Connect with us

कोरबा

कोरबा जिले को मिली आधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, घटनास्थल पर त्वरित वैज्ञानिक जांच होगी और अधिक प्रभावी

Published

on

कोरबा। राज्य फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, रायपुर (छ.ग.) द्वारा प्रदेश के सभी जिला FSL यूनिट को नवीन मोबाइल फॉरेंसिक वैन आवंटित की गई है, जिसके अंतर्गत कोरबा जिले को भी अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन प्राप्त हुई है। यह वैन घटनास्थल पर त्वरित वैज्ञानिक जांच, साक्ष्य संकलन एवं सुरक्षित संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

दिनांक 23 मई 2026 को जिला FSL यूनिट, कोरबा द्वारा पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित कर इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें मोबाइल फॉरेंसिक वैन के महत्व, उपयोगिता एवं अपराध विवेचना में इसकी भूमिका पर विस्तृत जानकारी दिया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री लखनलाल देवांगन, विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, उपाध्यक्ष प्रफूल्ल तिवारी सहित पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधि, जिला FSL अधिकारी, अभियोजन अधिकारी, DDP, DPO, GP, AGP एवं अधिवक्तागण उपस्थित थे।

मोबाइल फॉरेंसिक वैन की प्रमुख विशेषताएं एवं उपयोगिता:
घटनास्थल पर त्वरित वैज्ञानिक जांच – किसी भी अपराध स्थल पर तत्काल पहुंचकर प्राथमिक जांच एवं साक्ष्य संरक्षण।
फॉरेंसिक साक्ष्य संकलन एवं विश्लेषण – ब्लड, DNA, फिंगरप्रिंट, जैविक साक्ष्य एवं अन्य महत्वपूर्ण नमूनों का वैज्ञानिक परीक्षण।
डिजिटल फॉरेंसिक सहायता – मोबाइल, डिजिटल उपकरण एवं इलेक्ट्रॉनिक डेटा का प्रारंभिक परीक्षण एवं सुरक्षित संकलन।
साक्ष्यों का सुरक्षित संरक्षण – वैज्ञानिक उपकरणों के माध्यम से साक्ष्यों को नष्ट होने से बचाना एवं न्यायालयीन उपयोग हेतु सुरक्षित रखना।
बैलेस्टिक एवं अपराध विश्लेषण – गोलीबारी, विस्फोटक, आगजनी व अन्य गंभीर अपराधों की वैज्ञानिक जांच में सहायता।
पुलिस एवं अभियोजन समन्वय में मजबूती – विवेचना प्रक्रिया को अधिक सशक्त, पारदर्शी एवं त्वरित बनाने में सहयोग।

कार्यक्रम का उद्देश्य:
✔️ फॉरेंसिक विज्ञान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
✔️ घटनास्थल से न्याय तक वैज्ञानिक जांच प्रक्रिया को सुदृढ़ करना।
✔️ पुलिस, अभियोजन एवं फॉरेंसिक विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना।
✔️ अपराधों की विवेचना में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देना।

“मोबाइल फॉरेंसिक वैन से घटनास्थल पर ही त्वरित वैज्ञानिक जांच संभव होगी, जिससे अपराध विवेचना और न्यायिक प्रक्रिया अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगी।”

Continue Reading

कोरबा

पुष्पलता उद्यान से आगे ब्लू बर्ड स्कूल रोड पर पौधरोपण

Published

on

कोरबा। एक पेड़ मां के नाम अभियान से सोमवार को कोसाबाड़ी जोन में पुष्पलता उद्यान से आगे ब्लू बर्ड स्कूल मुख्य मार्ग किनारे पौधारोपण किया गया। नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरित कोरबा के संकल्प को आगे बढ़ाया। जिला प्रशासन और नगर निगम कोरबा इसे वन विभाग के सहयोग से करा रहे हैं। कार्यक्रम में उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, संतोष यादव, मनमोहन, गोपी, कार्तिक राम, पूरन, अमर सिंह, फिरतू, किरित राम यादव, सांताराम, गंगाराम, केसर समेत अन्य शामिल हुए।

Continue Reading

कोरबा

रोड, पीडीएस गोदाम, पुलिया निर्माण कार्य का लोकार्पण

Published

on

कोरबा/कटघोरा। कटघोरा की ग्राम पंचायत देवगांव में विधायक प्रेमचंद पटेल ने 68 लाख 76 हजार रुपए की लागत से बने विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड भी शामिल है।

लोकार्पित कार्यों में सीसी रोड निर्माण 10.40 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण 14 लाख रुपए, पीडीएस गोदाम निर्माण 12.68 लाख रुपए, पुलिया निर्माण 12 लाख रुपए, आंगनबाड़ी भवन क्रमांक-3 का निर्माण 11.68 लाख रुपए, मंच निर्माण विधायक निधि से 3 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण 4 लाख रुपए, भूमिपूजन राशि 15 लाख रुपए शामिल है। विधायक पटेल ने कहा कि इन कार्यों से गांव में आवाजाही होगी। जरूरी जनसुविधाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में युवा आयोग के पूर्व सदस्य रघुराज सिंह उइके, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि रजक, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद सिंह कंवर, विधायक प्रतिनिधि बैसाखू यादव, सरपंच हेमलता नेटी, उपसरपंच इंद्र सिंह राज मौजूद रहे।

Continue Reading

कोरबा

6 मेधावी छात्राओं को दी छात्रवृत्ति

Published

on

कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या साडा की अजा और अजजा वर्ग की पात्र मेधावी छात्राओं को कैनरा बैंक की ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा शाखा ने विंंद्या ज्योति छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति दी। योजना का मकसद छात्राओं को पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक मदद देना है।

योजना के तहत 6 छात्राओं को कुल 24 हजार रुपए की राशि उनके कैनरा बैंक खाते में मिली।कक्षा पांचवीं की अंशु लुहिया, छठवीं की तनुषी सागर, सातवीं की साधना बघेल को प्रति छात्रा 3-3 हजार रुपए दिए गए। कक्षा आठवीं की अदिति कुर्रे, नौवीं की दिव्या खूंटे, दसवीं की पलक सिदार को प्रति छात्रा 5-5 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिली। विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर शाखा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बैंक का यह प्रयास जरूरतमंद और प्रतिभावान छात्राओं के लिए पढ़ाई जारी रखने में मदद करता है। चीफ ब्रांच मैनेजर परमेश्वर बेहरा ने छात्रवृत्ति पाने वाली छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षित बालिका अपने साथ परिवार, समाज, राष्ट्र के विकास में भूमिका निभाती है। उन्होंने छात्राओं को परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय परिवार ने बैंक अधिकारियों का आभार जताया।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677