Connect with us

देश

Post Office की धांसू स्कीम से होगा आपका पैसे डबल, बस कर लें यह छोटा और आसान सा काम

Published

on

मुंबई, एजेंसी। सुरक्षित निवेश और बंपर रिटर्न के मामले में आज भी भारतीय डाकघर (Post Office) की लघु बचत योजनाएं लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं। हर कोई अपनी गाढ़ी कमाई को ऐसी जगह लगाना चाहता है जहां शून्य जोखिम (Zero Risk) हो और मुनाफा भी शानदार मिले। चूंकि इन स्कीम्स की सुरक्षा की गारंटी खुद भारत सरकार लेती है इसलिए इसमें पैसा डूबने का कोई खतरा नहीं होता। पोस्ट ऑफिस की ऐसी ही एक बेहद लोकप्रिय योजना है किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra – KVP) जहां एकमुश्त (Lump Sum) निवेश करने पर आपका पैसा सीधे दोगुना हो जाता है।

पोस्ट ऑफिस की KVP स्कीम अपने निवेशकों को 115 महीने (यानी 9 साल और 7 महीने) में पैसा डबल करने की पक्की गारंटी देती है। फिलहाल सरकार इस योजना पर 7.50 फीसदी (7.50%) की शानदार सालाना ब्याज दर ऑफर कर रही है। इस दमदार इंटरेस्ट रेट की बदौलत मैच्योरिटी पीरियड पूरा होते ही निवेशक को अपनी मूल राशि की दोगुनी रकम वापस मिलती है।

PunjabKesari

सिर्फ रू.1000 से करें शुरुआत

इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मिडिल क्लास से लेकर कोई भी व्यक्ति आसानी से निवेश कर सकता है। न्यूनतम निवेश से आप मात्र रू.1,000 की छोटी रकम से अपना KVP अकाउंट खुलवा सकते हैं। जबकि अधिकतम निवेश से इस योजना में पैसे लगाने की कोई ऊपरी सीमा (No Maximum Limit) तय नहीं है। आप अपनी क्षमता के अनुसार जितना चाहें उतना पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं।

खाता खोलने के नियम हैं बेहद आसान

इस स्कीम के तहत आप अकेले (Single) या किसी के साथ मिलकर जॉइंट (Double) अकाउंट खोल सकते हैं। कोई भी नागरिक जितने चाहे उतने किसान विकास पत्र अकाउंट ओपन करवा सकता है, खातों की संख्या पर कोई पाबंदी नहीं है। यदि आपके बच्चे की उम्र 10 साल से ज्यादा है तो उसके नाम पर भी यह खाता खुलवाया जा सकता है।

PunjabKesari

जानें कैसे डबल होता है पैसा?

किसान विकास पत्र में मिलने वाले ब्याज की गणना ‘कम्पाउंडिंग’ (चक्रवृद्धि ब्याज) के आधार पर होती है जिससे आपका पैसा समय के साथ तेजी से बढ़ता है। यदि आप रू.1 लाख जमा करते हैं तो 7.5% ब्याज के हिसाब से पहले साल रू.7,500 का ब्याज बनेगा। अगले साल यह ब्याज आपकी मूल राशि में जुड़ जाएगा और ब्याज रू.1,07,500 पर लगेगा। इसी तरह चक्र चलता रहेगा और 9 साल 7 महीने बाद आपको सीधे रू.2 लाख मिलेंगे। वहीं अगर आप रू.5 लाख एकमुश्त निवेश करते हैं, तो:

PunjabKesari

1 साल बाद रकम: रू.5.37 लाख

2 साल बाद रकम: रू.5.77 लाख

5 साल बाद रकम: रू.7.17 लाख

8 साल बाद रकम: रू.8.91 लाख

9 साल 7 महीने (मैच्योरिटी) पर सीधे रू.10 लाख

खाता कैसे खुलवाएं और पैसे निकालने के नियम

इस स्कीम का लाभ उठाना बेहद आसान है। आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या किसी भी सरकारी बैंक (Public Sector Bank) में जाकर ऑफलाइन माध्यम से यह खाता खुलवा सकते हैं।
ध्यान रहे कि इस स्कीम में पैसे जमा करने के बाद एक तय ‘लॉक-इन पीरियड’ होता है। निवेश की तारीख से लेकर 2.5 साल (30 महीने) पूरे होने से पहले आप सामान्य परिस्थितियों में इस खाते से पैसा नहीं निकाल सकते।

Continue Reading

देश

फालता सीट पर धमाकेदार जीत के बाद देबांग्शु पांडा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- बहुत डर का माहौल था

Published

on

कोलकाता, एजेंसी। फालता विधानसभा सीट से देबांग्शु पांडा की जीत के बाद BJP कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और उन्हें बधाई दी. जीत के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा- यह फालता की जनता की जीत है. यह भारतीय जनता पार्टी की जीत है. पांडा ने कहा- यहां बहुत डर का माहौल था. कुछ दिक्कतें भी आईं, लेकिन फिर सब कुछ ठीक रहा.

