Connect with us

देश

राहुल बोले–मोदी ने अमेरिकी ट्रेड डील में आपका खून-पसीना बेचा:एपस्टीन फाइल्स और अडाणी पर केस की वजह से पीएम पर प्रेशर

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी ट्रेड डील में आपकी मेहनत के खून-पसीने को बेच दिया है, क्योंकि वे कॉम्प्रोमाइज्ड हैं।

राहुल ने कहा- अमेरिका में अडानी पर केस और एपस्टीन फाइल्स की वजह से मोदी जी प्रेशर में हैं।

इसके जवाब में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शाम को ट्रेड डील पर पहला बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल देश को गुमराह कर रहे हैं। कृषि-डेयरी क्षेत्र को संरक्षित रखा जाएगा। इस डील पर दोनों देश जल्द साझा बयान जारी करेंगे।

दरअसल, ट्रम्प ने सोमवार को भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को घटाकर 18% कर दिया है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि भारत अब रूस से तेल खरीदना अब बंद कर देगा।

राहुल ने कहा- एपस्टीन फाइल्स में और भी बहुत कुछ

राहुल ने आरोप लगाया कि एपस्टीन फाइल्स में और भी बहुत कुछ है जो अमेरिका ने अभी तक रिलीज नहीं किया है। इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति के भाषण पर नेता विपक्ष को बोलने नहीं दिया गया है। जनता को इस बारे में सोचने की जरूरत है।

ट्रम्प बोले- भारत हमसे 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा

ट्रम्प ने सोशल मीडिया ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट के जरिए PM मोदी के साथ फोन पर बातचीत और भारत के साथ ट्रेड डील की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी।

हमने कई मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें व्यापार और रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करना भी शामिल था। प्रधानमंत्री मोदी ने सहमति जताई कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेंगे और अमेरिका से कहीं ज्यादा तेल खरीदेगा। इसके अलावा वेनेजुएला से तेल खरीदने की संभावना पर भी बात हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘बाय अमेरिकन’ को लेकर भी बड़ी प्रतिबद्धता जताई है। इसके तहत भारत हमसे 500 अरब डॉलर से ज्यादा के ऊर्जा, तकनीक, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद खरीदेगा। मुझे पूरा भरोसा है कि भारत और अमेरिका के रिश्ते आगे और भी मजबूत होंगे।

PM मोदी ने भी ट्रम्प को शुक्रिया कहा

ट्रम्प के पोस्ट के बाद PM मोदी ने भी X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- मुझे राष्ट्रपति ट्रम्प से बात करके बहुत खुशी हुई। यह जानकर बेहद संतोष है कि अब मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% कर दिया गया है। इस शानदार फैसले के लिए मैं भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से राष्ट्रपति ट्रम्प का दिल से धन्यवाद करता हूं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग:वाइब्रेशन के बाद एक इंजन बंद हुआ, दूसरे से उतारा, 160 पैसेंजर सवार थे

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 की शनिवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे।

इमरजेंसी से सेफ लैंडिंग की टाइमलाइन

  • 10.39 बजे: दिल्ली के पास पहुंचते समय विमान के इंजन नंबर-1 में खराबी आई। पायलट को CFM-56 इंजन में तेज वाइब्रेशन महसूस हुआ, इसके बाद इंजन बंद हो गया। पायलटों ने इमरजेंसी घोषित की। दिल्ली एयरपोर्ट से मदद मांगी।
  • 10.53 बजे: फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक सुबह 10.53 बजे इमरजेंसी कॉल आया। टीम को अलर्ट पर रखा गया।
  • 10.59 बजे: विमान ने रनवे 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की। सभी यात्री और क्रू उतारे गए।

विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट के रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ लागू की गई थी। SOP के तहत रनवे के चारों ओर दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौजूद थीं।

जिस बोइंग 737 विमान (TC-CON) के इंजन में खराबी आई, वह तुर्की की कोरेनडन एयरलाइन्स से वेट लीज पर लिया गया है।

इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 ने विशाखाट्टनम से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।

इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 ने विशाखाट्टनम से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।

इंडिगो ने कहा- विमान की जांच जारी

फ्लाइट 6E 579 में लैंडिंग से ठीक पहले एक तकनीकी खराबी सामने आई। सावधानी बरतते हुए और तय नियमों के मुताबिक पायलटों ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से पहले लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली के आईजीआई पर उतारा गया। घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई। विमान की जांच और जरूरी मेंटेनेंस किया जा रहा है।

इंडिगो के 148 विमानों में बार-बार खराबी, सरकार ने संसद में बताया था

जनवरी 2025 से देश की छह प्रमुख एयरलाइंस के कुल 754 विमानों की तकनीकी जांच की गई। इनमें से 377 विमानों में बार-बार आने वाली खराबियों की पहचान हुई। यानी एक ही खराबी बार-बार सामने आई, भले ही उसे पहले ठीक कर दिया गया था।

एअर इंडिया ग्रुप के 267 विमानों में से 191 (72%) में बार-बार तकनीकी खराबी पाई गई। इसके बाद इंडिगो का नंबर था। इसके 405 विमानों की जांच की गई। उनमें से 148 में इस साल 3 फरवरी तक रिपीटेटिव डिफेक्ट ( एक ही खराबी बार-बार) पाई गई।

