Connect with us

छत्तीसगढ़

बांकी मोगरा – डेली मार्केट पुनः निर्माण के विरोध में 12 मई को पालिका का घेराव, नहीं चलेगी मनमानी, जिम्मेदार होंगे पालिका प्रशासन।,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकी मोगरा :– नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा अंतर्गत डेली मार्केट जो लगभग 25 वर्षों से सब्जी व्यवसायियों द्वारा संचालित की जा रही है। जिसके पुनः निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा सब्जी विक्रेताओं को लगातार नोटिस दी जा रही है जिसमें सब्जी मार्केट का पुनः निर्माण कराने की जानकारी दी गई है।

कटघोरा विधायक को बुलवाकर धोखे से कराया गया भूमि पूजन।•

नोटिस में अंकित अस्थाई मार्केट शब्द पर विरोध, क्योंकि ये मार्केट अस्थाई नहीं स्थाई मार्केट है।

•तत्कालीन पार्षद श्याम सुंदर शर्मा द्वारा इस जगह को सब्जी मार्केट का स्थान दिया था जो लगभग 25 वर्षों से अब तक सब्जी मार्केट के रूप में संचालित है।

उक्त नोटिस के बाद सब्जी विक्रेताओं को उड़ती खबर की तरह जानकारी मिली कि नगर पालिका परिषद द्वारा इस जगह में ऑटो स्टैंड और कॉम्लेक्स का निर्माण किया जाएगा न कि सब्जी मार्केट का। इस तरह की खबर पाकर सब्जी विक्रेता रुष्ट होकर जगह को खाली करने से मना कर दिया और इस पुनः निर्माण नोटिस का विरोध करने लगे। इस विषय को लेकर सब्जी विक्रेता नगर पालिका के अध्यक्ष और मुख्य अधिकारी से भी मुलाकात कर गुहार भी लगाई जहां इनको साफ लफ्जों में कहा गया कि सब्जी मार्केट को खाली करना ही पड़ेगा इसमें हम कुछ नहीं कर सकते।

नगर पालिका परिषद द्वारा दिए गए जवाब और उनके मंसूबों को देख कर और उनके ही द्वारा फैलाई गई निर्माण कार्य की भ्रामक उड़ती खबर से सब्जी विक्रेताओं के प्रतिनिधत्व करने और इनके हक की लड़ाई लड़ने पहुंचे भाजपा नेता भागवत विश्वकर्मा, और पूरे मामलों का संज्ञान लेते हुए और इनकी प्रतिनिधत्व करते हुए पालिका द्वारा दिए गए नोटिस का जवाब और स्पष्टीकरण के लिए नगर पालिका परिषद के मुख्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया कि आपके द्वारा जल्द ही सकारात्मक पहल कर बीच का रास्ता न निकालने की स्थिति में और आप के द्वारा दी जाने वाली बार बार नोटिस और नोटिस के वजह से मानसिक प्रताड़ित करने की स्थिति में समस्त सब्जी विक्रेताओं के साथ हम दिनांक 12 मई को नगर पालिका परिषद का घेराव कर आपकी इस कृत्य का विरोध कर आंदोलन करेंगे।

भाजपा नेता भागवत विश्वकर्मा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त विषय पर संपूर्ण जानकारी दी गई और साथ ही यह भी बताया कि अगर नगर पालिका परिषद डेली मार्केट को आधा–आधा करके दो हिस्सों में निर्माण कार्य कराए जिससे हमारा व्यवसाय भी जारी रहे और पुनः निर्माण कार्य भी हो जाए इस स्थिति में हम इस पुनः निर्माण कार्य के लिए सहमत है।

हम विकास का विरोध नहीं विनाश का विरोध कर रहे है, और ये पर्दे के पीछे का खेल नहीं चलने देंगे

• डेली मार्केट बांकी मोगरा में शोभा है और यह जगह क्षेत्र में जान डालती है हम इस जगह को राजनीति का हिस्सा नहीं बनने देंगे।

भाजपा नेता भागवत विश्वकर्मा ने बताया कि यहां के सारे व्यावसायि भी सदैव भाजपा के सहयोग में खड़ी रहती है और आज इसी पार्टी से जुड़े प्रतिनिधियों द्वारा इनको गुमराह कर जगह खाली करवाया जा रहा है जो सरासर गलत है। मेरे द्वारा प्रशासनिक स्तर और secl से जानकारी लेने पर जानकारी मिली कि यह स्थान secl अधिग्रहित क्षेत्र है और इनके द्वारा किसी तरह का सहमति और NOC नहीं दी गई है ।

