Connect with us

कोरबा

कन्या साडा स्कूल में शान से लहराया तिरंगा

Published

on

राष्ट्रभाव से ओतप्रोत बच्चों का फैंसी ड्रेस रहा आकर्षण का केन्द्र
कोरबा।
26 जनवरी को जिले में तिरंगा शान से लहराया। जगह-जगह ध्वजारोहण किया गया। साडा कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल टीपी नगर में भी तिरंगा शान से लहराया। पूर्व पार्षद एवं प्रदेश भाजपा मंत्री सुश्री ऋतु चौरासिया के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण किया गया। बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। महिला एनसीसी कैडेट एवं महिला बटालियन ने मार्चपास्ट किया। बच्चों ने फैंसी डे्रस में गांधी, सुभाष चंद्र बोस सहित अन्य आजादी के सेनानियों की वेशभूषा में काफी आकर्षित लग रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य रणधीर सिंह ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा की जानमानी पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ एवं समाजसेवी डॉ. मनीषा सिंह भी उपस्थित रहीं।


उन्होंने अपने उद्बोधन में राष्ट्रभाव को जागृत करने वाले ओजस्वी संदेश दिया और कहा कि इन 76सालों में भारत का गणतंत्र और मजबूत हुआ और सामूहिक एकता से भारत विश्व का सिरमौर बनेगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित एनसीसी कैडेट, महिला बटालियन सहित उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अभी से अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उन्होंने कहा स्वास्थ्य धन सबसे बड़ा धन होता है और अच्छे स्वास्थ्य से ही हम सफल हो सकते हैं। बेहतर स्वास्थ्य से ही मस्तिष्क का विकास होता है, इसलिए सात्विक भोजन करें, अच्छे विचार रखें, आहार-विहार जैसा होगा, हमारी सोच भी वैसी होगी। हमेशा मुस्कुराते रहना चाहिए, ऐसा काम भी करें, जिससे दूसरों को मुस्कुराने का अवसर प्राप्त हो। सकारात्मक सोच से बड़ी-बड़ी समस्या भी दूर हो जाती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मवेशी बचाने में बाइक नहर में गिरी, एक की मौत:कोरबा के राताखार में हुआ हादसा, दो घायल, एंबुलेंस के देरी पर दोस्तों ने जताई नाराजगी

Published

on

कोरबा। कोरबा में रविवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, बाइक में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर अचानक एक मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के राताखार इलाके का है।

मृतक की पहचान 15 ब्लॉक पंप हाउस निवासी सुरेश चौहान के रूप में हुई है। उसके साथी अर्जुन पटेल ने बताया कि सुरेश, विक्की और वह तीनों प्रतिदिन की तरह बाइक से जमनीपाली एल्युमिनियम फिटिंग का काम करने जा रहे थे।

मवेशी को बचाने के प्रयास में नहर में गिरी बाइक

सुबह राताखार के पास अचानक एक गाय सड़क पार करने लगी। उसे बचाने के प्रयास में बाइक चालक ने संतुलन खो दिया और तीनों युवक बाइक समेत नहर में जा गिरे। इस दुर्घटना में सुरेश चौहान को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विक्की को भी गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अर्जुन को मामूली चोटें लगी हैं।

हादसे के बाद साथियों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एंबुलेंस को 10 मिनट में पहुंचने की बात कही गई थी, लेकिन वह लगभग आधे घंटे तक नहीं पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों और 112 डायल की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाइक पर ही जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद सुरेश को मृत घोषित कर दिया। घायलों के साथियों का कहना है कि यदि समय पर एंबुलेंस मिल जाती और तुरंत इलाज शुरू हो जाता, तो सुरेश की जान बच सकती थी।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने पुष्टि की कि तीनों युवक बाइक पर सवार थे और मवेशी को बचाने के चक्कर में नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। मृतक सुरेश कुमार अपने परिवार का पालन-पोषण मजदूरी कर करता था।

पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में मवेशी मालिक की तलाश कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिविर

Published

on

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का वृहद योग जागरूकता शिविर आशिर्वाद पॉइंट टीपी नगर में संपन्न

कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे “12 साल बेमिसाल – विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा वृहद योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को मिली वैश्विक पहचान : गोपाल मोदी

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों के कारण आज योग को वैश्विक पहचान मिली है तथा यह विश्वभर में भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन का गौरव बढ़ा रहा है।

शिविर में छत्तीसगढ़ प्रभारी, पतंजलि योगपीठ की जया मिश्रा ने योगाभ्यास का संचालन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। योगाभ्यास के दौरान उपस्थित जनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजूदेवी राजपूत, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, छत्तीसगढ़ राज्य विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, जिला मंत्री कमला बरेठ, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, जिला सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति स्वर्णकार, जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ अखिलेश पांडेय एवं राकेश नागरमल अग्रवाल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Published

on

कोरबा। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर एच टी पी पी दर्री में योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में पतंजलि महिला समिति की योग शिक्षिकाओं श्रीमती ललिता केंवट एवं श्रीमती इंदु रजक द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात श्रीमती भावना देवांगन द्वारा ध्यान साधना कराई गई, जिससे उपस्थित सभी ने मानसिक शांति एवं एकाग्रता का अनुभव किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर ने उपस्थित सभी अतिथियों, योग शिक्षिकाओं एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही तथा कार्यक्रम उत्साह एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677