देबांग्शु पांडा ने 1.09 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की

बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने रविवार को फालता विधानसभा सीट पर 1.09 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर रहे. पांडा को 1,49,666 वोट मिले, जबकि CPI(M) के शंभू नाथ कुर्मी 40,645 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मोल्ला 10,084 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. कुल 2.36 लाख मतदाताओं वाले इस निर्वाचन क्षेत्र में खान को महज 7,783 वोट मिले.

पुनर्मतदान से पहले टीएमसी उम्मीदवार ने छोड़ दिया था मैदान

पुनर्मतदान से कुछ ही दिन पहले खान ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी, जिसे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने उनका निजी फैसला बताया था. टीएमसी का 2011 से लगातार इस सीट पर कब्जा था और 2021 में इसने लगभग 57 प्रतिशत मतों के साथ जीत हासिल की थी.

फालता में क्यों पुनर्मतदान कराया गया?

फालता सीट पर 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोपों के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा नए सिरे से मतदान कराने का आदेश दिया गया था. इसके बाद केंद्रीय बलों की भारी तैनाती के बीच 21 मई को सभी 285 बूथों पर पुनर्मतदान कराया गया.

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात

Published

on

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल और मुख्यमंत्री के बीच सामाजिक समरसता, जनकल्याण तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

          मुख्यमंत्री ने भी समाज के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के विकास, संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Continue Reading

देश

कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट बंद होने का दावा, अभिजीत दीपके बोले- घर के बाहर तैनात पुलिस…यह तानाशाही है

Published

on

मुंबई, एजेंसी। सीजेआई सूर्यकांत की युवाओं को लेकर टिप्पणी के बाद इंटरनेट पर तहलका मचाने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की आधिकारिक वेबसाइट को भी बंद कर दिया गया है। इसके एक्स हैंडल को भारत में पहले ही बैन कर दिया गया था। वहीं पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया था कि उनके निजी इंस्टाग्राम को भी हैक कर लिया गया है। दीपके ने कहा कि पार्टी की वेबसाइट ‘cockroachjantaparty.org’ को बंद कर दिया गया है और यह तानाशाही है। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

दीपके का दाव, जान से मारने की मिल रहीं है धमकियां 
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसे डिजिटल संगठन के खिलाफ कार्रवाई किये जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई अकाउंट हटाए जाने और हैकिंग की घटनाओं के बाद अब संगठन की किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुंच नहीं रह गई है। दीपके ने ‘एक्स’ पर दावा किया कि उनका खुद का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर लिया गया है। इससे दो दिन पहले भारत में सीजेपी के ‘एक्स’ अकाउंट पर रोक लगा दी गई थी, जिसके बाद दीपके ने नया अकाउंट बनाया था। संगठन ने शिक्षा क्षेत्र में कथित नाकामियों और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए शुक्रवार को एक अभियान शुरू किया था। बाद में दीपके ने दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने धमकी भरे संदेशों के ‘स्क्रीनशॉट’ भी साझा किए। 

 इंस्टाग्राम पेज हैक किया गया
शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दीपके ने कहा, “कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ कार्रवाई। इंस्टाग्राम पेज हैक किया गया। मेरा व्यक्तिगत इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक किया गया। ट्विटर अकाउंट पर रोक लगाई गई। बैक अप अकाउंट पर भी रोक लगा दी गई।” उन्होंने लिखा, “आपको सूचित करना चाहता हूं कि फिलहाल हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। इस पोस्ट के बाद किसी भी पोस्ट को कॉकरोच जनता पार्टी का आधिकारिक बयान न माना जाए।

दीपक का आरोप- नाकामियों को उजागर करने पर हो रही कार्रवाई
सीजेपी की वेबसाइट (कॉकरोचजनतापार्टी डॉट ओआरजी) बंद कर दी गई है। दीपके ने कहा कि यह कार्रवाई प्रधान के खिलाफ अभियान चलाने के लिए की गई। उन्होंने कहा, “प्रश्नपत्र लीक मामले में शिक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन छात्रों के लिए जिन्होंने सरकारी नाकामियों के कारण अपनी जान गंवा दी। लेकिन भारत में जवाबदेही की मांग करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677