Connect with us

देश

भारती एयरटेल ने एयरटेल अफ्रीका में हिस्सेदारी बढ़ाकर 79% की

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने शेयर अदला-बदली समझौते के जरिये एयरटेल अफ्रीका में अपनी हिस्सेदारी 16.31 प्रतिशत बढ़ाकर लगभग 79 प्रतिशत कर ली है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस सौदे का मूल्य करीब 28,200 करोड़ रुपए आंका गया है। इस लेनदेन से पहले भारती एयरटेल की एयरटेल अफ्रीका में हिस्सेदारी 62.73 प्रतिशत थी। 

कंपनी सूचना के अनुसार, ”कंपनी ने 22 जून 2026 को आईसीआईएल से एयरटेल अफ्रीका के 595,204,251 शेयर (करीब 16.3 प्रतिशत हिस्सेदारी) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इसके परिणामस्वरूप कंपनी की प्रभावी हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 79 प्रतिशत हो गई है।” इस लेनदेन के तहत भारती एयरटेल ने अपने प्रवर्तक समूह की इकाई इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड को तरजीही आधार पर शेयर जारी किए, जिसके बदले में एयरटेल अफ्रीका में उसकी 16.31 प्रतिशत हिस्सेदारी अधिग्रहित की गई। 

बयान के अनुसार, यह लेनदेन एक नकद-रहित शेयर अदला-बदली है जो कंपनी को बिना किसी अतिरिक्त उधारी या नकद निकासी का एक बड़ा हिस्सा अधिग्रहित करने और एक उच्च-विकास वाली परिसंपत्ति में अपना आर्थिक हित बढ़ाने का अवसर देता है। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के परिणामों की घोषणा करते समय समूह कंपनियों में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना का उल्लेख किया था।  

Continue Reading

देश

क्रिकेटर रोहित शर्मा पद्मश्री से सम्मानित:सिंगर अलका याग्निक ने पद्म भूषण लेने से पहले मोदी के पैर छुए, 65 हस्तियों को मिले पद्म अवॉर्ड

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में पद्म अवॉर्ड के दूसरे फेज में 65 हस्तियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्मश्री दिए गए।

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस केटी थॉमस को जनसेवा, सीनियर मलयालम जर्नलिस्ट पी नारायणन को साहित्य के लिए पद्म विभूषण दिया गया। झारखंड के पहले मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया। अवॉर्ड लेने उनकी पत्नी रूपी सोरेन पहुंची।

सिंगर अलका याग्निक ने अवॉर्ड लेने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी के पैर छुए। क्रिकेटर रोहित शर्मा, एक्टर आर माधवन को पद्मश्री से नवाजा गया। पुरस्कार पाने वालों में एक्टर ममूटी और पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज भी शामिल रहे।

2026 के पद्म पुस्कारों के लिए कुल 131 लोगों को चुना गया था। इससे पहले 25 मई को पहले चरण में भारतीय वुमन क्रिकेट टीम कैप्टन हरमनप्रीत कौर, एक्टर धर्मेंद्र समेत 66 हस्तियों पद्म अवॉर्ड दिए गए थे।

Continue Reading

देश

रेलवे का महिलाओं को बड़ा तोहफा… दिल्ली-लखनऊ समेत इन स्टेशनों पर मुफ्त में मिलेंगे सैनिटरी पैड

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय रेलवे ने ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं की सुविधा को लेकर एक अहम कदम उठाया है। रेल मंत्रालय ने महिलाओं को माहवारी (पीरियड्स) से जुड़ी जरूरी चीजें मुहैया करवाने का आदेश जारी किया है। उत्तर रेलवे ने दूरसंचार अवसंरचना क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडस टावर्स के सहयोग से 175 रेलवे स्टेशनों पर 500 सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें स्थापित की हैं।
दिल्ली, लखनऊ, अंबाला, फिरोजपुर समेत कई स्टेशनों पर महिलाओं को 24 घंटे ही इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इंडस टावर्स के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम ‘नारी सम्मान’ के अंतर्गत अब तक 3 करोड़ से अधिक सैनिटरी पैड वितरित किए जा चुके हैं।

सफर के दौरान महिलाओं की बड़ी समस्या का समाधान

रेल यात्रा के दौरान कई बार महिलाओं को अचानक सैनिटरी पैड की आवश्यकता पड़ जाती है, लेकिन स्टेशन पर पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को दूर करने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। इंडस टावर्स ने अपने प्रमुख CSR कार्यक्रम ‘प्रगति’ के तहत इस परियोजना को लागू किया है, जिसका उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं को आवश्यक सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध कराना है।

