रायपुर, एजेंसी। रायपुर में 10 मई को होने वाले IPL मैच के लिए मुंबई इंडियंस की टीम बुधवार को रायपुर पहुंच चुकी है। हालांकि, टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या रायपुर नहीं पहुंचे हैं। रायपुर एयरपोर्ट से बाहर जाते समय रोहित शर्मा बस में नमकीन खाते दिखे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे से शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार (6 मई) दोपहर मुंबई एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल-1 पर टीम के खिलाड़ी पहुंचे, लेकिन कप्तान पंड्या वहां नजर नहीं आए। फिलहाल, यह भी स्पष्ट नहीं है कि वे बाद में टीम से जुड़ेंगे या नहीं।पंड्या ने टीम का पिछला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी नहीं खेला था। उस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी संभाली थी।
वहीं मैचों की तैयारियों को लेकर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन को लेकर जरूरी निर्देश दिए। साथ ही सभी व्यवस्थाओं में SOP का सख्ती से पालन करने और स्टेडियम के हर गेट पर वालेंटियर तैनात करने कहा गया है।
रायपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए मुंबई इंडियंस की टीम।
मुंबई इंडियंस की टीम रायपुर पहुंच चुकी है।
एयरपोर्ट से निकलकर बस में बैठे रोहित शर्मा, नमकीन खाते दिखे।
रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के साथ की बैठक।
टीम ने बताया- पीठ में दर्द
टीम प्रबंधन ने पंड्या की गैरमौजूदगी की वजह पीठ में खिंचाव (बैक स्पाज्म) बताई थी। टॉस के समय सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि पंड्या ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं, इसलिए वे उनकी जगह कप्तानी कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने साफ किया है कि पंड्या की गैरमौजूदगी की वजह सिर्फ चोट है, इसके अलावा कोई और कारण नहीं है। हालांकि, उनकी वापसी को लेकर स्थिति अभी भी साफ नहीं है।
एयरपोर्ट पर एक बच्चे की मदद करते नजर आए खिलाड़ी।
मैच की सभी टिकटें बिकीं
10 मई को होने वाले मैच की लगभग सारी टिकट बिक चुकी है। सिर्फ 8400 और 8000 इन दो कैटेगरी में ही टिकट्स बची हुई हैं। वहीं, 12 मई को होने वाले दूसरे मैच के लिए टिकट विंडो ओपन कर दी गई है। दर्शक https://shop.royalchallengers.com/ticket वेबसाइट पर जाकर अपनी सीट बुक कर सकते हैं।
इस बार सिर्फ डिजिटल M-टिकट जारी किए जाएंगे। 2 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट जरूरी होगा। हर M-टिकट को केवल एक बार ही ट्रांसफर किया जा सकेगा। दर्शकों को एंट्री के लिए QR कोड मैच वाले दिन गेट खुलने से कुछ समय पहले ही दिखाई देगा।
टॉपर्स को फ्री में देखने मिलेगा मैच
वहीं, 10 मई को होने वाले मैच के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने 10th, 12th मेरिट में आए स्टूडेंट्स को फ्री में मैच दिखाने की व्यवस्था की है। जानकारी के अनुसार, RCB की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां करीब 6 दिन तक रहेगी।
फिजिकल टिकट में रिडीम करने की जरूरत नहीं
मैच के लिए डिजिटल M-टिकट जारी किए जाएंगे। इन टिकटों को फिजिकल टिकट में रिडीम करने की जरूरत नहीं होगी। दर्शकों को एंट्री के लिए QR कोड मैच वाले दिन गेट खुलने से कुछ समय पहले ही दिखाई देगा।
इससे पहले QR कोड एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। आयोजकों का कहना है कि यह व्यवस्था सुरक्षा और फर्जी एंट्री रोकने के लिए लागू की गई है।
स्टेडियम के अंदर जाने के लिए एंट्री गेट का डिटेल।
गेट खुलने का समय और एंट्री सिस्टम
स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे। दर्शकों को अपने टिकट में दिए गए गेट नंबर के अनुसार ही प्रवेश करना होगा। ये सारी जानकारी आपको अपने खरीदी हुई टिकट में भी देखने काे मिलेगा। दोबारा एंट्री (Re-entry) की अनुमति नहीं होगी।
वहीं 2 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट जरूरी होगा। एक नंबर से केवल 4 टिकट की मिलेंगे। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे मैच के दिन समय से पहले पहुंचे और QR कोड एक्टिव होने के बाद ही एंट्री के लिए तैयार रहें।
ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए नया सिस्टम
