Connect with us

कोरबा

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शासकीय आईटीआई रामपुर का किया निरीक्षण-व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार के निर्देश

Published

on

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज शासकीय आईटीआई रामपुर का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक व्यवस्था और व्यावहारिक प्रशिक्षण की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया। कलेक्टर ने कई महत्वपूर्ण कमियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सुधार सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

निरीक्षण की शुरुआत लाइब्रेरी से हुई, जहां पुस्तकों की अत्यंत अव्यवस्थित स्थिति, पुरानी सामग्री की अनावश्यक ढेर और स्टॉक के अभावपूर्ण संधारण पर कलेक्टर ने गंभीर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिया कि लाइब्रेरी को तत्काल सुव्यवस्थित किया जाए तथा अनुपयोगी सामग्री को शासन के नियमों के अनुसार स्क्रैप में निस्तारित किया जाए। इसी क्रम में कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं की उपस्थिति रजिस्टर तथा अन्य प्रशासनिक अभिलेखों के संधारण में भी अनियमितता पाई गई। प्राचार्य द्वारा उपस्थिति संबंधी विस्तृत जानकारी उपलब्ध न कराने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई और अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के निरीक्षण में यह पाया गया कि स्वीकृत 20 प्रशिक्षुओं के विरुद्ध केवल 3 प्रशिक्षु प्रशिक्षण कक्षाओं में उपस्थित थे। इसके साथ ही लैब की महत्वपूर्ण मशीनरी-जैसे अल्टरनेटर, स्टार्टर एवं अन्य उपकरण बीते दो वर्षों से खराब पड़ी थी। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी दोषपूर्ण उपकरणों की मरम्मत आगामी पाँच दिवस के भीतर पूर्ण कर कक्षाओं के नियमित संचालन को सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग कोरबा द्वारा संचालित कार्यों को तय समय सीमा में पूरा कराने पर भी जोर दिया।

स्टेनो हिंदी एवं इंग्लिश ट्रेड के निरीक्षण में विद्यार्थियों से संवाद के दौरान यह तथ्य सामने आया कि उपलब्ध कंप्यूटरों की संख्या प्रशिक्षुओं की तुलना में कम है, जिससे प्रैक्टिकल प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा है। इस पर कलेक्टर ने लैब की आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त कंप्यूटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व में पास आउट विद्यार्थियों की ट्रैकिंग प्रणाली को भी मजबूत बनाने तथा वर्तमान प्रशिक्षुओं को जिले के विभिन्न पीएसयूस में प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु ठोस कदम उठाने को कहा।

स्टॉक रजिस्टर के संधारण को भी असंतोषजनक पाया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि आगामी 15 दिनों के भीतर सभी स्टॉक अभिलेखों को अद्यतन और व्यवस्थित रूप से संधारित किया जाए। मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन ट्रेड में भी निरीक्षण के दौरान छात्रों ने ऑटो सीएडी/सीएएम लैब की आवश्यकता बताई, जिसे कलेक्टर ने उचित मानते हुए जल्द स्थापित करने के निर्देश दिए।
मोटर मैकेनिक लैब में कलेक्टर ने प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं से संवाद कर उनके कौशल, प्रशिक्षण की स्थिति और करियर संबंधी प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि पासआउट विद्यार्थियों की ट्रैकिंग की जाए तथा जिले के औद्योगिक प्रतिष्ठानों से समन्वय कर उन्हें सीधे नियोजन से जोड़ा जाए। इसके साथ ही प्रशिक्षुओं के ड्राइविंग लाइसेंस हेतु परिवहन अधिकारी के सहयोग से विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश भी दिया गया।
निरीक्षण के अंतिम चरण में कलेक्टर ने मशीनिंग लैब का अवलोकन किया। लेथ मशीन,शेपर,प्लानर सहित अन्य सभी मशीनों के रख-रखाव की स्थिति पर विस्तृत जानकारी ली गई। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सभी मशीनें पूरी तरह क्रियाशील अवस्था में रहनी चाहिए और किसी भी मशीन में खराबी आने पर उसे एक सप्ताह के भीतर ठीक कर पुनः संचालन में लाया जाए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने पूरे निरीक्षण के दौरान इस बात पर भरोसा दिलाया कि आईटीआई जैसे व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों में गुणवत्ता सुधार जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के कौशल विकास और रोजगार-सृजन के लिए प्रशिक्षण संस्थानों की कार्यशीलता, उपकरणों की उपलब्धता और प्रशिक्षण की गुणवत्ता सर्वोपरि है, इसलिए प्रत्येक कमियां समयसीमा में दूर की जाए।

Continue Reading

कोरबा

पेट्रोल पंप पर नियमों की अनदेखी, कलेक्टर ने चेताया:टैंकर से सीधे डीजल भरने पर होगी कड़ी कार्रवाई, बड़े हादसे का खतरा