नगर पालिका की इस कृत्य से इनका व्यवसाय और आय बड़ी प्रभावित हुई है, और इनको मानसिक क्षति भी पहुंची है, मै इन गरीब व्यवसायियों की हक की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा रहूंगा, और इनके जीवन यापन का एक मात्र सहारा डेली मार्केट को हम सब मिलकर बचा कर रहेंगे, इस लड़ाई में हमें किसी भी हद तक आंदोलन करना पड़े हम तैयार है।

ज्ञापन पत्र में कहा कि हमारे इस पत्र को गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए आवश्यक सकारात्मक पहल करने का कष्ट करे, विषम परिस्थिति में नगर पालिका परिषद में दिनांक 12 मई को घेराव कर आंदोलन की जाएगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

Continue Reading

कोरबा

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026:विभिन्न शाखाओं के कार्य हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न शाखाओं के कार्य हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर सहयोगी कर्मचारियों की पदस्थगी के आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार नगरीय क्षेत्र एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु कानून व्यवस्था शाखा के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी मो.नं. 9479193300, अपर कलेक्टर कोरबा देवेन्द्र पटेल मो.नं.9644573323 एवं अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव मो.नं. 9340838585 को नोडल और सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डाक मतपत्र/निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र शाखा के लिए सहायक संचालक सांख्यिकीय गायत्री लहरे मो.नं.9425226512 को नोडल एवं सहायक प्रोग्रामर शीतल अग्रवाल मो.नं. 8871825298 को सहायक नोडल अधिकारी,नियुक्त किया गया है।
इसी तरह शिकायत एमसीसी शाखा (आदर्श आचरण संहिता) के लिए संयुक्त कलेक्टर कौशल तेन्दुलकर मो.नं.8959393222 को नोडल एवं सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और सर्व तहसीलदार/नायब तहसीलदार को सहायक नोडल अधिकारी, कर्मचारियों की व्यवस्था एवं प्रशिक्षण शाखा के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा सरोज महिलांगे मो.नं.87639846122 एवं जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी हेमंत जायसवाल मो.नं.9977636515 को नोडल तथा जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय मो.नं. 8305773677, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोरबा/करतला/कटघोरा/पाली/पोंड़ीउपरोड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और जिला स्तरीय मास्टर टेनर्स को सहायक नोडल अधिकारी,मीडिया प्रमाण एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) शाखा के लिए सहायक संचालक जनसंपर्क कमलज्योति जाहिरे मो.नं.7970006612 को नोडल एवं सहायक जनसंपर्क अधिकारी सुरजीत सिंह चैहान को सहायक नोडल अधिकारी, परिवहन योजना एवं रूट चार्ट की व्यवस्था संबंधी शाखा के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा सरोज कुमार महिलांगे मो.नं. 8763984612 एवं जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा मो.नं. 7974375945 को नोडल एवं परिवहन निरीक्षक संतोष हरिपाल, सर्व संबंधित रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत) को सहायक नोडल अधिकारी, मतपेटी शाखा के कार्यों के लिए संयुक्त कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर मो.नं. 8959393222 को नोडल एवं सर्व संबंधित रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत) को सहायक नोडल अधिकारी, मतपत्र प्रूफ रिडिंग, मतपत्र मुद्रण एवं स्ट्रांग रूम शाखा के कार्यों के लिए कोषालय अधिकारी निशांत पाण्डेय मो.नं.7389912313 को नोडल एवं सर्व संबंधित रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत), मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सहायक नोडल, निर्वाचन प्रपत्र एवं सामग्री व्यवस्था शाखा के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर को नोडल एवं सहायक ग्रेड-2 एम.आर.नायडू, चंद्रशेखर कंवर एवं तिरूपति नाथ को सहायक नोडल, प्रतिवेदन शाखा के लिए सहायक परियोजना समन्वयक एच बंजारे मो.नं.9826146182 को नोडल एवं प्राचार्य लाइवलीहुड कालेज अरूणेन्द्र मिश्रा मो.नं.9589586878 को सहायक, मतगणना एवं टेंट, लाईट, माईक व्यवस्था शाखा के कार्यों के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा आशुतोष पाण्डेय मो.नं. 7773808088, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव को नोडल एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग जी.आर.जांगड़े मो.नं.9425542088, सर्व- संबंधित रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत), विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सहायक, मानदेय वितरण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय को नोडल, नामांकन शाखा के लिए सर्व रिटर्निंग आफिसर(नगरीय/पंचायत) को नोडल,  नामांकन की जानकारी प्राप्त करने के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका एवं सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नोडल, निर्वाचक नामावली एवं मतदान केन्द्र शाखा के लिए निर्वाक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार कटघोरा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका एवं सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नोडल, प्रवेश पत्र शाखा के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका एवं सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नोडल औरकंप्यूटर शाखा-ई-मेलिंग के लिए सूचना एवं विज्ञान अधिकारी हेमंत जायसवाल को नोडल एवं ई-डिस्ट्रीक मैनेजर जिला पंचायत शिखा ठाकुर मो.नं.7828183048 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Continue Reading

