कोरबा
श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की अनुशंसा पर वाई शेप अंडरपास की मिली स्वीकृति
Published
2 years agoon
By
Divya Akashकलेक्टर ने दी प्रशासकीय स्वीकृत
कोरबा। शहर में प्रवेश के साथ ही रेल्वे स्टेशन आने-जाने वाले सुनालिया नहर पुल मुख्य मार्ग में रेल्वे क्रॉसिंग बंद होने की वजह से नहर पुल पर वाहनों के जाम में फंसने वाले आम लोगों को जल्दी ही राहत के साथ आराम मिलने लगेगा। आम लोगों को फाटक बंद होने से इस मार्ग पर आवागमन में जो परेशानी उठानी पड़ती है, वह आने वाले समय में दूर हो जाएगी। कोरबा के विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल, अनुशंसा और कलेक्टर अजीत वसंत के प्रयासों से इस सुनालिया रेल्वे क्रॉसिंग पर शीघ्र ही वाई शेप अंडरपास का निर्माण होने वाला है। कलेक्टर द्वारा अंडरपास निर्माण के लिए 30 करोड़ 97 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जल्द ही तकनीकी स्वीकृति उपरांत अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। जिला प्रशासन की इस पहल से शहरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने वाली है और उन्हें बेहतर आवागमन उपलब्ध होने वाला है। औद्योगिक नगरी वाले जिले के रूप में पहचान रखने वाले कोरबा जिले के हृदय स्थल पॉवर हाउस मुख्य मार्ग तथा सुनालिया नहर पुल मार्ग से शहरवासी नियमित आवागमन करते हैं। शहर से रेल्वे स्टेशन की ओर जाने और रेल्वे स्टेशन से शहर की ओर आने के लिए सुनालिया रेल्वे क्रॉसिंग का मार्ग महत्वपूर्ण स्थान है। विगत समय से सुनालिया नहर पुल वाले मुख्यमार्ग पर यातायात का दबाव भी तेजी से बढ़ रहा है। मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव बढऩे से नहर पुल पर आये दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति भी निर्मित होती है। यह समस्या और भी विकराल हो जाती है, जब कोई उत्सव का माहौल हो तथा रेल्वे फाटक बंद हों। रेल्वे फाटक के बंद होने व खुलने के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। शहर की इस बड़ी समस्या को संज्ञान में लेकर कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा जिले के एसपी तथा अन्य अधिकारियों के साथ जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने सुनालिया मार्ग सहित अन्य महत्वपूर्ण मार्गों का अवलोकन भी किया गया था। इस दौरान कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग (सेतु) के अधिकारियों को सुनालिया रेल्वे क्रॉसिंग में अंडरपास निर्माण के लिए स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए थे। आखिरकार उद्योग मंत्री श्री देवांगन की अनुशंसा पर जिला खनिज न्यास मद से लगभग 30 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत से अंडरपास निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
490.50 मीटर लंबी और 8.5 मीटर चौड़ी होगी अंडरपास –
सुनालिया नहर पुल रेल्वे क्रॉसिंग मार्ग में बनने वाले अंडरपास का निर्माण पीडब्ल्यूडी (सेतु) की देखरेख में राइट्स (रेल्वे) द्वारा किया जाएगा। इस अंडरपास की लागत 30 करोड़ 96 लाख 89 हजार रूपए आएगी। अंडरपास की कुल लंबाई 490.50 मीटर तथा चौड़ाई 8.5 मीटर होगी। अंडरपास में रेल्वे लाइन के नीचे 25 मीटर का बॉक्स होगा। सुनालिया चौक तरफ की लंबाई 188.50 मीटर और रेल्वे स्टेशन की तरफ 138.50 तथा पुरानी बस्ती (कोतवाली) की ओर लंबाई 138.50 मीटर होगी।
शेड, लाइट तथा पानी निकासी की होगी व्यवस्था –
अंडरपास का निर्माण आधुनिक तकनीकों के आधार पर किया जाएगा। अंडरपास में आवागमन के दौरान आने-जाने वालों को परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा गया है। बारिश तथा धूप से बचाव के लिए अंडरपास में शेड का निर्माण किया जाएगा। अंडर पास में पर्याप्त रोशनी हेतु लाइट की व्यवस्था होगी। इसी तरह पानी निकासी तथा साफ-सफाई के लिए भी आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।
रेल्वे और डीएमएफ की राशि से होगा अंडरपास का निर्माण –
सुनालिया नहर पुल रेल्वे क्रॉसिंग मार्ग पर बनाए जाने वाले अंडरपास की लागत राशि 30 करोड़ 96 लाख 89 हजार आंकी गई है। इस राशि का वहन रेल्वे और जिला खनिज न्यास मद से आधा-आधा किया जाएगा। अंडरपास बनने के पश्चात् रेल्वे फाटक बंद कर दिए जाएंगे।
You may like
कोरबा
कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण
Published
1 day agoon
February 13, 2026By
Divya Akashअधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
कोरबा। दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 (15 एवं 16 फरवरी) के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराने हेतु व्यापक एवं समन्वित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, व्हीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग एवं बेरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था, आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम को मुस्तैद रहने हेतु निर्देशित किया साथ ही पेयजल, शौचालय, कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने 15 फरवरी की प्रातः साइकिल रेस प्रतियोगिता एवं संध्या को शिव मंदिर घाट पर आयोजित होने वाले भव्य शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव , एसडीएम पाली रोहित कुमार, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, खाद्य, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