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में एक पेट्रोल पंप पर टैंकर से सीधे डीजल भरने का गंभीर मामला सामने आया है। यह प्रशासनिक नियमों का खुला उल्लंघन है और इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

नियमों के अनुसार अनुसार, पेट्रोल पंप पर टैंकर से सीधे डीजल वितरण प्रतिबंधित है। पेट्रोलियम अधिनियम 2002 के तहत, डीजल की आपूर्ति केवल अधिकृत डिपो या निर्धारित प्रक्रिया से ही की जा सकती है ताकि आगजनी जैसी आपात स्थितियों से बचा जा सके। इसके बावजूद, पंप कर्मचारियों द्वारा टैंकर को सीधे नोजल से जोड़कर ईंधन भरा जा रहा था, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

सुरक्षा मानकों से कोई समझौता स्वीकार नहीं:कलेक्टर

मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर कुणाल दुदावत ने संज्ञान लिया। उन्होंने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक बुलाई और स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि टैंकर से सीधे डीजल भरने से स्थैतिक विद्युत उत्पन्न होने का खतरा रहता है, जिससे आग लगने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।

दोबारा लापरवाही पाई गई, तो उसका लाइसेंस रद्द

कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी पेट्रोल पंपों का निरीक्षण करने और नियम उल्लंघन करने वाले संचालकों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी पंप पर दोबारा ऐसी लापरवाही पाई गई, तो उसका लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पंप पर पहले भी कई बार टैंकर से ही डीजल भरते देखा गया है।

डीजल,पेट्रोल,गैस,आवश्यक वस्तुओं की निगरानी के लिए टीम बनाई

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने यह भी बताया कि जिले में डीजल, पेट्रोल, गैस और आवश्यक वस्तुओं की निगरानी के लिए एक टीम बनाई गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में इन सभी वस्तुओं का पर्याप्त भंडारण है। फरवरी से अब तक प्रतिदिन डीजल की खपत 270 किलो लीटर से बढ़कर लगभग 293 किलो लीटर हो गई है, और आपूर्ति भी जारी है। कलेक्टर ने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।

Continue Reading

कोरबा

पुलिस की पहल: सर्वमंगला चौक पर खोला प्याऊ

Published

on

कोरबा। वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए कोरबा पुलिस द्वारा आमजन की सुविधा के लिए सर्वमंगला चौक पर पुलिस प्याऊ खोला गया है। जहां राहगीरों को राहत दिलाने के लिए मटके में शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है तो बेजुबान जानवरों के लिए कोटना (पानी की टंकी) रखी गई है। जिससे पशु-पक्षी भी गर्मी में अपनी प्यास बुझा सके।

बुधवार को कुसमुंडा टीआई मृत्युंजय पांडेय व सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी के मौजूदगी में पुलिस प्याऊ का उद्घाटन किया गया। इस दौरान पानी पीने पहुंचे राहगीरों को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत निशुल्क पौधे का वितरण किया गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस की इस नेक पहल की सराहना की। गर्मी के सीजन में हर साल सर्वमंगला चौक पर पुलिस द्वारा राहगीरों को राहत दिलाने के लिए प्याऊ का संचालन किया जाता है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में 24 घंटे में तीन की मौत:सड़क हादसों में चार घायल, तेज रफ्तार बनी वजह,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Published

on

कोरबा। कोरबा में पिछले 24 घंटों के दौरान हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। ये घटनाएं मंगलवार और बुधवार को हुईं।

पहली घटना मंगलवार को हुई। बालको नगर के एल्युमिनियम सिटी निवासी बहरुराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ दुपहिया वाहन से गोढ़ी गांव में एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कचंदा नाला के पास एक भारी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में घायल को हॉस्पिटल ले जाने के लिए एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।

दुर्घटना में घायल को हॉस्पिटल ले जाने के लिए एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।

पहली घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई

इस भीषण टक्कर में बहरुराम रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति को नियंत्रित करने और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

हाइवा एक्टिवा की भिड़ंत में 1 मौत

दूसरी घटना बुधवार सुबह कटघोरा मुख्य मार्ग पर बगदेवा मोड़ के बाईपास के पास हुई। एक तेज रफ्तार हाइवा ने एक्टिवा सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वे दोनों एक्टिवा पर सवार होकर बाकी मोगरा जा रहे थे।

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। बाईपास के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उचित मुआवजे और कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।

कार अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिरी

बुधवार को तीसरी बड़ी घटना कोरबा-छुरी मार्ग पर सामने आई। यहां एक अर्टिगा कार तेज रफ्तार ट्रेलर से बचने की कोशिश में अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677