Connect with us

कोरबा

12वीं भूगोल व भौतिक शास्त्र विषय की परीक्षा सम्पन्न

Published

on

कुल 6229 विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिल

कोरबा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से प्रारंभ हो गई है। जिले में परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों पर नियंत्रण लगाने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन कर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। 20 फरवरी 2026 को 12वीं हायर सेकेडंरी स्कूल के भूगोल/भौतिक शास्त्र विषय का परीक्षा संपन्न हुआ। उक्त विषयों की परीक्षा हेतु दोनो विषयों के कुल 6291 दर्ज बच्चों में से 6229 विद्यार्थी उपस्थित एवं 62 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। भौतिक विषय अंतर्गत कुल दर्ज 3696 छात्रों में से 3675 छात्र परीक्षा में शामिल हुए एवं 21 अनुपस्थित रहे , भूगोल विषय के दर्ज 2595 छात्रों में से 2554 छात्र परीक्षा में उपस्थित एवं 41 अनुपस्थित रहे।
उक्त परीक्षा हेतु गठित जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत दल क्रमांक 01 द्वारा सेजेस जमनीपाली, वि.गृ.क्र.2 दर्री,  सेजेस छूरी, आदर्श कटघोरा, सेजेस बालक कटघोरा, कन्या कटघोरा का निरीक्षण किया। इसी प्रकार दल क्र. 03 द्वारा निर्मला कोसाबाड़ी, शासकीय प्रयास, पी.डब्लू.डी. रामपुर, आदर्श बालको, कन्या बालको, बालक बालको,  दल क्रमांक 04 द्वारा शा.उ.मा.वि. कनकी, शा.उ.मा.वि. कुदुरमाल, शा.उ.मा.वि. उरगा, शा.उ.मा.वि. सरगबुंदिया, दल क्रमांक 05 द्वारा शा.उ.मा.वि. रजगामार, शा.उ.मा.वि. कोरकोमा,  सेजेस मदनपुर सहित कुल 19 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित हुआ एवं एक भी नकल प्रकरण नहीं रहा।

Continue Reading

कोरबा

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी:युवा कांग्रेस ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रूबी तिवारी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस मामले में आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

तिवारी ने अपने बयान में कहा कि इस प्रकार की धमकी न केवल एक जनप्रतिनिधि के खिलाफ अपराध है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना पर सीधा हमला है। उन्होंने खुलेआम हिंसा की भाषा के उपयोग को बेहद चिंताजनक बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो असामाजिक तत्वों के हौसले और बुलंद होंगे।

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने इस मामले में दोषी व्यक्ति के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उसे अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही राहुल गांधी सहित सभी जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।

रूबी तिवारी ने स्पष्ट किया कि युवा कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की राजनीतिक हिंसा या धमकी को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

Continue Reading

कोरबा

छग स्टेट क्रिकेट संघ की सीनियर टीम में जितेन्द्र व सत्यम का चयन

Published

on

कोरबा/गेवरा-दीपका। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की सत्र 2026-27 के लिए घोषित मेंस सीनियर प्लेट कंबाइंड टीम में कोरबा जिले के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें दीपका निवासी विकेटकीपर जितेन्द्र कुमार साहू व सत्यम दुबे शामिल हैं। दोनों ही खिलाड़ी आगामी मेंस सीनियर एलीट ग्रुप मल्टीडे इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम के हेड कोच टी सुधींद्रा और मैनेजर अभिषेक जैन नियुक्त किए गए हैं। जितेन्द्र के भाई दुर्गेश साहू भी क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वहीं, उनके पिता गिरिवर साहू एसईसीएल दीपका विस्तार परियोजना में सीनियर फीटर है। चयनित खिलाड़ियों से बेहतर खेल प्रदर्शन की उम्मीद जिले के सचिव बीबी साहू, टीम कोच अजय राय, मोहम्मद वसीम, तनवीर अहमद, जीत सिंह, जी. उदयन, एसडी तिवारी, सुजीत श्रीवास्तव, परमेश्वर साहू, पिंजू, जेडी प्रसाद, आशीष सिंह ने जताई है।

Continue Reading

कोरबा

युवक ने युवती के पिता पर चलाई गोली:बाल-बाल बचा, आरोपी युवक अरेस्ट, परिजन बोले- लंबे समय से परेशान कर रहा था

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दोनदरों के आश्रित ग्राम संगम नगर में गुरुवार देर रात एकतरफा प्रेम के विवाद में एक युवक ने युवती के पिता पर गोली चला दी। घटना में पिता बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, संगम नगर निवासी मां लखन साहू की नाबालिग बेटी से बालको नगर के इंदिरा नगर निवासी 22 वर्षीय साहिल मासी एकतरफा प्रेम करता है। परिजनों का कहना है कि साहिल लंबे समय से युवती का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। इस संबंध में युवती के पिता ने बालको थाने में कई बार शिकायत भी दर्ज कराई थी।

शादी का दबाव, मना करने पर चलाई गोली

गुरुवार रात करीब 11 बजे साहिल युवती के घर पहुंचा और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। मां लखन साहू ने जब इसका विरोध किया तो वह आक्रोशित हो गया। उसने अपने पास रखी बंदूक निकालकर उन पर फायर कर दिया। हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी और वे सुरक्षित बच गए।

आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी साहिल मासी को हिरासत में ले लिया। बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा प्रतीित हो रहा है। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उसके पास से हथियार जब्त कर लिया गया है और उसकी वैधता की भी जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending