कोरबा
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा बैठक, विभागीय कार्यो की हुई गहन समीक्षा
उचित मूल्य दुकानों में समय पर खाद्यान्न भंडारण और सुव्यवस्थित राशन वितरण के दिए निर्देश
स्वास्थ्य शिविरों के साथ घर-घर पहुंचकर आयुष्मान, वय वंदन कार्ड और आभा आईडी बनाने हेतु किया निर्देशित
पीवीटीजी बसाहटों में पीएम जनमन योजना के लक्षित परियोजनाओं की समयबद्ध पूर्णता हेतु किया निर्देशित
पंचायतों में स्वीकृत नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की और उनके बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक अवश्य पहुंचे तथा आपसी समन्वय के साथ तय लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जाए।
कलेक्टर ने जिले में मार्च माह के खाद्यान्न भंडारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए खाद्य अधिकारी को सभी उचित मूल्य दुकानों में समय पर पर्याप्त राशन भण्डारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में राशन का वितरण पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से कराने की बात कही। जिससे हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने राशन वितरण में अनियमितता करने वाले उचित मूल्य दुकानों की तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया। बैठक के दौरान उन्होंने उपार्जन समितियों में भंडारित धान के उठाव की जानकारी ली और प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस संबंध में मिलर्स की बैठक आयोजित करने तथा जारी मांग पत्र के अनुरूप कम उठाव करने वाले मिलर्स को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जा रहे शिविरों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी छूटे हुए हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड तथा आभा आईडी का शत-प्रतिशत निर्माण सुनिश्चित किया जाए। इस हेतु उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिकलसेल, गैर-संचारी रोगों, डायबिटीज और हाइपरटेंशन की व्यापक जांच कर शत-प्रतिशत परीक्षण सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही सभी पंचायतों में छूटे हुए हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें निर्धारित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
उन्होंने पंचायतों में स्वीकृत नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण स्थिति की समीक्षा करते हुए पूर्ण, प्रगतिरत एवं अप्रारंभ कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने प्रगतिरत निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने तथा अप्रारंभ कार्यों को जल्द से जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग को रेडी-टू-ईट उत्पादन इकाइयों में शीघ्र उत्पादन शुरू कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले में सोलर पैनल स्थापना में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस हेतु विभागीय अधिकारियों को वेंडर्स की नियमित बैठक लेने, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर उन्हें योजना से जोड़ने तथा स्वीकृत प्रकरणों में शीघ्र सोलर पैनल स्थापना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना अंतर्गत पीवीटीजी बसाहटों में स्वीकृत आवास, सड़कों, नए आंगनवाड़ी भवनों, पुल-पुलियों सहित अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित क्रियान्वयन इकाइयों को निविदा प्रक्रिया एवं वर्क ऑर्डर जारी करने में तेजी लाने तथा सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड को निर्माणाधीन शिक्षक आवास और छात्रावास भवनों के निर्माण कार्य में भी गति लाकर निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने जल संचयन जन भागीदारी योजना के तहत जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को जनभागीदारी के माध्यम से प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने और अधिक से अधिक संरचनाओं का निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने विभागों के समय सीमा के लंबित आवेदनों, मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजीएन जनशिकायत एवं कलेक्टर जनदर्शन के सभी लंबित प्रकरणों का गम्भीरता से परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने निर्देशित किया।
बैठक में निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरुण कुमार किरण, कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, नगरीय निकाय सीएमओ एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कोरबा
मंदिर में तोड़फोड़, मूर्तियों और कपड़ों में आग लगाई:पुलिस ने किया गिरफ्तार, बैकुंठपुर का रहने वाला है आरोपी, पूछताछ जारी
कोरबा। कोरबा जिले में एक युवक ने मंदिर परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने शिव मंदिर में आग लगाई, हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर वहां भी आगजनी की, और शिवलिंग को उखाड़कर तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कटघोरा थाना अंतर्गत जटगा चौकी क्षेत्र का है।

घटना के अनुसार, युवक ने पहले शिव मंदिर में आग लगाई। इसके बाद उसने तालाब किनारे स्थित हनुमान मंदिर का ताला तोड़ा और वहां भी आगजनी की। इतना ही नहीं, तालाब के पास स्थापित शिवलिंग को उखाड़कर पानी में फेंक दिया गया।



