Connect with us

विदेश

ट्रंप फिर बरसा सकते ईरान पर कहरः व्हाइट हाउस में हाई अलर्ट मीटिंग, नए हमलों की तैयारी तेज

Published

on

वाशिंगठन, एजेंसी। ईरान के साथ शांति समझौते को लेकर अगर अंतिम समय की बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंचती है तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ नए हमले शुरू करने पर ”गंभीरता से विचार कर सकते हैं”। अमेरिकी मीडिया संस्थान ‘एक्सियोस’ ने शुक्रवार को खबर में यह जानकारी दी। खबर में कहा गया कि ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस बीच, पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचे और कतर के एक प्रतिनिधिमंडल ने अंतिम समय में समझौता कराने के प्रयास में उनका साथ दिया। ‘एक्सियोस’ को दो अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार सुबह ईरान के साथ युद्ध के संबंध में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई।

राष्ट्रपति से सीधे बात करने वाले सूत्रों के अनुसार, ट्रंप वार्ता में अंतिम समय में कोई सफलता न मिलने की स्थिति में ईरान के खिलाफ नए हमले शुरू करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। शनिवार को मुनीर की मुलाकात ईरान के ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर’ के कमांडर और ईरानी निर्णय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जनरल अहमद वाहिदी से होने की उम्मीद है। ‘एक्सियोस’ की खबर में कहा गया कि राजनयिक प्रयासों से अवगत एक अमेरिकी अधिकारी ने वार्ता को बेहद ”चुनौतीपूर्ण” बताया और यह भी कहा कि मसौदा ”हर दिन इधर-उधर भेजा जा रहा है” लेकिन कोई खास प्रगति नहीं हो रही है।

शुक्रवार सुबह ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में ट्रंप के साथ हुई बैठक में उपराष्ट्रपति जे डी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, सीआईए (सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी) के निदेशक जॉन रैटक्लिफ, व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ सूसी वाइल्स और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। ट्रंप ने शुक्रवार को ‘व्हाइट हाउस’ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ”ईरान समझौता करना चाहता है। देखते हैं क्या होता है। लेकिन हमने उन्हें कड़ा झटका दिया है और हमारे पास कोई विकल्प नहीं था क्योंकि ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता। वे इसे नहीं रख सकते।” अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने स्वीडन में पत्रकारों से कहा कि ईरान के साथ वार्ता में ”मामूली प्रगति” हुई है।

Continue Reading

विदेश

अफ्रीकी देश में सत्ता विस्फोट: राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को किया आऊट, भंग कर दी पूरी सरकार

Published

on

डकार, एजेंसी। सेनेगल में बड़ा राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। राष्ट्रपति बसिरु डियोमाये फेय  Bassirou Diomaye Faye ने प्रधानमंत्री ओस्मान सोनको Ousmane Sonko  को  पद से हटा दिया है। इसके साथ ही पूरी सरकार भी भंग कर दी गई। सरकारी मीडिया के जरिए यह घोषणा की गई। सरकार के सभी मंत्रियों को भी हटा दिया गया है। फिलहाल पुरानी सरकार को सिर्फ रोजमर्रा का काम संभालने को कहा गया है।

फाये और सोनको पहले बहुत करीबी सहयोगी माने जाते थे। 2024 के चुनाव में सोनको चुनाव नहीं लड़ पाए थे, इसलिए उन्होंने फाये का समर्थन किया था। दोनों ने मिलकर पुरानी सरकार को सत्ता से बाहर किया था। लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों नेताओं के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे थे। आर्थिक नीतियों और सरकारी फैसलों को लेकर दोनों के बीच तनाव खुलकर सामने आने लगा था। सेनेगल (Senegal) इस समय बड़े आर्थिक संकट से भी गुजर रहा है।

International Monetary Fund ने देश का 1.8 अरब डॉलर का लोन प्रोग्राम रोक दिया है। वजह देश के कर्ज से जुड़े आंकड़ों में गड़बड़ी बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक देश पर कर्ज बहुत तेजी से बढ़ा है। सरकार पर ईंधन सब्सिडी का भी भारी बोझ है। वित्त मंत्री ने ईंधन कीमतें बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन सोनको इसके खिलाफ थे। सोनको युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय नेता माने जाते हैं। उनकी बर्खास्तगी के बाद अब सेनेगल में राजनीतिक तनाव और विरोध बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Continue Reading

