देश
UBL ने 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 43,000 करोड़ रुपए का योगदान दियाः रिपोर्ट
नई दिल्ली, एजेंसी। अग्रणी शराब विनिर्माता हेनकेन कंपनी की इकाई यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड (यूबीएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की अर्थव्यवस्था में 43,000 करोड़ रुपए का योगदान दिया। एक अध्ययन रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। एम्सटर्डम स्थित सलाहकार फर्म स्टूवर्ड रेडक्वीन की सामाजिक अध्ययन रिपोर्ट कहती है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में यूबीएल के इस योगदान में मूल्य शृंखला के दौरान चुकाए 30,600 करोड़ रुपए के कर भी शामिल हैं।

यह राशि राज्यों के कुल कर राजस्व का 1.3 प्रतिशत और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 0.1 प्रतिशत के बराबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, उपभोक्ताओं द्वारा बीयर पर खर्च किए गए हर 100 रुपये में से करीब 63 रुपए राज्य सरकारों के पास जाते हैं, जो सार्वजनिक सेवाओं एवं बुनियादी ढांचे के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
वित्त वर्ष 2024-25 में यूबीएल ने भारत के घरेलू आपूर्तिकर्ताओं से 6,900 करोड़ रुपए के सामान और सेवाएं खरीदीं। इसमें 700 करोड़ रुपए कृषि क्षेत्र यानी भारतीय किसानों से खरीद पर खर्च किए गए। रिपोर्ट कहती है कि रोजगार के मोर्चे पर यूबीएल के प्रत्यक्ष परिचालन से 9,368 नौकरियों को समर्थन मिला। इसमें 2,910 यूबीएल कर्मचारी, 400 अनुमानित नौकरियां अनुबंधित इकाइयों में और 6,058 संविदा कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा, मूल्य शृंखला में 2.86 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार अवसर भी सृजित हुए। रिपोर्ट दावा करती है कि कुल 43,000 करोड़ रुपए के योगदान में से 15,200 करोड़ रुपए का मूल्यवर्धन सीधे भारत में हुआ।
यूबीएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी विवेक गुप्ता ने कहा, ”कंपनी की 6,900 करोड़ रुपए की खरीद का 93 प्रतिशत से अधिक हिस्सा देश के भीतर से होता है, जिससे किसानों, सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) और स्थानीय विनिर्माण को समर्थन मिलता है।” यूबीएल देश की प्रमुख बीयर कंपनियों में शामिल है और किंगफिशर, कल्याणी ब्लैक, बुलेट और ताज महल जैसे ब्रांड बेचती है। इसके अलावा यह हेनकेन, एम्स्टल बीयर और सोल जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड भी बाजार में उपलब्ध कराती है।

देश
ट्रंप के एक ऐलान के बाद सोने-चांदी में आई जबरदस्त गिरावट, बाजार में मची हलचल
मुंबई, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने US-ईरान के सीजफायर को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद आज सोने- चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई। ट्रंप ने US-ईरान को खत्म करने का ऐलान किया। जिसके बाद वैश्विक कमोडिटी बाजार में अचानक हलचल बढ़ गई, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ भारत के घरेलू वायदा बाजार पर भी दिखाई दिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी में गिरावट
COMEX में दोपहर करीब 2:30 बजे तक सोने के भाव में लगभग 2 फीसदी की गिरावट के बाद यह करीब 4,075 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं चांदी की कीमत करीब 3.5 फीसदी टूटकर 60 डॉलर प्रति औंस से नीचे पहुंच गई।
MCX पर सोना चांदी
इसका असर घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी पड़ा। अगस्त डिलीवरी वाला सोना 2,291 रुपये टूटकर 1,43,101 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के वायदा भाव में 7,355 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद चांदी 2,23,502 रुपये प्रति किलोग्राम के निचले स्तर पर आ गई।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक घटनाक्रम और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद निवेशकों की रणनीति में बदलाव देखने को मिला, जिससे सोना-चांदी में तेज गिरावट आई।

देश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर 3 आरोपी, 40 दिनों में 70 बार हाथ साफ करने का सनसनीखेज खुलासा
अयोध्या, एजेंसी। अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले में गिरफ्तार 3 आरोपियों को एक स्थानीय अदालत के आदेश पर बुधवार को 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच कर रहे अयोध्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने सुबह करीब 7 बजे जिला जेल से अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। विशेष अदालत (भ्रष्टाचार रोधी) के आदेश के अनुसार रिमांड की यह अवधि बुधवार सुबह 7 बजे शुरू हुई। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान सामने आए नए सुबूतों के बारे में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और पुलिस उन जगहों पर तलाशी भी ले सकती है जिनकी आरोपियों ने निशानदेही की है ताकि चोरी की गई नकदी और अन्य सामान बरामद किया जा सके।

अधिकारियों के मुताबिक अभियोजन पक्ष ने रिमांड की मांग इसलिए की थी ताकि मामले में गिरफ्तार अन्य लोगों से पूछताछ के दौरान इकट्ठा की गई सामग्री और सबूतों के आधार पर इन तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा सके। मामले की जांच के लिए गठित विशेष टीम (SIT) द्वारा इस मामले में सबसे पहले मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला को पुलिस रिमांड पर लिया गया था। अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती तफ्तीश के अनुसार, जांचकर्ताओं ने 40 दिनों की अवधि में चोरी की लगभग 70 संदिग्ध घटनाओं की पहचान की है और वे आरोपियों की भूमिका के साथ-साथ मंदिर में दान की रकम की गिनती की व्यवस्था में कथित प्रक्रियागत और सुरक्षा सम्बन्धी खामियों की भी जांच कर रहे हैं।

देश
NEET के बाद अब UGC- NET को लेकर राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार से कोई कार्यवाही की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूजीसी-नेट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि नीट-यूजी के बाद अब इस परीक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल उठे हैं, लेकिन मोदी सरकार सो रही है, क्योंकि लाखों छात्रों की वर्षों की मेहनत उसके लिए कोई मायने नहीं रखती।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक खबर साझा करते हुए दावा किया कि हरियाणा में यूजीसी-नेट परीक्षा से ठीक पहले प्रश्नपत्र का पीडीएफ प्रसारित कर दिया गया जो केवल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के पास उपलब्ध होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पीडीएफ के लगभग 90 प्रश्न समाजशास्त्र के वास्तविक प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं तथा यही प्रश्नपत्र बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में दो लाख 25 हजार रुपये में बेचा जा रहा था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का कहना था कि इसी नेटवर्क ने सीएसआईआर-नेट, हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) और एडीए जैसी आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का भी दावा किया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि नीट और नेट परीक्षाओं में बार-बार कथित घोटाले सामने आने के बावजूद मोदी सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है क्योंकि लाखों छात्रों की रात-रात जागकर की गई वर्षों की मेहनत उसके लिए कोई मायने नहीं रखती। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से किसी जवाबदेही या कार्रवाई की उम्मीद करना बेकार है क्योंकि न तो जांच होगी और न ही छात्रों को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि बदलाव का एकमात्र रास्ता सामूहिक आवाज़ है, देश भर के ‘छात्रों की गूंज’ है, जो भारत में शिक्षा क्रांति लाकर रहेगी।

-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़3 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
