Connect with us

कोरबा

दीक्षांत समारोह: छुरीकला के आकर्षण देवांगन को 07 स्वर्ण पदक

Published

on

एमए (गायन) सत्र 2021-22 को पूरे विश्व विद्यालय में प्रथम आने पर राज्यपाल डेका के हाथों सम्मानित
कोरबा/जमनीपाली।
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का 17 वां दीक्षांत समारोह दिनांक 28 जनवरी 2026 को मुख्य अतिथि रामेन डेका राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन ,विशिष्ट अतिथि द्वेय टंक राम वर्मा उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अनुज शर्मा विधायक के हाथों संपन्न हुआ, छुरीकला कोरबा के निवासी और केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में संगीत शिक्षक के पद पर कार्यरत अशोक देवांगन के बड़े पुत्र मास्टर आकर्षण देवांगन को एम ए (गायन) सत्र 2021-22 के लिए पूरे विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक अर्जित करने पर 07 स्वर्ण पदकों द्वारा सम्मानित किया गया है।
यह बड़ा ही अविस्मरणीय पल रहा स्वर्ण पदकों में मेघराज जैन स्वर्ण पदक ,श्रीमती सुनंदा चक्रवर्ती स्वर्ण पदक , पद्माकर यशवंत राव बक्शी स्वर्ण पदक, स्वर्गीय श्रीमती तुलसा देवी हीरालाल जायसवाल स्मृति स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन स्वर्ण पदक, श्रीमती शैल बाला सुरेंद्रनाथ मिश्र स्मृति स्वर्ण पदक एवं स्वर्गीय डॉ अमरेश चंद्र चौबे स्मृति स्वर्ण पदक शामिल रहा
इस अवसर पर उप कुलपति लवली शर्मा, प्रोफेसर डॉक्टर नमन दत्त, डॉक्टर लीकेश्वर वर्मा, डॉक्टर दिवाकर कश्यप ,डॉक्टर जगदेव नेताम एवं विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
विशेष उल्लेखनीय है कि ,आकर्षण देवांगन 3 वर्ष की उम्र से गायन की प्रारंभिक शिक्षा अपने पिता अशोक देवांगन से सीखते आ रहे हैं ।
सयाजी राव विश्वविद्यालय बड़ोदरा गुजरात से स्नातक की डिग्री हासिल करते हुए भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया और सन 2019 में भोपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए प्रख्यात भजन सम्राट अनूप जलोटा के हाथों सुरश्री की उपाधि से भी सम्मानित हो चुके हैं। आकर्षण देवांगन का पैतृक गांव छुरीकला जिला कोरबा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय में माँ लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में आज दिनांक 07 नवंबर 2026 (शनिवार) को दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रशासनिक भवन के कैश कक्ष में माँ लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर निदेशक (वित्त) डारला सुनील कुमार सहित वित्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पूजन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Continue Reading

कोरबा

डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों एवं क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशहाली और आपसी प्रेम एवं सद्भाव का पर्व है। यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे। उन्होंने माता लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की है।

Continue Reading

कोरबा

दशहरा कार्यक्रम में युवक की गर्दन पर चाकू से वार:लाइट जाने पर स्टेज के पीछे हमला कर आरोपी फरार, हालत गंभीर, सिम्स बिलासपुर रेफर

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के खैरभवना गांव में दशहरा कार्यक्रम के दौरान एक युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे पहले मेडिकल कॉलेज अस्पताल और फिर सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

घटना लेमरू थाना क्षेत्र के सतरेंगा के खैरभवना गांव की है। दीपावली से पहले यहां गुरुवार रात रावण दहन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था। सतरेंगा निवासी राकेश कंवर अपने भाई राजू कंवर के साथ कार्यक्रम देखने पहुंचा था।

रात करीब 2 बजे कार्यक्रम के दौरान अचानक लाइट चली गई। इसी दौरान राकेश स्टेज के पीछे अंधेरे में गया। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौके से भाग निकला।

पुलिसकर्मी ने घायल हालत में देखा

हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर लेमरू थाना पुलिस की तैनाती थी। एक आरक्षक की नजर उस पर पड़ी तो वह उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू ले गया।

प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे सिम्स बिलासपुर भेज दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

भाई बोला- किसी से विवाद नहीं हुआ था

राकेश के छोटे भाई ने बताया कि रावण दहन या सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था। उसे यह भी पता नहीं चल पाया कि उसके भाई पर कब, कैसे और किसने हमला किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि रावण दहन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान युवक की गर्दन पर हमला किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात हमलावर की तलाश की जा रही है।

दशहरा मैदान में चाकू से हमले में हुई थी युवक की मौत

इससे पहले कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान में भी रावण दहन कार्यक्रम के दौरान चाकू से हमला हुआ था। उस घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677