देश

ट्रंप ने PM मोदी को भेजा खास संदेश, मार्को रूबियो के जरिए व्हाइट हाउस आने का दिया निमंत्रण

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका और भारत के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कूटनीतिक कदम सामने आया है। मार्को रूबियो (Marco Rubio) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया है। अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर (Sergio Gor) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को निकट भविष्य में व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया गया है। मार्को रूबियो शनिवार को भारत पहुंचे और उन्होंने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। 

PunjabKesari

यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि इसमें रक्षा, व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक तकनीक, निवेश और लोगों के बीच संबंधों जैसे कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक में रूबियो ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर अमेरिका का पक्ष भी भारत के सामने रखा। इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत हमेशा बातचीत और कूटनीति के जरिए शांति कायम करने का समर्थन करता है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया। चर्चा में रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, शिक्षा और QUAD सहयोग जैसे मुद्दे शामिल रहे।

बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar), राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल (Ajit Doval), अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और अमेरिकी अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। दिल्ली पहुंचने से पहले रूबियो ने कोलकाता में Mother Teresa के मिशनरीज ऑफ चैरिटी मुख्यालय का दौरा किया और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मदर टेरेसा की सेवा और करुणा की विरासत की सराहना की। मार्को रूबियो की यह चार दिवसीय भारत यात्रा 23 से 26 मई तक चलेगी। इस दौरान वह दिल्ली के अलावा आगरा और जयपुर भी जाएंगे। उनकी यात्रा को भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने के रूप में देखा जा रहा है।यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और अमेरिका QUAD सहयोग, रक्षा साझेदारी, ऊर्जा सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक रणनीति पर तेजी से साथ काम कर रहे हैं।

Continue Reading

देश

विदेशों में भी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की गूंज; इन 4 देशों ने गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा, ‘Melody’ ने भी तोड़ा रिकार्ड

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। इस हफ्ते भारत में वायरल हुए दो शब्द “कॉकरोच जनता पार्टी” और “Melody”  अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गए हैं। Google Trends के आंकड़ों के अनुसार इन दोनों शब्दों को विदेशों में भी बड़ी संख्या में सर्च किया गया।

विदेशों में  ट्रेंड हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’
“कॉकरोच जनता पार्टी” की शुरुआत भारत में एक सोशल मीडिया व्यंग्य अभियान के रूप में हुई थी। लेकिन देखते ही देखते यह इंटरनेट की सीमाएं पार कर विदेशों तक पहुंच गई। Google Trends के मुताबिक UAE, नेपाल, कतर और कुवैत में लोगों ने इस शब्द को सबसे ज्यादा सर्च किया। माना जा रहा है कि इन देशों में बड़ी भारतीय आबादी और सोशल मीडिया पर भारतीय राजनीतिक चर्चाओं की लोकप्रियता इसकी बड़ी वजह रही।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल मीम्स, व्यंग्य पोस्ट और राजनीतिक बहसों ने “Cockroach Janata Party” को अंतरराष्ट्रीय चर्चा का हिस्सा बना दिया।

‘Melody’ ने भी बनाया ग्लोबल रिकॉर्ड
दूसरी तरफ “Melody” शब्द ने भी दुनिया भर में जबरदस्त ट्रेंड किया। इसकी वजह बनी प्रधानमंत्री Narendra Modi और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni की मुलाकात। जब मोदी ने मेलोनी को Melody टॉफी गिफ्ट की, तो सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। इसके बाद “Melody” अचानक Google Trends में ऊपर पहुंच गई।दिलचस्प बात यह रही कि तंजानिया में “Melody” सबसे ज्यादा सर्च की गई। हालांकि वहां इसका संबंध लोकप्रिय गायक Jay Melody से भी जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा म्यांमार, स्लोवाकिया और केन्या में भी यह शब्द तेजी से ट्रेंड हुआ।

फिर दिखी इंटरनेट की ताकत
इन दोनों ट्रेंड्स ने एक बार फिर दिखा दिया कि आज सोशल मीडिया और इंटरनेट किसी भी स्थानीय मुद्दे या मजाक को कुछ ही घंटों में ग्लोबल चर्चा बना सकते हैं। एक तरफ राजनीतिक व्यंग्य था, दूसरी तरफ एक छोटी सी टॉफी — लेकिन दोनों ने दुनिया भर के इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींच लिया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677