Connect with us

कोरबा

जिला प्रशासन की बड़ी पहलः सड़क सुरक्षा सुदृढ़ करने समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

Published

on

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

कोरबा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सड़क सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत बनाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक कार्ययोजना लागू की गई है। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर प्रभारी कलेक्टर आशुतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ तथा खनिज विभाग के अधिकारियों ने सड़क मार्गों की वर्तमान स्थिति और सुरक्षा सुधार कार्यों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

बैठक में बैरा घाट, पोडीकला घाट, लैंगा स्कूल मार्ग, कुकरीचोली मार्ग, उरगा चौक, मड़वारानी ओवरब्रिज, जिला अस्पताल से गोढ़ी मार्ग, पुलिस लाइन से दीपका मार्ग, राताखर चौक और बजरंग चौक सहित जिले के अनेक संवेदनशील एवं अत्यधिक व्यस्त मार्गों की समीक्षा की गई। प्रस्तुत रिपोर्ट में सड़क चौड़ीकरण, मोड़ सुधार, क्रैश बैरियर स्थापना, रिफ्लेक्टर लगाने, संकेतक वृद्धि तथा अन्य इंजीनियरिंग सुधार कार्यों को प्राथमिकता देते हुए कई स्थानों पर कार्य प्रगति पर होने की जानकारी दी गई। प्रभारी कलेक्टर ने बैरा घाट एवं पोडीकला घाट जैसे दुर्घटना-प्रवण क्षेत्रों में सड़क किनारों की सुरक्षा, ढाल सुधार, कटाव रोकथाम और किनारों की मजबूती के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। लैंगा हायर सेकेंडरी स्कूल क्षेत्र में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संकेतक बोर्ड, स्पीड कंट्रोल उपाय और आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
कुकरीचोली मार्ग, उरगा चौक और प्रमुख मार्गों पर गड्ढों, जलभराव एवं टूट-फूट की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभारी कलेक्टर ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी को त्वरित पैचवर्क, जल निकासी सुधार और नवीनीकरण कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। भीड़भाड़ वाले राताखर चौक, बजरंग चौक और पुलिस लाइन क्षेत्र में अवैध पार्किंग पर सख्ती बरतने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए भी व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जिले के हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें निबंध, क्विज एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है और उत्कृष्ट प्रतिभागियों को जिला कार्यालय में सम्मानित किया जा रहा है। आरटीओ द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हेलमेट रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। हाल ही में सीतामणी से सीएसईबी चौक तथा टी.पी. नगर से कोसाबाड़ी चौक तक निकाली गई रैली ने नागरिकों को हेलमेट उपयोग के प्रति प्रेरित किया। प्रभारी कलेक्टर ने जागरूकता अभियान जारी रखने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि बस एवं ऑटो चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में विशेष स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किए गए, जिसमें अब तक लगभग 180 ड्राइवरों का परीक्षण किया जा चुका है। एसईसीएल और एनटीपीसी जैसे संस्थानों में भारी वाहन चालकों का ऑन-साइट परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों की मदद करने वाले नागरिकों (गुड सेमेरिटन) को पुलिस विभाग द्वारा सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जा रहा है। सुरक्षा कारणों से जिले के सभी पेट्रोल पंपों में कम से कम आठ सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और जिला प्रशासन का लक्ष्य दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यूनतम करने का है। उन्होंने सभी विभागों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने, प्रत्येक संवेदनशील स्थल की साप्ताहिक समीक्षा करने तथा लापरवाही पाए जाने पर उत्तरदायित्व तय करने के स्पष्ट निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा संचालित इस समन्वित एवं व्यापक अभियान से सड़क सुरक्षा मजबूत बनाने, दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों को सुरक्षित, व्यवस्थित और सहज आवागमन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा, पीडब्ल्यूडी के ईई जी आर जांगड़े, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ मनाया जाएगा आवास दिवस

Published

on

प्रत्येक माह की 07 तारीख को होगा आयोजन

क्यू आर कोड स्कैन प्रणाली के माध्यम से मिलेगी नए प्रावधानों की जानकारी

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में प्रत्येक माह की 07 तारीख को चावल उत्सव एवं महात्मा गांधी नरेगा के रोजगार दिवस के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा।

आवास दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराना, हितग्राहियों में जन-जागरूकता लाना तथा निर्माण में आ रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।

जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि रोजगार दिवस और आवास दिवस का आयोजन सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से किया जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए।

