Connect with us

कोरबा

कोरबा ही नहीं बल्कि प्रदेशभर में स्व.केशवलाल मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता की सुनाई देती है गूंज: गोपाल मोदी

Published

on

स्व.केशवलाल मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के चतुर्थ दिवस खेले गए तीन मुकाबले

एनटीपीसी, अधिवक्ता 11 और कमिश्नर 11 की टीम ने जीते मैच

कोरबा। प्रेस क्लब कोरबा द्वारा आयोजित स्व.केशवलाल मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के चतुर्थ दिवस गुरुवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला कोरबा प्रेस क्लब बनाम अधिवक्ता 11, दूसरा मैच एनटीपीसी बनाम एसईसीएल कुसमुंडा व अंतिम मुकाबला अदानी पावर विरुद्ध कमिश्नर 11 के बीच खेला गया। पहले मैच के मुख्य अतिथि स्टेट बार के मेंबर रविंद्र पाराशर रहे। विशिष्ट के तौर पर बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष मनीष शर्मा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गणेश कुलदीप, वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल रहमान, वरिष्ठ पत्रकार विकास जोशी, किशोर शर्मा, जयप्रकाश टमकोरिया, विश्वनाथ केडिया की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। पहले मुकाबले में कोरबा प्रेस क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिवक्ता 11 की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुकाबला अधिवक्ता 11 ने 8 विकेट से जीता।

दूसरे मैच के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, भाजपा नेता अजय विश्वकर्मा, नवदीप नंदा, अजय चंद्रा, रामावतार पटेल, विजय राठौर, लक्ष्य चतुर्वेदी, प्रदीप सिंह, दीपक चावड़ा की उपस्थित रही। इस अवसर पर श्री मोदी ने स्वर्गीय केशव लाल मेहता को याद किया और उनके किए गए सराहनीय कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मेहता की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम की कोरबा में नहीं बल्कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में इसकी गूंज पहुंचती है। खास तौर पर राजधानी में इस प्रतियोगिता की चर्चा होती है। प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य श्रवण साहू के निधन पर उन्होंने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व. साहू उत्कृष्ट लेखनी की धनी थे। उनकी पत्रकारिता को उन्होंने नजदीक से देखा है। पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. सिंह ने भी प्रेस क्लब के आयोजन की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब का यह आयोजन काबिले तारीफ है और आयोजन करने के लिए क्लब के सदस्य बधाई के पात्र हैं।

दूसरा मुकाबला एनटीपीसी बनाम एसईसीएल कुसमुंडा के बीच खेला गया। एनटीपीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 143 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसईसीएल कुसमुंडा की टीम पांच विकेट खोकर 92 रन ही बना सकी। इस तरह एनटीपीसी की टीम ने 51 रन से जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले के मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय व अपर आयुक्त विनय मिश्रा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुक्त श्री पांडेय ने कहा कि किसी आयोजन को कराने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति की जरूरत होती है। कोरबा प्रेस क्लब अपने वरिष्ठ सदस्य की स्मृति में यह आयोजन विगत 22 वर्षों से कर रहा है। इतने लंबे समय तक आयोजन को सफलतापूर्वक कराना प्रेस क्लब कोरबा और उसके सदस्यों की दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत का ही नतीजा है। इसके लिए कोरबा प्रेस क्लब के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। आखिरी मुकाबला अदानी पावर और कमिश्नर 11 के बीच खेला गया। अदानी पावर ने निर्धारित ओवर में 9 विकेट होकर 58 रन बनाएं। कमिश्नर 11 की टीम ने दो विकेट के दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। कमिश्नर 11 ने मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, क्लब सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार, अधिवक्तागण, निगम के अधिकारी कर्मचारी सहित गणमान्यजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। मैच में अंपायरिंग आरडी महंत, बलवीर सिंह सोढी, मानस और रामदास महंत ने की।

शोक में बंद रखे गए साउंड सिस्टम

गुरुवार को प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य श्रवण साहू का दुखद निधन होने से क्रिकेट प्रतियोगिता कार्यक्रम शोकाकुल माहौल में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों के दौरान साउंड सिस्टम बंद रहे। उपस्थित अतिथियों ने स्वर्गीय साहू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री साहू के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Continue Reading

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677