Connect with us

छत्तीसगढ़

मुंगेली : जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस : जिला स्तरीय समारोह में विधायक मोहले मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

Published

on

राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन

नागरिकों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं

राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन
राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन

मुंगेली। मुंगेली जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधायक पुन्नूलाल मोहले जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया और शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली तथा जिले के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्य अतिथि श्री मोहले ने कलेक्टर कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ हर्षाेल्लास एवं खुशहाली के प्रतीक तीन रंगों के गुब्बारों को  आसमान की ओर छोड़ा। परेड कमांडर ख्रीष्ट नरगिस तिग्गा  एवं परेड उप कमांडर कार्तिकेश्वर जांगड़े के नेतृत्व में प्लाटून दलों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर एवं मयंक तिवारी, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोग और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 

मुख्य अतिथि ने शहीदों के परिजनों का किया सम्मान

समारोह में विधायक श्री मोहले ने जिले के वीर शहीदों के शहादत को नमन करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने शहीद धनंजय सिंह राजपूत, छत्रधारी जांगड़े, आर. आनंद सिंह राठौर, संतोष पहारे, नरेन्द्र साहू, प्लाटून कमांडर राजकुमार कश्यप के परिवारजनों को शाल और श्रीफल प्रदान किया और कुशलक्षेम पूछा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिले के 10 स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। महंत जगन्नाथ दास शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल लोरमी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशरंगपुर, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा, सरस्वती शिशु मंदिर लोरमी, रेम्बो मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम स्कूल मुंगेली, सेजेस बीआर साव स्कूल मुंगेली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करही, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पथरिया, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय चातरखार के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और मनमोहक प्रस्तुति दी। साथ ही मलखम्ब एकेडमी विद्यार्थियों द्वारा मलखम्ब का प्रदर्शन किया गया।

विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकी की दी गई प्रस्तुति

कार्यक्रम में जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, महिला बाल विकास, सहकारिता, समाज कल्याण, उद्यानिकी, वन, यातयात पुलिस, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मत्स्य पालन, नगर पालिका, आदिवासी विकास, पशुधन सहित विभिन्न विभाागों द्वारा योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित आकर्षक झांकी प्रस्तुत किया गया। झांकी में प्रथम स्थान स्वास्थ्य विभाग, द्वितीय स्थान पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग तथा तृतीय स्थान पुलिस विभाग ने प्राप्त किया। 

समारोह में अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

मुख्य अतिथि श्री मोहले ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। व्याख्याता श्री अशोक सोनी और शिक्षक रामपाल सिंह ने मंच का संचालन किया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पथरिया ने प्रथम स्थान, सेजेस बीआर साव स्कूल मुंगेली ने द्वितीय स्थान और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय चातरखार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। झांकी में प्रथम स्वास्थ्य विभाग, द्वितीय पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग और तृतीय स्थान पुलिस विभाग, मार्च पास्ट एवं परेड में सीनियर वर्ग में प्रथम जिला पुलिस बल-1, द्वितीय जिला पुलिस बल-3 तृतीय जिला पुलिस बल -2 तथा जूनियर वर्ग में एनसीसी बालक स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम बी आर साव स्कूल मुंगेली ने प्रथम स्थान, एनएसएस शासकीय नगर पालिका उच्चतर माध्यमिक शाला मुंगेली ने द्वितीय स्थान और एनएसएस बालिका स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम बी आर साव स्कूल मुंगेली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि द्वारा विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही परेड कमांडर, उप कमांडर एवं पुलिस बैंड वादक दल को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। 

देशभक्ति गीतों पर स्कूली बच्चों संग झूमे विधायक, कलेक्टर-एसपी

कार्यक्रम के समापन में अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण के पश्चात सभी स्कूली बच्चों के साथ देशभक्ति गीतों पर विधायक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी झूमे। उन्होंने जलवा तेरा जलवा जलवा, रंग दे बसंती चोला, ये देश है वीर जवानों का आदि देशभक्ति गानों पर नाचते हुए बच्चों में उत्साह भरा। भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे जयकारों के साथ बच्चे विधायक, कलेक्टर-एसपी को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित नजर आए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

वेदांता पावर प्लांट में हादसा: कल उद्योगमंत्री करेंगे दौरा

Published

on

कोरबा। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन गुरूवार 16 अप्रैल को सक्ती एवं रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार केबिनेट मंत्री श्री देवांगन सवेरे 11.00 बजे नवा रायपुर स्थित निवास से प्रस्थान कर दोपहर 2.00 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। जहां वे सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतराई के निजी पॉवर प्लांट में हुई औद्योगिक दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों से मुलाकात करेंगे और ईलाज से संबंधित जानकारी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं चिकित्सकों की टीम से लेंगे। 

उद्योग मंत्री श्री देवांगन शाम 4.00 बजे रायगढ़ से रवाना होकर शाम 5.00 बजे जिला मुख्यालय सक्ती पहुंचेंगे। इस दौरान वे रेस्ट हाउस में वेदांता पॉवर लिमिटेड सिंघीतराई से संबंधित घटना के संबंध में कलेक्टर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेंगे। तत्पश्चात वे शाम 5.30 बजे कोरबा जिले के लिए रवाना होंगे। 

Continue Reading

कोरबा

बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग

Published

on

बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘अलाइसा’ (एल्यूमिनियम एआई सपोर्ट एजेंट) नामक एक अत्याधुनिक एआई-संचालित ह्यूमनॉइड असिस्टेंट को संयंत्र में तैनात किया है। यह अपनी तरह का पहला सिस्टम है, जिसे एल्यूमिनियम निर्माण में शॉप फ्लोर की क्षमता, संचालन दक्षता और औद्योगिक सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

बालको के स्मेल्टर कॉम्प्लेक्स में कार्यरत ‘अलाइसा’ शॉप फ्लोर टीम के लिए ऑन-ग्राउंड प्रशिक्षण, ज्ञान और निर्णय-सहायता के एक इंटरफेस के रूप में कार्य करता है। यह सिस्टम कन्वर्सेशनल एआई को प्लांट-विशिष्ट ऑपरेशनल इंटेलिजेंस के साथ जोड़ते हुए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी), मानक रखरखाव प्रथाओं (एसएमपी) और महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रोटोकॉल पर रियल-टाइम, संदर्भित मार्गदर्शन सीधे कार्यस्थल पर उपलब्ध कराता है।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि हमारी कंपनी में तकनीक और मानव क्षमता के संतुलन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। ‘अलाइसा’ की तैनाती हमारी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो शॉप फ्लोर पर सीखने, निर्णय लेने और सुरक्षा के मानकों को नई दिशा दे रहा है। यह पहल न केवल कर्मचारियों को रियल-टाइम मार्गदर्शन प्रदान करती है, बल्कि उन्हें अधिक सक्षम, जागरूक और आत्मनिर्भर भी बनाती है। हम एक सुरक्षित, स्मार्ट और भविष्य-तैयार कार्यस्थल के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शुरुआती चरण में ‘अलाइसा’ ने 100 से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया है। यह लर्निंग मॉड्यूल, रियल-टाइम प्रश्न समाधान और मूल्यांकन-आधारित सिस्टम प्रदान करता है, जिससे सुपरवाइजर कर्मचारियों की समझ और कौशल प्रगति की प्रभावी निगरानी कर सकते हैं। डेटा-आधारित सतत सीखने को शॉप फ्लोर में समाहित कर, यह सिस्टम प्रक्रियाओं के मानकीकरण, सुरक्षा नियमों के अनुपालन को सुदृढ़ करने और उच्च-तीव्रता वाले औद्योगिक वातावरण में कार्यबल की तैयारी को बेहतर बना रहा है।

प्रारंभिक फीडबैक से यह भी स्पष्ट हुआ है कि कर्मचारियों को तकनीकी जानकारी तक बेहतर पहुंच मिली है, संचालन संबंधी समस्याओं का तेजी से समाधान हो रहा है और रियल-टाइम निर्णय लेने में उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

बालको में कार्यरत परास्नातक प्रशिक्षु उदय चौहान ने कहा कि पॉटलाइन पर कार्य शुरू करने से पहले मैंने ‘अलाइसा’ के माध्यम से एसओपी-आधारित सुरक्षा प्रशिक्षण लिया। यह एक उत्कृष्ट अनुभव रहा। एक रोबोट होने के बावजूद, प्रशिक्षण उतना ही प्रभावी था जितना किसी मानव ट्रेनर द्वारा दिया जाता है।

यह पहल भारत के मेटल सेक्टर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और बालको को कोर मैन्युफैक्चरिंग में ह्यूमनॉइड एआई अपनाने वाली अग्रणी कंपनियों में शामिल करती है। कंपनी भारत में पहली और वैश्विक स्तर पर चुनिंदा कंपनियों में से एक है, जिसने डिजिटल स्मेल्टर तकनीक लागू की है। इसके माध्यम से संभावित समस्याओं का पूर्वानुमान लगाना और समय पर निर्णय लेना संभव हो पाया है।

‘अलाइसा’ कंपनी की व्यापक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन यात्रा का हिस्सा है, जो सप्लाई चेन, पॉटलाइन ऑपरेशंस, कास्ट हाउस, रोल्ड प्रोडक्ट्स और कार्बन यूनिट तक विस्तारित है। ये सभी पहल उन्नत एनालिटिक्स, ऑटोमेशन और इंटेलिजेंट सिस्टम्स के माध्यम से संचालन दक्षता बढ़ाने, संसाधनों के बेहतर उपयोग, उत्पाद गुणवत्ता में सुधार और सुरक्षा प्रदर्शन को सुदृढ़ करने पर केंद्रित हैं।

Continue Reading

कोरबा

इधर सक्ती हादसे में 20 श्रमिकों की जान चली गई उधर उद्योग मंत्री केक काटकर मनाते रहे जन्मदिन

Published

on

कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने बताया असंवेदनशीलता
कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा है कि सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को बॉयलर फटने से 20 श्रमिकों की मौत के बाद प्रदेश में शोक का माहौल है, लेकिन दूसरी तरफ 14 अप्रैल को घटना के समय उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का कोरबा में जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होना बेहद दुखद है। उन्होंने इसे लेकर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे असंवेदनशीलता करार दिया।
मंत्री का जन्मदिन 12 अप्रैल को था, लेकिन कोरबा के साहित्य भवन में 14 अप्रैल की शाम को आयोजित एक लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उनका बिलेटेड जन्मदिन समारोह रखा गया था। इसी दौरान दोपहर को सक्ती में भीषण हादसे की खबर सामने आई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिकों की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंत्री ने बयान जारी कर जांच की बात कही और दुख भी जताया, लेकिन निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होते रहे। राठौर ने कहा है कि इधर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय घटना को लेकर शोक संदेश दे रहे थे और इधर मंत्री लखन लाल केक काट रहे थे।जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने इसे लेकर कड़ी नाराजगी जताई है और इसे मानवता के खिलाफ बताते हुए उद्योग मंत्री की असंवेदनशीलता करार दिया।
राठौर ने कहा कि जब प्रदेश में इतनी बड़ी औद्योगिक दुर्घटना हुई और कई परिवारों के घर उजड़ गए, घायलों व उनके परिवार के सदस्यों में चीख पुकार मची रही। तब जिम्मेदार पद पर बैठे जनप्रतिनिधि का जन्मदिन मनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस तरह के समय में संवेदनशीलता दिखाना आवश्यक होता है, लेकिन यहां उल्टा दृश्य देखने को मिला।
कांग्रेस ने मांग की है कि इस पूरे मामले में सरकार स्पष्ट करे कि हादसे के समय संबंधित विभाग और जिम्मेदार लोग क्या कर रहे थे। साथ ही संयंत्र में सुरक्षा मानकों की स्थिति और हादसे के कारणों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677