कोरबा
जनपद पंचायत करतला में आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन 18 फरवरी को
Published
1 day agoon
February 13, 2026By
Divya Akashकोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 18 फरवरी को जनपद पंचायत करतला के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला, विकासखंड करतला अंतर्गत समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए प्रशिक्षण का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जायेगा। इसी तरह जनपद पंचायत करतला अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक किया जायेगा।
कोरबा
उपभोक्ता जागरूकता ही शोषण से बचाव का प्रभावी माध्यम
Published
1 day agoon
February 13, 2026By
Divya Akashकटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सलोरा में उपभोक्ता आयोग ने लगाया जागरूकता शिविर
ग्रामीणो को उपभोक्ता कानूनो की दी गई जानकारी
कोरबा। छग राज्य उपभोक्ता आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा भी लगातार उर्जाधानी के विभिन्न ग्राम पंचायत मे ग्रामीणो को उपभोक्ता कानून की जानकारी देते हुए उन्हे उनके अधिकारो से अवगत कराया जा रहा है। इसी क्रम में सात फरवरी को कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सलोरा में कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण- सुश्री ममता दास एवं पंकज कुमार देवड़ा ने ग्रामवासियों को उनके अधिकारों व हितों की विस्तृत जानकारी दी।

ग्राम पंचायत सलोरा के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात् उपस्थित अतिथियो का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण- सुश्री ममता दास एवं पंकज कुमार देवड़ा ने संयुक्त रूप से बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराना है। उपभोक्ता जागरूकता ही शोषण से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उनके द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण वस्तु एवं सेवाएं प्राप्त करना उनका कानूनी अधिकार है। उपभोक्ताओं को किसी वस्तु की कीमत, गुणवत्ता की जांच, मात्रा की जांच, सेवा व संविदा शर्तें, बीमा, मेडिकल क्लेम फाइनेंस कंपनियां, बैंक, यातायात वाहन, आनलाइन खरीददारी सोच समझकर करनी चाहिए। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, मिलावट, अधिक मूल्य वसूली या सेवा में कमी की स्थिति में उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। ग्रामीणों को ई-जागृति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा ई-हियरिंग प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। ई जागृति एवं ई हियरिंग से अब उपभोक्ता घर बैठे ही डिजिटल माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं तथा सुनवाई में भी ऑनलाइन शामिल हो सकते हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत होती है।
शिविर में ग्रामीणों को दैनिक जीवन में सतर्कता बरतने की अपील करते हुए यह भी बताया गया कि किसी भी वस्तु को क्रय करते समय उसकी अवसान तिथि/एक्सपायरी डेट, एमआरपी, गुणवत्ता चिन्ह (आईएसआई, एगमार्क आदि) का अवलोकन अवश्य करें। क्रय की गई प्रत्येक वस्तु का पक्का बिल लेना अनिवार्य बताया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उपभोक्ता अपने अधिकारों का संरक्षण कर सके। जिला आयोग में शिकायत दायर करने के लिए वाद मूल्य के आधार पर पंजीयन शुल्क 5 लाख तक शून्य, 5 लाख से अधिक और 10 लाख से कम पर 200 रू फीस, 10 लाख से अधिक 20 लाख से कम की फीस 400 रू, 20 लाख से अधिक और 50 लाख से कम की फीस 1000 रू होगी। उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों एवं हितों के लिए सतर्क रहना होगा एवं स्वयं जागरूक होना होगा, तभी जागो ग्राहक जागो की सार्थकता सिद्ध होगी। इस दौरान उपस्थित शिक्षिका, महिलाएं एवं अन्य ग्रामीणों के प्रश्रों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। शिविर मे अधिवक्ता संघ कटघोरा के पूर्व अध्यक्ष सुनील वर्मा ने उपभोक्ता आयेग द्वारा लगाये जा रहे जागरूकता शिविर की सराहना करते हुए उपस्थितजनो से उपभोक्ता संरक्षरण कानून का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन महिला अधिवक्ता संतोषी निषाद ने किया। उपभोक्ता जागरूकता शिविर के दौरान आयोग के कर्मचारीगण संजय शर्मा, नूतन राजपूत, राजेश्वर इंग्ले, दुर्गा चौबे, ग्राम पंचायत सलोरा के सरपंच उमेश तंवर लाल, अधिवक्तागण पवन कुमार नेटी, विभा गोस्वामी, हेमचंद रात्रे, रामकुमार निषाद,छतराम केंवट, ऋषभ कुमार मंहत, उपसरपंच धीरज कुमार, पंचगण बलराम, प्रदीप कुमार, शिक्षिका माया कल्याणी, फत्तेराम केंवट, शकुनतला कैवर्त, बचन बाई, सीता आदिले, दर्रीभांठा की सरपंच प्रेमलता कंवर, कमल देवांगन, शांति बाई, देहुती केंवटा, गायत्री बाई, गिरजा कंवर, लता कंवर, सरस्वती केंवट, शिवकुमारी, रजमत बाई गांव के वरिष्ठ नागरिकगण मितानिन सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


मोदी वायुसेना के एयरक्राफ्ट से असम के हाईवे पर उतरे:ऐसा करने वाले पहले PM, बोले- देश का बुरा सोचने वाले को कांग्रेस कंधे पर बैठाती है
बांकी मोंगरा – स्वर्गीय अक्षत अग्रवाल क्रिकेट प्रतीयोगिता में वरिष्ठ खिलाड़ियों का हुआ मुकाबला…. देखे पूरी खबर
बाँकी मोंगरा – शिकायत के बाद भी धड़ल्ले से अवैध कब्ज़ा जारी, बेखौफ़ अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद,,,,,देखे पूरी खबर….
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई