Connect with us

कोरबा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिला पत्रकार श्रीमती रेणु जायसवाल सम्मानित

Published

on

कोरबा। जिला प्रशासन ने 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजीव गांधी आडिटोरियम में जिला स्तरीय महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कोरबा की महिला प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कोरबा की तेज तर्रार महिला पत्रकार एवं साधना न्यूज चैनल की जिला ब्यूरो प्रमुख श्रीमती रेणु जायसवाल को भी सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य हो कि श्रीमती रेणु जायसवाल अपनी तीक्ष्ण लेखनीय और निष्पक्ष समाचार के कारण कोरबा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी अलग छाप छोड़ी है। वे कोरबा के पत्रकार जगत की जानमानी हस्ती हैं।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस जिला स्तरीय महिला सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लखन लाल देवांगन, विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कलेक्टर कुणाल दुदावत, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी तरूण कुमार किरण, सीईओ-जिला पंचायत दिनेश नाग, डीपीओ-महिला एवं बाल विकास विभाग बसंत मिंज एवं उपस्थित अतिथियों के हाथों सम्मानित हुईं।
श्रीमती रेणु जायसवाल को सम्मानित किए जाने पर पत्रकारों ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Continue Reading

कोरबा

प्रखर समाजसेवी एवं शिक्षाविद स्व. कार्तिक जायसवाल की स्मृति में परसदा स्कूल में ‘न्योता भोज’, शिक्षा विभाग के आला अधिकारी रहे मौजूद:

Published

on

कोरबा/परसदा(पाली)। प्रखर समाजसेवी,शिक्षाविद स्वर्गीय कार्तिक जायसवाल की स्मृति में परसदा स्कूल में ‘न्योता भोज’ का भव्य आयोजन; शिक्षा विभाग के आला अधिकारी रहे मौजूद परसदा/पाली:क्षेत्र के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता,एवं समर्पित शिक्षाविद स्वर्गीय श्री कार्तिक जायसवाल जी की पावन स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए आज एक अत्यंत गरिमामयी और सेवाभावी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वर्गीय कार्तिक जायसवाल जी के ज्येष्ठ सुपुत्र अंबिका जायसवाल उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ऊषा जायसवाल , सुपुत्र सुनील जायसवाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वर्षा जायसवाल के सौजन्य से स्थानीय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला परसदा में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।

इस दौरान स्कूली बच्चों को अत्यंत स्नेह और आदर के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन कराया गया।शिक्षा विभाग के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थितिइस न्योता भोज कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े कई उच्च अधिकारियों, संकुल समन्वयकों और वरिष्ठ शिक्षकों ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कुम्देश गोभिल (विकास खंड शिक्षा अधिकारी ), मनीराम मरकाम (सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी), रामगोपाल जायसवाल (विकासखंड स्रोत समन्वयक -),श्रीमती संध्या जायसवाल-सुपुत्री (सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, कोटा) गणपत दास बंजारे (संकुल समन्वयक)शिक्षक समुदाय और ग्रामीणों की सहभागिता कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय शिक्षक संघ और ग्रामवासियों का भी भरपूर सहयोग रहा। आयोजन के दौरान शिक्षा क्षेत्र के शिक्षक भीष्म प्रसाद साहू, रेवती रमण, लक्ष्मी जायसवाल एवं सचिव संतोष राव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही, स्वर्गीय कार्तिक जायसवाल जी के परिवार के सदस्य नितांश जायसवाल, शांभवी जायसवाल, सार्थक जायसवाल, अंशु जायसवाल, वासु जायसवाल,चंचल जायसवाल,कीर्ति जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी और गणमान्य नागरिक बच्चों का उत्साहवर्धन करने और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

अतिथियों ने की जायसवाल परिवार की सराहना…..
कार्यक्रम में उपस्थित विकास खंड शिक्षा अधिकारी कुम्देश गोभिल और अन्य अधिकारियों ने स्वर्गीय कार्तिक जायसवाल जी के समाज और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि जायसवाल परिवार द्वारा बच्चों के लिए आयोजित यह ‘न्योता भोज’ समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। इस तरह के आयोजनों से न केवल बच्चों को पोषण और स्नेह मिलता है, बल्कि समाज में समरसता और सेवा की भावना भी सुदृढ़ होती है। भोजन के पश्चात जायसवाल परिवार ने उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों और ग्रामीणों का इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने के लिए आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

कोरबा

समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित

Published

on

मानव सेवा ईश्वर सेवा – लायन अग्रवाल

कोरबा। कोरबा शहर के लब्धप्रतिष्ठित समाजसेवी एवं उद्योगपति पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल को गत 14 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम रायपुर में उनके द्वारा किये गये विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों के लिए अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में पुरंदर मिश्रा (विधायक, रायपुर), श्रीमती मिनल चैबे (महापौर, नगर निगम रायपुर) बतौर अतिथि उपस्थित थे और उनके हाथों लायन डॉ. अग्रवाल को छत्तीसगढ़ रत्न पुरूस्कार प्रदान किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य के अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन रायपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिवर्ष राष्ट्रव्यापी प्रतिभाओं के सम्मान हेतु अखिल भारतीय महासम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें राष्ट्रहित के पक्ष मेें संपादित विशिष्ट योगदान, उत्कृष्ट कार्यो एवं अनुकरणीय सामाजिक सेवा कार्यो की गौरवपूर्ण प्रेरणा को सम्मानित किया जाता है। इस आयोजन में कोरबा शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल (पूर्व प्रान्तपाल, लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233 सी) को उनके द्वारा संपन्न विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों जैसे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, महिलाओं का सम्मान, वृहद स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम, नि:शुल्क एम्बूलेंस संचालन सहित मड़वारानी में संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल जिसमें ग्रामीण अंचलों में रहने वाले 700 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर समाज की नयी धारा से जुड़ कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। इन सभी प्रकार के सामाजिक सेवा कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन रायपुर के सदस्यों को सम्मान हेतु आभार व्यक्त करते हुये कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। इस ध्येय वाक्य पर हमारे लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों का संचालन किया जाता है। आज हमारे सेवा कार्यों से न सिर्फ एक व्यक्ति लाभान्वित होता है, बल्कि उसका पूरा परिवार, समाज, क्षेत्र और राष्ट्र को भी लाभ प्राप्त होता है। हमें सभी के लिए अपने मन में एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रखनी चाहिए, तभी हम ईश्वर के दिए इस अमूल्य जीवन को सार्थक बना सकते हैं।
पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर रायपुर के धुरंधर मिश्रा (विधायक, रायपुर), श्रीमती मिनल चैबे (महापौर, नगर निगम रायपुर) सहित आयोजक सदस्यों सहित अन्य दिग्गज नेतागण, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल के अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

सूर्योदय खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति अयोध्यापुरी के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

Published

on

कोरबा 18 अगस्त 2026। सूर्योदय खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति मर्यादित अयोध्यापुरी वार्ड क्रमांक 48 पंजीयन क्रमांक 248 के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

रिटर्निंग अधिकारी एल.एन. द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 24 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक स्वीकार किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 अगस्त को 12 बजे से की जायेगी।  26 अगस्त को नामांकन पत्रों की वापसी उपरांत 01 सितंबर 2026 को विशेष साधारण सभा आयोजित की जायेगी जिसमें मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677