Connect with us

छत्तीसगढ़

बालगृह के बच्चों में देशभक्ति का संचार: हरि लीला चेरिटेबल ट्रस्ट ने दिखाई ‘बॉर्डर-2’, दिया अपनापन का संदेश

Published

on

जांजगीर–चाम्पा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बालगृह (बालक) नैला के बच्चों के लिए क्षेत्र की सक्रिय समाजसेवी संस्था हरि लीला चेरिटेबल ट्रस्ट, बनारी द्वारा एक प्रेरणादायी पहल की गई। ट्रस्ट के सहयोग से बालगृह के बच्चों को देशभक्ति पर आधारित फिल्म ‘बॉर्डर-2’ मेट्रो सिनेमा हॉल, जांजगीर में दिखाई गई तथा उनके लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। इस आयोजन ने बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जुड़ाव का संदेश दिया।

ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं जिले वरिष्ठ भाजपा नेता तथा जशपुर जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बालकों में देशभक्ति, अनुशासन और देशसेवा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि “मिशन वात्सल्य” के तहत बच्चों को केवल सुविधा ही नहीं, बल्कि अपनापन और पारिवारिक माहौल देना भी उतना ही आवश्यक है। बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और आत्मविश्वास बढ़ाने का यह एक छोटा प्रयास है।

इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य अनुराधा शुक्ला, देव बर्मन और आद्विक शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके समन्वय में 26 बच्चों के साथ बालगृह के 14 कर्मचारी—केयर टेकर पुकराम पटेल, विनोद तिर्की, पैरामेडिकल स्टाफ चमन पाटले, अकाउंटेंट नेतराम पटेल, काउंसलर दिलेश्वर प्रसाद, योग शिक्षक सूरज सिंह, शिक्षक प्रदीप कुमार, नरेंद्र यादव, रूपेश यादव तथा सुरक्षा गार्ड सुजीत पालेकर सहित कुल 40 सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ उन्हें एक सकारात्मक अनुभव दिया, जो उनके मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बाल कल्याण समिति और बालगृह प्रबंधन ने इस पहल के लिए हरि लीला चेरिटेबल ट्रस्ट एवं ट्रस्टी अमर सुल्तानिया के प्रति आभार व्यक्त किया और ऐसे प्रयासों को समाज के लिए प्रेरक बताया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा में पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट:निगम सभापति ने SP से की शिकायत, जेफरी एप्सटीन से जोड़ने का आरोप

Published

on

कोरबा। कोरबा नगर निगम के सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर एसपी सिद्धार्थ तिवारी को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

शिकायत में बताया गया है कि वायरल पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बच्चों के यौन शोषण अपराधी जेफरी एप्सटीन का सहयोगी बताया जा रहा है। ‘राव साहब’ नामक फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री मोदी की एडिट की हुई तस्वीर पोस्ट कर उन्हें एप्सटीन फाइल से जोड़ने की कोशिश की गई है।

इसी तरह, ‘मलिक साहब’ नामक फेसबुक आईडी से भी एडिटेड फोटो के साथ अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई है। एक अन्य फेसबुक आईडी ‘समाजवादी विचारधारा’ से बिना किसी प्रमाण के प्रधानमंत्री मोदी पर मानसी सोनी नामक महिला का शारीरिक शोषण करने और उसे गायब करने जैसा गंभीर आरोप लगाया गया है।

सभापति ठाकुर ने बताया साजिश

सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने शिकायत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सम्मानित नेता हैं। बिना सबूत इस तरह के आरोप लगाने से जनता में असम्मान और नाराजगी का माहौल बन रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि इन पोस्ट्स के जरिए कोरबा शहर और राज्य का सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक वातावरण बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की मांग

ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री की तस्वीर एडिट कर झूठी खबरों में इस्तेमाल करना और अभद्र पोस्ट फैलाना भारतीय न्याय संहिता के तहत गंभीर अपराध है। उन्होंने फेसबुक इंडिया के सीईओ अजित मोहन को प्राथमिक रूप से जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी भी रहे मौजूद