आवास दिवस के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों के आवास निर्माण को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने हेतु विशेष चर्चा एवं प्रेरणा दी जाएगी। आवास दिवस में जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत पदाधिकारियों,ग्रामीण हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रावधानों एवं विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों की जानकारी क्यू आर कोड प्रणाली के माध्यम से दी जाएगी। इसके साथ ही क्यू आर कोड प्रणाली के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किए जाएगा।

योजना के अंतर्गत समय-समय पर जारी शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

इंदिरा विहार कालोनी ने जमकर खेली होली:अबीर-गुलाल से होली में दिखा उल्लास

Published

on

कोरबा। 04 मार्च को रंगों का महापर्व-होलिकोत्सव पर पूरे कोरबा में उल्लास और उमंग चरमोत्कर्ष पर था। हर वर्ग के लोग एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल के बहाने प्रेम और स्नेह उड़ेल रहे थे। इंदिरा विहार विकास समिति, महिला मण्डल एवं पूरी कालोनी की होली भी रंगों से सराबोर रही। कालोनी के लोग प्रात: 09.00 बजे टैगोर उद्यान में एकत्रित हुए और रंगोत्सव को मस्ती के साथ-साथ उल्लास और उमंग के साथ मनाया।

इस अवसर पर महिला मण्डल की अध्यक्ष कुमोद राठौर, सचिव मुक्ता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती डॉ. मनीषा सिंह, रश्मि सरावगी, मंजू गोयल, रश्मि श्रीवास सहित बड़ी संख्या में महिलाएं टैगोर उद्यान में एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया, स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया, मिठाईयां, शरबत आदि मिठाईयां भी एक-दूसरे को खिलाकर कुछ घंटों के लिए जीवन की खुशियां बांटी।


इस अवसर पर इंदिरा विहार विकास समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुरूष वर्ग एवं युवा, बच्चों ने भी जमकर रंग-गुलाल उड़ेला और रंगोत्सव की खुशियां मनाई।
एक-दूसरे ने दी होली की बधाई


यहां उपस्थित समिति के सदस्यों, महिला मंडल के सदस्यों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की बधाईयां दी। महिला मण्डल की पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनीषा सिंह ने सभी को रंगोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली स्नेह, विश्वास एवं सद्भाव का संदेश देता है और विभिन्न रंगों में सभी जाति, धर्म के लोग एक रंग में रंग जाते हैं, यही सद्भाव और स्नेह की अटूट परंपरा है। डॉ. मनीषा सिंह ने कहा कि सभी आत्मीय भाव से एक-दूसरे से मिले, रंग-गुलाल लगाया, जिससे नई ऊर्जा का संचार हुआ। डॉ. मनीषा सिंह ने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उल्लास और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

होलिका दहन में शामिल हुए डॉ. मनीषा-इ. कन्हैया सिंह


होलिका दहन 02 मार्च को इंदिरा विहार कालोनी में पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डा. मनीषा सिंह, इंजीनियर कन्हैया सिंह परिवार सहित शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर सभी के लिए धन-धान्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और भभूत से तिलक लगाया। डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि होलिका दहन के भभूत का पौराणिक महत्व है और इसे लगाने से कई प्रकार से लाभ होते हैं।

Continue Reading

कोरबा

हाथी ने मंडी प्रभारी को कुचला, मौके पर मौत:पत्नी ने भागकर बचाई जान, वन अमला ने हाथी को खदेड़ा

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के कोरकोमा क्षेत्र स्थित कुदमुरा उपार्जन केंद्र में बुधवार देर रात एक जंगली हाथी ने मंडी प्रभारी को कुचल दिया। इस हमले में 42 वर्षीय राजेश कुमार सिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। राजेश रजगामार का निवासी था।

यह घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे हुई, जब राजेश अपनी पत्नी के साथ मंडी में सो रहे थे। अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंचा और राजेश पर हमला कर दिया। पत्नी की चीख-पुकार के बावजूद रात के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था।

बाद में ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी गई और वन विभाग को भी सूचित किया गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। हालांकि, बताया जा रहा है कि हाथी अभी भी आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

चोरी होने के कारण झोपड़ी बनाकर रह रहे थे

वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कुदमुरा उपार्जन केंद्र में धान चोरी की लगातार घटनाओं के कारण राजेश और उनकी पत्नी अस्थायी रूप से एक झोपड़ी बनाकर केंद्र की देखरेख कर रहे थे।

बता दें कि कि हाथी अक्सर धान मंडियों में धान खाने के लिए पहुंच जाते हैं। वन अमला और ग्रामीण इन हाथियों को खदेड़ने के लिए लगातार मशक्कत करते रहते हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677