पहले भी मंदिर परिसर में की गई थी तोड़फोड़
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ महीने पहले भी इसी मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसी ही घटना को अंजाम दिया गया था। इस ताजा घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।
आरोपी घटनास्थल से गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा एसडीओपी विजय राजपूत और थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बैकुंठपुर निवासी रोहित खैरवार के रूप में हुई है, जो जटगा में अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था।
आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई
एसडीओपी कटघोरा विजय राजपूत ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक ने मंदिर में भगवान के कपड़े और मूर्तियों को जला दिया है, और शिवलिंग को तोड़कर नदी में फेंक दिया है। मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बैकुंठपुर का रहने वाला है और जटगा में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी शराब के नशे में था या उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
कोरबा
500 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा पति:शादी-समारोह में विवाद, पत्नी से बोला-साथ चलो, मना किया, गुस्से में की हरकत, 3 घंटे बाद नीचे उतरा
कोरबा/पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले में रिश्तेदार के घर शादी में गई पत्नी को वापस लाने की जिद में पति 500 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। दरअसल, युवक अपनी पत्नी के साथ परिवारिक शादी कार्यक्रम में गया हुआ था। वहां पारिवारिक विवाद से परेशान था।
उसने यह बात अपनी पत्नी से कही और वहां से साथ चलने के लिए कहा, लेकिन पत्नी ने उसकी बात नही सुनी। इस बात से नाराज होकर गांव के पास स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। फिलहाल पुलिस उसे अस्पताल ले गई। वहां चेकअप के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर पुलिस ने उसे घर छोड़ दिया है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोड़गार चौकी के अंतर्गत आने वाले जिल्दा गांव का है।



यह घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 24 साल का युवक केवल सिंह एक पारिवारिक शादी में गया हुआ था। वहां उसका परिवार को लेकर झगड़ा हो गया, जिससे वह काफी परेशान हो गया।
उसने अपनी पत्नी से भी बात की, और वहां से साथ चलने के लिए कहा। लेकिन उसकी बात नहीं सुनी। इससे वह गुस्सा हो गया और तनाव में आ गया। इसके बाद वह गांव के पास स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया।
युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास शुरू किया।
ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी
इस दौरान वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। पुलिस और लोगों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह लंबे समय तक टावर पर ही बैठा रहा। करीब तीन घंटे देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।
काफी समझाइश के बाद आखिरकार दोपहर लगभग 1 बजे युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
पत्नी के इनकार से नाराज युवक ने टावर पर चढ़ा
पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वो अपनी पत्नी समिला बाई के साथ पारिवारिक शादी समारोह में गया था। वहां पारिवारिक विवाद के बाद वो काफी नाराज था।
इस पर उसने पत्नी से साथ चलने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इससे टेंशन में वो वहां से चला गया और पास की झाेपड़ी में दो दिन तक रहा। जब दो दिन उसकी पत्नी पूछताछ करने नहीं आई तो गुस्से में आकर टावर पर चढ़ गया।
तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा
पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खंडे ने बताया कि जैसे ही टावर पर चढ़ने की सूचना मिली, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। युवक करीब 500 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा हुआ था।
पुलिस ने उसे जोर-जोर से आवाज देकर नीचे आने के लिए समझाया और भरोसा दिलाया कि उसकी जो भी मांग या शिकायत है, उस पर कार्रवाई की जाएगी। काफी समझाने के बाद वह धीरे-धीरे नीचे उतरने लगा।
तेज धूप और गर्मी के कारण उसकी हालत बिगड़ने लगी, क्योंकि उसके सिर पर बाल भी नहीं थे। नीचे उतरने में उसे करीब 3 घंटे लग गए।
जैसे ही वह नीचे आया, पुलिस उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गई। वहां उसकी जांच और पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि उसकी शादी कुछ साल पहले ही हुई थी। उनका एक बच्चा था, लेकिन किसी कारणवश उसकी मौत हो गई। फिलहाल पति-पत्नी ही साथ रहते हैं।





कोरबा
चिता की चिंगारी से घर जला, तीन ने जान बचाई:कोरबा के पचरा गांव में लाखों का सामान राख
कोरबा। कोरबा के पौड़ी उपरोड़ा विकासखंड के पचरा गांव में सोमवार दोपहर एक घर चिता की चिंगारी से जलकर राख हो गया। अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट से उड़ी चिंगारी तेज हवा के साथ उमेश सिंह के कच्चे मकान तक पहुंच गई। इस हादसे में घर में रखा सारा सामान जल गया।

जानकारी के अनुसार, पचरा गांव के शिवनंदन सिंह (75) का निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया जा रहा था। मुक्तिधाम उमेश सिंह के घर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। तेज हवा के कारण चिता से उड़ी चिंगारी उमेश सिंह के कच्चे मकान तक पहुंच गई, जिससे आग लग गई।

चिता जहाँ से आग हवा के साथ उड़ कर गर में जा लगी
3 लोगों ने भाग कर बचाई अपनी जान
आग इतनी तेजी से फैली कि घर के भीतर रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, दस्तावेज और नकदी समेत पूरा सामान जलकर राख हो गया। हादसे के समय उमेश सिंह और उनके दो बच्चे घर में मौजूद थे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि अग्नि दुर्घटनाओं में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति का प्रावधान है। पीड़ित परिवार इसके लिए आवेदन कर सकता है।

आग से घर और वहां रखा सारा सामन जल कर ख़ाक हो गया
प्रशाशन करे पीड़ितों की मदद:ग्रामीण
इस हादसे के कारण उमेश सिंह का परिवार बेघर हो गया है और उनका रोजमर्रा का सारा सामान जल गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता प्रदान करने की मांग की है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