शिकायत के दौरान सभापति नूतनसिंह ठाकुर के साथ अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी लक्ष्मण पटेल, अशोक पाल, महेश्वर सिंह, हरिश्चंद्र भारती, दीपक साहू और उत्तम आदिले भी मौजूद रहे। सभी ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की।

एसपी ने जांच का दिया आश्वासन

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में सरकारी जमीन पर कब्जा:रातोंरात पक्के मकान का निर्माण किया जा रहा था, नगर निगम ने जारी किया नोटिस

Published

on

कोरबा। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-28 स्थित हेलीपैड नर्सरी (ग्रीन जोन) में शासकीय जमीन पर रातोंरात पक्के मकान का निर्माण किया जा रहा था। एक कमरेनुमा प्लॉट काटकर दीवारें खड़ी की जा रही थीं। नगर निगम की नजर पड़ते ही निर्माण कार्य पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।

नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि शासकीय भूमि पर कब्जा नियम खिलाफ है। हेलीपैड नर्सरी ग्रीन जोन में अवैध कब्जे को लेकर रवि शंकर जोन कार्यालय ने 7 तारीख को नोटिस जारी किया है। स्थल पर अभी भी निर्माण सामग्री और खड़ी दीवारें मौजूद हैं। आशंका है कि कब्जाधारी कभी भी यहां पूर्ण रूप से कब्जा कर सकता है।

माजिक भवन के पास हो रहा कब्जा

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर कब्जा किया जा रहा है, उसके पास ही एक सामाजिक भवन भी बना हुआ है, जिसका उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधि ने किया था। जानकारी के अनुसार यह निर्माण कार्य संभवतः रात के समय किया गया, ताकि किसी को भनक न लगे।

वार्ड पार्षद कर चुके हैं कई बार शिकायत

हेलीपैड नर्सरी में अवैध कब्जे को लेकर वार्ड पार्षद पहले भी कई बार नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं। कुछ साल पहले नगर निगम ने ग्रीन जोन में हुए अवैध कब्जों पर कार्रवाई की थी, लेकिन अब फिर से कब्जे की कोशिशें सामने आ रही हैं।

स्थानीय लोगों ने जताई चिंता

स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर के बीच स्थित यह हेलीपैड नर्सरी लोगों के लिए ऑक्सीजन जोन की तरह है। यहां सुबह-शाम लोग टहलने आते हैं। लोगों का कहना है कि धीरे-धीरे यहां कब्जे का खेल बढ़ता जा रहा है, जिससे हरे-भरे क्षेत्र का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।

सड़क किनारे पेड़ों पर लगे पोस्टर-बैनर

हेलीपैड नर्सरी के सड़क किनारे कई पेड़ों पर ऐसे बैनर-पोस्टर लगे हैं, जिनमें जमीन को प्रस्तावित बताया गया है। इस मामले में नगर निगम के संबंधित अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

Continue Reading

कोरबा

बदमाशों के खिलाफ कोरबा पुलिस की कार्यवाही

Published

on

रात्रि में बेवजह घूमने, अड्डेबाजी करने एवं झुंड में एकत्रित संदिग्ध व्यक्तियों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही

कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस द्वारा जिले भर में प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

इस दौरान कोरबा पुलिस द्वारा रात्रि के समय सार्वजनिक स्थलों पर बेवजह घूमने, अड्डेबाजी करने एवं झुंड में एकत्रित होकर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक धारा 128 बीएनएसएस के तहत कुल 20 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही का उद्देश्य रात्रिकालीन समय में शांति व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है।

कोरबा पुलिस द्वारा भविष्य में भी रात्रि गश्त, निगरानी एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही इसी प्रकार निरंतर एवं सघन रूप से जारी रखी जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending