Connect with us

कोरबा

मत्स्य बीज उत्पादन प्रारंभ:शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्रों में शासकीय दरों पर मत्स्य बीज उपलब्ध

Published

on

कोरबा। वर्ष 2026-27 में शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्रों में मत्स्य बीज उत्पादन कार्य प्रारंभ हो गया है। जिले के एतमानगर (बांगो) स्थित चायनिज हैचरी से मत्स्य बीज उत्पादन कार्य किया जा रहा है। जहां प्रमुख सफर (कतला, रोहू, मृगल) मछलियों की मत्स्य जीरा (स्पान) उत्पादन किया जा रहा है। इच्छुक मत्स्य कृषक हैचरी से सीधे मत्स्य जीरा शासन द्वारा निर्धारित दर पर प्राप्त कर सकते है, एवं मत्स्य बीज संवर्धन का कार्य कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। मत्स्य बीज संवर्धन का कार्य ऐसे मौसमी तालाबों में भी आसानी से मत्स्य बीज संवर्धन किया जा सकता है। जिन तालाबों में छः माह तक पानी रहता है। इसके अलावा जिले के एतमानगर, (विकासखंड-पोडी-उपरोड़ा), हुंकरा (विकासखंड-कटघोरा), सेन्द्रीपाली (विकासखंड-पाली) एवं बरपाली (विकासखंड-करतला) में स्थित शासकीय मत्स्य बीज संवर्धन प्रक्षेत्रों से भी प्रमुख सफर मछली के फ्राई एवं फिंगरलिंग मछली बीज प्राप्त किया जा सकता है। जहां से मत्स्य कृषकों को 50 प्रतिशत अनुदान पर भी मत्स्य अंगुलिका उपलब्ध कराया जाता है।
मछली पालन विभाग द्वारा सभी मत्स्य पालकों से अपील किया गया है कि वे शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्रों से शासन द्वारा निर्धारित दर पर मछली बीज प्राप्त कर सकते हैं।

Continue Reading

कोरबा

पूर्व मंत्री जयसिंह ने सिंचाई काॅलोनी दर्री में किया रावण दहन

Published

on

कोरबा। विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दर्री स्थित सिंचाई काॅलोनी के मैदान में रावण के पुतले का दहन किया । इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी ।

Continue Reading

कोरबा

रजगामार मासूम बच्ची की हत्‍या : पूर्व मंत्री अग्रवाल ने की अपराधी को फांसी की सजा देने की मॉंग

Published

on

कोरबा। रजगामार में 7 वर्षीय मासूम बालिका के अपहरण, दुष्‍कर्म एवं हत्‍या की घटना पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गहरा दुख प्रकट कर शोक संतप्‍त परिवार के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त किया है । श्री अग्रवाल ने कहा कि यह घटना अत्‍यंत दुखद और निंदनीय है । इस घटना ने कोरबा को झकझोर दिया है और हर एक मन व्‍यथीत है ।
श्री अग्रवाल ने अपराधी को फांसी की सजा देने की मॉंग की है ।

Continue Reading

कोरबा

रजगामार मासूम बच्ची की हत्‍या : जिला कांग्रेस कमेटी “शहर” द्वारा निकाला गया शोक सभा और कैंडल मार्च

Published

on

कोरबा। रजगामार में घटित अत्यंत निंदनीय घटना की शिकार मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि देते हुए इस जघन्य अपराध के खिलाफ अपराधी को फाँसी की सजा की माँग लेकर जिला कांग्रेस कमेटी “शहर” द्वारा शोक सभा और कैंडल मार्च निकाला गया।
जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677