लोकसभा में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि DGCA ने पिछले साल सुरक्षा को लेकर बड़े पैमाने पर जांच की। इस दौरान 3890 सर्विलांस इंस्पेक्शन, 56 ऑडिट, 492 रैंप चेक और 84 विदेशी विमानों की जांच की गई। 874 स्पॉट चेक और 550 नाइट सर्विलांस भी किए गए।

देश में विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग की पिछली घटनाएं…

जनवरी 2026: लखनऊ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 275 यात्री थे; सऊदी जाते वक्त तकनीकी खराबी आई

जनवरी 2026 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट से सऊदी अरब जा रहे एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। सूत्रों के मुताबिक, जब विमान मुंबई के पास पहुंचा, तब केबिन प्रेशर में समस्या आ गई। इसके चलते कुछ यात्रियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। यह विमान सऊदिया अरबिया एयरलाइंस का था। फ्लाइट नंबर SV-891 जेद्दा जा रही थी। विमान में 275 यात्री, 4 पायलट और 6 क्रू मेंबर सवार हैं।

दिसंबर 2025: एअर इंडिया प्लेन का एक इंजन हवा में बंद, दूसरे इंजन से दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को 40 मिनट में ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बोइंग 777-300ER AI887 फ्लाइट का दाहिना इंजन टेक-ऑफ के बाद बंद हो गया। उसमें ऑइल प्रेशर जीरो हो गया था। इसके चलते उसे दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा। हालांकि 2 इंजन वाले प्लेन एक इंजन के जरिए भी सुरक्षित लैंड कर सकते हैं।

Continue Reading

देश

शाह बोले- ममता चुनाव में विक्टिम कार्ड खेलती हैं:कभी पैर तुड़वाती, कभी सिर पर पट्टी बंधवाती, कांग्रेस तमिलनाडु में 28, DMK 164 सीटों पर लड़ेगी

Published

on

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई,एजेंसी। गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कोलकाता में ममता सरकार के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) जारी किया। शाह ने कहा, ‘इसमें TMC सरकार के 15 साल के काले कारनामों का जिक्र है, ये जनता की चार्जशीट है। बंगाल में अराजकता और बदहाली है। यहां की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है।’

उन्होंने कहा, ‘ममता दीदी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति की है। कभी पैर तुड़वा लेती हैं, कभी सिर पर पट्टी बंधवा लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग को गालियां देती हैं। लेकिन बंगाल के लोग अब ममता दीदी की विक्टिम कार्ड पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ गए हैं।’

मार्च 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ममता के सिर में चोट में लगी थी, जबकि 2021 में विधानसभा चुनाव के पहले उनके पैर में चोट लगी थी। उधर, TMC ने भी भाजपा के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया।

5 चुनावी राज्यों से जुड़े बड़े अपडेट्स

बंगाल के नादिया जिले में चुनाव ड्यूटी ट्रेनिंग में प्रोजेक्टर पर CM ममता से जुड़ा सरकारी विज्ञापन दिखाया गया। कुछ पोलिंग अधिकारियों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।

अमित शाह ने गुवाहाटी में रोड शो किया।

तमिलनाडु में DMK ने पार्टी कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की। इसके पहले पार्टी ने सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग फाइलन की।

ममता बनर्जी ने रानीगंज में रैली में कहा कि बंगाल को बर्बाद करने की कोशिश में भाजपा देश में सत्ता खो देगी।

असम के असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर सिर्फ एक समुदाय की पार्टी होने का आरोप लगाया। हिमंता ने कहा कि लगभग 99 प्रतिशत हिंदू कांग्रेस छोड़ना चाहते हैं।

असम में खड़गे रविवार को कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। गुवाहाटी में शनिवार को AICC महासचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह घोषणापत्र कई महीनों की मेहनत का नतीजा है, जिसके दौरान हमारे नेताओं और सदस्यों ने राज्य भर के लोगों से संपर्क साधा।

कांग्रेस सांसद जोतिमणि बोलीं-पार्टी के हितों से समझौता

तमिलनाडु के करूर से कांग्रेस सांसद एस जोतिमणि ने DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन के तहत पार्टी की सीट चयन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता के अभाव का आरोप लगाया है और दावा किया है कि पार्टी के हितों से पूरी तरह समझौता किया गया है। जोतिमणि ने 27 मार्च को सोशल मीडिया पर कहा सीटों का चयन विस्तृत चर्चा और पारदर्शिता के साथ होना चाहिए, इस बारे में हमारी राय को प्रभारी लोगों ने खारिज कर दिया।

अभिषेक बनर्जी बोले- भाजपा दंगाइयों की पार्टी

TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को भाजपा को दंगाइयों की पार्टी बताया और उस पर राज्य में राम नवमी की रैलियों के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। बीरभूम जिले के लाभपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, अभिषेक ने कहा कि बंगाल के लोग पारंपरिक रूप से सभी त्योहारों को सौहार्दपूर्वक मनाते आए हैं।

