Connect with us

कोरबा

कोरबा में ट्रक ड्राइवर को पीटा, 6 पर FIR:स्टेपनी चोरी के शक में मालिक ने बनाया बंधक, दोस्तों संग कपड़े उतरवाकर लात-घुसे से मारा

Published

on

कोरबा। कोरबा में ट्रक की स्टेपनी चोरी के शक में एक ट्रक मालिक द्वारा अपने ही ड्राइवर को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ड्राइवर के कपड़े उतरवाकर उसे अपमानित किया गया और बेल्ट, लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया।

इस मामले में पुलिस ने ट्रक मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित धर्मेंद्र कुमार देवांगन (33) पोड़ी थाना क्षेत्र के आर्टिसन ब्लॉक वार्ड-05 का निवासी है। वह ट्रक मालिक विकास कुमार शर्मा के 16 टायर ट्रक में ड्राइवर का काम करता है।

ड्राइवर अपनी पत्नी के साथ रिपोर्ट दर्ज करने पुलिस स्टेशन पहुंचा

ड्राइवर अपनी पत्नी के साथ रिपोर्ट दर्ज करने पुलिस स्टेशन पहुंचा

स्टेपनी चोरी के बाद शुरू हुआ विवाद

धर्मेंद्र के अनुसार, 19 अप्रैल को वह हेल्पर सन्नार देवांगन के साथ खाली ट्रक लेकर अड़िल जा रहा था। रास्ते में सिल्टौर में 03 नंबर गाड़ी लोड करवाई। 22 अप्रैल की रात ट्रक की स्टेपनी चोरी हो गई। इसकी जानकारी उसने तुरंत मालिक विकास शर्मा को दी।

हिसाब के बहाने कोरबा बुलाया

धर्मेंद्र ने बताया कि मालिक ने उसे नवागांव हल्दी कांटा जाने को कहा, जहां माल खाली कराने के बाद निगम से कचरा लोड कर रायकेला सीमेंट फैक्ट्री भेजा गया।

इसके बाद विकास शर्मा ने उसे 03 नंबर गेट पर ट्रांसपोर्टर से पैसे लेने बुलाया। वहां पहुंचने पर विकास और उसके पांच साथी मौजूद थे। आरोप है कि उसे सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में बैठाकर कोरबा ले जाया गया।

उसके शरीर में कई जगह पर चोट के निशान दिखे

उसके शरीर में कई जगह पर चोट के निशान दिखे

कपड़े उतरवाकर की मारपीट

पीड़ित के मुताबिक, 3 मई की सुबह रेलवे स्टेशन के पास एक कमरे में ले जाकर उस पर स्टेपनी चोरी का आरोप लगाया गया। वहां उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके कपड़े उतरवाए और बेल्ट, लात-घूंसों व मुक्कों से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।

पत्नी को फोन कर बताई आपबीती

धर्मेंद्र ने घटना की जानकारी अपनी पत्नी गंगा और बहनोई दिनेश को फोन कर दी। इसके बाद वह 5 मई की भोर में किसी तरह बस स्टैंड पहुंचा और अपने घर लौट आया। उसी दिन उसने पोड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

छह आरोपियों पर मामला दर्ज

सीएसपी प्रति चतुर्वेदी ने बताया कि घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की होने के कारण पोड़ी पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस डायरी कोतवाली थाना भेज दी है।

पुलिस ने विकास कुमार शर्मा, मुकुल समेत छह आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 296, 115(2), 351(2), 191(2) और 133 के तहत मामला दर्ज किया है।

Continue Reading

कोरबा

पटाखा लायसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। दीपावली पर्व की दृष्टि से अस्थाई पटाखा लायसेंस बनवाने हेतु इच्छुक आवेदकों से 15 सितंबर तक आवेदन एलएसडीए माडुल (ऑनलाइन) के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्थाई पटाखा लायसेंस बनवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन पश्चात ऑनलाइन की पावती सहित आवेदक को आवेदन के साथ साईट मैप, जीएसटी पंजीयन प्रमाण पत्र और स्वयं का पासपोर्ट आकार का कलर फोटो दो नग एवं फोटो युक्त परिचय पत्र सहित दस्तावेज 03 प्रतियों में कलेक्टर कार्यालय कोरबा के लायसेंस शाखा में जमा कराना अनिवार्य है। इस हेतु रूपये छः सौ का चालान (0070- अन्य प्रशासकीय सेवाएं, 60-अन्य प्राप्तियां, 103- विस्फोटक पदार्थों के लिये) शीर्ष में जमा किया जाना है। चालान की प्रति आवेदन के साथ संलग्न किया जाना है। विलंब से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

Continue Reading

कोरबा

महतारी वंदन योजना से मजबूत हुआ आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं गीता

Published

on

31वीं किश्त ने बढ़ाया भरोसा, महतारी वंदन से सशक्त हो रहीं महिलाएं – लाभार्थी श्रीमती गीता

कोरबा 09 सितंबर 2026। कोरबा विकासखण्ड के कोरकोमा गांव की श्रीमती गीता नायक के लिए हर महीने बैंक खाते में आने वाली एक हजार रुपये की राशि अब केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का आधार बन गई है। महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त खाते में पहुंचने से गीता नायक के चेहरे पर संतोष और खुशी है। उनका कहना है कि प्रदेश की विष्णु भैया सरकार की यह कल्याणकारी योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। हितग्राही श्रीमती गीता बताती हैं, “महतारी वंदन योजना से हर महीने एक हजार रुपये मेरे खाते में सीधे आते हैं। अब 31वीं किश्त भी खाते में आ गई है। इस राशि से मुझे अपनी और परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलती है। पहले छोटी जरूरतों के लिए भी सोचना पड़ता था, लेकिन अब अपने खाते में राशि आने से मुझे आर्थिक रूप से संबल मिलता है।
उन्होंने बताया कि उनके पति नीलांबर नायक खेती-किसानी का कार्य करते हैं। परिवार की जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के बीच महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। वे इस राशि का उपयोग बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं, परिवार के लिए पौष्टिक भोजन और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। राशनकार्ड के माध्यम से निर्धारित दर पर खाद्यान्न मिलने से भी परिवार को राहत मिल रही है। लाभार्थी गीता कहती हैं, “हर महीने अपने खाते में राशि आने से मुझे लगता है कि मैं भी परिवार की जरूरतों में अपना योगदान दे रही हूं। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और मैं छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहती। महतारी वंदन की राशि मेरे लिए मुश्किल समय में सहारा बनती है।” उन्होंने कहा कि महिलाओं के खाते में सीधे राशि पहुंचने से उनमें आर्थिक सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। अपने निर्णयों में भागीदारी और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में योगदान देने से महिलाएं धीरे-धीरे आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। गीता नायक के लिए यह योजना आर्थिक सहायता के साथ-साथ सम्मान और आत्मविश्वास का माध्यम भी बनी है। श्रीमती गीता नायक ने कहा, “विष्णु भैया की सरकार महिलाओं के लिए बहुत अच्छी योजनाएं चला रही है। महतारी वंदन योजना से हमें हर महीने आर्थिक सहारा मिल रहा है। 31 किश्तों के बाद आज यह राशि हमारे जीवन का हिस्सा बन गई है। मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हृदय से धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसी उपयोगी योजना संचालित की है।

Continue Reading

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित
कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677