Connect with us

देश

दिखने लगा तनाव का असर, LPG बिक्री घटी, होटल-उद्योग सबसे ज्यादा प्रभावित

Published

on

मुंबई, एजेंसी। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लगभग बंद होने का असर अब भारत के ऊर्जा बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2026 में घरेलू रसोई गैस (LPG) की बिक्री में करीब 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि कमर्शियल सिलेंडरों की मांग भी लगभग 10 फीसदी कम हो गई।

फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में दबाव बढ़ा। इसके तुरंत बाद मार्च के पहले सप्ताह में सरकार ने घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।

क्या कहते हैं आंकड़े

आंकड़ों के मुताबिक, सरकारी तेल कंपनियों ने अप्रैल 2026 में 1,982 हजार मीट्रिक टन (TMT) घरेलू LPG की बिक्री की, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 2,229 TMT था। वहीं कमर्शियल LPG बिक्री घटकर 187 TMT रह गई, जो पिछले साल 208.5 TMT थी।

होटल-उद्योग सबसे ज्यादा प्रभावित

इस कमी का सबसे ज्यादा असर होटल, रेस्तरां, ऑफिस, औद्योगिक कैंटीन, मॉल, शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों पर पड़ा है, जहां कमर्शियल LPG का व्यापक उपयोग होता है। औद्योगिक क्षेत्र को मिलने वाली LPG सप्लाई में भी भारी गिरावट देखी गई। अप्रैल में इंडस्ट्रियल सेक्टर को केवल 11.9 TMT LPG मिली, जो पिछले साल की तुलना में 82 फीसदी कम है।

हालांकि, ऑटो LPG सेगमेंट में तेजी दर्ज की गई। LPG से चलने वाले वाहनों के लिए सप्लाई में 86 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और अप्रैल में इसकी बिक्री 10.8 TMT तक पहुंच गई। सप्लाई संकट के चलते कई उद्योगों ने दोबारा फ्यूल ऑयल और प्राकृतिक गैस जैसे वैकल्पिक ईंधनों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

कुल मिलाकर, अप्रैल 2026 में देशभर में LPG बिक्री में 13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। उत्तर भारत सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां बिक्री में करीब 17 फीसदी की कमी आई।

सरकार ने की अपील 

इस बीच सरकार ने लोगों से घबराकर अतिरिक्त खरीदारी न करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि देश में LPG, पेट्रोल और डीजल सहित सभी पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

सरकार के अनुसार, LPG सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग 99 फीसदी तक पहुंच चुकी है, जबकि कालाबाजारी रोकने के लिए लागू किए गए वेरिफिकेशन सिस्टम के जरिए 96 फीसदी डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है। पिछले तीन दिनों में देशभर में 1.34 करोड़ गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई। साथ ही, 58 हजार से अधिक PNG उपभोक्ताओं ने अपने LPG कनेक्शन वापस कर दिए हैं। 

Continue Reading

देश

IPL टीम की मालकिन Kaviya Maran को मिल गया हमसफर, इस मशहूर सिंगर से करेंगी शादी…मां-बाप ने दी मंजूरी !

Published

on

हैदराबाद, एजेंसी। मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर Anirudh Ravichander आए दिन अपनी लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब फिर से उनके जीवन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार Anirudh का नाम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन के साथ जोड़ा जा रहा है। पहले तो अफवाहें ये थी कि दोनों प्यार में हैं लेकिन बात अब आगे बढ़ गई है, रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अब जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर- 

Anirudh Ravichander and Kavya Maran

खबरों के मुताबिक सिंगर अनिरुद्ध और काव्य मारन जल्द साल के अंत तक शादी करने वाले हैं। हालांकि इस बात को लेकर दोनों की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी ने कुछ कहा है। अभी यह कहा नहीं जा सकता कि ये बात सच है या झूठ। 

नेशनल क्रश है काव्या मारन 
आपको बता दें कि जब-जब काव्या मैच देखने आती हैं तो हर बार कैमरा उनके सामने ही आके रुक जाता है। उनकी खूबसूरती को देखते हुए हर कोई उनका दीवाना बन गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें नेशनल क्रश कहते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों की शादी के लिए दोनों परिवार वालों ने भी मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक दोनों स्पेन में शादी करेंगे और चेन्नई में रिसेप्शन। 

काव्या की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो बहुत ही बड़े बिज़नेस मैन की बेटी हैं। काव्या के चाचा का भी राजनीति में बहुत दबदबा है। वहीं अगर अनिरुद्ध की बात की जाए तो उनका भी इंडस्ट्री में बहुत नाम है। तेलगु और तमिल इंडस्ट्री में उन्होंने बहुत से हिट गाने दिए हैं।

Continue Reading

देश

ट्रंप ने PM मोदी को भेजा खास संदेश, मार्को रूबियो के जरिए व्हाइट हाउस आने का दिया निमंत्रण

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका और भारत के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कूटनीतिक कदम सामने आया है। मार्को रूबियो (Marco Rubio) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया है। अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर (Sergio Gor) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को निकट भविष्य में व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया गया है। मार्को रूबियो शनिवार को भारत पहुंचे और उन्होंने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। 

PunjabKesari

यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि इसमें रक्षा, व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक तकनीक, निवेश और लोगों के बीच संबंधों जैसे कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक में रूबियो ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर अमेरिका का पक्ष भी भारत के सामने रखा। इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत हमेशा बातचीत और कूटनीति के जरिए शांति कायम करने का समर्थन करता है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया। चर्चा में रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, शिक्षा और QUAD सहयोग जैसे मुद्दे शामिल रहे।

बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar), राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल (Ajit Doval), अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और अमेरिकी अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। दिल्ली पहुंचने से पहले रूबियो ने कोलकाता में Mother Teresa के मिशनरीज ऑफ चैरिटी मुख्यालय का दौरा किया और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मदर टेरेसा की सेवा और करुणा की विरासत की सराहना की। मार्को रूबियो की यह चार दिवसीय भारत यात्रा 23 से 26 मई तक चलेगी। इस दौरान वह दिल्ली के अलावा आगरा और जयपुर भी जाएंगे। उनकी यात्रा को भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने के रूप में देखा जा रहा है।यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और अमेरिका QUAD सहयोग, रक्षा साझेदारी, ऊर्जा सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक रणनीति पर तेजी से साथ काम कर रहे हैं।

Continue Reading

देश

विदेशों में भी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की गूंज; इन 4 देशों ने गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा, ‘Melody’ ने भी तोड़ा रिकार्ड

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। इस हफ्ते भारत में वायरल हुए दो शब्द “कॉकरोच जनता पार्टी” और “Melody”  अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गए हैं। Google Trends के आंकड़ों के अनुसार इन दोनों शब्दों को विदेशों में भी बड़ी संख्या में सर्च किया गया।

विदेशों में  ट्रेंड हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’
“कॉकरोच जनता पार्टी” की शुरुआत भारत में एक सोशल मीडिया व्यंग्य अभियान के रूप में हुई थी। लेकिन देखते ही देखते यह इंटरनेट की सीमाएं पार कर विदेशों तक पहुंच गई। Google Trends के मुताबिक UAE, नेपाल, कतर और कुवैत में लोगों ने इस शब्द को सबसे ज्यादा सर्च किया। माना जा रहा है कि इन देशों में बड़ी भारतीय आबादी और सोशल मीडिया पर भारतीय राजनीतिक चर्चाओं की लोकप्रियता इसकी बड़ी वजह रही।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल मीम्स, व्यंग्य पोस्ट और राजनीतिक बहसों ने “Cockroach Janata Party” को अंतरराष्ट्रीय चर्चा का हिस्सा बना दिया।

‘Melody’ ने भी बनाया ग्लोबल रिकॉर्ड
दूसरी तरफ “Melody” शब्द ने भी दुनिया भर में जबरदस्त ट्रेंड किया। इसकी वजह बनी प्रधानमंत्री Narendra Modi और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni की मुलाकात। जब मोदी ने मेलोनी को Melody टॉफी गिफ्ट की, तो सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। इसके बाद “Melody” अचानक Google Trends में ऊपर पहुंच गई।दिलचस्प बात यह रही कि तंजानिया में “Melody” सबसे ज्यादा सर्च की गई। हालांकि वहां इसका संबंध लोकप्रिय गायक Jay Melody से भी जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा म्यांमार, स्लोवाकिया और केन्या में भी यह शब्द तेजी से ट्रेंड हुआ।

फिर दिखी इंटरनेट की ताकत
इन दोनों ट्रेंड्स ने एक बार फिर दिखा दिया कि आज सोशल मीडिया और इंटरनेट किसी भी स्थानीय मुद्दे या मजाक को कुछ ही घंटों में ग्लोबल चर्चा बना सकते हैं। एक तरफ राजनीतिक व्यंग्य था, दूसरी तरफ एक छोटी सी टॉफी — लेकिन दोनों ने दुनिया भर के इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींच लिया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677