TMC ने भाजपा के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया

अमित शाह के ममता सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करने के कुछ घंटों बाद TMC ने आरोपपत्र जारी किया। इसमें भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए। TMC की महुआ मोइत्रा ने मणिपुर में जातीय हिंसा पर अमित शाह से जवाब मांगा और कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में पिछले तीन वर्षों से खून बहा रहा है। भाजपा बंगाल में अपने नफरत भरे असम-शैली के नजरबंदी शिविर मॉडल को लाने के लिए बंगाली और बांग्लादेशियों के बीच की लाइन को धुंधला करना चाहती है।

Continue Reading

देश

मोदी ने देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन किया:नोएडा में बोले- युद्ध के संकट से देश को एकजुट होकर लड़ना है

Published

on

नोएडा,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूपी के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया। यह अभी देश का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। 4 फेज पूरे होने पर एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट हो जाएगा।

पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग से उपजे संकट से एकजुट होकर लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा- कल सभी राज्यों के सीएम से चर्चा हुई। देशवासियों से कहूंगा कि धैर्य और एकजुटता के साथ इस संकट का सामना करें। ये पूरी दुनिया को परेशान करने वाला संकट है।

प्रधानमंत्री ने कहा-

देश के राजनीतिक दलों से कहना चाहता हूं कि संकट की घड़ी में ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक हैं। देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

एयरपोर्ट के पहले फेज का काम पूरा हो गया है। इसमें करीब 3300 एकड़ जमीन पर टर्मिनल और रनवे बनाए गए हैं। यह टर्मिनल हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों को संभाल सकेगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 11 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

एयरपोर्ट के उद्घाटन की तस्वीरें…

पीएम ने नोएडा के एयरपोर्ट का मॉडल देखा। अफसरों से इसकी डिटेल के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

पीएम ने नोएडा के एयरपोर्ट का मॉडल देखा। अफसरों से इसकी डिटेल के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

मोदी ने नोएडा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम योगी साथ रहे।

मोदी ने नोएडा एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम योगी साथ रहे।

मंच पर पीएम मोदी ने सीएम योगी के साथ लंबी बातचीत की।

मंच पर पीएम मोदी ने सीएम योगी के साथ लंबी बातचीत की।

मोदी के भाषण की 3 बड़ी बातें

1. ‘पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से दुनिया के सामने संकट खड़ा हुआ’

पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है। इसके चलते कई देशों में संकट पैदा हो गया है। भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस युद्ध-प्रभावित क्षेत्रों से मंगाता है। इसलिए सरकार हर वह कदम उठा रही है, जिससे सामान्य परिवारों और किसानों पर बोझ न पड़े। 140 करोड़ देशवासी इस मुसीबत का एकजुट होकर सामना करें।

2. ‘नोएडा को पहले अंधविश्वास की वजह से अपने हाल पर छोड़ दिया गया था’

नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था। कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे। जब यहां सपा सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया। तब पुराने मुख्यमंत्री (अखिलेश) इतने डरे हुए थे कि वे कार्यक्रम में आए ही नहीं। मुझे भी डराने की कोशिश की गई, कहा गया- नोएडा मत जाइए। अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हैं।

3. ‘सपा ने पश्चिमी यूपी को लूट का एटीएम बना दिया था’

सपा ने पश्चिमी यूपी को लूट का एटीएम बना दिया था। जब हमारी सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी। शुरू के 2-3 सालों में उन्होंने जेवर एयरपोर्ट का काम नहीं होने दिया, लेकिन जैसे ही यहां भाजपा सरकार बनी तो जेवर एयरपोर्ट की नींव पड़ी, निर्माण हुआ और अब शुरू भी हो गया।

नोएडा एयरपोर्ट की तस्वीरें देखिए-

यह तस्वीर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है। इससे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा। ये IGI एयरपोर्ट से करीब 72 किमी दूर है।

यह तस्वीर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है। इससे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा। ये IGI एयरपोर्ट से करीब 72 किमी दूर है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 52 स्क्वायर किमी में बनना प्रस्तावित है। पूरा बनने की डेडलाइन 2040 है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 52 स्क्वायर किमी में बनना प्रस्तावित है। पूरा बनने की डेडलाइन 2040 है।

एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि एंट्री के बाद 20 मिनट से कम समय में बोर्डिंग संभव है। तस्वीर एयरपोर्ट के चेक-इन एरिया की है।

एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि एंट्री के बाद 20 मिनट से कम समय में बोर्डिंग संभव है। तस्वीर एयरपोर्ट के चेक-इन एरिया की है।

एयरपोर्ट 2040 तक पूरा बनकर तैयार होगा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 52 स्क्वायर किमी में बनना प्रस्तावित है। पूरा बनने की डेडलाइन 2040 है। नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े अफसरों ने बताया- एयरपोर्ट से फ्लाइट मई से शुरू हो सकती है।

एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि एंट्री के बाद 20 मिनट से कम समय में बोर्डिंग संभव है। एशिया की सबसे बड़े एयरपोर्ट की बात करें तो अभी चीन का बीजिंग डेक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसका एरिया 47 स्क्वायर किमी है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677