कोरबा
सुशासन तिहार 2026- हर आवाज को मिल रहा सम्मान, हर जरूरत को मिल रहा समाधान
गैस कनेक्शन से बदली कलिता देवांगन के जीवन की तस्वीर
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों की समस्याओं और मांगों के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। यह पहल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन, प्रशासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु है। इस अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर नागरिक की आवाज सुनी जाए, उनकी जरूरतों को प्राथमिकता मिले और उन्हें सुशासन का वास्तविक अनुभव हो।
इसी क्रम में जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम धनरास में रहने वाली श्रीमती कलिता देवांगन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नया गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ है, जिससे उनके दैनिक जीवन में बड़ी सुविधा और राहत मिली है।
श्रीमती देवांगन बताती हैं कि उनके परिवार में तीन बच्चे हैं और उनके पति ट्रैक्टर चालक हैं। पहले वे पारंपरिक मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाती थीं, जिससे उन्हें धुएं के कारण कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता था। खाना बनाने में अधिक समय और मेहनत भी लगती थी, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित होती थी। अब गैस कनेक्शन मिलने से न केवल उनका समय और श्रम बचेगा, साफ-सुथरे और सुरक्षित वातावरण में भोजन तैयार करना अब उनके लिए आसान हो गया है। इससे उनके परिवार के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।
श्रीमती कलिता देवांगन ने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार स्वयं लोगों तक पहुंच रही है और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता और जीवन पहले की तुलना में अधिक सरल और सुरक्षित हो गया है।

कोरबा
सुशासन तिहार-2026:जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन बसीबार मे कल
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 08 मई को प्रातः 10 बजे विकासखंड पाली के ग्राम बसीबार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 11 मई को पोंड़ी-उपरोड़ा के ग्राम बैरा और 12 मई को पाली ग्राम चोढ़ा तथा कोरबा के ग्राम चुईया में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न होंगे।

कोरबा
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम जल्के में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन
96 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण
कोरबा। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत जल्के में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक पाली-तानाखार उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. पवन सिंह कंवर, अध्यक्ष जिला पंचायत, श्रीमती माधुरी देवी तंवर, अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, प्रकाश चंद जाखड़, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, मनोज कुमार बंजारे, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा, वीरेंद्र श्याम, तहसीलदार पसान तथा जय प्रकाश डड़सेना, सीईओ जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा सहित जनपद सदस्य पोड़ी उपरोड़ा भी उपस्थित रहे। ग्राम जल्के के सरपंच सहित क्लस्टर की सभी दस ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक तथा विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख, अधिकारी और कर्मचारी भी शिविर में शामिल हुए।

अतिथियों के कर-कमलों से खाद्य विभाग द्वारा नवीन राशन कार्ड तथा पंचायत विभाग द्वारा मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतों से संबंधित कुल 525 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 96 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही संबंधित विभागों द्वारा किया गया, जबकि शेष 429 आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है।

अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित एवं उचित समाधान सुनिश्चित होता है। सभी विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहने से ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक अनावश्यक रूप से चक्कर नहीं लगाने पड़ते। अतिथियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे शिविर में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ।

कोरबा
शिविर में ही समस्या का निराकरण हो जाना एक बड़ी उपलब्धि – मंत्री लखनलाल देवांगन
शहरी क्षेत्र के सुशासन तिहार का शुभारंभ किया उद्योग मंत्री ने
हितग्राहियों को योजनाओं से किया लाभान्वित, सामग्री का किया वितरण
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिले में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इस कड़ी में 1 मई से ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर निगम क्षेत्र के शहरी वार्डों की समस्याओं के समाधान हेतु जनसमस्या निवारण शिविर की शुरुआत मुख्य अतिथि, कोरबा के विधायक एवं प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन की उपस्थिति में की गई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया।

नगर पालिक निगम अंतर्गत जोन कार्यालय, पानी टंकी वार्ड में 1 से 10 वार्डों के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि जिले में 1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार का आयोजन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में होगा। इस तिहार के सफल आयोजन हेतु मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशेष धन्यवाद करता हूँ, जिनकी पहल से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि इस शिविर में समस्याओं का आसानी से निराकरण हो पाता है क्योंकि सभी विभागीय अधिकारी मौके पर ही उपस्थित रहते हैं। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार में केवल अधिकारी ही नहीं, बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बीहड़ एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पहुँचकर विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं, लोगों की समस्याओं को समझ रहे हैं और उनका त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव और शहर की समस्याएँ भिन्न होती हैं, ऐसे में शिविर में किसी भी समस्या का तत्काल निराकरण होना एक बड़ी उपलब्धि है।
मंत्री श्री देवांगन ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके माध्यम से राज्य की जनता को व्यापक लाभ प्राप्त हो रहा है और राज्य विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि किसी वार्ड में शत-प्रतिशत सूर्यघर स्थापना होने पर उस वार्ड को विकास कार्यों हेतु एक करोड़ रुपए की राशि भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र की सड़कों के डामरीकरण की स्वीकृति की जानकारी देते हुए बताया कि इसका कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। उन्होंने सुनालिया मार्ग के अंडरब्रिज निर्माण कार्य के जल्द आरंभ होने तथा शहर के प्रमुख बाजारों में अंडरग्राउंड बिजली लाइन बिछाने की बात भी कही। मंत्री श्री देवांगन ने नागरिकों से सुशासन तिहार का लाभ लेने और योजनाओं से लाभान्वित होने की अपील की।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि यह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की महत्वपूर्ण योजना है। हम सभी इस योजना के माध्यम से प्रत्येक वार्ड की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का प्रयास कर रहे हैं। वार्ड की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए आम नागरिकों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुशासन तिहार की मंशा बताते हुए कहा कि प्राप्त सभी शिकायतों और मांगों को सूचीबद्ध कर उनका निराकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारी मिशन मोड में कार्य करते हुए समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लागू ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा की जानकारी देते हुए कहा कि नागरिक अपने आवेदन इस माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन का निराकरण समय-सीमा के भीतर होगा और विलंब होने पर संबंधित अधिकारी पर पेनल्टी भी लगाई जाएगी।

उन्होंने जिले में खनिज न्यास संस्थान द्वारा शिकायतों के निराकरण हेतु जारी टोल-फ्री नंबर, सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय हेल्पलाइन नंबर तथा शीघ्र प्रारंभ हो रही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी। कलेक्टर ने नागरिकों को मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना की जानकारी देते हुए अधिक बिल होने पर इसका लाभ उठाने और सरचार्ज में छूट प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने बताया कि पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत घरों में सोलर ऊर्जा लगाने से अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी अर्जित की जा सकती है। उन्होंने नागरिकों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु शिविर में निःसंकोच आवेदन देने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सभी की सहभागिता से कोरबा को स्वच्छ, बेहतर और सुरक्षित बनाने की बात कही। उन्होंने मोबाइल गुम होने पर पुलिस को सूचित कर सीईआईआर पोर्टल में जानकारी दर्ज कराने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम हेतु पुलिस को सूचना देने, छेड़छाड़ आदि की घटनाओं पर तत्काल शिकायत करने, घर से बाहर जाने पर पड़ोसियों को सूचित करने और सीसीटीवी लगाने की अपील की। निगमायुक्त आशुतोष पांडेय ने शिविर के आयोजन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को पीएम आवास शहरी के अंतर्गत आवास की चाबी, भवन अनुज्ञा स्वीकृति, नवीन राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन तथा ट्रायसिकल का वितरण किया गया। इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