कोरबा

खेत-खलिहानों तक पहुंचा सुशासन, किसान को मिला त्वरित लाभ

Published

on

कृषक प्रकाश सिंह गोंड को मिला मोटर पंप, सिंचाई को मिली नई ताकत

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन केवल एक शब्द नहीं, बल्कि वास्तव में धरातल और जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सुशासन तिहार 2026 उसी सशक्त सोच का स्वरूप बनकर आज आमजन के जीवन में खुशहाली, राहत और समृद्धि ला रहा है। जिले में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से शासन स्वयं लोगों के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं, मांगों और आवश्यकताओं का त्वरित एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित कर रहा है। इससे आम नागरिकों में न केवल संतोष का भाव बढ़ा है, बल्कि शासन के प्रति विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ है।

इसी क्रम में कोरबा जिले के ग्राम जेंजरा निवासी कृषक प्रकाश सिंह गोंड के जीवन में भी सुशासन तिहार नई उम्मीद लेकर आया है। मेहनतकश किसान श्री गोंड अपने परिवार के साथ लगभग चार से पांच एकड़ भूमि में कृषि कार्य करते हैं। सीमित संसाधनों के बीच वे वर्षों से पारंपरिक रूप से धान की खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उनके दो बच्चे हैं और खेती ही परिवार की आय का मुख्य स्रोत है।
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत धनरास में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कृषि कार्य को बेहतर बनाने हेतु उन्हें 2 एचपी क्षमता का मोटर पंप प्रदान किया गया। मोटर पंप मिलने से अब उन्हें सिंचाई के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे खेती कार्य में आसानी आने के साथ उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इससे उनकी खेती को नई मजबूती मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है।
उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल से किसानों को वास्तविक राहत मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं अब सीधे गांव और किसानों तक पहुंच रही हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिल रही है।

Continue Reading

कोरबा

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बालको पुलिस की अभिनव पहल:पुलिस एवं जनता के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु ग्राम रक्षा समितियों का गठन

Published

on

बालको थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के लगभग 300 महिला एवं पुरुष सदस्य बनाए गए

गांवों में होने वाले अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर रखी जाएगी सतत निगरानी

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में माननीय पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज पुलिस के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में थाना बालको नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामों के सक्रिय महिला एवं पुरुष सदस्यों को जोड़ते हुए विभिन्न ग्राम रक्षा समितियों का गठन किया गया।

आज दिनांक 11 मई 2026 को थाना बालको के मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, थाना प्रभारी युवराज तिवारी, क्षेत्र के पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में लगभग 300 महिला एवं पुरुषों को ग्राम रक्षा समिति का सदस्य बनाकर परिचय पत्र वितरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले द्वारा ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की बैठक लेकर उन्हें गांवों में होने वाले अपराध, अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया।

ग्राम रक्षा समिति के गठन से पुलिस एवं आम जनता के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सहायता मिलेगी। पुलिस को स्थानीय स्तर पर त्वरित सूचना प्राप्त होने से अपराधों की रोकथाम एवं शीघ्र कार्यवाही में भी लाभ मिलेगा।

बालको पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आम जनता की सहभागिता से अपराध नियंत्रण एवं सामाजिक सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए इस प्रकार के जनजागरूकता एवं समन्वय कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

कोरबा पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677