जानकारी के मुताबिक, हर M-टिकट को केवल एक बार ही ट्रांसफर किया जा सकेगा। इसके बाद उसे आगे किसी और को फॉरवर्ड नहीं किया जा सकता। टिकट ट्रांसफर के दौरान यूजर को रिसीवर का मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। ट्रांसफर कंफर्म होते ही पुराने यूजर की एक्सेस खत्म हो जाएगी। नया यूजर वेबसाइट/ऐप में लॉगिन कर टिकट एक्सेस कर सकेगा।
आयोजकों का कहना है कि यह सिस्टम खासतौर पर ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए लागू किया गया है।
10वीं-12वीं मेरिट स्टूडेंट्स को दिखाया जाएगा IPL मैच
छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले स्टूडेंट्स को ये IPL मैच फ्री में दिखाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विभाग ने निर्देश दिया है कि संबंधित बच्चों को एक टीचर के साथ 10 मई की सुबह 10 बजे तक SCERT रायपुर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद वहां से सभी छात्रों को मैच देखने के लिए ले जाया जाएगा।
सुरक्षा एजेंसियों की अपील
इसके अलावा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सुरक्षा के मद्देनजर कई सामानों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। आयोजकों और सुरक्षा एजेंसियों ने दर्शकों से अपील की है कि वे सिर्फ जरूरी सामान लेकर ही स्टेडियम पहुंचें और सुरक्षा जांच में सहयोग करें।
सरगुजा, एजेंसी। सरगुजा पुलिस ने देश के सबसे तेज धावक अनिमेश कुजूूर का सम्मान किया। अनिमेष कुजूर 100 मीटर दौड़ में 10.14 सेकंड का रिकॉर्ड बनाकर विदेश में सबसे तेज़ भारतीय बने हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदकों से देश का नाम रौशन किया है।
सरगुजा पुलिस ने रक्षित केंद्र अंबिकापुर में सम्मान समारोह आयोजित कर अनिमेष कुजूर को उनकी ऐतिहासिक खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। अनिमेश कुजूर के पिता अमृत कुजूर सरगुजा में डीएसपी हैं।
समारोह के दौरान सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा और एसएसपी राजेश अग्रवाल ने उद्बोधन में अनिमेष कुजूर की इस असाधारण उपलब्धि की सराहना की और इसे युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बताया।
पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन
अनिमेष कुजूर के नाम कई रिकार्ड
अनिमेष कुजूर की खेल यात्रा उपलब्धियों से भरी रही है। उन्होंने 100 मीटर दौड़ में 10.14 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर जर्मनी के वेट्झलर में विदेश में सबसे तेज़ भारतीय होने का गौरव हासिल किया है।
साथ ही 200 मीटर में 20.32 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। वह डायमंड लीग में दौड़ने वाले और विश्व एथलेटिक्स चौंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक भी हैं।
02 जून 2003 को जशपुर जिले के ग्राम घुंटगांव में जन्मे, एक पुलिस अधिकारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले अनिमेष ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और बस्तर के संघर्षशील मैदानों से निकलकर विश्व मंच तक का यह सफर तय किया है।
पुलिस परिवार ने किया सम्मानित
अनिमेष ने एशियाई खेल 2026 और एशियाई रिले चौंपियनशिप में कांस्य पदक तथा सीनियर फेडरेशन कप 2026 व इंटर-स्टेट 2026 में स्वर्ण पदक हासिल कर देश को गौरवान्वित किया है।
पुलिस परिवार ने दी बधाई
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में सीएसपी प्रतीक बंसोड़, डीएसपी तुल सिंह पट्टावी सहित पुलिस परिवार के सदस्यों ने अनिमेष कुजूर को सम्मानित किया। कार्यक्रम में आरआई तृप्ति सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
UTT 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न, सीनियर पुरुष वर्ग में सागर घाटगे, जुनियर वर्गमें आर्यन कुमार सिंह एवं समाया पांडे तथा कैडेट वर्ग में आदित्य सोनी एवं इशी मिश्रा विजेता बने
रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम एवं सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से दिनांक 22 से 25 अक्टूबर 2026 तकसप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित “UTT 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026” में कल अंतिम दिन सीनियर पुरुष एकल वर्ग तथा जुनियर (UNDER-17) एवं कैडेट (UNDER-13) बालक एवं बालिका एकल वर्ग संपन्न हुयी।
उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी कि सीनियर पुरुष एकल वर्ग तथा जुनियर (UNDER-17) एवं कैडेट (UNDER-13) बालक एवं बालिका एकल वर्ग प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि
भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एस.पी. अग्रवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष मुरली शर्मा ने किया एवं विशेष अतिथि चार्टर्ड एकाउंटेंट दीपक जैन, हीरा ग्रुप के जनसंपर्क अधिकारी पंकज शुक्ला, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला एवं छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की टेक्निकल कमेटी के चेयरमेन अरविंद कुमार शर्मा थे। मंच पर अयोजन सचिव विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक विमल नायर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव शकील साजिद ने किया।
प्रतियोगिता में कल खेले गये फायनल मैच के परिणाम निम्नानुसार है:-
सीनियर पुरुष वर्ग:- विजेता – सागर घाटगे (रायपुर), उपविजेता – रामजी कुमार (रायपुर) 4-1
यूथ UNDER-17 (जुनियर) एकल बालक वर्ग:- विजेता – आर्यन कुमार सिंह(रायपुर), उपविजेता – दीक्षांत कुमार जांगड़े (बिलासपुर) 3-2यूथ UNDER-17
UTT 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026: सीनियर महिला वर्ग में समाया पांडे पहली बार विजेता बनी तथा होप्स (UNDER-11) में शिवाय मेघानी एवं इशी मिश्रा विजेता बने
सीनियर पुरुष , जुनियर (UNDER-17) एवं कैडेट (UNDER-13) के मुकाबले अंतिम चरण में
रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम एवं सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से दिनांक 22 से 25 अक्टूबर 2026 तकसप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित “UTT 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026” कल सीनियर महिला एकल वर्ग तथा यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक एवं बालिका एकल वर्ग संपन्न हुयी । उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी की प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रायपुर अंचल (छ.ग. एवं उड़ीसा) के अंचल प्रमुख कृष्ण मोहन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनांदगांव जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंग बग्गा ने किया तथा विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला थे। मंच पर अयोजन सचिव विनय बैसवाड़े, मुख्य निर्णायक विमल नायर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव शकील साजिद ने किया।
प्रतियोगिता में समाया पांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर महिला एकल में पहली बार विजेता बनी| प्रतियोगिता में कल खेले गये फायनल मैच के परिणाम निम्नानुसार है:-
प्रतियोगिता में आज सीनियर पुरुष एकल वर्ग, यूथ UNDER-17 (जुनियर) तथा यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालक एवं बालिका एकल वर्ग के अंतिम दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें फायनल के मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता में अभी तक खेले गए मैचों के परिणाम निम्नानुसार है:-सीनियर पुरुष वर्ग:- सेमीफायनल – सागर घाटगे ने (रायपुर) ने अरिंदम देबनाथ (रायपुर) को 4 -3 तथा रामजी कुमार (रायपुर) ने विशाल डेकाटे (रायपुर) को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालक वर्ग:-
सेमीफायनल – आर्यन सिंह (रायपुर) ने विहान अग्रवाल (रायपुर) को 3-0 तथा दीक्षांत कुमार जांगड़े (बिलासपुर) ने
श्रेष्ठ मिश्रा (रायपुर) को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यूथ UNDER-17 (यूथ) बालिका वर्ग:- सेमीफायनल – समाया पांडे (रायपुर) ने लावण्या पांडे (रायपुर) को 3-0 तथा वेदी कछवाहा (रायपुर) ने सौबाना रक्षिता (दुर्ग) को 3-0 से हराकर फायनल में प्रवेश किया ।
यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालक वर्ग:-
सेमीफायनल – विवान बैसवाड़े (रायपुर) ने अथर्व साहू (दुर्ग)को 3-2 तथा आदित्य सोनी (दुर्ग) ने शिवाय मेघानी (बिलासपुर) को 3-0 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।
यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालिका वर्ग:- सेमीफायनल – इशी मिश्रा (रायपुर) ने अक्षिता बीनू (बिलासपुर) को 3-2 तथा सौबाना रक्षिता (दुर्ग) ने आरुषि मढ़रिया (दुर्ग) को 3-0 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया ।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर विमल नायर, सहायक मुख्य निर्णायक अजीत बेनर्जी, शिशिर गुप्ता एवं पी.एन. मजुमदार हैं।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दी।