स्मार्ट तकनीक से लैस हैं मशीनें

स्थापित की गई वेंडिंग मशीनें इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) तकनीक से जुड़ी हुई हैं। इस तकनीक की मदद से मशीनों में पैड का स्टॉक कम होने पर कंट्रोल सेंटर को स्वतः सूचना मिल जाती है। इससे समय रहते मशीनों को फिर से भरने की व्यवस्था की जा सकती है और महिलाओं को किसी भी समय सुविधा उपलब्ध रहती है।

महिलाओं के अनुकूल सार्वजनिक स्थान बनाने की दिशा में कदम

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने कहा कि भारतीय रेलवे प्रतिदिन लाखों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाता है, जिनमें बड़ी संख्या में छात्राएं और कामकाजी महिलाएं शामिल हैं। ऐसे में उनकी सुविधा और सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इंडस टावर्स के साथ यह साझेदारी सार्वजनिक स्थानों को महिलाओं के लिए अधिक समावेशी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

2030 तक 15 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

इंडस टावर्स के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) तेजिंदर कालरा ने कहा कि रेलवे जैसे देश के सबसे व्यस्त सार्वजनिक नेटवर्क पर इस तरह की सुविधा उपलब्ध कराना सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि कंपनी तकनीक आधारित समाधानों के माध्यम से वर्ष 2030 तक 15 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। यह परियोजना उसी व्यापक विजन का एक अहम हिस्सा है।
महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई यह पहल न केवल उनकी यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाएगी, बल्कि मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता और सम्मान को भी बढ़ावा देगी।

Continue Reading

देश

भारत की सैन्य ताकत होगी और घातक, अमेरिका ने 4555 करोड़ की रक्षा डील को दी मंजूरी

Published

on

वाशिंगठन/नई दिल्ली, एजेंसी। भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग को और मजबूत करते हुए अमेरिका ने भारतीय सेना के AH-64E अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों और M777A2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों के लिए 482.2 मिलियन डॉलर (लगभग ₹4,555 करोड़) के सपोर्ट पैकेज को मंजूरी दे दी है। इस पैकेज में रखरखाव, तकनीकी सहायता, स्पेयर पार्ट्स और अन्य लॉजिस्टिक सेवाएं शामिल हैं। अमेरिका की Defense Security Cooperation Agency (DSCA) ने 17 जून को इस प्रस्तावित सौदे की आधिकारिक सूचना जारी की। यह एजेंसी अमेरिकी सरकार के फॉरेन मिलिट्री सेल्स (FMS) कार्यक्रम का संचालन करती है। 

इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग ने भी अमेरिकी कांग्रेस को इस संभावित रक्षा सौदे के बारे में जानकारी दी थी। भारत में अमेरिका के राजदूत Sergio Gor ने कहा कि दोनों देश प्रतिदिन रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि M777A2 हॉवित्जर तोपों के लिए लगभग 230 मिलियन डॉलर का सपोर्ट पैकेज भी अंतिम चरण में है। राजदूत ने कहा कि यह प्रस्ताव अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के अनुरूप है और साथ ही भारत की रक्षा क्षमताओं को बनाए रखने और मजबूत करने में मदद करेगा।

भारत ने M777A2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों को अमेरिका से खरीदा था। इन हल्की लेकिन अत्यधिक प्रभावी तोपों को विशेष रूप से पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में तेजी से तैनात करने के लिए डिजाइन किया गया है। लद्दाख और उत्तरी सीमाओं पर इनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। वहीं, भारतीय वायुसेना और थलसेना के पास मौजूद AH-64E Apache हेलीकॉप्टर दुनिया के सबसे उन्नत लड़ाकू हेलीकॉप्टरों में गिने जाते हैं। ये सटीक हमले, टैंक रोधी अभियानों और युद्धक्षेत्र में सैनिकों को समर्थन देने में सक्षम हैं।

अमेरिकी रक्षा विभाग का कहना है कि यह पैकेज भारत को मौजूदा और भविष्य के सुरक्षा खतरों का सामना करने में मदद करेगा। इससे भारतीय सेना के महत्वपूर्ण हथियार प्लेटफॉर्म अधिक समय तक प्रभावी और संचालन योग्य बने रहेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सौदा केवल उपकरणों के रखरखाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते रणनीतिक सहयोग और भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों की गहराई को भी दर्शाता है। विश्लेषकों के अनुसार, भारत की सीमाओं पर बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक समीकरणों के बीच यह सौदा भारतीय सेना की परिचालन क्षमता को मजबूत करेगा। साथ ही यह दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच रक्षा सहयोग के लगातार विस्तार का संकेत भी है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677