिग्धों की तलाश की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
कोरबा
ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ मनाया गया आवास दिवस
प्रत्येक माह की 07 तारीख को आयोजित किए जाते हैं रोजगार दिवस एवं आवास दिवस
क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली से दी गई योजनाओं एवं प्रावधानों की जानकारी
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में जिले की ग्राम पंचायतों में शनिवार को चावल उत्सव, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत रोजगार दिवस तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास दिवस का आयोजन किया गया।
आवास दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराना, हितग्राहियों में जागरूकता बढ़ाना तथा निर्माण के दौरान आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन प्रत्येक माह की 07 तारीख को सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराया जा सके।

आवास दिवस के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने हेतु विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीण हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों की जानकारी क्यूआर कोड आधारित प्रणाली के माध्यम से दी गई। ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु क्यूआर कोड स्कैन प्रणाली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
मनरेगा के कार्य स्थलों पर आयोजित रोजगार दिवस के दौरान विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 से संबंधित पम्पलेट का वितरण कर इसके प्रावधानों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा रोजगार अधिकारों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कोरबा
कलेक्टर ने पीएम श्री विद्यालय करतला का किया निरीक्षण
सर्वसुविधायुक्त, आदर्श विद्यालय बनाने के दिए निर्देश
छात्र-छात्राओं से हुए रूबरू
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शुक्रवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय करतला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय को पीएम श्री योजना के मानकों के अनुरूप सर्वसुविधायुक्त एवं आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने विद्यालय के विभिन्न कक्षों, कंप्यूटर कक्ष, प्रायोगिक प्रयोगशाला, पुस्तकालय तथा खगोल प्रयोगशाला का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने विद्यालय परिसर की स्वच्छता पर असंतोष व्यक्त करते हुए तीन दिनों के भीतर समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए और उनसे उनकी पढ़ाई, विद्यालयीन सुविधाओं तथा आने वाली परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर नियमित अध्ययन करने और पूरी लगन से परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि सभी विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर शिक्षा तथा खेल गतिविधियों की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जाएं, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर में पड़े टूटे हुए फर्नीचर की मरम्मत कर उसे उपयोग में लाया जाए तथा जो फर्नीचर उपयोग योग्य न हो उसे नियमानुसार कबाड़ विक्रेता को विक्रय कर प्राप्त राशि का उपयोग विद्यालय हित में किया जाए।


निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक कर शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन तथा आधारभूत सुविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय, ई-आरईएस अशोक कुमार जोगी,सीईओ जनपद पंचायत करतला वैभव कौशिक, एसडीओ एवं सब इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कोरबा
महिला दिवस पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल की विशेष पहल, महिलाओं ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ
कोरबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया। शनिवार 7 मार्च को आयोजित इस शिविर में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
अस्पताल परिसर में आयोजित इस शिविर में महिला मरीजों को निःशुल्क ओपीडी परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ ही महिलाओं की विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांचों पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी गई, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी जांच कराई और स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्राप्त की।
शिविर के दौरान अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों ने महिलाओं की विस्तृत स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही महिलाओं को यह भी समझाया गया कि परिवार और जिम्मेदारियों के बीच अक्सर महिलाएं अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं, जबकि स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। डॉक्टरों ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्त्री रोग, पोषण, हार्मोनल समस्याएं और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के बारे में भी महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि वे समय रहते अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हो सकें।
इस अवसर पर अस्पताल में डायलिसिस करा रही महिलाओं के साथ महिला दिवस का भावनात्मक और प्रेरणादायी आयोजन भी किया गया।
अस्पताल प्रबंधन ने इन महिलाओं के साहस, धैर्य और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को सम्मानित किया। बताया गया कि कई महिलाएं पिछले 4 से 5 वर्षों से नियमित डायलिसिस करा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद वे अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरी मजबूती और हिम्मत के साथ निभा रही हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि ऐसी महिलाएं समाज के लिए हौसले और संघर्ष की जीवंत मिसाल हैं, जिनकी सकारात्मक सोच और जुझारूपन हर किसी को प्रेरित करता है।
न्यू कोरबा हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया जा सके।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
